Monsoon 2024 Replace: मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मालदीव के कुछ इलाकों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 19 Could 2024 09:12:12 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 19 Could 2024 10:09:08 PM (IST)
HighLights
- दक्षिण पश्चिम मानसून निकोबार द्वीप पर पहुंचा।
- दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंचा मानसून।
- 31 मई तक केरल में पहुंचेगा मानसून।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon 2024 Replace: दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार (19 मई) को दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मालदीव के कुछ इलाकों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। 31 मई तक मानसून के केरल में पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने 22 मई तक पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव की भविष्यवाणी की है।
तापमान 48 डिग्री सेल्यियस पहुंचा
IMD ने पिछले महीने ला नीना के कारण सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी। ला नीना के कारण मानसून के दौरान भारत में अच्छी बारिश होती है। फिहलाल देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। कई स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
लू का प्रकोप
कई प्रदेशों में गर्मी का रिकॉर्ड टूट चुका है। दक्षिण भारत में अप्रैल से लू का प्रकोप दिखाई दिया। भीषण गर्मी के कारण जल स्त्रोत सूख रहे हैं। कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान राहत भरी खबर है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (19.05.2024)
YouTube :
Fb : https://t.co/9aH6LspEFQ#weatherupdate #heatwave #rainfallalert #thunderstorm #rain@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/K77cT8ksfb
— India Meteorological Division (@Indiametdept) Could 19, 2024
बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 20 मई तक केरल के पथानामथिट्टा, कोट्टायम, अलाप्पुझा और इडुक्की जिलों में रेड अलर्ट व कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। वहीं, राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने केरल और दक्षिण तमिलनाडु के तटों पर ऊंची समुद्री लहरों की संभावना जताई है। केरल तट पर 0.4 मीटर से 1.2 मीटर तक लहरें उठ सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीवालों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार को ज्यादातर इलाकों में लू की स्थिति रहेगी। हवा की गति 25-35 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। आईएमडी ने सोमवार और मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जबकि बुधवार और गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
क्या आप जानते हैं?
केरल में मानसून की शुरुआत अलग-अलग तारीख पर हुई है। सबसे जल्दी 11 मई, 1918 को केरल में पहुंचा था। जबकि सबसे देरी से 18 जून, 1972 को पहुंचा था। पिछले साल 8 जून को मानसून पहुंचा था। साल 2022 में 29 मई को दस्तक दी थी।
52 खेती मानसून पर निर्भर है। जलाशयों को भरने के लिए मानसून काफी महत्वपूर्ण है। जून और जुलाई कृषि के लिहाज से महत्वपूर्ण महीने है। खरीफ फसलों की बोआई होती है।




.jpg)

