Field Workplace Assortment Replace; Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan | Akshay Kumar Ajay Devgn | शनिवार को ‘मैदान’ की कमाई में 100% की उछाल: 23.10 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, BMCM ने तीन दिन में किया 76 करोड़ का बिजनेस

Field Workplace Assortment Replace; Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan | Akshay Kumar Ajay Devgn | शनिवार को ‘मैदान’ की कमाई में 100% की उछाल: 23.10 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, BMCM ने तीन दिन में किया 76 करोड़ का बिजनेस

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ 65 लख रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15 करोड़ 7 लाख रुपए हो चुका है। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 3 दिनों में 23.10 करोड़ रुपए कमाा लिए हैं।

शनिवार को शुक्रवार से दोगुना कमाए
इससे पहले फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए थे। इसमें पेड प्रीव्यूज भी शामिल थे। वहीं दूसरे दिन इसने 2 करोड़ 80 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

इस हिसाब से देखा जाए तो शनिवार को ‘मैदान’ के कलेक्शन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100% जम्प हासिल की है।

अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन 'बधाई हो' फेम डायरेक्टर अमित शर्मा ने किया है।

अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन ‘बधाई हो’ फेम डायरेक्टर अमित शर्मा ने किया है।

मुंबई-पुणे में मिल रहे अच्छे दर्शक
शनिवार को फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 19.65% रही है। इसे सबसे ज्यादा 25.50% ऑक्यूपेंसी मुंबई के 611 शोज से मिली। वहीं पुणे में इसने 24.50% ऑक्यूपेंसी 252 शोज से हासिल की।

BMCM ने तीसरे दिन देश में कमाए 8.50 करोड़
दूसरी तरफ अक्षय-टाइगर स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के कलेक्शन में भी तीसरे दिन 11% का जम्प आया है। फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ 50 लाख रुपए और दूसरे दिन 7 करोड़ 60 लाख रुपए की कमाई की थी।

अब तीसरे दिन इसने देश में 8 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 31 करोड़ 75 लाख रुपए हो गया है।

फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आ रहे हैं।

चेन्नई में 32 शोज से मिली सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी
शनिवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.27% रही है। चेन्नई में 32 शोज के जरिए फिल्म को सबसे ज्यादा 27.75% ऑक्यूपेंसी मिली। वहीं जयपुर में 85 शोज के जरिए इसे 23.50% की ऑक्यूपेंसी मिली।

टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 3 दिनों में 76 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

खबरें और भी हैं…