तिहाड़ जेल में कैद मनीष सिसोदिया ने अपनी विधानसभा के लोगों को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि जनता उनकी ताकत है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:28 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 08:28 AM (IST)
एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाले में जमानत से रिहा होने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह एक्शन में है। अब संजय सिंह ने दावा किया है कि वे शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा करेंगे। माना जा रहा है कि वे केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगा सकते हैं।
इस बीच, तिहाड़ जेल में कैद मनीष सिसोदिया ने अपनी विधानसभा के लोगों को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि जनता उनकी ताकत है। उन्होंने अपने जेल जाने की तुलना आजादी के संघर्ष से की।





