Lok Sabha Chunav 2024 : शहडोल में चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान कपड़ा व्यापारी से 2.34 लाख जब्त

Lok Sabha Chunav 2024 : अमलाई पुलिस ने एसएसटी की टीम के साथ मिलकर किया कार्रवाई।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 03:04 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 03:04 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : शहडोल में चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान कपड़ा व्यापारी से 2.34 लाख जब्त

HighLights

  1. व्यापारी कार से बिलापुर से शहड़ोल आ रहा था।
  2. रुपयों के संबंध में कोई पुख्ता कागजात उपलब्ध नहीं।
  3. अमलाई रेल्वे क्रासिंग चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान कार्रवाई।

Lok Sabha Chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के अमलाई रेल्वे क्रासिंग के पास संचालित चेक पोस्ट में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान अमलाई पुलिस व एसएसटी की टीम ने शनिवार की सुबह एक कपड़ा व्यापारी से 2.34 लाख रुपये जब्त किए है। व्यापारी कार से बिलापुर से शहड़ोल आ रहे थे।

व्यापारी ने रुपयों के संबंध में कोई पुख्ता कागजात उपलब्ध नहीं कराए

चेकिंग के दौरान 2 लाख 34 हजार रुपये जब्त किए गए है। व्यापारी ने रुपयों के संबंध में कोई पुख्ता कागजात उपलब्ध नहीं कराया है,इसलिए पुलिस ने पकड़े हुए रुपये सरकारी खजाने में जमा करा दिया है। एसएसटी व पुलिस लगातार चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही है।

अमलाई रेल्वे क्रासिंग चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान कार्रवाई

इसी क्रम में अन्तरजिला शहड़ोल के अमलाई रेल्वे क्रासिंग चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई है। कपड़ा व्यापारी पन्नालाल भगत रुपये लेकर शहडोल की ओर जा रहे थे।उनके पास रुपयों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Tamil Actor Daniel Balaji Demise Information | ‘वाडा चेन्नई’ फेम एक्टर डेनियल बालाजी का निधन: हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आया हार्ट अटैक, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे विजय सेतुपति

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ इंडियन फिल्मों के जाने-माने एक्टर डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। 48 वर्षीय एक्टर को शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल एडमिट कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक्टर के निधन पर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने शोक जताया है।

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के साथ डेनियल बालाजी (दाएं)

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के साथ डेनियल बालाजी (दाएं)

डेनियल ने जनवरी में फिल्म '#BP180' के सेट से यह पोस्ट शेयर की थी। वो इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

डेनियल ने जनवरी में फिल्म ‘#BP180’ के सेट से यह पोस्ट शेयर की थी। वो इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

पुरसाईवलकम स्थित आवास पर हुआ अंतिम संस्कार
डेनियल का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पुरसाईवलकम स्थित आवास पर किया गया। एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए विजय सेतुपति समेत तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स पहुंचे।

साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति, डेनियल के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति, डेनियल के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

कमल हासन के साथ की थी करियर की शुरुआत
बालाजी ने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की फिल्म ‘मरूधनयागम’ से की थी, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म के अलावा बालाजी ‘वेट्टैयाडु विलैयाडु’, ‘पोल्लाधवम’ और ‘वाडा चेन्नई’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

फिल्म ‘पोल्लाधवम’ के सेट पर धनुष के साथ डेनियल (दाएं से पहले)।

फिल्म ‘पोल्लाधवम’ के सेट पर धनुष के साथ डेनियल (दाएं से पहले)।

फिल्म 'चिरुथा' के एक सीन में रामचरण के साथ डेनियल।

फिल्म ‘चिरुथा’ के एक सीन में रामचरण के साथ डेनियल।

इसके बाद उन्होंने टेलीविजन की ओर रुख किया। टीवी शो ‘चिट्ठी’ से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। अपने 27 साल के करियर में डेनियल ने साउथ सिनेमा में कमल हासन, थलापति विजय, सूर्या और धनुष समेत कई बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर की।

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया-खरगे समेत 20 नेताओं के नाम लिस्‍ट में शामिल, देखें डिटेल

Chhattisgarh Congress Campaigners Listing: कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए 20 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 02:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 02:27 PM (IST)

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया-खरगे समेत 20 नेताओं के नाम लिस्‍ट में शामिल, देखें डिटेल

रायपुर। Chhattisgarh Congress Campaigners Listing: कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए 20 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज को स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍

Lok Sabha Chunav Replace: महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुईं शिवराज पाटिल की बहू अर्चना

डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘सागर’ में फडणवीस से मुलाकात की थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 01:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 01:30 PM (IST)

Lok Sabha Chunav Update: महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुईं शिवराज पाटिल की बहू अर्चना

एजेंसी, नई दिल्ली (Newest Election Information in Hindi)। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होना है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रचार चरम पर है। बयानबाजी के साथ ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। यहां पढ़िए 30 मार्च 2024 की लोकसभा चुनाव से जुड़ी अहम खबरें

Maharashtra: शिवराज पाटिल की बहू भाजपा में शामिल

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘सागर’ में फडणवीस से मुलाकात की थी।

दिल्ली की महारैली में शक्ति प्रदर्शन करेगा INDIA

आबकारी घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइ रामलीला मैदान में 31 मार्च को आयोजित महारैली में अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेगा। महारैली के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है।

महारैली का नारा, तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ, रहेगा। इस रैली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, शिवसेना (यूटीबी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम चम्पाई सोरेन आदि मौजूद रहेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

The capturing of the movie Khel Khel is over. | फिल्म खेल खेल में की शूटिंग खत्म: 16 साल बाद साथ दिखेगी अक्षय-फरदीन की जोड़ी, लीड रोल में तापसी-वाणी नजर आएंगी

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ की शूटिंग खत्म हो गई है। यह एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। दोनों के साथ वाणी कपूर भी देखी जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे।

इस फिल्म में अक्षय, तापसी और वाणी, तीनों पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

इस फिल्म में अक्षय, तापसी और वाणी, तीनों पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

17 साल बाद अक्षय-फरदीन एक साथ दिखेंगे
फिल्म में अक्षय कुमार और फरदीन खान करीब 17 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। 2007 में दोनों कॉमेडी फिल्म ‘हे बेबी’ में एक साथ नजर आए थे। अब दोनों एक बार फिर से कॉमेडी फिल्म में साथ दिखेंगे। वहीं तापसी पन्नू, अक्षय कुमार के साथ ‘बेबी’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वाणी कपूर ने भी अक्षय के साथ फिल्म ‘बेल बॉटम’ में काम किया है।

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी।

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी।

अक्षय की करीब 7 फिल्में इस साल रिलीज हो सकती हैं
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। अली अब्बास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।

इसके तुरंत बाद अक्षय फिल्म सरफिरा में दिखाई देंगे, जो तमिल फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक है। सुधा कोंगारा प्रसाद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

अक्षय को फिल्म सिंघम अगेन में वीर सूर्यवंशी के रोल में देखा जाएगा। इसमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में होंगे।

इसके अलावा अक्षय के पास वेलकम टू द जंगल, स्काई फोर्स, हाउसफुल 5 और जॉली एलएलबी 3 जैसी फिल्में भी हैं।

Gwalior Well being Information: गर्मियों में पानी-पोषण से भरपूर फल व सब्जियां रहेंगी फायदेमंद

Gwalior Well being Information: आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। गर्मियों के मौसम में सर्दियों की अपेक्षा कम भूख लगती है।

By anil tomar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 01:43 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 01:43 PM (IST)

Gwalior Health News: गर्मियों में पानी-पोषण से भरपूर फल व सब्जियां रहेंगी फायदेमंद

HighLights

  1. शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना जरुरी
  2. इन फलों के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है

Gwalior Well being Information: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। गर्मियों के मौसम में सर्दियों की अपेक्षा कम भूख लगती है। गर्मी में सही डाइट न लेने पर दस्त, उल्टी, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करती हैं, लेकिन गर्मियों में मिलने वाले कुछ फल और सब्जियां गर्मी के कहर से बचाने में मदद कर सकतीं हैं।

ऐसे में इन फल-सब्जियों को खाकर मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। चिकित्सक भी गर्मी में फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ डा. नीतेश मुदगल का कहना है कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को लू, डिहाइड्रेशन और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ सकती है। इनसे सुरक्षित रहने के लिए डाइट में पानी और पोषण से भरपूर सब्जियों को शामिल करना लाभदायक हो सकता है, इसलिए गर्मियों में उन सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए जो पानी और पोषण बनाए रखने में मदद करते हैं।

सब्जियों में यह फायदेमंद

  • खीरा
  • खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसका सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर में फैट आक्सीडेशन को बढ़ाता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। खीरे के सेवन से ग्लूकोज मेटाबालिज्म में भी सुधार होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  • टमाटर
  • टमाटर में मौजूद प्राकृतिक क्लोरीन लिवर और किडनी को ठीक से काम करने मदद कर सकता है और डिटाक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को बेहतर बना सकता है। टमाटर का सेवन टैनिंग से छुटकारा दिलाने, त्वचा के बिगड़ते रंग का मुकाबला करने समेत मुंहासों का इलाज करने में सहायक साबित हो सकता है।
  • लौकी
  • लौकी को रायते के रूप में सेवन कर सकते हैं, इनमें पानी समेत अत्यधिक मात्रा में विटामिन और कम कैलोरी पाई जाती है, जो शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को संतुलित बनाए रखने में सहायक है, इसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक और एंटी-आक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो रक्त लिपिड का स्तर संतुलित करके हृदय को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • परवल
  • यह कई विटामिन्स समेत फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे खनिजों से भरपूर होती है, इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर से लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है और अधिक भूख भी नहीं लगती है, इसलिए यह वजन घटाने में काफी मदद करता है। यही गुण पाचन क्रिया और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है।

    यह फल फायदेमंद

  • तरबूज
  • गर्मियों में तरबूज खाने से अच्छा कुछ नहीं है। इस तपिश वाले मौसम में यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। 92 प्रतिशत पानी होने के कारण यह फल सबसे अच्छे हाइड्रेटिंग पदार्थों में से एक हैं। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीआक्सीडेंट लाइकोपीन की भरमार है।
  • संतरा
  • गर्मियों में जगह-जगह आपको संतरे देखने को मिल जाएंगे। इसकी तासीर ठंडी होती है। यह थोड़ा खट्टा जरूर होता है, लेकिन गर्मी से बचने के लिए आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा है।
  • बेल
  • गर्मी से राहत पाने के लिए बेल भी खा सकते हैं या इसका शरबत भी पी सकते हैं। गर्मी में बेल खाने के बड़े फायदे हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। इस फल में फाइबर, विटामिन और अन्य सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • अनानास
  • अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में मौजूद गुण हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह फाइबर और एंटी आक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए सहायक है।
  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Shivpuri Information: बिजली के तार बने आफत, एक किसान का खेत तो दूसरे की झोपड़ी जली

Shivpuri Information: बिजली कंपनी द्वारा हर दिन मेंटीनेंस के नाम पर लाइट की कटौती की जाती है। इसके बाद भी इनके द्वारा कैसा मेंटीनेंस किया जाता है इसका उदाहरण गुरुवार रात देखने को मिला।

By anil tomar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 12:46 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 12:46 PM (IST)

Shivpuri News: बिजली के तार बने आफत, एक किसान का खेत तो दूसरे की झोपड़ी जली

Shivpuri Information: शिवपुरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बिजली कंपनी द्वारा हर दिन मेंटीनेंस के नाम पर लाइट की कटौती की जाती है। इसके बाद भी इनके द्वारा कैसा मेंटीनेंस किया जाता है इसका उदाहरण गुरुवार रात देखने को मिला। बिजली कंपनी के तारों में हुए शार्ट सर्किट की वजह से एक किसान के खेत में आग लग गई तो एक किसान की झोपड़ी जलकर खाक हाे गई।

जानकारी के अनुसार बदरवास के छोटी घुरवार में विद्युत तारों में हुए शार्ट सर्किट से किसान के खेत में आग लग गई। खेत किसान के घर में पास में ही था जिससे तत्काल उसे आग की सूचना मिल गई। उसने पड़ोसियों की मदद से 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि करीब एक बीघा फसल को इस घटना में नुकसान हो गया। धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढे नौ बजे सूचना मिली कि मेरे खेत में आग लग गई है। मेरे घर से यह दो खेत ही दूर था तो मौके पर पहुंच गया। खेत में गेहूं की फसल खड़ी हुई थी। आग ज्यादा बढ़ती उसके पहले ही आसपास मौजूद लोगों की मदद से इस पर काबू पा लिया। धर्मवीर के अनुसार खेत में आग बिजली के तारों से लगी थी। सूचना देने के बाद बिजली की लाइन बंद करा दी थी। करीब 10 बीघा की फसल को समय पर आग बुझाने से बचा लिया गया।

झोपड़ी में आग लगने से एक लाख का नुकसान

राजगढ़ गुरीला गांव के रहने वाले केशव परिहार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। केशन के अनुसार घटना में झोपड़ी में रखी छह क्विंटल मूंगफली, एक क्विंटल सोयाबीन, चार क्विंटल चना और खाद के चार कट्टे जल गए। इसके अलावा झोपड़ी में चार हजार रुपेय नकद और गृहस्थी का सामान भी था। जिस समय आग लगने की घटना हुई तब वह खेत में गेहूं काटने का काम कर रहा था। केशव इसी झोपड़ी में रहता था और इस घटना में उसकी पूरी गृहस्थी जल गई। फायर बिग्रेड काे सूचना दी थी, लेकिन जब तक उनका वाहन पहुंचा आग पर काबू पाया जा चुका था। आग लगने की घटना के बाद पुलिस और पटवारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Purnia Lok Sabha 2024: पप्पू यादव 2 अप्रैल को पूर्णिया में भरेंगे पर्चा, लालू यादव की बेटी से होगा मुकाबला

बिहार में हुए सीटें के बंटवारे में पूर्णिया सीट लालू यादव की पार्टी आरजेडी को गई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 11:42 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 11:42 AM (IST)

Purnia Lok Sabha 2024: पप्पू यादव 2 अप्रैल को पूर्णिया में भरेंगे पर्चा, लालू यादव की बेटी से होगा मुकाबला

एजेंसी, पूर्णिया। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर महागठबंधन के दलों के बीच घमासान तय हो गया है। अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव ने कहा है कि वे 2 अप्रैल को पूर्णिया से नामांकन दर्ज करेंगे।

बता दें, बिहार में हुए सीटें के बंटवारे में पूर्णिया सीट लालू यादव की पार्टी आरजेडी को गई है। लालू पहले ही यहां से अपनी बेटी बीमा भारती को मैदान में उतार चुके हैं।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, पप्पू यादव ने कहा, ‘पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा स्थापित होगा। मेरा एक ही लक्ष्य है और वह यह कि बिहार में कांग्रेस 40 सीटों पर जीत हासिल करे। मुझे कांग्रेस के झंडे से कोई अलग नहीं कर सकता। मैं बिहार में महागठबंधन को मजबूत करने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले का स्वागत करता हूं।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Junaid Khan and Sai Pallavi wrap up Ek din Japan schedule, will begin taking pictures in Mumbai quickly | जुनैद-साई ने पूरा किया ‘एक दिन’ का जापान शेड्यूल: मुंबई में जल्द शुरू होगी शूटिंग, तीन स्टूडियो में बन रहा सेट

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की अपकमिंग ‘एक दिन’ के जापान शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में जुनैद के अपोजिट साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। वो इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

मुंबई में चल रहा सेट डिजाइनिंग का काम
जापान शेड्यूल के बाद अब दोनों एक्टर्स मुंबई के फिल्म सिटी में इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के लिए तीन अलग-अलग स्टूडियो सिक्योर कर लिए हैं। इन स्टूडियो में सेट डिजाइनिंग का काम चल रहा है।

कुछ ही दिनों पहले फिल्म के सेट से साई पल्लवी का यह डांसिंग वीडियो वायरल हुआ था।

कुछ ही दिनों पहले फिल्म के सेट से साई पल्लवी का यह डांसिंग वीडियो वायरल हुआ था।

वायरल हुआ पल्लवी का डांस वीडियो
फरवरी में शुरू हुए इस शेड्यूल में टीम ने दो महीने तक जापान में शूटिंग की है। यहां दोनों एक्टर्स ने हर रोज 12 से 14 घंटों तक शूटिंग की। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान ने भी सेट पर विजिट की थी।

इस शेड्यूल की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से पल्ल्वी का डांस करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

फिल्म की शूटिंग जापान की कई खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है।

फिल्म की शूटिंग जापान की कई खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है।

सपोरो की खूबसूरत लोकेशंस पर हुई शूटिंग
इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग जापान के होक्काइडो शहर के सपोरो में की गई है। सपोरो एक ऐसी लोकेशन है जिसे अभी तक सिल्वर स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया है।

शूटिंग के दौरान जापान से दोनों एक्टर्स की कई तस्वीरें सामने आई थीं।

शूटिंग के दौरान जापान से दोनों एक्टर्स की कई तस्वीरें सामने आई थीं।

वर्क फ्रंट पर साई इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग पर जुटेगी। वहीं जुनैद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘महाराज’ से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। इसमें उनके अलावा जयदीप अहलावत और शालिनी पांडे नजर आएंगी।

Excise Coverage Case: अब केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी का समन, पूछताछ जारी

जांच एजेंसी ने उन्हें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन जारी किया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 12:04 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 12:04 PM (IST)

Excise Policy Case: अब केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी का समन, पूछताछ जारी

एजेंसी, नई दिल्ली। शराब नीति कांड में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा सकता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि ईडी ने अब अरविंद केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को नोटिस जारी किया है।

नोटिस मिलने के बाद कैलाश गहलोत शनिवार को ईडी दफ्तर पहुंचे। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे। जांच एजेंसी ने उन्हें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन जारी किया।

#WATCH | Delhi Minister Kailash Gahlot arrives on the workplace of the Enforcement Directorate after the company issued summons to him to look earlier than it for questioning in cash laundering case linked to Delhi excise coverage pic.twitter.com/1c4IyzTADx

— ANI (@ANI) March 30, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की