Jabalpur Information : इंटर और फाइनल में 2-2 पेपर छात्र सेल्फ पेस्ड लर्निंग के माध्यम से कहीं पर भी दे सकते हैं।
By Deepti Muley
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:11 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:11 AM (IST)
HighLights
- शहर में सीए की तैयारी करने वाले छात्रों में खुशी है।
- फाउंडेशन और इंटर की परीक्षा साल में तीन बार।
- सीए की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत।
Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आइसीएआइ) ने अहम घोषणा की है। जिसमें सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। नई गाइडलाइन के मुताबिक फाउंडेशन और इंटर की परीक्षाएं अब साल में तीन बार आयोजित की जाएंगी। अब तक आइसीएआइ सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा साल में दो बार आयोजित करता था। लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव करते हुए इसे तीन साल कर दिया गया है। जिससे सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत होगी।
5 साल की जगह साढ़े तीन साल में कोर्स पूरा हो सकेगा
सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं साल में दो के बजाय तीन बार आयोजित कराई जाएंगी, वहीं फाइनल एग्जाम दो बार होगा। शहर में सीए की तैयारी करने वाले छात्रों में खुशी है। सीए की तैयार कर रहे छात्रों को पहला मौका जून में मिलेगा। इसमें इंटर और फाइनल में 2-2 पेपर छात्र सेल्फ पेस्ड लर्निंग के माध्यम से कहीं पर भी दे सकते हैं। आईसीएआई सेल्फ पेस्ड लर्निंग जल्द शुरू करेगा। सीए परीक्षा के करिकुलम में भी पिछले साल बदलाव किया गया था। इसमें 5 साल की जगह साढ़े तीन साल में कोर्स पूरा हो सकेगा।
छात्रों को मिलेगा फायदा
सीए विकाश श्रीवास्तव के अनुसार सीए की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा। बारहवीं की परीक्षा देने के बाद जो छात्र सीए परीक्षा की तैयारी शुरू करते हैं, उन्हें ज्यादा अटेंप्ट मिलेंगे। परीक्षा में अधिक बार चांस मिलने से छात्रों को पास होने के मौके अधिक मिलेंगे। सीए फाउंडेशन कोर्स में चार विषय होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में 100 अंक होते हैं। पेपर 1 और 2 सब्जेक्टिव पेपर हैं और पेपर 3 और 4 आब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नपत्र हैं। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पत्र में किसी भी गलत उत्तर के लिए 1, 4 अंक काटे जाएंगे।
तीन स्तर करने होते हैं पार
सीए प्राप्ति सांघवी ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने के लिए छात्रों को कोर्स के तीन स्तर पार करने होते हैं। सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम का दूसरा चरण है। जो छात्र बारहवीं कक्षा पूरी करने के बाद सीए पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कराते हैं, उनके लिए सीए फाउंडेशन पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य है, लेकिन वाणिज्य स्नातक सीधे सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सीए फाउंडेशन स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।





