kartik Aaryan began taking pictures for Bhool Bhulaiyaa 3 | कार्तिक आर्यन ने शुरू की भूल भुलैया-3 की शूटिंग: पोस्ट शेयर करके दी जानकारी, लिखा- करियर की सबसे बड़ी फिल्म करने जा रहा हूं

kartik Aaryan began taking pictures for Bhool Bhulaiyaa 3 | कार्तिक आर्यन ने शुरू की भूल भुलैया-3 की शूटिंग: पोस्ट शेयर करके दी जानकारी, लिखा- करियर की सबसे बड़ी फिल्म करने जा रहा हूं

22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में कार्तिक पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं आज अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत करने जा रहा हूं। कैप्शन लिखने के बाद उन्होंने #शुभारंभ #भूलभुलैया3 का हैशटैग लगाया है।

कार्तिक के पोस्ट से ये जाहिर होता है कि, ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग आज यानी 9 मार्च को शुरू हो चुकी है। कार्तिक ने मंदिर के सामने प्रार्थना करते हुए फिल्म की शुभ शुरुआत के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया।

‘पिंकविला’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन में 8 दिनों की शूटिंग होना तय है, जिसमें कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित शामिल होंगे। तृप्ति डिमरी की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी। विद्या बालन ‘भूल भुलैया 2’ में नजर नहीं आई थीं। लेकिन पार्ट-3 से उन्होंने फिल्म में वापसी की है।

कार्तिक के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन

कार्तिक के फैंस उनके पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म की नई शुरुआत के लिए फैंस ने उन्हें बधाई दी है। कई सेलेब्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कार्तिक ने भी कई लोगों के कमेंट का जवाब देते हुए सभी को धन्यवाद किया।

अक्षय कुमार नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा

जूम के साथ हुए इंटरव्यू में डायरेक्टर अनीस बज्मी ने कहा- अक्षय भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए मर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से, मैं ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बना पाया हूं जहां हम साथ काम कर सकें। भविष्य में , निश्चित रूप से उनके साथ काम करूंगा।

बता दें, भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 185.92 करोड़ का केलक्शन किया था। वहीं ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली 2024 में रिलीज हो सकती है।