Climate Replace: 14 मार्च तक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Climate Replace: 14 मार्च तक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला में 10 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 07:41 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 07:41 AM (IST)

पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात की जाए तो 13 और 14 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

HighLights

  1. IMD ने उत्तराखंड के कई जिलों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है।
  2. 11-14 मार्च के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।
  3. पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, 11 से 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी होगी। मौसम कार्यालय ने 12 से 14 मार्च को आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश की भी भविष्यवाणी की है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बर्फबारी और बारिश के कारण 3 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 360 से अधिक सड़कें बंद हैं।

शिमला में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला में 10 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है।

naidunia_image

उत्तराखंड में शुष्क रहेगा मौसम

IMD ने उत्तराखंड के कई जिलों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने 11-14 मार्च के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। वहीं पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात की जाए तो 13 और 14 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज मौसम

राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। यहां 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 11 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्