Jabalpur Information :सीवर लाइन बिछाने के कार्य में बरती जा रही लापरवाही के चलते आए दिन पानी की पाइप लाइन फूट रही है।
By Sunil dahiya
Publish Date: Wed, 22 Could 2024 07:53:43 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 07:53:43 AM (IST)
HighLights
- मदर टेरेसा नगर के नागरिकाें को आज सुबह भी नहीं मिला पानी।
- फूटी पाइपलाइन से पानी का फव्वारा फूट पड़ा, पानी व्यर्थ बह गया।
- स्थानीय नागरिकों ने तुरंत ही नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी।
Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सीवर लाइन बिछाने के कार्य में बरती जा रही लापरवाही के चलते आए दिन पानी की पाइप लाइन फूट रही है। मंगलवार को फिर मदर टेरेसा क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के दौरान जलापूर्ति लाइन फूट गई। जिससे शाम को जैसे ही जलापूर्ति की गई फूटी पाइपलाइन से पानी का फव्वारा फूट पड़ा। देखते ही देखते लोगों के घरों में पानी भर गया। कई लोगों के खाने-पीने की सामग्री खराब हो गई। शाम को नलों से पानी नहीं आया जिससे गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए परेशान होते रहे।
सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहा
मंगलवार को करीब करीब तीन बजे मदर टेरेसा क्षेत्र में जब सीवर लाइन बिछाने खोदाई की जा रही थी तभी आपूर्ति लाइन फूट गई। पूरे क्षेत्र में पानी भर गया। सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह गया सड़क छोटे तालाब में तब्दील हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत ही नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नगर निगम के तकनीकी अमले ने पाइप लाइन में सुधार का कार्य शुरू कर दिया जिससे जलापूर्ति बाधित रही। बुधवार की सुबह भी आंशिक रूप से जलापूर्ति बाधित रही।
मदर टेरेसा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का सुधार कार्य जारी है, रात तक लाइन को ठीक कर लिया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जा रही है।
कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री जल, नगर निगम




.jpg)

