पुलिस के अनुसार दुर्घटना खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर हुई। इसमें दंपती और उनके नाती की जान चली गई।
By Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 06:37:48 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 06:37:48 AM (IST)
HighLights
- खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर पर हुई दुर्घटना
- ओवरटेक करने और तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
- कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर आरटीओ आफिस के पास बुधवार को गैस टंकी से भरे ट्रक ने ओवरटेक के दौरान बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला-पुरुष और छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चा बड़वानी से अंजड़ की ओर जा थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक के दौरान बाइक सवार को टक्कर मार दी।
55 वर्षीय बाबूलाल भायल, पत्नी 50 वर्षीय राधाबाई और नाती की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त किया।
स्वजन जगदीश काग ने बताया कि ये लोग कुक्षी के समीप कापसी गांव से वापस तलवाड़ा बुजुर्ग लौट रहे थे। पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन के सुपुर्द किए गए। मालूम हो कि गत दिनों इसी तरह पर अंजड़ रोड की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक की बड़वानी की ओर से जा रही बस की टक्कर से मौत हो गई थी।



.jpg)

