Climate Replace: 12 मार्च तक इन राज्यों में हो सकती है बारिश व बर्फबारी, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Climate Replace: 12 मार्च तक इन राज्यों में हो सकती है बारिश व बर्फबारी, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 09:29 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 01:12 PM (IST)

HighLights

  1. दो पश्चिमी विक्षोभ 10 मार्च और 12 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं।
  2. 10 से 12 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
  3. दिल्ली के मौसम में अभी ठंडक बनी हुई है।

IMD Climate Replace (मौसम न्यूज़): डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते ही 11-13 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके अलावा देश के कुछ मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ 10 मार्च और 12 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इसका प्रभाव जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो सकता है और इस कारण इन क्षेत्रों में 10 से 12 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली में मार्च की सुबह 5 साल में सबसे ठंडी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मौसम में अभी ठंडक बनी हुई है। यहां गुरुवार की सुबह भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है।

IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार बीते 5 वर्षों में मार्च में दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह थी। दिल्ली के आज के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

naidunia_image

देश के कुछ हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 और 10 मार्च को दक्षिणी राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवा चल सकती है। वहीं 9 मार्च तक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। अगले 6 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्