Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की पहली किस्‍त की राशि आज होगी जारी, मंच पर पहुंचे CM साय, थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की पहली किस्‍त की राशि आज होगी जारी, मंच पर पहुंचे CM साय, थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी

Mahtari Vandan Yojana First Installment: महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाले 1,000 रुपये की राशि की प्रतीक्षा कर रही महिलाओं के लिए अच्‍छी खबर है। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होगी।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 07:34 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 01:36 PM (IST)

HighLights

  1. – 70 लाख से अधिक महिलाएं कह रहीं- जिसका मुझे था इंतजार…वो घड़ी आ गई…
  2. – 10 मार्च को 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में जारी होगी पहली किश्त
  3. – CM विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। Mahtari Vandan Yojana First Installment: छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में राशि आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।

महतारी वंदन योजना के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुलसी का पौधा भेंटकर कार्यक्रम स्थल पर किया स्वागत।naidunia_image

इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी मौजूद हैं। राजधानी समेत प्रदेश के 146 ब्लाक मुख्यालयों और 13 नगर निगम क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। वहीं यह योजना लागू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जाएगी।

महतारी वंदन को लेकर पीएम मोदी की गारंटी

बतादें कि 13 दिसंबर को छत्‍तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं ने एक बात तय करके रखी थी कि विष्णुदेव सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महतारी वंदन को लेकर दी गई गारंटी को अवश्य पूरा करेगी।

बीते तीन माह से प्रदेश की लाखों महिलाएं इस योजना में मिलने वाले 1,000 रुपये की मासिक राशि की प्रतीक्षा कर रही थीं। राज्य सरकार के द्वारा वार्षिक बजट में योजना की राशि का प्रविधान करने से आशा तो बढ़ी, लेकिन पैसा कब से मिलेगा, इसे लेकर केवल बातें ही हो रही थी।

इस बीच सरकार ने कहा कि सात मार्च को योजना शुरू होगी, लेकिन यह तिथि भी टल गई। अब 10 मार्च को पीएम मोदी स्वयं योजना की शुरूआत करने जा रहे हैं। ऐसे में आज महिलाओं की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे