Public Provident Fund: PPF खाते में नहीं मिलती है ये सुविधाएं, निवेश से पहले जान ले ये बातें

Public Provident Fund की खासियत ये है कि इसमें निवेश करने पर निवेशक को टैक्स लाभ भी मिलता है। फिलहाल Public Provident Fund में 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 10:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 10:01 AM (IST)

यदि PPF अकाउंट होल्डर की किसी कारणवश मौत हो जाती है तो नॉमिनी के पास अकाउंट से निकासी करने का अधिकार तो होता है, लेकिन संयुक्त रूप से खाते को संचालित नहीं कर सकता है ।

HighLights

  1. Public Provident Fund में खाताधारक सिर्फ एक ही अकाउंट खोल सकता है।
  2. यदि किसी Investor के 2 पीपीएफ खाते हैं तो उसे दोनों को मर्ज करना पड़ता है।
  3. पीपीएफ अकाउंट को ज्वाइंट अकाउंट की तरह नहीं खोला जा सकता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। नई नौकरी लगते ही कई बार लोग भविष्य के लिए भी कुछ पैसा निवेश करना शुरू कर देते हैं। आजकल निवेश के लिए कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) को आज भी सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है और इसमें किसी भी तरह का जोखिम नहीं है। ऐसे में यदि आप भी Public Provident Fund में निवेश करना चाहते हैं तो खाता खोलने से पहले कुछ बातों को जरूर जान लेना है। Public Provident Fund में गारंटी के साथ रिटर्न मिलने के साथ टैक्स बेनिफिट भी मिलता है, लेकिन PPF खाते में निवेश करने से पहले इन बातों को भी जरूर जान लेना चाहिए।

Public Provident Fund का सिर्फ एक खाता

अन्य सरकारी योजनाओं में आप निवेश के लिए कई खाते खोल सकते हैं, लेकिन Public Provident Fund में खाताधारक सिर्फ एक ही अकाउंट खोल सकता है। यदि किसी Investor के 2 पीपीएफ खाते हैं तो उसे दोनों को मर्ज करना पड़ता है। यदि वह दोनों खातों को मर्ज नहीं कराता है तो ब्याज खाते में जमा नहीं होता है।

naidunia_image

PPF का नहीं खुलता ज्वाइंट अकाउंट

पीपीएफ अकाउंट में नॉमिनी (PPF Account Nominee) की सुविधा तो मिलती है, लेकिन इसे ज्वाइंट अकाउंट की तरह नहीं खोला जा सकता है। यदि PPF अकाउंट होल्डर की किसी कारणवश मौत हो जाती है तो नॉमिनी के पास अकाउंट से निकासी करने का अधिकार तो होता है, लेकिन संयुक्त रूप से खाते को संचालित नहीं कर सकता है ।

Public Provident Fund में मिलता है बेहतर रिटर्न

गौरतलब है कि वर्तमान में कई योजनाओं पर पीपीएफ से भी बेहतर रिटर्न मिल रहा है, लेकिन Public Provident Fund की खासियत ये है कि इसमें निवेश करने पर निवेशक को टैक्स लाभ भी मिलता है। फिलहाल Public Provident Fund में 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है।

Lok Sabha Election 2024: मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को फिर झटका, कमल नाथ के खास दीपक सक्सेना आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल

कमल नाथ के करीबी दीपक सक्सेना आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वे कांग्रेस के सभी पदों से पूर्व में ही इस्तीफा दे चुके हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 10:13 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 10:13 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को फिर झटका, कमल नाथ के खास दीपक सक्सेना आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल
दीपक सक्‍सेना आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल

HighLights

  1. दीपक सक्सेना आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन
  2. कमल नाथ के खास माने जाते हैं दीपक सक्सेना
  3. सभी पदों से दे चुके हैं इस्‍तीफा

Lok Sabha Election 2024 नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खास दीपक सक्सेना आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 21 मार्च को पुत्र अजय सक्सेना के भाजपा में शामिल होने के बाद दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वहीं वे आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

मनाने के प्रयास विफल

दीपक सक्सेना की नाराजगी के बाद पार्टी ने उन्हें मनाने का भी प्रयास किया था। गुरुवार को कमल नाथ ने रोहाना पहुंचकर दीपक सक्सेना से बंद कमरे में लगी चर्चा की थी, लेकिन यह चर्चा काम नहीं आई और दीपक सक्सेना ने अब भाजपा में जाने का मन बना लिया है।

बता दे कि दीपक सक्सेना कमल नाथ के साथ 45 साल से रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच उनकी नाराजगी देखने को मिल रही है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी नकुल नाथ की नामांकन रैली में भी वे शामिल नहीं हुए थे।

भाजपा नेताओं ने की थी मुलाकात

वहीं 26 मार्च को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का नामांकन जमा कराने मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा पहुंचे थे। जहां जनसभा के बाद सीएम, प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दीपक से रोहना पहुंचकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात को दीपक सक्सेना सहित भाजपा नेताओं ने औपचारिक बताया था, लेकिन इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बल मिला था।

काम की खबर: मेरे वोटर आईडी कार्ड में गड़बड़ी है तो मैं वोट कर पाऊंगा या नहीं, यहां पढ़िए जवाब

यदि किसी मतदाता के वोटर आईडी कार्ड में कुछ मामूली गड़बड़ी है या फोटो से संबंधित कोई दिक्कत आ रही है तो मतदाता को वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज पेश करना होगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:28 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:29 AM (IST)

काम की खबर: मेरे वोटर आईडी कार्ड में गड़बड़ी है तो मैं वोट कर पाऊंगा या नहीं, यहां पढ़िए जवाब
केंद्रीय चुनाव आयोग ने भी कहा है कि त्रुटियों को नजरअंदाज किया जा सकता है, बशर्ते मतदाता की पहचान वोटर ID कार्ड के जरिये स्थापित की जा सके।

HighLights

  1. केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से भी राज्य चुनाव आयोग को कई दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
  2. कई बार हम देखते हैं कि वोटर कार्ड में कई बार लिपिकीय या वर्तनी संबंधी त्रुटियां हो जाती है।
  3. इस संबंध में केंद्रीय चुनाव आयोग ने भी कहा है कि ऐसी मामूली त्रुटियों को नजरअंदाज किया जा सकता है।

पीटीआई, नई दिल्ली। चुनावों के दौरान अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट करना हर भारतीय का अधिकार है। इस अधिकार से हर मतदाता वंचित न हो, इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से कई विशेष प्रबंध भी किए जाते हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से भी राज्य चुनाव आयोग को कई दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद कई बार हम देखते हैं कि वोटर कार्ड में कई बार लिपिकीय या वर्तनी संबंधी त्रुटियां हो जाती है। इस संबंध में केंद्रीय चुनाव आयोग ने भी कहा है कि ऐसी मामूली त्रुटियों को नजरअंदाज किया जा सकता है, बशर्ते मतदाता की पहचान वोटर ID कार्ड के जरिये स्थापित की जा सके।

चुनाव आयोग ने दी ये जानकारी

चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र को पहचान के लिए स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन निर्वाचक का नाम उस मतदान केंद्र की मतदाता सूची में होना जरूरी है, जहां से वह आया है।

यदि किसी मतदाता के वोटर आईडी कार्ड में कुछ मामूली गड़बड़ी है या फोटो से संबंधित कोई दिक्कत आ रही है तो मतदाता को वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज पेश करना होगा। यदि फोटो समान नहीं है तो ऐसी स्थिति में निर्वाचक को चुनाव आयोग द्वारा सूचीबद्ध वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से एक को चुनना होगा।

पेश करें ये वैकल्पिक पहचान पत्र

बीते माह चुनाव आयोग ने एक आदेश में कहा था कि यदि किसी कारण से मतदाता अपना वोटर आईडी पेश करने में सक्षम नहीं हैं तो उसे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को प्रस्तुत करना होगा। इस वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंक या डाकघर बैंक पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि शामिल हैं।

RBI Financial Coverage 2024: लोन की ईएमआई घटेगी या बढ़ेगा महंगाई का बोझ, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी का फैसला थोड़ी देर में आएगा सामने

हर दो महीने में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक होती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:45 AM (IST)

मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट (Repo Fee) के अलवा महंगाई दर से संबंधित कई फैसले लिए जाते हैं।

HighLights

  1. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली बैठक
  2. पिछले सात बार से नहीं हुआ है कोई बदलाव
  3. 6.5 फीसदी पर स्थिर है रेपो रेट

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी का एलान थोड़ी देर में किया जाएगा। कमेटी की 3 दिनी बैठक 3 से 5 अप्रैल तक चली। यह वित्तीय वर्ष 2024-2025 की पहली बैठक रही।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक से लोग रेपो रेट में कटौती की उम्मीद लगाए हुए हैं। रेपो रेट में कटौती होने पर लोन की ईएमआई कम हो जाएगी।

बता दें, आरबीआई ने लंबे समय से रेपो रेट में कटौती नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि नए वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक राहत दे सकता है।

इससे पहले वित्त वर्ष 2024 की अंतिम बैठक में रेपो रेट में लगातार सातवीं बार कोई बदलाव नहीं किया था। इसे 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया था।

Mohan Bhagwat in Khandwa: खंडवा पहुंचे RSS प्रमुख मोहन यादव, भगवान ओंकारेश्वर व ममलेश्वर के किए दर्शन

ओंकारेश्वर मंदिर में ट्रस्ट की ओर से संघ प्रमुख मोहन भागवत को भगवान ओंकारेश्वर की तस्वीर भेंट करते ट्रस्टी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:42 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:42 AM (IST)

Mohan Bhagwat in Khandwa: खंडवा पहुंचे RSS प्रमुख मोहन यादव, भगवान ओंकारेश्वर व ममलेश्वर के किए दर्शन

HighLights

  1. मोहन भागवत ने भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन किए
  2. संत- महात्माओं व श्रद्धालुओं से चर्चा की
  3. ओंकारेश्वर में कड़ी सुरक्षा

Mohan Bhagwat in Khandwa नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा/ओंकारेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजेओंकारेश्वर में भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन और मां नर्मदा का पूजन-अभिषेक किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां करीब 10 मिनट रुक कर उन्होंने पूजा अर्चना की।

मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक पंडित आशीष दीक्षित ने बताया कि दर्शन के बाद श्रीजी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टों द्वारा उन्हें भगवान ओंकारेश्वर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया । इस दौरान मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था। इसके बाद निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर उन्होंने हवन में आहुतियां दी। सुबह 10:30 बजे श्री श्री रविशंकर के आश्रम में मां नर्मदा की स्वच्छता, पवित्रता को लेकर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी स्वयंसेवकों से चर्चा करेंगे।

संघ प्रमुख सरसंघचालक मोहन भागवत खंडवा के दो दिवसीय निजी प्रवास पर गुरुवार शाम ओंकारेश्वर पहुंचे यहां से ओंकार पर्वत स्थित एकात्म धाम पहुंचकर उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन किए। प्रतिमा लोकार्पण के बाद काम में शिथिलता को देखते हुए उन्होंने सिंहस्थ 2028 तक प्रोजेक्ट को पूरा होने की मंशा भी जताई। पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की 11 फीट ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मोहन भागवत ने रात्रि विश्राम बिलोरा खुर्द स्थित श्री श्री रविशंकर के आश्रम में किया। ओंकारेश्वर पहुंचने पर संघ प्रमुख भागवत की अगवानी आचार्य महामंडलेश्वर विवेकानंद पुरी महाराज और स्वामी भूमानंद सरस्वती ने की। इस मौके पर संघ के भैया जोशी, गोपाल कृष्ण ,माखन सिंह सहित संघ के कई पदाधिकारी मौजूद थे। जेड सुरक्षा के चलते तीर्थनगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Jabalpur Information : सीए फाउंडेशन व इंटरमीडिएट की परीक्षा के पैटर्न में हुआ बदलाव

Jabalpur Information : इंटर और फाइनल में 2-2 पेपर छात्र सेल्फ पेस्ड लर्निंग के माध्यम से कहीं पर भी दे सकते हैं।

By Deepti Muley

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:11 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:11 AM (IST)

Jabalpur News : सीए फाउंडेशन व इंटरमीडिएट की परीक्षा के पैटर्न में हुआ बदलाव

HighLights

  1. शहर में सीए की तैयारी करने वाले छात्रों में खुशी है।
  2. फाउंडेशन और इंटर की परीक्षा साल में तीन बार।
  3. सीए की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत।

Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आइसीएआइ) ने अहम घोषणा की है। जिसमें सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। नई गाइडलाइन के मुताबिक फाउंडेशन और इंटर की परीक्षाएं अब साल में तीन बार आयोजित की जाएंगी। अब तक आइसीएआइ सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा साल में दो बार आयोजित करता था। लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव करते हुए इसे तीन साल कर दिया गया है। जिससे सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत होगी।

5 साल की जगह साढ़े तीन साल में कोर्स पूरा हो सकेगा

सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं साल में दो के बजाय तीन बार आयोजित कराई जाएंगी, वहीं फाइनल एग्जाम दो बार होगा। शहर में सीए की तैयारी करने वाले छात्रों में खुशी है। सीए की तैयार कर रहे छात्रों को पहला मौका जून में मिलेगा। इसमें इंटर और फाइनल में 2-2 पेपर छात्र सेल्फ पेस्ड लर्निंग के माध्यम से कहीं पर भी दे सकते हैं। आईसीएआई सेल्फ पेस्ड लर्निंग जल्द शुरू करेगा। सीए परीक्षा के करिकुलम में भी पिछले साल बदलाव किया गया था। इसमें 5 साल की जगह साढ़े तीन साल में कोर्स पूरा हो सकेगा।

छात्रों को मिलेगा फायदा

सीए विकाश श्रीवास्तव के अनुसार सीए की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा। बारहवीं की परीक्षा देने के बाद जो छात्र सीए परीक्षा की तैयारी शुरू करते हैं, उन्हें ज्यादा अटेंप्ट मिलेंगे। परीक्षा में अधिक बार चांस मिलने से छात्रों को पास होने के मौके अधिक मिलेंगे। सीए फाउंडेशन कोर्स में चार विषय होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में 100 अंक होते हैं। पेपर 1 और 2 सब्जेक्टिव पेपर हैं और पेपर 3 और 4 आब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नपत्र हैं। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पत्र में किसी भी गलत उत्तर के लिए 1, 4 अंक काटे जाएंगे।

तीन स्तर करने होते हैं पार

सीए प्राप्ति सांघवी ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने के लिए छात्रों को कोर्स के तीन स्तर पार करने होते हैं। सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम का दूसरा चरण है। जो छात्र बारहवीं कक्षा पूरी करने के बाद सीए पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कराते हैं, उनके लिए सीए फाउंडेशन पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य है, लेकिन वाणिज्य स्नातक सीधे सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सीए फाउंडेशन स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Warmth Wave Alert: 5 राज्यों में लू चलने का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में होगी बारिश

कर्नाटक में भी गर्म और आर्द्र स्थिति का अनुभव होगा, जबकि गोवा में 7 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:44 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 08:44 AM (IST)

Heat Wave Alert: 5 राज्यों में लू चलने का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में होगी बारिश
केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 8 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहने की उम्मीद है।

HighLights

  1. गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
  2. गोवा, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में 10 अप्रैल तक कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
  3. आज और कल ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में गर्म रात की स्थिति बनी रहेगी, छत्तीसगढ़ में भी आज ऐसी ही स्थिति रहेगी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल को जारी मौसम के पूर्वानुमान में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 6 अप्रैल तक देश के अलग-अलग क्षेत्रों में गर्मी की लहर चल सकती है। IMD ने करीब 5 राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी अगले 7 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

ओडिशा व बिहार में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 9 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक , तेलंगाना , तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, और तटीय आंध्र प्रदेश में 10 अप्रैल तक कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके परिणामस्वरूप अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम बुलेटिन के अनुसार, आज और कल ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में गर्म रात की स्थिति बनी रहेगी, छत्तीसगढ़ में भी आज ऐसी ही स्थिति रहेगी। केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 8 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहने की उम्मीद है। कर्नाटक में भी गर्म और आर्द्र स्थिति का अनुभव होगा, जबकि गोवा में 7 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Delhi: संजय सिंह का दावा- ‘आज करूंगा बड़ा खुलासा’, मनीष सिसोदिया ने भी जनता के नाम लिखी चिट्ठी

तिहाड़ जेल में कैद मनीष सिसोदिया ने अपनी विधानसभा के लोगों को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि जनता उनकी ताकत है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:28 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 08:28 AM (IST)

Delhi: संजय सिंह का दावा- ‘आज करूंगा बड़ा खुलासा’, मनीष सिसोदिया ने भी जनता के नाम लिखी चिट्ठी

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाले में जमानत से रिहा होने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह एक्शन में है। अब संजय सिंह ने दावा किया है कि वे शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा करेंगे। माना जा रहा है कि वे केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगा सकते हैं।

इस बीच, तिहाड़ जेल में कैद मनीष सिसोदिया ने अपनी विधानसभा के लोगों को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि जनता उनकी ताकत है। उन्होंने अपने जेल जाने की तुलना आजादी के संघर्ष से की।

Lok Sabha Chunav: पीएम मोदी पर टिप्पणी कर फंसे नेता प्रतिपक्ष महंत, पत्नी की सीट बचाने की बढ़ी चुनौती

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए,का बयान देकर बुरे फंस गए हैं। बयान के बाद भाजपा ने भी ”मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारे” का अभियान शुरू कर दिया है।

By Sandeep Tiwari

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 07:59 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 08:31 AM (IST)

Lok Sabha Chunav: पीएम मोदी पर टिप्पणी कर फंसे नेता प्रतिपक्ष महंत, पत्नी की सीट बचाने की बढ़ी चुनौती

HighLights

  1. – कोरबा सीट पर महंत की पत्नी ज्योत्सना और भाजपा की सरोज पांडेय के बीच है मुकाबला
  2. – पीएम मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए, का बयान देकर बुरे फंस गए हैं महंत

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए,का बयान देकर बुरे फंस गए हैं। उनके बयान के बाद भाजपा ने भी ”मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारे” का अभियान शुरू कर दिया है। इंटरनेट मीडिया से लेकर सड़क तक भाजपा हमलावर है, ऐसे में प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट कोरबा में नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दरअसल, यहां उनकी पत्नी व मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ज्योत्सना के सामने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय चुनावी मैदान में हैं। नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर चौतरफा वार शुरू हो गया है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में खेद प्रकट कर दिया है मगर विवाद थम नहीं रहा है।

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने इस मुद्दे को चुनावी मुद्दा बना दिया है। लोकसभा क्षेत्र के भरतपुर सोनहट विधानसभा के केलहारी में सभा के दौरान गुरुवार को उन्होंने महंत को ललकारते हुए निशाना साधा। सरोज ने कहा कि हार की निराशा से वह प्रधानमंत्री के सिर फोड़ने की बात कह रही हैं। कांग्रेस को देश की 140 करोड़ की जनता जवाब देगी। प्रदेश की 11 की 11 लोकसभा भाजपा जीत रही है।

इंटरनेट मीडिया में भी चला- ”मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारे”

भाजपा ने इंटरनेट मीडिया में ”मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारे” अभियान चलाया है। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी आदि ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा की है।

मुझे झूठ-भ्रम की बातों पर कुछ नहीं कहना: महंत

नईदुनिया के प्रश्न पर कि उनके बयान को लेकर भाजपा ने अभियान शुरू किया है, महंत ने कहा कि अब मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना है। जनता को पता है कि भ्रम और झूठ फैलाकर भाजपा राजनीति कर रही है। बतादें कि महंत ने एक दिन पहले ही अपनी सफाई में कहा था कि प्रधानमंत्री सम्मानीय पद है। मैं उनके खिलाफ इस तरह बयान नहीं दे सकता हूं। छत्तीसगढ़ी कहावत को कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़कर प्रचारित किया है।

परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी कोरबा सीट

इस सीट पर कांग्रेस का ही वर्चस्व कोरबा लोकसभा सीट ऐसी है जो कि परिसीमन के बाद 2009 में अस्तित्व में आई है। इस सीट पर अब तक हुए तीन चुनाव में दो बार कांग्रेस की जीत हुई। 2009 में कांग्रेस के डा. चरण दास महंत, 2014 में भाजपा के डा. बंशीलाल महतो और 2019 के चुनाव में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत जो कि अभी भी सांसद हैं, उन्होंने चुनाव जीता था।

Shashank Singh: पंजाब की टीम ने शशांक सिंह को गलती से खरीदा था, मजबूरी में प्रीटि जिंटा को देने पड़े थे 20 लाख

मैच के हीरो रहे शशांक सिंह (Shashank Singh) जिन्होंने 29 गेंद पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:15 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 08:15 AM (IST)

Shashank Singh: पंजाब की टीम ने शशांक सिंह को गलती से खरीदा था, मजबूरी में प्रीटि जिंटा को देने पड़े थे 20 लाख
नीलामी के दौरान हुई गलतफहमी के बाद पंजाब को समझौता करना पड़ा था।

HighLights

  1. शशांक को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा था
  2. पंजाब से पहले दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं शशांक
  3. जानिए क्या हुआ था मिनी ऑक्शन के दौरान, प्रीटि जिंटा भी मौजूद थीं

एजेंसी, अहमदाबाद। आईपीएल 2024 में बीती रात खेले गए रोमांचक मैच में पंजाब की टीम ने गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए।

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 1 गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैच के हीरो रहे शशांक सिंह (Shashank Singh) जिन्होंने 29 गेंद पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली।

Who’s Shashank Singh: गलती से पंजाब ने खरीदा था शशांक को

शशांक सिंह की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। छत्तीसगढ़ के 32 वर्षीय खिलाड़ी को लेकर रोचक बात यह है कि उन्हें गलती से पंजाब की टीम ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया था।

दरअसल, आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी के दौरान जब पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर शशांक सिंह के लिए बोली लगाई, तो कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। शशांक सिंह का नाम बोली के लिए पुकारा गया, तो पंजाब की ओर से नीलामी में हिस्सा ले रहे प्रीटि जिंटा और नेस वाडिया ने हाथ उठाया। हालांकि, 20 लाख रुपए की शुरुआती बोली में शशांक के बिकने के बाद प्रीति जिंटा और नेस वाडिया नीलामी प्रक्रिया करने वाले मलिका सागर के पास गए और कुछ बात की।

naidunia_image

कुछ होता, इससे पहले ही टीवी पर चल गया कि पंजाब ने शशांक सिंह को खरीद लिया है। उसी दौरान यह भी कहा गया कि पंजाब शशांक को नहीं लेना चाहता था, लेकिन नीलामी के दौरान हुई गलतफहमी के बाद उसे समझौता करना पड़ा।