Tejashwi Yadav: भाजपा के संकल्प पत्र पर तेजस्वी का हमला, बोले- इसमें बिहार के लिए क्या है

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को जारी कर दिया है। भाजपा ने इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र कहा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस पर हमला बोला है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 04:42 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 04:42 PM (IST)

Tejashwi Yadav: भाजपा के संकल्प पत्र पर तेजस्वी का हमला, बोले- इसमें बिहार के लिए क्या है
तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को जारी कर दिया है। भाजपा ने इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र कहा है। भाजपा इसको मोदी की गारंटी कहकर प्रचारित कर रही है। भाजपा के घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु फ्री बिजली, मुफ्त राशन की व्यवस्था, तीन करोड़ लोगों को नया घर देना, तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। भाजपा ने इस घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने, वन नेशन वन इलेक्शन का लागू करने व भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती निपटने के भी वादे किए हैं।

तेजस्वी यादव ने किया हमला

भाजपा के संकल्प पत्र पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। उन्होंने भाजपा से पूछा है कि आपके संकल्प पत्र में बिहार के लिए क्या है। भाजपा ने बिहार को स्पेशल पैकेज देने का वादा नहीं किया है और न ही विशेष राज्य के बारे में कोई में कही है।

Shahrukh known as Diljit the most effective actor of India | शाहरुख ने दिलजीत को भारत का बेस्ट एक्टर कहा था: इस बयान पर इम्तियाज ने ऑफर की थी फिल्म अमर सिंह चमकीला

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में दिलजीत दोसांझ को इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया है। हाल में इम्तियाज ने खुलासा किया है कि शाहरुख ने एक बार दिलजीत को भारत का सबसे बेस्ट एक्टर बताया था। उनकी इस तारीफ से प्रभावित होकर डायरेक्टर ने इस फिल्म की पेशकश दिलजीत के सामने की थी।

डायरेक्टर ने यह भी बताया कि अगर दिलजीत इस किरदार को निभाने के लिए हामी नहीं भरते तो शायद यह फिल्म कभी बन नहीं पाती।

शाहरुख की तारीफ पर दिलजीत बोले- वे मूड में होंगे
बीते शनिवार द कपिल शर्मा में डायरेक्टर इम्तियाज अली, परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पहुंचे थे। इस दौरान कपिल ने डायरेक्टर से दिलजीत को कास्ट करने का कारण पूछा। जवाब में इम्तियाज ने कहा- एक बार शाहरुख खान ने मुझसे कहा था कि दिलजीत देश के सबसे अच्छे एक्टर हैं। इस पर दिलजीत ने कहा- शायद वे मूड में होंगे।

इम्तियाज ने आगे कहा- अगर दिलजीत ने इस रोल को करने से मना कर दिया होता तो शायद यह फिल्म नहीं बन पाती। हम लोग बहुत भाग्यशाली रहे हैं। हमें परिणीति और दिलजीत से बेहतर एक्टर नहीं मिल सकते थे।

2015 में भी शाहरुख ने की थी दिलजीत की तारीफ
2015 में फिल्म दिलवाले के प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने दिलजीत की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था- मैं आपकी फिल्में देख चुका हूं। मैं आपका बहुत बड़ा फैन भी हूं। आप जो एक्टिंग करते हैं, वो बेहद वर्ल्ड क्लास है। मैं ऐसे ही आपके सामने बोल नहीं रहा।

शाहरुख ने आगे कहा था- दिलजीत, मैं आपसे दिल से प्यार करता हूं। इस पर दिलजीत ने कहा था- हाय, रब्बा।

2017 में दिलजीत ने शाहरुख की फिल्म जब हैरी मेट सेजल के गाने रौला को अपनी आवाज दी थी।

12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म
फिल्म अमर सिंह चमकीला 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर भी इम्तियाज अली ही हैं। फिल्म में दिलजीत, अमर सिंह चमकीला और परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी अमरजोत के रोल में हैं।

Weekly Horoscope: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इन राशियों के सपने होंगे साकार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल 2024- बिगड़े कार्य इस सप्ताह बन जाएंगे। संघर्ष खत्म होगा व परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 04:42 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 04:44 PM (IST)

Weekly Horoscope: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इन राशियों के सपने होंगे साकार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 15 April to 21 April 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Horoscope 15 April to 21 April 2024: मेष राशि- इस सप्ताह पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार को घरेलू मामलों में थोड़ी परेशानी आएगी। फैसलों में बदलाव करना पड़ सकता है। शुक्रवार को कुछ समय अपने लिए निकालें। शनिवार और रविवार को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

बिगड़े कार्य इस सप्ताह बन जाएंगे। संघर्ष खत्म होगा व परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिलेंगे। मंगल से गुरुवार का समय पक्ष में रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को थोड़ा तनाव रहेगा।

मिथुन राशि

इस हफ्ते नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों का विस्तार होगा। स्थाई संपत्ति के लाभ के आसार है। योजनाएं सफल होंगी। शुक्रवार को अपने काम से दूसरों को आकर्षित करने में सफल होंगे। रविवार को चिंता रह सकती है।

कर्क राशि

सप्ताह के आरंभ में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार के कार्यों में गति आएगी। वित्तीय सुधार संभव है। गुरुवार को सहयोग प्राप्त होगा। इनकम बढ़ेगी। शनिवार एवं रविवा का दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आशाजनक समाचार प्राप्त होंगे। योजनाएं सफल होंगी। बुधवार व गुरुवार को अत्यधिक खर्चों के कारण चिंता रहेगी। शनिवार को सामान्य स्थिति में वापस आ जाएंगे।

कन्या राशि

अत्यधिक काम तनाव बढ़ा सकता है। बुधवार को अटका धन प्राप्त होगा। शुक्रवार को किसी काम में गति लाने के लिए पहल सफल हो सकती है। शनिवार को खर्चें ज्यादा होंगे।

तुला राशि

भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। योजनाएं बिना रुकावट के सफल होंगी। आय अच्छी बनी रहेगी। मंगलवार को काम की अधिकता होगी। गुरुवार बेहतर दिन रहेगा। शनिवार तनावभरा दिन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

सप्ताह के आरंभ में वैचारिक अस्थिरता रहेगी। संशय बढ़ सकता है। परिवार के लिए समय निकालना कठिन होगा। शुक्रवार को व्यस्तता अधिक रहेगी। शनिवार को धन प्राप्ति का योग है।

धनु राशि

यह सप्ताह आपके जीवन में बड़ा कमाल कर सकता है। योजनाएं सफल होंगी और लाभ प्राप्त होगा। बुधवार को चिंता बढ़ेंगी व खर्चों की अधिकता होगी। शुक्रवार को किस्मत का साथ मिलेगा। रविवार बिजी दिन हो सकता है।

मकर राशि

सोमवार और मंगलवार को अजीब स्थिति रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। शुक्रवार को फिर समस्या आ सकती हैं। शनिवार को राहत भरा दिन रहेगा।

कुंभ राशि

संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कोई आपके विचारों को कुंठित करने का प्रयास करेगा। अच्छे लोगों का साथ पाएंगे। सहयोग मिलेगा व योजना सफल होगी। शुक्रवार व शनिवार को संभलकर रहना होगा।

मीन राशि

सप्ताह की शुरुआत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। बुधवार के बाद राहत मिलेगी। एकसाथ कई सफलताएं मिलेंगी, हालांकि गुप्त शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। इससे मन उदास रहेगा। शनिवार से समय फिर से अच्छा हो जाएगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का एलान, गरीब बच्चों के लिए शुरू करेंगे ऑनलाइन शैक्षिक मंच

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की दुनियाभर में ख्याति है। शनिवार को उन्होंने शिकागो में घोषणा की कि वह अब गरीब छात्रों के लिए ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू करेंगे, जिससे उनके दरवाजे तक शिक्षा का विस्तार हो सके।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 04:16 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 04:16 PM (IST)

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का एलान, गरीब बच्चों के लिए शुरू करेंगे ऑनलाइन शैक्षिक मंच
सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार।

HighLights

  1. सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का गरीब छात्रों के लिए एलान।
  2. गरीब छात्रों के लिए ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू करेंगे आनंद कुमार।
  3. नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में की घोषणा।

ऑनलाइन डेस्क, शिकागो। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की दुनियाभर में ख्याति है। शनिवार को उन्होंने शिकागो में घोषणा की कि वह अब गरीब छात्रों के लिए ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू करेंगे, जिससे उनके दरवाजे तक शिक्षा का विस्तार हो सके।

आनंद कुमार नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में “रीइमेजिनिंग इंडिया: शेपिंग द ग्लोबल इकोनॉमिक लैंडस्केप” विषय पर 2024 केलॉग इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने ऑनलाइन शैक्षिक मंच को शुरू करने का एलान किया।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमारे पास मौजूद तकनीकि का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा छात्रों से पहुंचे। सुपर 30 के जरिए गरीब छात्रों की जिंदगी को मैंने करीब से बदलते देखा है। कई छात्र शिक्षा की शक्ति के कारण अपने व परिवार के भाग्य को सुधार पाए।

naidunia_image

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की वजह से हमारा जीवन पूरी तरह बदल गया। महामारी ने हमें सिखाया कि घरों में फंसे छात्रों से सोशल मीडिया के जरिए कैसे जुड़ सकते हैं। यह बताता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में कई प्रभावशाली बच्चे हैं। वह बच्चे गरीबी के कारण बस वर्तमान समाज में छुपे हुए हैं। उनमें क्षमता है कि वह कल के न्यूटन व रामनुजन हो सकें, लेकिन संसाधनों का अभाव उनकी प्रतिभा को मार रहा है। मेरी ऑनलाइन शिक्षा की पहल का उद्देश्य उन्हें वह मंच देना है, जिसको वह हासिल कर अपने बेहतर स्वरूप में आ सकें।

उन्होंने कहा कि तकनीकि का सबसे अच्छा उपयोग तभी है, जब वह वंचितों तक पहुंचे। दुनिया की समृद्धि व बड़े पैमाने पर मानवता का लाभ इन वंचितों तक पहुंचे यह समाज की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का सबसे अच्छा उपयोग यह सुनिश्चित करना होगा कि अवसर वंचितों तक पहुंचें, उन्होंने कहा कि दुनिया की समृद्धि और बड़े पैमाने पर मानवता के लाभ के लिए प्रतिभा पूल को बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है। .

BJP Manifesto 2024: भाजपा के घोषणा पत्र में क्या-क्या है खास, यूसीसी लागू करने से लेकर मुफ्त राशन दिए जाने का वादा, जानिए बड़ी बातें

भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर केंद्रित है। जिसमें महिला, युवा, गरीब और किसानों के उत्थान पर जोर दिया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 03:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 03:56 PM (IST)

BJP Manifesto 2024: भाजपा के घोषणा पत्र में क्या-क्या है खास, यूसीसी लागू करने से लेकर मुफ्त राशन दिए जाने का वादा, जानिए बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BJP Manifesto 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र के नाम से घोषणा पत्र रविवार को जारी किया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया। भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर केंद्रित है। जिसमें महिला, युवा, गरीब और किसानों के उत्थान पर जोर दिया गया है। पार्टी ने घोषणापत्र में कई घोषणा की है। जिनमें से कुछ मुख्य नीचे दिए गए हैं।

1. 5 साल के लिए फ्री राशन

केंद्र सरकार साल 2020 से 80 करोड़ से ज्यादा परिवारों को फ्री राशन दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘हम सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के खाने की थाली पोषणयुक्त हो। साथ ही मन को संतोष देने वाली और सस्ती हो।’

2. जीरो बिजली बिल

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे बिजली बिल जीरो हो जाएगा।

3. लखपति दीदीयां

एक करोड़ ग्रामीण औरतों को लखपति दीदी बनाकर सशख्त किया। अब 3 करोड़ महिलाओं क लखपति बनाएंगे।

4. कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं

औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। जिलमें शिशुगृह की सुविधा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल नारीशक्ति नई भागीदारी के होंगे।

5. 70 साल के ऊपर के लोगों को आयुष्मान योजना

बीजेपी ने संकल्प लिया है कि 70 साल से ऊपर के हर वृद्ध को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। उन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

6. बुलेट ट्रेन

हम बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित कर रहे हैं। बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन करेंगे।

7. तीन करोड़ घर बनाने का संकल्प

Field Workplace Assortment Replace; Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan | Akshay Kumar Ajay Devgn | शनिवार को ‘मैदान’ की कमाई में 100% की उछाल: 23.10 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, BMCM ने तीन दिन में किया 76 करोड़ का बिजनेस

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ 65 लख रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15 करोड़ 7 लाख रुपए हो चुका है। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 3 दिनों में 23.10 करोड़ रुपए कमाा लिए हैं।

शनिवार को शुक्रवार से दोगुना कमाए
इससे पहले फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए थे। इसमें पेड प्रीव्यूज भी शामिल थे। वहीं दूसरे दिन इसने 2 करोड़ 80 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

इस हिसाब से देखा जाए तो शनिवार को ‘मैदान’ के कलेक्शन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100% जम्प हासिल की है।

अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन 'बधाई हो' फेम डायरेक्टर अमित शर्मा ने किया है।

अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन ‘बधाई हो’ फेम डायरेक्टर अमित शर्मा ने किया है।

मुंबई-पुणे में मिल रहे अच्छे दर्शक
शनिवार को फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 19.65% रही है। इसे सबसे ज्यादा 25.50% ऑक्यूपेंसी मुंबई के 611 शोज से मिली। वहीं पुणे में इसने 24.50% ऑक्यूपेंसी 252 शोज से हासिल की।

BMCM ने तीसरे दिन देश में कमाए 8.50 करोड़
दूसरी तरफ अक्षय-टाइगर स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के कलेक्शन में भी तीसरे दिन 11% का जम्प आया है। फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ 50 लाख रुपए और दूसरे दिन 7 करोड़ 60 लाख रुपए की कमाई की थी।

अब तीसरे दिन इसने देश में 8 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 31 करोड़ 75 लाख रुपए हो गया है।

फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आ रहे हैं।

चेन्नई में 32 शोज से मिली सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी
शनिवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.27% रही है। चेन्नई में 32 शोज के जरिए फिल्म को सबसे ज्यादा 27.75% ऑक्यूपेंसी मिली। वहीं जयपुर में 85 शोज के जरिए इसे 23.50% की ऑक्यूपेंसी मिली।

टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 3 दिनों में 76 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

खबरें और भी हैं…
Amit Shah in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़ में अमित शाह की सभा, राजनांदगांव प्रत्‍याशी संतोष पांडेय के लिए करेंगे प्रचार

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजनांगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में रविवार को खैरागढ़ के फतेह मैदान में सभा की।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 07:58 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 03:25 PM (IST)

Amit Shah in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़ में अमित शाह की सभा, राजनांदगांव प्रत्‍याशी संतोष पांडेय के लिए करेंगे प्रचार

HighLights

  1. प्रियंका और पायलट की भी हो सकती है सभा

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजनांगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में रविवार को खैरागढ़ के फतेह मैदान में सभा की।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की पहली बड़ी सभा 14 अप्रैल को होने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को खैरागढ़ के फतेह मैदान में आमसभा करेंगे। सभा दो बजे तय की गई है। इसमें संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने भाजपा ताकत दिखाने की तैयारी मैं हैं। भीड़ जुटाने प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया है।

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 14, 2024

उधर अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कांग्रेस भी बड़ी सभा कराने की तैयारी में है। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा व छग प्रभारी सचिन पायलट की सभा हो सकती है। हालांकि संगठन के पास अभी इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं पहुंचा है।

आठ अप्रैल को अमित शाह का था कवर्धा दौरा

नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार शुरू हुए पखवाड़ाभर से अधिक हो गया। प्रचार में 11 दिनों का ही समय शेष रह गया है। अब जाकर पहली बड़ी सभा हो रही है। इसके पहले आठ अप्रैल को शाह कवर्धा आने वाले थे, लेकिन ठीक एक दिन पहले उनकी जगह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भेजा गया था।

बताया गया कि शाह की सभा के माध्यम से भाजपा अपने खाए गढ़ खैरागढ़ को साधने की तैयारी में है। इस विधानसभा की सीमाएं राजनांदगांव व कवर्धा जिले के साथ डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से भी सटी हुई है। इतना ही नहीं एक छोर मध्यप्रदेश को भी छूटा है।

चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को खैरागढ़ के साथ ही डोंगरगढ़ में भी हार का सामना करना पड़ा। शाह अपनी सभा के माध्यम जाति व क्षेत्र के आधार पर बंटने वाले वोटों को साधने का प्रयास कर सकते हैं। उधर कांग्रेस की तरफ से अब तक किसी स्टार प्रचारक का दौरा तय नहीं हो पाया है। प्रत्याशी भूपेश बघेल स्वयं प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वे हर दिन लगभग 20-25 गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं।

Raebareli Lok Sabha Seat 2024: कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में शांति, भाजपा व कांग्रेस से इन नामों पर चर्चा

भाजपा कार्यकर्ता जहां कांग्रेस को उम्मीदवार उतारने में कमजोर बता रहे हैं तो कांग्रेसी भाजपा पर भी ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 11:11 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 11:14 AM (IST)

Raebareli Lok Sabha Seat 2024: कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में शांति, भाजपा व कांग्रेस से इन नामों पर चर्चा
रायबरेली में 5वें चरण में मतदान होगा, लेकिन पार्टी कार्यालयों में अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है।

HighLights

  1. सियासी गलियारों में अमेठी के बाद अब रायबरेली में परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।
  2. ऊंचाहार के राजनारायण कहते हैं कि अभी तो पार्टियों के बीच नफा-नुकसान तौला जा रहा है।
  3. उनका कहना है कि कांग्रेस आसानी से अपना गढ़ नहीं छोड़ेगी, क्योंकि अमेठी 2019 में हाथ से जा चुकी है।

पुलक त्रिपाठी, रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट का नाम आते ही मन में कांग्रेस के गढ़ और गांधी परिवार की तस्वीर उभर जाती है, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां की सियासी फिजा बदली हुई है। सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि रायबरेली सीट से कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाएगी।

सोनिया गांधी ने बीते साल दिए थे संकेत

सोनिया गांधी ने बीते साल ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी खेल ली है और जल्दी ही वे अपनी अपनी विरासत किसी अन्य को सौंप देगी। ऐसे में यही संभावना जताई जा रही थी कि प्रियंका वाड्रा को रायबरेली सीट से उतारा जा सकता है, लेकिन इसी बीच यह भी खबर उड़ी कि उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। रायबरेली के कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी या नहीं। रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी का कहना है कि ‘हमारी तैयारी पूरी है। 20 अप्रैल तक संयम रखना है। जल्द ही रायबरेली के लोगों को अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।

भाजपा ने चौतरफा बिछा रही बिसात

इस बीच भाजपा ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल कहते हैं कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रत्याशी भी तय है, बस घोषणा बाकी है। भाजपा आलाकमान कभी भी रायबरेली सीट के लिए टिकट का ऐलान कर सकता है।

अमेठी के बाद रायबरेली की बारी

सियासी गलियारों में अमेठी के बाद अब रायबरेली में परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। ऊंचाहार के राजनारायण कहते हैं कि अभी तो पार्टियों के बीच नफा-नुकसान तौला जा रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस आसानी से अपना गढ़ नहीं छोड़ेगी, क्योंकि अमेठी 2019 में हाथ से जा चुकी है। रायबरेली में 5वें चरण में मतदान होगा, लेकिन पार्टी कार्यालयों में अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता जहां कांग्रेस को उम्मीदवार उतारने में कमजोर बता रहे हैं तो कांग्रेसी भाजपा पर भी ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा से मनोज पांडेय के नाम की चर्चा

भाजपा की ओर से मनोज पांडेय का नाम चर्चा चल रही है तो कभी कांग्रेस से आराधना मिश्रा का, लेकिन सब कुछ चर्चाओं में ही है। अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। एक चर्चा यह भी है कि प्रियंका वाड्रा के उतारे जाने पर भाजपा वरुण गांधी को उनसे मुकाबला करवा सकती है।

Ram Charan Doctorate Diploma; Chennai Vels College Convocation Images | राम चरण को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि: चेन्नई की वेल्स यूनिवर्सिटी ने दिया सम्मान, वाइफ बोलीं- आप पर गर्व है डाॅक्टर राम चरण

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ के सुपरस्टार राम चरण साउथ को चेन्नई की वेल्स यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। एक्टर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी।

राम चरण इस ग्रेजुएशन सेरेमनी में चीफ गेस्ट भी थे। वेल्स यूनिवर्सिटी ने राम को यह सम्मान, फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दिया है।

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने के बाद राम चरण।

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने के बाद राम चरण।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह थैंक्स कहा।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह थैंक्स कहा।

राम बोले- चेन्नई के लोगों का शुक्रिया
इवेंट की फोटोज शेयर करते हुए राम चरण ने लिखा, ‘वेल्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाकर बहुत खुश हूं। चेन्नई के लोगों का और वो सभी जो मेरे सफर का हिस्स रहे, उनका शुक्रगुजार हूं। कई सपने और अचीवमेंट्स पूरे करने बाकी हैं।’

वाइफ ने भी बुलाया डाॅक्टर
इवेंट में राम चरण के साथ उनकी वाइफ उपासना कामिनेनी भी मौजूद रहीं। उपासना ने भी इवेंट से कई फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए अपने राम चरण को ‘डॉक्टर’ कहकर बुलाया।

उपासना ने इवेंट में जाने से पहले का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो इस मोमेंट के लिए कितनी एक्साइटेड थीं।

एक्टर की वाइफ ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में राम को डॉक्टर बुलाया।

एक्टर की वाइफ ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में राम को डॉक्टर बुलाया।

170 करोड़ में बन रही है ‘गेम चेंजर’
वर्क फ्रंट पर राम चरण की अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ है। 170 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म को शंकर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवानी, अंजलि, एसजे सूर्या और जयराम समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

एक्टर की अगली फिल्म 'गेम चेंजर' है जिसे शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं।

एक्टर की अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ है जिसे शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं।

सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने साल 2007 में ‘चिरुथा’ से बतौर एक्टर डेब्यू किया था। वो अपने करियर में ‘मगधीरा’, ‘येवाडु’ और ‘ध्रुव’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। एसएस राजामौली की ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘RRR’ में भी राम लीड रोल में नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…
LIVE Lok Sabha Chunav 2024 : पिपरिया की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी- बाबासाहब के करण गरीब का बेटा पीएम बना, आदिवासी बेटी बनी राष्ट्रपति

पिपरिया में भाजपा की विजय संकल्प रैली के मंच पर मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यसभा सदस्य माया नरोलिया, प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू सहित स्थानीय नेता मौजूद हैं।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 06:37 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 01:31 PM (IST)

LIVE Lok Sabha Chunav 2024 : पिपरिया की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी- बाबासाहब के करण गरीब का बेटा पीएम बना, आदिवासी बेटी बनी राष्ट्रपति

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अप्रैल रविवार को पिपरिया में आम सभा को संबोधित करेंगे।
  2. प्रधानमंत्री का दौरा होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  3. प्रधानमंत्री की आमसभा के लिये पिपरिया में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है। पांच लेयर में सुरक्षा घेरा रहेगा

पिपरिया, होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पिपरिया पहुंचे। वह यहां पर होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने मंच पर नर्मदा मैया की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब को समर्पित है। इन्हीं संकल्पों को लेकर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में अपनों के बीच आकर गर्व महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस ने बाबासाहब को अपमानित करने का काम किया था। बाबासाहब के कारण ही एक गरीब का बेटा देश का पीएम बन पाया। बाबासाहब के कारण ही एक आदिवासी बेटी आज देश की राष्ट्रपति बनी है। सभास्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

#WATCH | Madhya Pradesh: Addressing a public rally in Hoshangabad, PM Narendra Modi says, “…It was not way back that Madhya Pradesh stunned all the nation. The wave that arose from right here has unfold throughout the nation. Just one voice is coming from each nook of the… pic.twitter.com/EQ0iwlHwFc

— ANI (@ANI) April 14, 2024

पीएम मोदी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे थे, जहां से हेलिकाप्टर के जरिए पिपरिया के लिए रवाना हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्री विश्वास सारंग और कृष्णा गौर ने भोपाल स्टेट हैंगर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए सप्ताह में तीसरी बार रविवार को मध्य प्रदेश आए हैं।

naidunia_image

पिपरिया में भाजपा की विजय संकल्प रैली के मंच पर मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यसभा सदस्य माया नरोलिया, प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, छिंदवाड़ा से प्रत्याशी विवेक बंटी साहू सहित स्थानीय नेता मौजूद हैं।

कार्यक्रम के मंच से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जनता से पूछा कि मोदी जी के आने के बाद कोई घोटाला हुआ? नहीं हुआ। पहले मुंबई, काशी में विस्फोट होते थे मोदी के आने के बाद हुए क्या?

छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू बोले कि मैं ऐसे क्षेत्र से आया हूं जहां आजादी नहीं मिली है। 45 वर्षों से एक परिवार का कब्ज़ा है।

पूर्व विधायक ओपी रघुवंशी भाजपा में शामिल

छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आये हैं। पिपरिया के सभा स्थल से छिंदवाड़ा जिले की सीमा 25 किमी है। मोदी यहाँ से दो सीट साधेगे। पूर्व मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता हजारीलाल रघुवंशी के बेटे सिवनी मालवा के पूर्व विधायक ओपी रघुवंशी भी यहां पहुंचे और भाजपा में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान वर्षा होने की संभावना के चलते वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है। पिछले दो दिन से अंचल में हो रही वर्षा ने तैयारियाें को प्रभावित किया है। सभास्थल पर कीचड़ हो गई जिसे मिट्टी, गिट्टी से ढंक कर समतल करने का काम शनिवार दोपहर तक चलता रहा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम की आमसभा के दौरान पुलिस के लगभग 15 सौ जवान व अधिकारियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा डाग स्क्वाड एवं अन्य सुरक्षा एजेंसी के 600 जवान अलग से सुरक्षा में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का सुरक्षा घेरा 5 लेयर का होगा। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को देखते हुये बिना पास के कोई भी सभा स्थल तक नहीं पहुंच सकेगा।