Bilaspur Information: आया मौसम खेती किसानी का, मानसून पूर्व खाद बीज की तैयारी

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खरीफ वर्ष 2024 के लिए किसानों को बीज एवं उर्वरकों के अग्रिम उठाव के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Jabalpur Crime : छेड़खानी का बदला लेने के लिए बेटे के साथ मिलकर दंपती ने की भतीजे की हत्या

Jabalpur Crime : मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं बेटे और पति की तलाश की जा रही है।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 08:10:34 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 08:10:34 AM (IST)

Jabalpur Crime : छेड़खानी का बदला लेने के लिए बेटे के साथ मिलकर दंपती ने की भतीजे की हत्या

HighLights

  1. एक माह पूर्व चाची से छेड़खानी की थी।
  2. शहपुरा के ग्राम उमरिया में वारदात।
  3. मृतक पर दर्ज था हत्या का मामला।

Jabalpur Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। छेड़खानी का बदला लेने के लिए एक महिला ने पति और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपने ही सगे भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात देर रात शहपुरा के उमरिया में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं बेटे और पति की तलाश की जा रही है।

एक माह पूर्व चाची से छेड़खानी कर दी थी

पुलिस ने बताया कि एक माह पूर्व उमरिया निवासी राकेश लोधी ने चाची से छेड़खानी कर दी थी। मामले में शहपुरा पुलिस ने राकेश पर एफआइआर दर्ज की। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। दस दिन में ही वह जेल से बाहर आ गया। पिछले 20 दिन से वह लगातार गांव में घूम रहा था। यह देख महिला ने पति लेखराम और नाबालिग बेटे के साथ राकेश की हत्या की प्लानिंग की। रात राकेश गांव में ही बैठा था। तभी तीनों वहां पहुंचे।

लेखराम बेटे के साथ वहां से फरार हो गया

महिला और उनके नाबालिग बेटे ने राकेश को पकड़ा और लेखराम ने उस पर तलवार से एक के बाद एक कई वार किए। गंभीर चोटें आईं और अधिक रक्त स्त्राव होने के कारण राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची, लेकिन तब तक लेखराम बेटे के साथ वहां से फरार हो गया।

Tanisha Mukherjee spoke on comparability along with her sister Kajol | बहन काजोल से तुलना पर बोलीं तनीषा मुखर्जी: कहा-‘मेरा करियर उनकी तरह अच्छा नहीं रहा, मगर हर एक्टर की एक जर्नी होती है’

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तनीषा मुखर्जी ने अपनी बहन काजोल के साथ कंपैरिजन पर बात की है। तनीषा ने इंटरव्यू में ये बात भी कबूली कि काजोल की वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काफी कुछ मिला है जिसकी वो शुक्रगुजार हैं।

खुद को उनसे कंपेयर नहीं कर सकती: तनीषा

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘इन चीजों से अब मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं खुद की तुलना अपनी बहन से कभी नहीं कर सकती हूं। जब मैं किसी दूसरे एक्टर से खुद को कंपेयर नहीं करती तो भला अपनी बहन के साथ क्यों अपनी तुलना करूं?

काजोल और तनीषा वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं।

काजोल और तनीषा वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं।

तनीषा ने आगे कहा, ‘मैं मानती हूं कि हर एक्टर और स्टार की एक जर्नी होती है। ये बात सच है कि मेरा करियर मेरी बहन जितना अच्छा नहीं रहा लेकिन उन्होंने जब शुरुआत की थी तो वो 16 साल की थीं। मुझे अपनी बहन की वजह से इंडस्ट्री में काफी फायदे मिले। मुझे अपने करियर में उनकी वजह से जो कुछ भी मिला, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। अंत में यही कहूंगी कि मुझे काफी कंफर्टेबल करियर मिला। मुझे काम नहीं करना पड़ा तो उस लिहाज से मैं कभी अपने आपकी तुलना उनसे नहीं कर सकती हूं।’

पिता शोमू मुखर्जी के साथ काजोल और तनीषा।

पिता शोमू मुखर्जी के साथ काजोल और तनीषा।

काजोल से बचपन में होती थी लड़ाई: तनीषा

तनीषा ने काजोल के साथ अपनी बचपन की यादें शेयर करते हुए कहा, काजोल बचपन में बेहद शरारती थीं। इस वजह से वो मुझसे ज्यादा परेशानी में पड़ती थीं। बचपन में हम दोनों काफी लड़ते थे। पापा हमें टॉम एंड जैरी बुलाते थे। तनीषा ने ये भी बताया कि काजोल स्ट्रिक्ट मां हैं।

तनीषा ने ‘Sssshh’ से किया था डेब्यू

तनीषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में ‘Sssshhh’ से की थी। बाद में उन्हें ‘नील ‘एन’ निक्की’ और ‘टैंगो चार्ली’ में भी देखा गया था। 2013 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस के 7वें सीजन में भाग लिया था। शो में वह अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। हालांकि, वो रिश्ता जल्द ही टूट गया था।

AUS vs OMAN T20 World Cup Dwell Updates: ऑस्ट्रेलिया का पलटवार, आखिरी 6 ओवर में ठोक दिए 104 रन

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. नौसिखिए ओमान ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ट्रैविस हेड को तीसरे ही ओवर में चलता कर दिया है. कप्तान मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. मैक्सवेल तो खाता भी नहीं खोल पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के दूसरे ओपनर डेविड वॉर्नर दूसरे छोर पर संघर्ष कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के खिलाफ इस मुकाबले में पैट कमिंस और कैमरन ग्रीन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला चल रहा है. बारबाडोस में खेले जा रहे मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की. तेज गेंदबाज बिलाल खान ने अपने दूसरे ही ओवर में ट्रैविस हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बिगाड़ दी.

ट्रैविस हेड के आउट होने के बाद कप्तान मिचेल मार्श मैदान पर उतरे. उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाई. इन दोनों ने 31 रन की साझेदारी की लेकिन इस दौरान रनरेट कम रहा.

50 रन पर गंवाए 3 विकेट
ऑस्ट्रेलिया ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर 50 रन का आंकड़ा छुआ. इसी स्कोर पर मिचेल मार्श को मेहरान खान ने शोएब खान के हाथों कैच करवा दिया. इसके बाद क्री पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल पहली ही गेंद पर आकिब इलियास को कैच थमा बैठे. मैक्सवेल भी मेहरान खान का शिकार बने. इस तरह 8.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 50 रन हो गया.

वॉर्नर ने संभाला, स्टॉयनिस का एनकाउंटर 
50 रन पर तीसरा विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टॉयनिस ने संभाला. इन दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया. वॉर्नर एक छोर पर वनडे मैच के अंदाज में खेलते रहे. स्टॉयनिस ने धीमी शुरुआत के बाद पलटवार किया. उन्होंने एक समय 15 गेंद पर 11 रन बनाए थे. इसके बाद मेहरान खान के एक ही ओवर में 4 छक्के जमाकर खेल का मोंमेटम ऑस्ट्रेलिया की ओर शिफ्ट कर दिया.

आखिरी 6 ओवर में ठोक दिए 104 रन
डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टॉयनिस ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. नतीजा यह हुआ कि जिस ऑस्ट्रेलिया ने पहले 14 ओवर में 3 विकेट पर 80 बनाए थे, उसने आखिरी 6 ओवर में 104 रन ठोक दिए. वॉर्नर 51 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए. स्टॉयनिस 36 गेंद पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे. टिम डेविड ने 4 गेंद पर 9 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया का 20 ओवर के बाद स्कोर 5 विकेट पपर 164 रन रहा.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup

Modi 3.0 Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, गवाह बन सकते हैं पड़ोसी देशों के ये नेता

मोदी के शपथ ग्रहण (Modi 3.0 Oath Ceremony) में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेताओं को दिया जा सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 07:32:44 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 07:38:48 AM (IST)

Modi 3.0 Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, गवाह बन सकते हैं पड़ोसी देशों के ये नेता
Narendra Modi third swearing-in ceremony: बुधवार को दिल्ली में एनडीए घटक दलों की बैठक हुई, जहां नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

HighLights

  1. Modi 3.0 Oath Ceremony: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिला बहुमत
  2. Narendra Modi third swearing-in: लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
  3. NDA 3.0: एनडीए घटक दलों को भी सरकार में मिलेगा स्थान

एजेंसी, नई दिल्ली (Narendra Modi third swearing-in ceremony)। नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी और समेत भाजपा और एनडीए के नेता 7 जून, शुक्रवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद 8 जून को शपथ ग्रहण हो सकता है।

Narendra Modi third swearing-in ceremony Updates

भाजपा और केंद्र सरकार ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेहमानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। देश-विदेश के कई मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है।

7 जून, शुक्रवार को क्या-क्या होगा

  • सुबह 11.30 बजे: भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी
  • दोपहर 2.30 बजे: एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी
  • शाम 5.00 बजे: एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे
  • 8 जून हो सकता है कि नरेंद्र मोदी का तीसरा शपथ-ग्रहण

naidunia_image

शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं को न्योता दिया जा सकता है। इनमें बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मारीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के हवाले से बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है और विक्रमसिंघे ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। विक्रमसिंघे दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात हुई है।

Jabalpur Information : सीवर लाइन की खोदाई के दौरान फूटी जलापूर्ति लाइन, घरों में भरा पानी

Jabalpur Information :सीवर लाइन बिछाने के कार्य में बरती जा रही लापरवाही के चलते आए दिन पानी की पाइप लाइन फूट रही है।

By Sunil dahiya

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 07:53:43 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 07:53:43 AM (IST)

HighLights

  1. मदर टेरेसा नगर के नागरिकाें को आज सुबह भी नहीं मिला पानी।
  2. फूटी पाइपलाइन से पानी का फव्वारा फूट पड़ा, पानी व्यर्थ बह गया।
  3. स्थानीय नागरिकों ने तुरंत ही नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सीवर लाइन बिछाने के कार्य में बरती जा रही लापरवाही के चलते आए दिन पानी की पाइप लाइन फूट रही है। मंगलवार को फिर मदर टेरेसा क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के दौरान जलापूर्ति लाइन फूट गई। जिससे शाम को जैसे ही जलापूर्ति की गई फूटी पाइपलाइन से पानी का फव्वारा फूट पड़ा। देखते ही देखते लोगों के घरों में पानी भर गया। कई लोगों के खाने-पीने की सामग्री खराब हो गई। शाम को नलों से पानी नहीं आया जिससे गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए परेशान होते रहे।

सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहा

मंगलवार को करीब करीब तीन बजे मदर टेरेसा क्षेत्र में जब सीवर लाइन बिछाने खोदाई की जा रही थी तभी आपूर्ति लाइन फूट गई। पूरे क्षेत्र में पानी भर गया। सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह गया सड़क छोटे तालाब में तब्दील हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत ही नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नगर निगम के तकनीकी अमले ने पाइप लाइन में सुधार का कार्य शुरू कर दिया जिससे जलापूर्ति बाधित रही। बुधवार की सुबह भी आंशिक रूप से जलापूर्ति बाधित रही।

मदर टेरेसा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का सुधार कार्य जारी है, रात तक लाइन को ठीक कर लिया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जा रही है।

कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री जल, नगर निगम

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Jabalpur Information : एक लाइन से ट्रेनें निकली, दूसरी लाइन बंद कर किया केबल ब्रिज का काम, यात्री हुए परेशान

कार्य के दौरान यात्रियों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। स्‍टेशन पर भी पेयजल का इंतजाम नहीं था।

By Atul Shukla

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 06:50:10 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 06:50:10 AM (IST)

सांकेतिक चित्र

HighLights

  1. मदनमहल रेलवे स्टेशन पर लिया गया ब्लाॅक
  2. अभी सात और ब्लाॅक लेकर किया जाएगा काम

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मदनमहल स्टेशन के ऊपर से निकल रहे केबल ब्रिज का काम बुधवार को किया गया। इसके लिए रेलवे ने पीडब्ल्यूडी को लगभग चार घंटे का ब्लाॅक दिया। इस दौरान दो ट्रेनों को श्रीधाम और गढ़ा स्टेशन पर रोका गया।

दरअसल दमोहनाका से मदनमहल तक बनाए जा रहे फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान मदनमहल स्टेशन पर तैयार किए जा रहे स्टे ब्रिज निर्माण के दौरान पांच घंटे रेलवे में ब्लाॅक रहा। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रही। यह ब्लाॅक डाउन ट्रैक पर लिया गया था हालांकि अप ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन पूर्व की तरह जारी रहा।

डाउन ट्रैक को सुबह करीब पौने 9 बजे से बंद कर दिया गया था जो दोपहर 1 बजे तक बंद रहा। इस दौरान स्टेशन आने वाली कटनी- इटारसी मेमू ट्रेन को श्रीधाम स्टेशन पर रोक दिया गया था । वहीं जबलपुर अधारताल कमलापति एक्सप्रेस को भी देरी से रवाना किया गया, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। नैनपुर -जबलपुर, जबलपुर-नैनपुर ट्रेन को भी सुबह मदनमहल स्टेशन न लाकर इसे गढ़ा गुड् शेड में रोक दिया गया था।

इन स्टेशनों में गर्मी के दौरान ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं थी, जिसके कारण यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी तो वहीं वापस आने के लिए उन्हें सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि टिकिट लेने के दौरान उन्हें नहीं बताया गया, जिससे उन्हें परेशान होना पड़ा।

Barwani Information: गैस टंकी से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और नाती की मौत

पुलिस के अनुसार दुर्घटना खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर हुई। इसमें दंपती और उनके नाती की जान चली गई।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 06:37:48 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 06:37:48 AM (IST)

Barwani News: गैस टंकी से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और नाती की मौत

HighLights

  1. खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर पर हुई दुर्घटना
  2. ओवरटेक करने और तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
  3. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर आरटीओ आफिस के पास बुधवार को गैस टंकी से भरे ट्रक ने ओवरटेक के दौरान बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला-पुरुष और छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चा बड़वानी से अंजड़ की ओर जा थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक के दौरान बाइक सवार को टक्कर मार दी।

55 वर्षीय बाबूलाल भायल, पत्नी 50 वर्षीय राधाबाई और नाती की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त किया।

स्वजन जगदीश काग ने बताया कि ये लोग कुक्षी के समीप कापसी गांव से वापस तलवाड़ा बुजुर्ग लौट रहे थे। पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन के सुपुर्द किए गए। मालूम हो कि गत दिनों इसी तरह पर अंजड़ रोड की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक की बड़वानी की ओर से जा रही बस की टक्कर से मौत हो गई थी।

Monsoon in MP: मध्य प्रदेश में 12 जून से एंट्री करेगा मानसून, भोपाल-इंदोर समेत 6 संभागों में बारिश का अलर्ट

गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, निवाड़ी, रीवा, खजुराहो आदि में अभी तपिश बनी रह सकती है। अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए 12 जून तक मानसून के प्रदेश में आने की संभावना बन रही है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 09:26:19 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 11:23:07 PM (IST)

Monsoon in MP: मध्य प्रदेश में 12 जून से एंट्री करेगा मानसून, भोपाल-इंदोर समेत 6 संभागों में बारिश का अलर्ट
कई संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार

HighLights

  1. वातावरण में नमी बढ़ने से शुरू हुआ मानसून पूर्व वर्षा का सिलसिला
  2. भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा के आसार
  3. कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं भी चल रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। उधर अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी भी आ रही है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर शहरों में मानसून पूर्व की रुक-रुककर वर्षा होने लगी है। बुधवार को कई जिलों में बौछारें पड़ी हैं। कहीं-कहीं तेज रफ्तार (25 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा) से हवाएं भी चल रही हैं। इससे उत्तरी मध्य प्रदेश को छोड़कर शेष क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट होने लगी है। हालांकि उमस बढ़ गई है।

बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भोपाल में 0.5 एवं मलाजखंड में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान निवााड़ी में दर्ज किया गया। रीवा में दिन का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं दक्षिणी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं।

12 जून तक मानसून के प्रदेश में आने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के साथ ही अरब सागर से भी लगातार ऊर्जा मिलने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में भी हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इस वजह से अधिकतर शहरों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने लगी हैं। दोपहर के बाद तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगती हैं। बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं।

गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, निवाड़ी, रीवा, खजुराहो आदि में अभी तपिश बनी रह सकती है। अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए 12 जून तक मानसून के प्रदेश में आने की संभावना बन रही है।

भारत-पाक मैच से पहले बुरी खबर… कंधे पर गेंद लगने से रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे रोहित शर्मा, कितनी गंभीर है चोट?
हाइलाइट्स

रोहित शर्मा ने मैच में अर्धशतक ठोक भारत को जीत दिलाई.रोहित ने 140 से ज्‍यादा की स्‍ट्राइकरेट से 4 चौके और 3 छक्‍के लगाए.रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली.

नई दिल्‍ली. आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में भले ही टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया हो लेकिन इसके साथ ही फैन्‍स के लिए बुधवार को एक बुरी खबर भी आई. मैच में अर्धशतक लगाने वाले कप्‍तान रोहित शर्मा के कंधे में चोट लग गई. जिसके बाद उन्‍होंने अपनी पारी भी पूरी नहीं की और बैटिंग के बीच में ही मैदान छोड़कर वापस डगआउट लौट गए. टीवी स्‍क्रीन पर पर हिटमैन को टीम इंडिया के फिजियो के साथ वापस जाते हुए देखा गया. पाकिस्‍तान के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच से पहले इसे टीम इंडिया के लिए बड़े सेटबैक के रूप में देखा जा रहा है.

रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर खुद हिटमैन ने प्रेजेंटेंशन सेरेमनी के दौरान जानकारी दी. उन्‍होंने इसे लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह तो बस एक छोटा सा दर्द है. प्रेजेंटेंशन के दौरान वो काफी कूल लग रहे थे, जिसे देखकर ऐसा समझा जा सकता है कि उनकी चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं है. टीवी रिप्‍ले में देखा गया कि हिटमैन पुल शॉट लगाने के प्रयास में चूक गए थे, जिसके बाद गेंद उनके कंधे पर जाकर लगी. आगामी भारत-पाकिस्‍तान मैच को देखते हुए रोहित शर्मा की मौजूदगी टीम के लिए बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें:- हार्दिक-जस्‍सी की आंधी के बाद रोहित का कमाल… भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, अब पाकिस्‍तान की बारी

हिटमैन की आतिशी बैटिंग
रोहित शर्मा 97 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान विराट कोहली के साथ मैदान में उतरे. विराट महज एक रन के स्‍कोर पर कैच आउट हुए. इसके बाद रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के साथ रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. दोनों ने साथ मिलकर 54 रन जोड़े. रोहित ने बैक टू बैक दो पुल शॉर्ट लगाकर छक्‍के जड़े बाद में वो एक ओर पुल शॉट लगाने के प्रयास में ही चोटिल हो गए. आउट होने से पहले उनके बैट से अर्धशतक निकल चुका था. उन्‍होंने चार चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 37 गेंदों पर 52 रन बनाए. इस दौरान उनका स्‍ट्राइकरेट 140 से ज्‍यादा का रहा.

Tags: Icc T20 world cup, India vs Eire, Rohit sharma, T20 World Cup