The capturing of the movie Khel Khel is over. | फिल्म खेल खेल में की शूटिंग खत्म: 16 साल बाद साथ दिखेगी अक्षय-फरदीन की जोड़ी, लीड रोल में तापसी-वाणी नजर आएंगी

The capturing of the movie Khel Khel is over. | फिल्म खेल खेल में की शूटिंग खत्म: 16 साल बाद साथ दिखेगी अक्षय-फरदीन की जोड़ी, लीड रोल में तापसी-वाणी नजर आएंगी

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ की शूटिंग खत्म हो गई है। यह एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। दोनों के साथ वाणी कपूर भी देखी जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे।

इस फिल्म में अक्षय, तापसी और वाणी, तीनों पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

इस फिल्म में अक्षय, तापसी और वाणी, तीनों पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

17 साल बाद अक्षय-फरदीन एक साथ दिखेंगे
फिल्म में अक्षय कुमार और फरदीन खान करीब 17 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। 2007 में दोनों कॉमेडी फिल्म ‘हे बेबी’ में एक साथ नजर आए थे। अब दोनों एक बार फिर से कॉमेडी फिल्म में साथ दिखेंगे। वहीं तापसी पन्नू, अक्षय कुमार के साथ ‘बेबी’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वाणी कपूर ने भी अक्षय के साथ फिल्म ‘बेल बॉटम’ में काम किया है।

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी।

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी।

अक्षय की करीब 7 फिल्में इस साल रिलीज हो सकती हैं
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। अली अब्बास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।

इसके तुरंत बाद अक्षय फिल्म सरफिरा में दिखाई देंगे, जो तमिल फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक है। सुधा कोंगारा प्रसाद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

अक्षय को फिल्म सिंघम अगेन में वीर सूर्यवंशी के रोल में देखा जाएगा। इसमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में होंगे।

इसके अलावा अक्षय के पास वेलकम टू द जंगल, स्काई फोर्स, हाउसफुल 5 और जॉली एलएलबी 3 जैसी फिल्में भी हैं।