Is Ibrahim-Palak are relationship? Couple Noticed collectively once more | डेट कर रहे हैं इब्राहिम-पलक!: मुंबई में डेट नाइट के दौरान स्पॉट हुए, एक ही गाड़ी से आए लेकिन वेन्यू पर अलग-अलग पहुंचे

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूमर्ड कपल इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी शनिवार को डेट नाइट के दौरान स्पॉट हुए। दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

बीती रात इब्राहिम और पलक साथ में मुंबई के लायला, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पहुंचे। दोनों एक ही कार से यहां पहुंचे। पहले पलक कार से उतरकर अंदर चली गईं और फिर इब्राहिम ने उनको फॉलो किया। हालांकि, बाद में जब दोनों वापस लौटे तो उनके साथ उनके कई दोस्त भी साथ नजर आए।

पलक और इब्राहिम एक साथ एक ही कार में पहुंचे।

पलक और इब्राहिम एक साथ एक ही कार में पहुंचे।

इस डेट नाइट पर पलक ब्लैक टॉप, ट्राउजर्स और हील्स में नजर आईं। वहीं इब्राहिम डार्क ग्रे टी-शर्ट और डेनिम्स में नजर आए।

इस डेट नाइट पर पलक ब्लैक टॉप, ट्राउजर्स और हील्स में नजर आईं। वहीं इब्राहिम डार्क ग्रे टी-शर्ट और डेनिम्स में नजर आए।

हालांकि, जब दोनों वापस आए तो उनके साथ कुछ और दोस्त भी मौजूद थे।

हालांकि, जब दोनों वापस आए तो उनके साथ कुछ और दोस्त भी मौजूद थे।

पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं
यह पहली बार नहीं है जब इब्राहिम और पलक साथ नजर आए हैं। दोनों इससे पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने साथ में न्यू ईयर पार्टी भी सेलिब्रेट की थी। इस दौरान जब पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश की थी तो इब्राहिम ने अपना फेस छुपा लिया था।

पहली बार जब पलक और इब्राहिम साथ नजर आए थे तब पलक ने अपना चेहरा छिपा लिया था।

पहली बार जब पलक और इब्राहिम साथ नजर आए थे तब पलक ने अपना चेहरा छिपा लिया था।

पलक और इब्राहिम के डेटिंग की चर्चा दिसंबर 2022 में शुरू हुई थी जब दोनों मुंबई में पहली बार साथ नजर आए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता है कि दोनों काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। जहां इब्राहिम, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे हैं। वहीं पलक, फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं।

दोनों ओरी के साथ भी कई बार पार्टी करते नजर आए हैं।

दोनों ओरी के साथ भी कई बार पार्टी करते नजर आए हैं।

‘सरजमीं’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे इब्राहिम
वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम, करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इब्राहिम, करण जौहर के ही बैनर तले बन रही अपकमिंग फिल्म ‘सरजमीं’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन उनके साथ नजर आएंगे। वहीं पलक, सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ समेत कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Climate Replace: 12 मार्च तक इन राज्यों में हो सकती है बारिश व बर्फबारी, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 09:29 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 01:12 PM (IST)

Weather Update: 12 मार्च तक इन राज्यों में हो सकती है बारिश व बर्फबारी, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

HighLights

  1. दो पश्चिमी विक्षोभ 10 मार्च और 12 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं।
  2. 10 से 12 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
  3. दिल्ली के मौसम में अभी ठंडक बनी हुई है।

IMD Climate Replace (मौसम न्यूज़): डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते ही 11-13 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके अलावा देश के कुछ मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ 10 मार्च और 12 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इसका प्रभाव जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो सकता है और इस कारण इन क्षेत्रों में 10 से 12 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली में मार्च की सुबह 5 साल में सबसे ठंडी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मौसम में अभी ठंडक बनी हुई है। यहां गुरुवार की सुबह भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है।

IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार बीते 5 वर्षों में मार्च में दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह थी। दिल्ली के आज के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

naidunia_image

देश के कुछ हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 और 10 मार्च को दक्षिणी राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवा चल सकती है। वहीं 9 मार्च तक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। अगले 6 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की पहली किस्‍त की राशि आज होगी जारी, मंच पर पहुंचे CM साय, थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी

Mahtari Vandan Yojana First Installment: महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाले 1,000 रुपये की राशि की प्रतीक्षा कर रही महिलाओं के लिए अच्‍छी खबर है। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होगी।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 07:34 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 01:36 PM (IST)

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की पहली किस्‍त की राशि आज होगी जारी, मंच पर पहुंचे CM साय, थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी

HighLights

  1. – 70 लाख से अधिक महिलाएं कह रहीं- जिसका मुझे था इंतजार…वो घड़ी आ गई…
  2. – 10 मार्च को 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में जारी होगी पहली किश्त
  3. – CM विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। Mahtari Vandan Yojana First Installment: छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में राशि आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।

महतारी वंदन योजना के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुलसी का पौधा भेंटकर कार्यक्रम स्थल पर किया स्वागत।naidunia_image

इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी मौजूद हैं। राजधानी समेत प्रदेश के 146 ब्लाक मुख्यालयों और 13 नगर निगम क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। वहीं यह योजना लागू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जाएगी।

महतारी वंदन को लेकर पीएम मोदी की गारंटी

बतादें कि 13 दिसंबर को छत्‍तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं ने एक बात तय करके रखी थी कि विष्णुदेव सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महतारी वंदन को लेकर दी गई गारंटी को अवश्य पूरा करेगी।

बीते तीन माह से प्रदेश की लाखों महिलाएं इस योजना में मिलने वाले 1,000 रुपये की मासिक राशि की प्रतीक्षा कर रही थीं। राज्य सरकार के द्वारा वार्षिक बजट में योजना की राशि का प्रविधान करने से आशा तो बढ़ी, लेकिन पैसा कब से मिलेगा, इसे लेकर केवल बातें ही हो रही थी।

इस बीच सरकार ने कहा कि सात मार्च को योजना शुरू होगी, लेकिन यह तिथि भी टल गई। अब 10 मार्च को पीएम मोदी स्वयं योजना की शुरूआत करने जा रहे हैं। ऐसे में आज महिलाओं की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Gwalior agriculture information: मौसम के दुष्प्रभाव से फसलों को 30 प्रतिशत तक का नुकसान

Gwalior agriculture information: मौसम के दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य से लेकर फसलों को भी प्रभावित कर रहा है। जहां लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचे तो वहीं खेत में खड़ी फसलों में इस बार पैदावार कम हो सकती है

By anil tomar

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 08:42 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 12:15 PM (IST)

Gwalior agriculture news: मौसम के दुष्प्रभाव से फसलों को 30 प्रतिशत तक का नुकसान

HighLights

  1. इस बार लंबे समय तक कोहरा छाया और सर्दी पड़ी
  2. बीच-बीच में तेज आंधी-पानी और ओलावृष्टि से पड़ा असर

Gwalior agriculture information: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मौसम के दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य से लेकर फसलों को भी प्रभावित कर रहा है। जहां लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचे तो वहीं खेत में खड़ी फसलों में इस बार पैदावार कम हो सकती है, क्योंकि कृषि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार दलहनी, तिलहनी और उद्यानिकी फसलों में 30 प्रतिशत तक का नुकसान होने की आशंका है, क्योंकि इस बार लंबे समय तक कोहरा और सर्दी पड़ी इसके साथ ही बीच-बीच में तेज आंधी पानी और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। यही कारण है सब्जी आदि के दाम कम नहीं हुए और आने वाले समय में दाम बढ़ सकते हैं।

अगेती फसलों को अधिक नुकसान

कृषि वैज्ञानिक राज सिंह कुशवाह का कहना है कि इस बार उन फसलों को नुकसान हुआ है जिन फसलों की बुवाई पहले हो चुकी थी, जिसमें सरसों, गेहूं, मसूर आदि की फसलें प्रमुख हैं। इन फसलों को जनवरी के पूरे माह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का दंश झेलना पड़ा, जिसके कारण इन फसलों में बाल तो लगी, लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण वह पक नहीं सकीं, इसलिए दाना ठीक से नहीं बन सका। इस कारण से करीब 30 प्रतिशत अगेती फसलों का उत्पादन कम होने वाला है। यही कारण है कि सब्जी की फसलों पर भी मौसम का बुरा प्रभाव पड़ा है।

अप्रैल में सस्ती हो सकती सब्जी

  • कृषि विज्ञानी का कहना है कि सब्जी के दाम अब सस्ते होने वाले नहीं हैं, क्योंकि मौसम के प्रभाव के कारण जो फसलों को नुकसान हुआ है, उसमें सब्जी की फसलें भी शामिल हैं, लेकिन अब जो किसान सब्जी की फसल की बुवाई कर रहे हैं वह अप्रैल के आखिर में बाजार में आ जाएंगी। तभी सब्जी के दाम कम होंगे और आमजन को राहत मिल सकेगी।
  • बे-मौसम आई आंधी-पानी और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। फरवरी और मार्च माह में जो वर्षा हुई है, उसके कारण गेहूं, चना, मसूर और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि तेज हवा के कारण फसलें जमीन पर बिछ गईं। जो फसलें कटकर खलिहान में पहुंच गई थीं उन्हें और भी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। गेहूं का दाना कमजोर होने के साथ ही उसका भूसा में भी चमक वाला नहीं रहने वाला है।
  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Climate Replace: 14 मार्च तक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला में 10 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 07:41 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 07:41 AM (IST)

Weather Update: 14 मार्च तक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश
पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात की जाए तो 13 और 14 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

HighLights

  1. IMD ने उत्तराखंड के कई जिलों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है।
  2. 11-14 मार्च के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।
  3. पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, 11 से 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी होगी। मौसम कार्यालय ने 12 से 14 मार्च को आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश की भी भविष्यवाणी की है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बर्फबारी और बारिश के कारण 3 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 360 से अधिक सड़कें बंद हैं।

शिमला में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला में 10 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है।

naidunia_image

उत्तराखंड में शुष्क रहेगा मौसम

IMD ने उत्तराखंड के कई जिलों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने 11-14 मार्च के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। वहीं पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात की जाए तो 13 और 14 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज मौसम

राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। यहां 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 11 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

kartik Aaryan began taking pictures for Bhool Bhulaiyaa 3 | कार्तिक आर्यन ने शुरू की भूल भुलैया-3 की शूटिंग: पोस्ट शेयर करके दी जानकारी, लिखा- करियर की सबसे बड़ी फिल्म करने जा रहा हूं

22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में कार्तिक पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं आज अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत करने जा रहा हूं। कैप्शन लिखने के बाद उन्होंने #शुभारंभ #भूलभुलैया3 का हैशटैग लगाया है।

कार्तिक के पोस्ट से ये जाहिर होता है कि, ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग आज यानी 9 मार्च को शुरू हो चुकी है। कार्तिक ने मंदिर के सामने प्रार्थना करते हुए फिल्म की शुभ शुरुआत के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया।

‘पिंकविला’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन में 8 दिनों की शूटिंग होना तय है, जिसमें कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित शामिल होंगे। तृप्ति डिमरी की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी। विद्या बालन ‘भूल भुलैया 2’ में नजर नहीं आई थीं। लेकिन पार्ट-3 से उन्होंने फिल्म में वापसी की है।

कार्तिक के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन

कार्तिक के फैंस उनके पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म की नई शुरुआत के लिए फैंस ने उन्हें बधाई दी है। कई सेलेब्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कार्तिक ने भी कई लोगों के कमेंट का जवाब देते हुए सभी को धन्यवाद किया।

अक्षय कुमार नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा

जूम के साथ हुए इंटरव्यू में डायरेक्टर अनीस बज्मी ने कहा- अक्षय भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए मर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से, मैं ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बना पाया हूं जहां हम साथ काम कर सकें। भविष्य में , निश्चित रूप से उनके साथ काम करूंगा।

बता दें, भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 185.92 करोड़ का केलक्शन किया था। वहीं ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली 2024 में रिलीज हो सकती है।

Holika Dahan 2024: सुख-समृद्धि पाने के लिए होलिका दहन के दिन जरूर करें ये खास उपाय

ज्योतिष शास्त्र में छोटी होली यानी होलिका दहन को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर ये उपाय कर लिए जाए, तो परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 12:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 12:56 PM (IST)

Holika Dahan 2024: सुख-समृद्धि पाने के लिए होलिका दहन के दिन जरूर करें ये  खास उपाय
Holika Dahan 2024

HighLights

  1. साल 2024 में 25 मार्च, सोमवार को होली मनाई जाएगी।
  2. स्नान करने के बाद होली की राख अपने घर ले आएं।
  3. होली का दिन बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इस दिन पूर्णिमा होती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holika Dahan 2024: होली का त्योहार हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है, बस कुछ ही दिनों में इस पर्व की धूम शुरू हो जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में 25 मार्च, सोमवार को होली मनाई जाएगी। इस दिन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं, जिसके हिसाब से वे पूजा-पाठ करते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में छोटी होली यानी होलिका दहन को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर ये उपाय कर लिए जाए, तो परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।

होलिका दहन से जुड़ा उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद होली की राख अपने घर ले आएं। इसके बाद इसे लाल कपड़े से बांधकर रख दें। उस कपड़े में एक स्‍फटिक श्रीयंत्र, एक चांदी का सिक्का और 5 पीली कौड़ियां भी रखें। इस तरह आपके घर में कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होगी।

नहीं होगी आर्थिक तंगी

होली का दिन बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इस दिन पूर्णिमा होती है। यह दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। घर में बरकत चाहते हैं, तो इस दिन केसर वाली खीर बनाएं और श्रद्धा पूर्वक मां लक्ष्मी को इसका भोग लगाएं। इसके साथ ही मां को कमल का फूल भी चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होगी।

हर मनोकामना होगी पूरी

हिंदू धर्म में पान के पत्ते को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा यह मां लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय होता है। ऐसे में होलिका दहन के समय 7 पान के पत्ते लें। इसके बाद होलिका दहन की 7 बार परिक्रमा करें। प्रत्येक परिक्रमा पूरी करने के बाद उसमें एक पान का पत्ता डाल दें। फिर अपनी इच्छा कहें। इस उपाय को करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Arjun and Malaika seen collectively after a very long time | काफी समय बाद एक-साथ दिखे अर्जुन-मलाइका: मलाइका अरोड़ा को अपार्टमेंट छोड़ने आए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, वीडियो हुआ वायरल

21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कई बार दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगाई गई हैं, लेकिन दोनों अभी भी एक-साथ हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा को घर ड्रॉप करते हुए दिखाई दिए।

बीती रात अर्जुन कपूर फॉर्मल लुक में गाड़ी के अंदर बैठे स्पॉट किए गए। वे अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को घर छोड़ने उनके अपार्टमेंट के नीचे दिखे। मलाइका अरोड़ा कैजुअल लुक में दिखीं। इस कपल को काफी समय बाद साथ में स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है।

8 साल से रिश्ते में हैं दोनों
मलाइका और अर्जुन पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए फोटोज शेयर करते रहते हैं। कई वेकेशन पर भी दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

अर्जुन कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
पिछले साल अर्जुन कपूर ‘द लेडी किलर’ में दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अर्जुन इस साल रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं। करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ के साथ अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में अर्जुन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर ने हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ में अपने किरदार के बारे में बात भी की थी। उन्होंने कहा- मैं हमेशा से स्क्रीन पर एक्सपेरिमेंट करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिले। इसलिए, इस फिल्म में पुलिस के कट्टर दुश्मन की भूमिका निभाना मेरे लिए एक रोमांचक अवसर था।

उन्होंने आगे बताया- जैसा कि मैंने कहा, जब मैं ‘सिंघम अगेन’ के सेट पर जाता था, तो ऐसा लगता था जैसे मेरे करियर का चक्र पूरा हो गया है। मुझे अपने करियर की शुरुआत में नकारात्मक किरदार निभाकर बहुत प्यार मिला और मैं ‘सिंघम अगेन’ के जरिए एक-बार फिर वैसा ही प्यार पाना चाहता हूं।

गृह मंत्रालय ने बढ़ाई अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा, अब केंद्रीय मंत्री Z कैटेगरी में शामिल

लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपना दल (एस) पार्टी की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। गृहमंत्रालय की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 03:17 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 03:17 PM (IST)

गृह मंत्रालय ने बढ़ाई अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा, अब केंद्रीय मंत्री Z कैटेगरी में शामिल
अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपना दल (एस) पार्टी की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। गृहमंत्रालय की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।

केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। लोकसभा चुनाव को देखकर गृहमंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। जेड श्रेणी की सुरक्षा में चार से छह एनएसजी कमांडो मिलते हैं। उसके अलावा 22 सुरक्षाकर्मियों का एक घेरा भी सुरक्षा में मौजूद रहता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

काम की खबर: इंस्टेंट लोन ले रहे हैं तो इन बातों की रखें सावधानी, काम के साबित होंगे ये टिप्स

कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी पहले हासिल कर लें। विश्वसनीयता चेक करने के लिए आप प्लेटफार्म के अन्य ग्राहकों का रिव्यू भी पढ़ सकते हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 12:03 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 12:21 PM (IST)

अगर आप किसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं और वित्तीय समस्याओं से बचना चाहते हैं तो विश्वसनीय व नियामक मानकों के तहत काम करने वाले प्लेटफार्म से ही Prompt Mortgage लें।

HighLights

  1. Prompt Mortgage लेने से पहले कंपनी की शर्तें व नियमों को अच्छी तरह से पढ़ लें।
  2. ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस आदि को लेकर भी लिखित में आश्वासन ले लेना चाहिए।
  3. किसी भी तरह की गुप्त शर्तों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। इन दिनों कई ऐसे ऑनलाइन ऐप मौजूद हैं, जो आपको मुसीबत के समय में इंस्टेंट लोन देने के लिए तैयार बैठे हैं। लेकिन कई बार Prompt Mortgage के चक्कर में ग्राहक बुरी तरह से फंस जाता है। बीते कुछ सालों में Prompt Mortgage की लोकप्रियता भी बढ़ गई है। ऐसे में इंस्टेंट लोन लेते समय इन बातों की सावधानी जरूर रखें।

पहले समझ लें नियम व शर्तें

Prompt Mortgage लेने से पहले कंपनी की शर्तें व नियमों को अच्छी तरह से पढ़ लें। इसके अलावा ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस आदि को लेकर भी लिखित में आश्वासन ले लेना चाहिए। किसी भी तरह की गुप्त शर्तों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। अन्यथा बाद में इसका सीधा असर आपकी जेब पर हो सकता है।

naidunia_image

लोन प्लेटफॉर्म को अच्छे से जाचें

अगर आप किसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं और वित्तीय समस्याओं से बचना चाहते हैं तो विश्वसनीय व नियामक मानकों के तहत काम करने वाले प्लेटफार्म से ही Prompt Mortgage लें। कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी पहले हासिल कर लें। विश्वसनीयता चेक करने के लिए आप प्लेटफार्म के अन्य ग्राहकों का रिव्यू भी पढ़ सकते हैं। भरोसेमंद लोन प्लेटफॉर्म में पारदर्शी नीतियां, सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन और निष्पक्ष लोन ऑप्शन का ट्रैक रिकॉर्ड होगा।

रि-पेमेंट की शर्तें भी जान लें

ऐसे ऑनलाइन ऐप से बहुत अधिक संकट की स्थिति में ही लोन लेना चाहिए। प्लेटफॉर्म की रिपेमेंट शर्तों का भी अच्छे से अवलोकन कर लेना चाहिए। Prompt Mortgage आमतौर पर कम अवधि के लिए मिलता है, इसलिए हर माह खर्चों को नियमित करें और तय समय पर लोन की किस्त जमा करें।

डॉक्यूमेंटेशन और KYC

लोन से संबंधित डॉक्यूमेंटेशन और KYC का ध्यान रखें। किसी भी परेशानी से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान सटीक और अपग्रेटेड जानकारी दें। ऋण देने वाला प्लेटफ़ॉर्म आपके व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा की सुरक्षा के लिए मजबूत सुरक्षा अपनाता है या नहीं। इस बात की भी पुष्टि जरूर कर लें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्