Lok Sabha Chunav Replace: महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुईं शिवराज पाटिल की बहू अर्चना

Lok Sabha Chunav Replace: महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुईं शिवराज पाटिल की बहू अर्चना

डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘सागर’ में फडणवीस से मुलाकात की थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 01:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 01:30 PM (IST)

एजेंसी, नई दिल्ली (Newest Election Information in Hindi)। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होना है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रचार चरम पर है। बयानबाजी के साथ ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। यहां पढ़िए 30 मार्च 2024 की लोकसभा चुनाव से जुड़ी अहम खबरें

Maharashtra: शिवराज पाटिल की बहू भाजपा में शामिल

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘सागर’ में फडणवीस से मुलाकात की थी।

दिल्ली की महारैली में शक्ति प्रदर्शन करेगा INDIA

आबकारी घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइ रामलीला मैदान में 31 मार्च को आयोजित महारैली में अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेगा। महारैली के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है।

महारैली का नारा, तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ, रहेगा। इस रैली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, शिवसेना (यूटीबी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम चम्पाई सोरेन आदि मौजूद रहेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की