Ulcerative Colitis Signs: पेट दर्द के साथ शौच के दौरान खून आए तो रहे अलर्ट, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन डाइट के साथ कुछ दवाओं के सेवन से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

छिंदवाड़ा की जनता समझती है और गद्दारों को जवाब देगी : कमल नाथ

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा अधिकारियों की मदद से मतगणना में गड़बड़ी कर सकती है हम पूरी तरह निपटने के लिए तैयार हैं आज की बैठक में इस पर चर्चा करेंगे।

By Nai Dunia Information Community

Publish Date: Mon, 20 Could 2024 11:55:04 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 20 Could 2024 12:47:31 PM (IST)

छिंदवाड़ा की जनता समझती है और गद्दारों को जवाब देगी : कमल नाथ
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोज‍ित बैठक में भाग लेते कांग्रेस के पदाध‍िकारी।

HighLights

  1. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों और लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक शुरू

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। भाजपा ने चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रशासन और पैसे का भरपूर उपयोग छिंदवाड़ा समेत पूरे प्रदेश में किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव तक आए। पूरी ताकत लगाई पर जनता समझती है और गद्दारों को अच्छा जवाब देगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों और लोकसभा के प्रत्याशियों की बैठक में भाग लेने आए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा में कही।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चारों चरण पूरे होने के बाद कांग्रेस ने चुनाव अभियान की समीक्षा और मतगणना की तैयारियों के लिए वरिष्ठ नेताओं और लोकसभा के प्रत्याशियों की बैठक सोमवार को बुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उज्जैन लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेश परमार अन्य राज्यों में प्रचार में व्यस्त होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि हमें विश्वास है कि भाजपा से अधिक सीटें प्राप्त होंगी। हमारे कार्यकर्ताओं ने अच्छा चुनाव लड़ा है। भितरघात की शिकायतों पर कहा कि प्रत्याशी यदि ऐसी कोई बात रखेंगे तो अनुशासन समिति को उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। समिति की अनुशंसा पर कदम उठाए जाएंगे। रतलाम सीट से प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में सभी हथकंडे अपनाए। चार सौ पार का नारा दिया पर जनता मन बना चुकी है और जब परिणाम आएंगे तो हकीकत सामने आ जाएगी। अधिकारियों के सहयोग से भाजपा मतगणना में गड़बड़ी कर सकती है। इसको लेकर हम सतर्क हैं और बैठक में इसको लेकर चर्चा करेंगे।

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 29 सीटों पर मतदान संपन्‍न होने के बाद आज राजधानी में कांग्रेस के सभी प्रत्‍याश‍ियों की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में मप्र कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी, मप्र प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह आदि नेता शाम‍िल हैं।

SRH vs PBKS Match Consequence: हैदराबाद ने पंजाब को 4 विकेट से हराया, अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची

SRH vs PBKS Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने सनराइजर्स को 215 रनों का लक्ष्य दिया। जिससे SRH ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 19 Could 2024 07:36:35 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Could 2024 10:39:01 PM (IST)

SRH vs PBKS Match Result: हैदराबाद ने पंजाब को 4 विकेट से हराया, अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची
SRH vs PBKS Match Consequence

HighLights

  1. सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रौंदा।
  2. हैदराबाद ने पंजाब को 4 विकेट से हराया।
  3. अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs PBKS Match Consequence: आईपीएल 2024 के मैच 69 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने सनराइजर्स को 215 रनों का लक्ष्य दिया। जिससे SRH ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। अपने आखिरी लीग में जीत के साथ हैदराबाद अंक तलिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अगर राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच हार जाती है, तो सनराइजर्स दूसरे पायदान पर रहेगी। ऐसे में उसका मुकाबला क्वालिफायर-1 में केकेआर से होगा।

हेनरिक और अभिषेक का तूफान

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन रहे। अभिषेक ने 28 गेंदों में छह छक्के और पांच चौके लगाकर 66 रन बनाए। हेनरिक के बल्ले से 26 गेंदों में 42 रन निकले। उन्होंने दो गगनचुंबी छक्के और तीन चौके जड़े। राहुल त्रिपाठी 33 रन और नीतीश रेड्डी 37 रन से भी उपयोगी पारी खेली। ट्रेविस हेड इस मैच में खाता खोल नहीं पाए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। PBKS की मौजूदा सीजन में 9वीं हार रही। प्वाइंट्स टेबल पर नौवें पायदान पर रही।

प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 214/5 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। अथर्व तायडे ने 27 गेंदों में 46 रन बनाए। जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। प्रभसिमरन और अथर्व के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान जितेश शर्मा 32 रन पर नाबाद रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा सफलतापूर्वक पीछा किया गया उच्चतम टारगेट

215 बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2023

215 बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2024

199 बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2019

188 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2018

186 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, रांची, 2014

आईपीएल में 200 से अधिक के स्कोर का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार

आरसीबी-5

सीएसके-5

केकेआर- 4

पीबीकेएस- 4

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के

41- अभिषेक शर्मा, 2024

33- हेनरिक क्लासेन, 2024

31- ट्रेविस हेड, 2024

31- डेविड वॉर्नर, 2016

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Aishwarya Rai will quickly endure surgical procedure | जल्द होगी ऐश्वर्या राय की सर्जरी: टूटे हाथ के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पहुंची थीं, मुंबई लौटकर भी हाथ में दिखी पट्टी

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रेड कार्पेट पर पहुंचीं ऐश्वर्या के लुक चर्चा में हैं, हालांकि उनके लुक के साथ-साथ उनके हाथ पर बंधी पट्टी ने भी लोगों का जमकर ध्यान खींचा था। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कांस फिल्म फेस्टिवल से लौटकर ऐश्वर्या अपनी कलाई की सर्जरी करवाएंगी।

हाल ही में आई हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय के दाहिने हाथ की कलाई की सर्जरी होनी है। कुछ हफ्तों पहले ऐश्वर्या की कलाई की हड्डी टूट गई थी। इसके बावजूद उन्होंने कांस में जाने का न्यौता कबूला और पूरी तैयारी के साथ फेस्टिवल का हिस्सा बनीं। कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय हाथ में पट्टी बांधी दिखी थीं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है, ऐश्वर्या राय की सर्जरी अगले हफ्ते होगी।

बेटी आराध्या के साथ मुंबई लौटीं ऐश्वर्या

दो दिनों तक कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रहने के बाद ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ मुंबई लौट आई हैं। रविवार को उन्हें मुंबई ऐयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट में भी ऐश्वर्या के हाथ में लगा आर्म ब्रेस साफ देखने मिला है।

चर्चा में रहा ऐश्वर्या का रेड कार्पेट लुक

हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 का हिस्सा बनी थीं। फेस्टिवल के गाला इवेंट के रेड कार्पेट से ऐश्वर्या के 2 लुक सामने आए थे। पहले दिन उन्होंने फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक गाउन पहनी थी। ब्लैक एंड व्हाइट गाउन के साथ गोल्डन डिटेलिंग में ऐश्वर्या का लुक काफी पसंद किया गया था।

कांस फिल्म फेस्टिवल के अगले दिन उन्होंने सिल्वर और टर्कोइश ब्लू ट्रेल गाउन पहनी थी। मिनिमल ज्वेलरी और खुले बालों में ऐश्वर्या का लुक चर्चा में रहा था। बता दें कि ऐश्वर्या राय 2002 से कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आई हैं।

राष्ट्रपति रायसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, PM मोदी बोले- संकट की घड़ी में ईरान के साथ

पूर्वी अजरबैजान में राष्ट्रपति रायसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई है। ईरानी राज्य टेलीविजन के अनुसार राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) दूर अजरबैजान में हुआ है। रायसी अजरबैजान में एक बांध का उद्घाटन करने पहुंचे थे। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हेलीकॉप्टर में मौजूद लोग सुरक्षित हैं कि नहीं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 07:13:43 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 10:58:08 PM (IST)

राष्ट्रपति रायसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, PM मोदी बोले- संकट की घड़ी में ईरान के साथ
राष्ट्रपति रायसी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त।

एपी, दुबई। पूर्वी अजरबैजान में राष्ट्रपति रायसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई है। ईरानी राज्य टेलीविजन के अनुसार राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) दूर अजरबैजान में हुआ है। रायसी अजरबैजान में एक बांध का उद्घाटन करने पहुंचे थे। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हेलीकॉप्टर में मौजूद लोग सुरक्षित हैं कि नहीं।

बचाव दल कोशिश कर रहा है कि वह उस स्थान पर पहुंचे, जहां लैंडिंग हुई है। मौसम इतना खराब है कि वह वहां तक पहुंच नहीं पा रहा है। वन क्षेत्र में लैंडिंग होने की वजह से हवाएं बहुत तेज हैं। उस स्थान पर कोहरे व भारी बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार रईसी एक दिन की यात्रा के लिए ईरान के पड़ोसी देश अजरबैजान पहुंचे थे। इस दौरान वह अजरबैजान में एक बांध का उद्घाटन पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने जताई चिंता

Deeply involved by studies concerning President Raisi’s helicopter flight right this moment. We stand in solidarity with the Iranian folks on this hour of misery, and pray for nicely being of the President and his entourage.

— Narendra Modi (@narendramodi) Might 19, 2024

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि आज राष्ट्रपति रायसी की हेलीकॉप्टर उड़ान के संबंध में रिपोर्टों से अत्यधिक चिंतित हूं। हम संकट की इस घड़ी में ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। राष्ट्रपति और उनके साथियों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं।

विदेश मंत्री भी थे हेलीकॉप्टर में मौजूद

राष्ट्रपति के साथ हेलीकॉप्टर में देश के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन व अन्य अधिकारी भी साथ में थे। एक स्थानीय अधिकारी ने घटना की जानकारी पर बात करते हुए हेलीकॉप्टर क्रैश शब्द का उपयोग किया है। उसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगा क्यों कि अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Monsoon 2024 Replace: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मानसून निकोबार पहुंचा, 31 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद

Monsoon 2024 Replace: मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मालदीव के कुछ इलाकों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 19 Could 2024 09:12:12 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Could 2024 10:09:08 PM (IST)

Monsoon 2024 Update: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मानसून निकोबार पहुंचा, 31 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद
Monsoon 2024 Replace

HighLights

  1. दक्षिण पश्चिम मानसून निकोबार द्वीप पर पहुंचा।
  2. दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंचा मानसून।
  3. 31 मई तक केरल में पहुंचेगा मानसून।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon 2024 Replace: दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार (19 मई) को दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मालदीव के कुछ इलाकों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। 31 मई तक मानसून के केरल में पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने 22 मई तक पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव की भविष्यवाणी की है।

तापमान 48 डिग्री सेल्यियस पहुंचा

IMD ने पिछले महीने ला नीना के कारण सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी। ला नीना के कारण मानसून के दौरान भारत में अच्छी बारिश होती है। फिहलाल देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। कई स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

लू का प्रकोप

कई प्रदेशों में गर्मी का रिकॉर्ड टूट चुका है। दक्षिण भारत में अप्रैल से लू का प्रकोप दिखाई दिया। भीषण गर्मी के कारण जल स्त्रोत सूख रहे हैं। कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान राहत भरी खबर है।

बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 20 मई तक केरल के पथानामथिट्टा, कोट्टायम, अलाप्पुझा और इडुक्की जिलों में रेड अलर्ट व कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। वहीं, राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने केरल और दक्षिण तमिलनाडु के तटों पर ऊंची समुद्री लहरों की संभावना जताई है। केरल तट पर 0.4 मीटर से 1.2 मीटर तक लहरें उठ सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीवालों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार को ज्यादातर इलाकों में लू की स्थिति रहेगी। हवा की गति 25-35 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। आईएमडी ने सोमवार और मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जबकि बुधवार और गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

क्या आप जानते हैं?

केरल में मानसून की शुरुआत अलग-अलग तारीख पर हुई है। सबसे जल्दी 11 मई, 1918 को केरल में पहुंचा था। जबकि सबसे देरी से 18 जून, 1972 को पहुंचा था। पिछले साल 8 जून को मानसून पहुंचा था। साल 2022 में 29 मई को दस्तक दी थी।

52 खेती मानसून पर निर्भर है। जलाशयों को भरने के लिए मानसून काफी महत्वपूर्ण है। जून और जुलाई कृषि के लिहाज से महत्वपूर्ण महीने है। खरीफ फसलों की बोआई होती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Financial institution Vacation: सोमवार को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Financial institution Vacation: वोटिंग के चलते सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। जिन शहरों में मतदान होगा। वहां बैंकों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 05:39:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 05:43:54 PM (IST)

Financial institution Vacation 20 Might 2024

HighLights

  1. 20 मई को 49 शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  2. सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग हैं।
  3. मतदान के चलते इन शहरों में बैंकों का अवकाश रहेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Financial institution Vacation 20 Might 2024: सोमवार को 6 राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा। 20 मई को छह प्रदेशों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जिन शहरों में मतदान होगा, वहां बैंक में कामकाज नहीं होगा।

इन राज्यों में वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीटों, लद्दाख की 1 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीटों, ओडिशा की 5 सीटों, उत्तर प्रदेशों की 13 सीटों और बंगाल की 7 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटिंग के चलते सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। जिन शहरों में वोटिंग होने वाली है, वहां बैंकों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। ये पेड लीव रहेगी और कर्मचारियों को उस दिन का वेतन मिलेगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आएगा। बैंकों के बंद होने पर बैंक से जुड़े काम डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।

इन शहरों में बैंक सोमवार को रहेंगे बंद

बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर।

जम्मू-कश्मीर- बारामुला।

लद्दाख

महाराष्ट्र- धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण।

ओडिशा- बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का।

उत्तर प्रदेश- मोहनलालगंज, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा।

पश्चिम बंगाल- बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग।

झारखंड- चतरा, कोडरमा, हजारीबाग।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

EPFO Information: इन 4 तरीकों से आसानी से जानिए अपना EPF बैलेंस, 2 मिनट में चल जाएगा पता

EPFO Stability Verify: कर्मचारी स्मार्टफोन के जरिए अपना बैलेंस चेक सकते हैं। ईपीएफ बचत करनी की सबसे बेहतर योजना है। यह हर महीने वेतन से कट जाता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 08:31:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 08:35:11 PM (IST)

EPFO Stability Verify

HighLights

  1. ईपीएफ के ब्याज का पैसा जल्द आने वाला है।
  2. सब्सक्राइबर्स के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं।
  3. ईपीएफ मेंबर्स मोबाइल के जरिए बैलेंस चेक कर सकते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Information: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर्स को जल्द ही ब्याज का पैसा मिलेगा। ईपीएफओ ने हास ही में बताया कि ईपीएफ अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। कर्मचारी स्मार्टफोन के जरिए अपना बैलेंस चेक सकते हैं। ईपीएफ बचत करनी की सबसे बेहतर योजना है। यह हर महीने वेतन से कट जाता है। आइए जानते हैं कि आप ईपीएफ बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं।

कैसे जमा होता है ईपीएफ में पैसा?

कर्मचारी का योगदान बेसिक सैलरी का 12% होता है। एम्पलायर का योगदान बेसिक वेतन और महंगाई भत्ता के 12% के बराबर होता है। यह योगदान दो भागों में डिवाइड होता है। पीएफ योगदान और कर्मचारी पेंशन योजना में योगदान जमा होता है। उसके बाद रिटायरमेंट के बाद फंड कर्मचारी को मिलता है।

ईपीएफओ सदस्य पोर्टल के जरिए बैलेंस कैसे चेक करें?

स्टेप 1- ईपीएफओ सदस्य सबसे पहले पासबुक पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2- साइन इन करने के लिए यूएएन और पासवर्ड सबमिट करें।

स्टेप 3- पीएफ अकाउंट का चयन करें जिसे आप देखना चाहते हैं।

स्टेप 4- ट्रांजेक्शन देखने के लिए पीएफ पासबुक पर क्लिक करें। आप अपना बैलेंस देख पाएंगे।

उमंग एप से देखें अपना ईपीएफ बैलेंस

स्टेप 1- सबसे पहले उमंग एप ओपन करें और ईपीएफओ पर जाएं।

स्टेप 2- अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर साइन इन करें।

स्टेप 3- आप अपना ईपीएफ बैलेंस और अन्य जानकारी देख पाएंगे।

एसएमएस से जानिए अपना ईपीएफ बैलेंस

अगर आपका यूएएन नंबर रजिस्टर मोबाइल नंबर से लिंक है तो 7738299899 पर SMS कर अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते है।

मिस्ड कॉल से जानिए अपना ईपीएफ बैलेंस

कर्मचारी 9966044425 पर मिस्ड कॉल कर अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Kuno Nationwide Park: कूनो से निकलकर ग्वालियर की सीमा में घूम रही मादा चीता वीरा का अभी नहीं होगा रेस्क्यू

कूनो नेशनल पार्क : आसपास के जिलों में पदस्थ वन विभाग की टीम चीते की निगरानी में सहयोग करेगी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 04:04:49 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 04:41:49 PM (IST)

Kuno National Park: कूनो से निकलकर ग्वालियर की सीमा में घूम रही मादा चीता वीरा का अभी नहीं होगा रेस्क्यू
कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता वीरा।

HighLights

  1. मादा चीता ने करीब 125 से 150 किलोमीटर की दूरी तय की है।
  2. वीरा ने शनिवार को तीन बकरियों का शिकार किया।
  3. वीरा से पहले नर चीता पवन भी राजस्थान के करौली तक पहुंच गया था।

Kuno Nationwide Park: नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कूनो पार्क से बाहर घूम रही मादा चीता वीरा का फिलहाल रेस्क्यू नहीं किया जाएगा। वह जंगल क्षेत्र में घूम रही है और आबादी की ओर बढ़ेगी, तभी निर्णय लिया जाएगा। वीरा की निगरानी बढ़ा दी गई है और उसकी एक-एक मूवमेंट पर निगाह रखी जा रही है। कूनो प्रबंधन का कहना है कि कुछ दिनों पहले हुई बैठक में यह तय भी किया गया था कि श्योपुर से आस-पड़ोस के जिलों व क्षेत्रों में अगर चीते पहुंच जाते हैं तो उन्हें रेस्क्यू करने की जरूरत नहीं है।

आसपास के जिलों में पदस्थ वन विभाग की टीम चीते की निगरानी में सहयोग करेगी। बता दें, वीरा से पहले नर चीता पवन भी राजस्थान के करौली तक पहुंच गया था। तब उसे कूनो प्रबंधन का निगरानी दल रेस्क्यू करके कूनो लाया था। मुरैना के पहाड़गढ़ से होकर ग्वालियर के भंवरपुरा गांव तक पहुंची मादा चीता ने करीब 125 से 150 किलोमीटर की दूरी तय की है।

naidunia_image

चार मई से कूनो पार्क से बाहर घूम रही वीरा मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र से निकलकर अब ग्वालियर के सीमावर्ती भंवरपुरा गांव में पहुंच गई है। वीरा ने शनिवार को तीन बकरियों का शिकार किया। चीता ट्रेकिंग टीम व ग्वालियर वन विभाग की टीम उसके आसपास मौजूद हैं। पहले मादा चीता को रेस्क्यू किए जाने की संभावना बन रही थी लेकिन जब वीरा आबादी से दूरी पर चली गई तो अफसर भी निश्चिंत हो गए। अब ट्रैकिंग टीम वीरा पर निगाह बनाए हुए है।

कूनो से बाहर घूम रही मादा चीता वीरा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। आबादी को उससे खतरा नहीं है। हम लगातार निगरानी कर रहे हैं। खतरा न होने तक रेस्क्यू नहीं किया जाएगा। – थिराकुल आर, डीएफओ, कूनो।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Bangalore Vs Chennai: आरसीबी ने संभव कर दिखाया ‘मिशन इंपासिबल’, जानिए रोमांचक मुकाबले का पूरा हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 मई (शनिवार) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच खेला। शाम मैच 7.30 बजे शुरू हुआ।

By Paras Pandey

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 06:47:18 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 07:19:21 AM (IST)

Bangalore Vs Chennai: आरसीबी ने संभव कर दिखाया 'मिशन इंपासिबल', जानिए रोमांचक मुकाबले का पूरा हाल

स्पोर्ट्स डेस्क नईदुनिया प्रतिनिधि। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 मई (शनिवार) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच खेला। शाम मैच 7.30 बजे शुरू हुआ।

आप को बता दें कि 13 में से 6 मैच जीतने वाली RCB को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस गेम को एक बड़े अंतर से जीतना था। चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराकर। बेंगलुरु अब फाइनल में पहुंच गई है।

हले बल्लेबाजी करते हुए रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस के अर्धशतक के दम पर चेन्नई सुपरकिग्स को 218 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, उन्हें चेन्नई को 200 रनों के भीतर रोकना था। शुरुआत अच्छी कर उन्होंने लगभग ऐसा कर ही दिया था, परंतु महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटकर रख दिया।

अंतिम ओवर में उन्हें क्वालीफाई करने के लिए यानी 201 रन बनाने के लिए केवल 17 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर थे महेंद्र सिह धोनी। कप्तान फाफ ने यश दयाल के हाथों में गेंद सौंपी तो आरसीबी के प्रशंसकों को लगा कि यह मैच हाथ से गया। केकेआर के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह ने पिछले सत्र में यश के विरुद्ध अंतिम पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। इस बार धोनी को केवल 17 रन ही चाहिए थे। पहले ही गेंद पर जब धोनी ने 110 मीटर का लंबा छक्का जड़ा तो लगा कि सीएसके क्वालीफाई कर जाएगा।

अब पांच गेंदों में उन्हें केवल 11 रन चाहिए थे, परंतु यश घबराए नहीं दूसरी गेंद पर उन्होंने धोनी को आउट कर आरसीबी की उम्मीद जगा दी। उन्होंने तीसरी गेंद डाट कराई। चौथी पर शार्दुल ने जडेजा को स्ट्राइक दिया तो पिछले सत्र का फाइनल याद आ गया। तब मोहित शर्मा के विरुद्ध जडेजा ने 10 रन जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। इस बार जडेजा यह नहीं कर सके। यश ने दो शानदार डाट गेंद कराकर न केवल अपनी टीम को मैच जिता दिया, बल्कि प्लेआफ का टिकट भी कटवा दिया।