BJP Manifesto 2024: भाजपा के घोषणा पत्र में क्या-क्या है खास, यूसीसी लागू करने से लेकर मुफ्त राशन दिए जाने का वादा, जानिए बड़ी बातें

BJP Manifesto 2024: भाजपा के घोषणा पत्र में क्या-क्या है खास, यूसीसी लागू करने से लेकर मुफ्त राशन दिए जाने का वादा, जानिए बड़ी बातें

भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर केंद्रित है। जिसमें महिला, युवा, गरीब और किसानों के उत्थान पर जोर दिया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 03:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 03:56 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BJP Manifesto 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र के नाम से घोषणा पत्र रविवार को जारी किया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया। भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर केंद्रित है। जिसमें महिला, युवा, गरीब और किसानों के उत्थान पर जोर दिया गया है। पार्टी ने घोषणापत्र में कई घोषणा की है। जिनमें से कुछ मुख्य नीचे दिए गए हैं।

1. 5 साल के लिए फ्री राशन

केंद्र सरकार साल 2020 से 80 करोड़ से ज्यादा परिवारों को फ्री राशन दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘हम सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के खाने की थाली पोषणयुक्त हो। साथ ही मन को संतोष देने वाली और सस्ती हो।’

2. जीरो बिजली बिल

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे बिजली बिल जीरो हो जाएगा।

3. लखपति दीदीयां

एक करोड़ ग्रामीण औरतों को लखपति दीदी बनाकर सशख्त किया। अब 3 करोड़ महिलाओं क लखपति बनाएंगे।

4. कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं

औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। जिलमें शिशुगृह की सुविधा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल नारीशक्ति नई भागीदारी के होंगे।

5. 70 साल के ऊपर के लोगों को आयुष्मान योजना

बीजेपी ने संकल्प लिया है कि 70 साल से ऊपर के हर वृद्ध को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। उन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

6. बुलेट ट्रेन

हम बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित कर रहे हैं। बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन करेंगे।

7. तीन करोड़ घर बनाने का संकल्प