EPFO News: इन 4 तरीकों से आसानी से जानिए अपना EPF बैलेंस, 2 मिनट में चल जाएगा पता

EPFO Information: इन 4 तरीकों से आसानी से जानिए अपना EPF बैलेंस, 2 मिनट में चल जाएगा पता

EPFO Stability Verify: कर्मचारी स्मार्टफोन के जरिए अपना बैलेंस चेक सकते हैं। ईपीएफ बचत करनी की सबसे बेहतर योजना है। यह हर महीने वेतन से कट जाता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 08:31:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 08:35:11 PM (IST)

EPFO Stability Verify

HighLights

  1. ईपीएफ के ब्याज का पैसा जल्द आने वाला है।
  2. सब्सक्राइबर्स के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं।
  3. ईपीएफ मेंबर्स मोबाइल के जरिए बैलेंस चेक कर सकते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Information: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर्स को जल्द ही ब्याज का पैसा मिलेगा। ईपीएफओ ने हास ही में बताया कि ईपीएफ अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। कर्मचारी स्मार्टफोन के जरिए अपना बैलेंस चेक सकते हैं। ईपीएफ बचत करनी की सबसे बेहतर योजना है। यह हर महीने वेतन से कट जाता है। आइए जानते हैं कि आप ईपीएफ बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं।

कैसे जमा होता है ईपीएफ में पैसा?

कर्मचारी का योगदान बेसिक सैलरी का 12% होता है। एम्पलायर का योगदान बेसिक वेतन और महंगाई भत्ता के 12% के बराबर होता है। यह योगदान दो भागों में डिवाइड होता है। पीएफ योगदान और कर्मचारी पेंशन योजना में योगदान जमा होता है। उसके बाद रिटायरमेंट के बाद फंड कर्मचारी को मिलता है।

ईपीएफओ सदस्य पोर्टल के जरिए बैलेंस कैसे चेक करें?

स्टेप 1- ईपीएफओ सदस्य सबसे पहले पासबुक पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2- साइन इन करने के लिए यूएएन और पासवर्ड सबमिट करें।

स्टेप 3- पीएफ अकाउंट का चयन करें जिसे आप देखना चाहते हैं।

स्टेप 4- ट्रांजेक्शन देखने के लिए पीएफ पासबुक पर क्लिक करें। आप अपना बैलेंस देख पाएंगे।

उमंग एप से देखें अपना ईपीएफ बैलेंस

स्टेप 1- सबसे पहले उमंग एप ओपन करें और ईपीएफओ पर जाएं।

स्टेप 2- अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर साइन इन करें।

स्टेप 3- आप अपना ईपीएफ बैलेंस और अन्य जानकारी देख पाएंगे।

एसएमएस से जानिए अपना ईपीएफ बैलेंस

अगर आपका यूएएन नंबर रजिस्टर मोबाइल नंबर से लिंक है तो 7738299899 पर SMS कर अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते है।

मिस्ड कॉल से जानिए अपना ईपीएफ बैलेंस

कर्मचारी 9966044425 पर मिस्ड कॉल कर अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह