Indore Information: आशीर्वाद लेते ही ASI की चेन छिन कर ले गया नागा साधु, कार सवार बदमाश लूटकर भागे

तिलकनगर और अन्नपूर्णा में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है। घटना एरोड्रम थाना अंतर्गत शिक्षक नगर की है।फरियादी एसआई गोपाल बर्डे पुलिस रेडियो में पदस्थ है। रोजाना की तरह बुधवार को भी सैर करने गए थे।

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 09:35 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 09:35 PM (IST)

Indore News: आशीर्वाद लेते ही ASI की चेन छिन कर ले गया नागा साधु, कार सवार बदमाश लूटकर भागे
तिलकनगर और अन्नपूर्णा में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है।

HighLights

  1. सुबह की सैर करने निकले थे एएसआई को कार सवार बदमाश लूटकर भागे

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। लुटेरों ने सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को नई तरकीब से लूटा। साधु के भेष में आए बदमाश ने एएसआई को चमत्कार बताएं और आशीर्वाद के लिए करीब बुलाया। एएसआई जैसे ही झूके बदमाश चेन लूट कर फरार हो गए।पुलिस को कार के सीसीटीवी फुटेज मिलें है।

तिलकनगर और अन्नपूर्णा में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है। घटना एरोड्रम थाना अंतर्गत शिक्षक नगर की है।फरियादी एसआई गोपाल बर्डे पुलिस रेडियो में पदस्थ है। रोजाना की तरह बुधवार को भी सैर करने गए थे।

सुबह की सैर करने निकले थे एएसआई

जैसे ही दोपहिया वाहन शोरूम के समीप पहुंचे सफेद रंग की कार आकर रुकी। चालक के बगल में भस्म लगाकर नागा साधु बैठा हुआ था। उसने शिव मंदिर का पूछा और करीब बुलाया। एएसआई से बातें की और चमत्कार कर रुद्राक्ष निकल कर दिया।

साधू ने घड़ी को भी अभिमंत्रित किया। एएसआई साधु के सम्मान में पैर पड़ने के लिए कार की खिड़की में झूके तो झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन आरोपित फरार हो गए।

naidunia_image

दोपहर को थाने पहुंचे और लूट की एफआइआर दर्ज करवाई। इसके पूर्व भी अन्नपूर्णा और तिलक नगर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाश पता पूछने के बहाने लूट कर चुके है।डकैती के आरोपित से लूट के चार फोन बरामद अपराध शाखा ने शातिर बदमाश आकाश उर्फ गप्पू निवासी नरिमन सिटी छोटा बांगड़दा को गिरफ्तार किया है।

आरोपित राहगीरों से फोन लूटता था। पुलिस ने गप्पू से चार मोबाइल बरामद किए है। एडिशनल डीसीपी (अपराध) के मुताबिक आरोपित के विरुद्ध डकैती, लूट,मारपीट के कई अपराध दर्ज है।

IPL 2024 Reside Streaming: शुक्रवार से होगा आईपीएल का आगाज, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे फ्री में लाइव मैच

IPL 2024 Reside Streaming: बीसीसीआई ने फिलहाल 21 मैचों का एलान किया है। बोर्ड जल्द ही बाकी मुकाबलों का शेड्यूल जारी करेगा। जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं आईपीएल के सारे मुकाबलें।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 09:22 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 09:22 PM (IST)

IPL 2024 Live Streaming: शुक्रवार से होगा आईपीएल का आगाज, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे फ्री में लाइव मैच
IPL 2024 Reside Streaming

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Reside Streaming: आईपीएल 2024 की शुरुआत शुक्रवार (22 मार्च) से होगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। पिछले सीजन की तरह 17वां सीजन भी रोमांचक होगा। बीसीसीआई ने फिलहाल 21 मैचों का एलान किया है। बोर्ड जल्द ही बाकी मुकाबलों का शेड्यूल जारी करेगा।

IPL 2024 में कई खिलाड़ी वापसी करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 2022 के बाद मैदान में खेलते नजर आएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण पिछले सीजन से बाहर थे। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस का नेतृत्व शुभमन गिल संभालेंगे।

आईपीएल 2024 में सभी टीमों के कप्तान (Captains of all Groups in IPL 2024)

चेन्नई सुपर किंग्स- एमएस धोनी

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल

मुंबई इंडियंस- हार्दिक पंड्या

पंजाब किंग्स- शिखर धवन

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस

सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस

कहां देखें आईपीएल 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग? (IPL 2024 Reside Streaming Particulars)

आईपीएल के 17वें सीजन के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में जियो सिनेमा के मोबाइल एप पर देख सकते हैं। JioCinema पर फैंस 4K क्वालिटी में मैचों का आनंद उठा सकते हैं। टूर्नामेंट का प्रसारण अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, भोजपुरी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2024 का लाइव प्रसारण? (IPL 2024 Reside Telecast Particulars)

आईपीएल 2024 के मैचों का सीधा लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर होगा।

कितने बजे से खेले जाएंगे आईपीएल 2024 के मैच (IPL 2024 Matches Timing)

आईपीएल 2024 के मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। हालांकि डबल हेडर वाले दिनों में पहला मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2024 मैच कितने बजे शुरू होगा? (CSK and RCB IPL 2024 match start)

सीएसके और आरसीबी के बीच उद्घाटन मैच की शुरुआत रात 8 बजे निर्धारित है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

आसाराम की उम्मीदों पर फिरा पानी, महाराष्ट्र में इलाज करवाने वाली याचिका खारिज, अब जोधपुर में ही करवाना होगा इलाज

आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराने की अनुमति के लिए जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने याचिका दायर की थी, जिसे राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 09:03 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 09:03 PM (IST)

आसाराम की उम्मीदों पर फिरा पानी, महाराष्ट्र में इलाज करवाने वाली याचिका खारिज, अब जोधपुर में ही करवाना होगा इलाज
आसाराम की जमानत खारिज।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराने की अनुमति के लिए जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने याचिका दायर की थी, जिसे राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर आसाराम को इलाज के लिए मंजूरी नहीं देने की बात कही थी। इस पर हाईकोर्ट ने लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की आशंका जताई। यह भी कहा है कि पुणे से अच्छा इलाज आसाराम को जोधपुर के ही एम्स में मिल सकता है।

जस्टिस दिनेश मेहता व जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ में आसाराम के इलाज के लिए दायर याचिका पर सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई के दौरान आसाराम ने पुलिस कस्टडी में माधवबाग मल्टी डिसिप्लिनरी कार्डियाक केयर क्लीनिक खोपोली महाराष्ट्र में उपचार की प्रार्थना की थी। इस पर महाराष्ट्र पुलिस व जोधपुर पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए महाराष्ट्र में इलाज की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। महाराष्ट्र पुलिस की रिपोर्ट को बुधवार को सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने कोर्ट में पेश किया। इस पर कोर्ट ने रिपोर्ट को देखते हुए आसाराम के महाराष्ट्र में इलाज करवाने की प्रार्थना को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने जोधपुर आयुर्वेदिक अस्पताल से भी रिपोर्ट मंगवाई

आसाराम के अधिवक्ताओं की ओर से कहा गया कि आसाराम आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज करवाना चाहते हैं। कोर्ट ने इस पर जोधपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल करवड़ में उपचार कराने पर विचार करने के साथ ही वहां से तत्काल रिपोर्ट मंगवाई है। रिपोर्ट आने पर हाईकोर्ट में याचिका पर 22 मार्च को सुनवाई होगी। दरअसल, आसाराम हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इलाज के लिए कई याचिका लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कहीं से भी अंतरिम राहत नही मिल पाई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Amazon Prime Upcoming Motion pictures 2024 Record | Mirzapur Panchayat | अमेजन प्राइम वीडियो ने 69 प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया: शाहिद कपूर ने विजय देवरकोंडा को कहा ‘थैंक्यू’, प्रियंका चोपड़ा समेत कई बड़े सेलेब्स दिखे

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेजन प्राइम वीडियो ने कल यानी 19 मार्च को मुंबई में ‘आर यू रेडी’ नाम से एक इवेंट होस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने 40 वेब शो और 29 फिल्मों का ऐलान किया है। जिसमें मच अवेटेड सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ और ‘पंचायत 3’ के नाम भी शमिल हैं। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा साउथ के एक्टर्स भी शामिल हुए। एक्टर्स में शाहिद कपूर, विजय देवरकोंडा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा, मनोज बाजपेयी और मृणाल ठाकुर जैसे कई बड़े सेलेब्स नजर आए। वहीं मिर्जापुर की पूरी स्टारकास्ट भी दिखाई दी। प्राइम वीडियो के सभी 69 अनाउंसमेंट्स नीचे देख सकते हैं।

‘आर यू रेडी’ इवेंट में शामिल हुए ये सेलेब्स

अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा।

अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा।

शाहिद कपूर भी फॉर्मल सूट पहने नजर आए।

शाहिद कपूर भी फॉर्मल सूट पहने नजर आए।

इवेंट के दौरान शाहिद कपूर ने साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को थैंक्यू कहा। दरअसल, शाहिद की फिल्म कबीर सिंह साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी की रिमेक थी। उन्होंने कहा- अगर अर्जुन रेड्डी नहीं होती तो कबीर सिंह कभी नहीं बनती, इसलिए थैंक्यू।

साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में दिखीं सारा अली खान।

साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में दिखीं सारा अली खान।

येलो मिडी ड्रेस में खूबसूरत दिखीं पूजा हेगड़े।

येलो मिडी ड्रेस में खूबसूरत दिखीं पूजा हेगड़े।

कूल लुक में नजर आए बॉबी देओल।

कूल लुक में नजर आए बॉबी देओल।

इमरान हाशमी पैप्स के सामने पोज देते दिखे।

इमरान हाशमी पैप्स के सामने पोज देते दिखे।

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी इवेंट में शामिल हुए।

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी इवेंट में शामिल हुए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा डैशिंग लुक में दिखे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा डैशिंग लुक में दिखे।

साउथ सुपरस्टार सूर्या इवेंट से निकलते हुए दिखे।

साउथ सुपरस्टार सूर्या इवेंट से निकलते हुए दिखे।

न्यूली मैरिड कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आए।

न्यूली मैरिड कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आए।

एक्ट्रेस कृतिका कामरा पैप्स का सामने पोज देती दिखीं।

एक्ट्रेस कृतिका कामरा पैप्स का सामने पोज देती दिखीं।

श्रिया सरन भी इवेंट का हिस्सा बनीं।

श्रिया सरन भी इवेंट का हिस्सा बनीं।

डेनिम लुक में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा।

डेनिम लुक में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा।

MP Information: भोपाल में इंजीनियर ट्रेन से चुरा रहा था चादर-कंबल, पत्नी ने कर दी शिकायत

Bhopal Railway Information निजी कंपनी का एक इंजीनियर ट्रेन से कंबल-चादर चुरा रहा था उसकी पत्नी ने इस मामले की शिकायत कर दी है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 09:03 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 09:03 PM (IST)

MP News: भोपाल में इंजीनियर ट्रेन से चुरा रहा था चादर-कंबल, पत्नी ने कर दी शिकायत
इंजीनियर ट्रेन से चुरा रहा था चादर-कंबल

HighLights

  1. इंजीनियर ट्रेन से चुरा रहा था चादर-कंबल
  2. घर में बहुत सारे चादर-कंबल देख पत्नी ने कर दी शिकायत
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। ट्रेनों से कंबल, चादर और तौलिया चोरी होने के मामले हमेशा सामने आते ही रहते हैं, लकिन पहली बार इस तरह की शिकायत पत्नी ने पति के खिलाफ रेलवे पुलिस से की है। यही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर में रेलवे के कई कंबल और चादर दिखाई दे रहे हैं।

कथित तौर पर अफसाना नामक महिला का आरोप है कि उनके पति अरशद प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं और पिछले कई महीने से ट्रेनों से कंबल, चादर और तौलिया चुरा रहे हैं। महिला का कहना है कि अरशद छह कंबल, 30 चादर और 40 तौलिया घर में रखे हुए हैं। उसे चोरी की बात से बुरा लगा तो उसने इसकी शिकायत रेलवे सुरक्षा बल से कर दी।

संदूक में बंद कर रखा था

सोशल मीडिया पर पति की पोल खोलने वाली इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। महिला भोपाल में एयरपोर्ट रोड के पास रहती है। वीडियो में महिला खुद अपना नाम अफसाना बता रही है। वह कह रही है कि घर के एक कमरे में एक संदूक रखा है, जिसमें हमेशा ताला लगा रहता है। ईद की सफाई के दौरान जब मैंने संदूक खोला तो उसमें काफी कपड़े रखे हुए थे। कपड़े निकालना शुरू किया तो देखकर दंग रह गई। संदूक में नीचे रेलवे की खूब सारी चादरें, कंबल और तौलिया रखे हुए थे।

रेलवे को कंबल चोरी की शिकायत की गई थी। इसके बाद संत हिरदाराम नगर से एसआइ व सिपाही ने शिकायतकर्ता के घर जाकर जांच की, लेकिन जांच के दौरान घर में ऐसा कुछ सामान नहीं मिला।

– अनिल सिंह, टीआइ, आरपीएफ भोपाल

कंबल, चादर चोरी करने का मामला सामने आया था। आरपीएफ को इसकी जांच के लिए कहा गया है।

– नवल अग्रवाल, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी, भोपाल मंडल

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Loksabha Chinav 2024: सपा ने छह उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, संभल से शफीकुर्रहमान की जगह लड़ेगा उनका पोता

लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने आज छह और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा की इस लिस्ट में संभल के सपा उम्मीदवार का नाम बदला गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 08:12 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 08:12 PM (IST)

Loksabha Chinav 2024: सपा ने छह उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, संभल से शफीकुर्रहमान की जगह लड़ेगा उनका पोता
सपा ने जारी की लिस्ट।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने आज छह और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा की इस लिस्ट में संभल के सपा उम्मीदवार का नाम बदला गया है। दरअसल, सपा सांसद शफीकुर्रहमान का बीते कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। उनकी जगह उनके पोते जियाउर रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने

Priyanka Chopra reached Ramlala’s court docket with Nick Jones.Ayodhya. Ramlala Priyanka Chopra. Nik Jonse | प्रियंका और निक जोनस ने रामलला के दर्शन किए: गोद में बेटी को लेकर पहुंचीं…15 मिनट परिसर में रहीं, बोलीं-यह मेरे जीवन का सौभाग्य – Ayodhya Information

अयोध्या1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रियंका ने पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन किए। - Dainik Bhaskar

प्रियंका ने पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन किए।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ रामलला के दर्शन किए। वह 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सौभाग्य है कि रामलला के दर्शन हुए। प्रियंका पीले रंग की साड़ी में, जबकि निक सफेद कुर्ता-पायजामे में दिखे।

प्रियंका दोपहर करीब डेढ़ बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचीं।

जबरदस्त रिटर्न वाली SBI की एफडी स्कीम, 31 मार्च तक निवेश का चांस, मिलेगा धांसू ब्याज

SBI Amrit Kalash FD Scheme: अमृत कलश स्कीम में एसबीआई 400 दिनों की एफडी पर आम नागरिकों को 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी ब्याज दे रहा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 08:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 08:23 PM (IST)

SBI Amrit Kalash FD Scheme

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। SBI Amrit Kalash FD Scheme: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो एसबीआई की अमृत कलश एफडी स्कीम एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। बैंक 400 दिनों की एफडी पर 7.6 फीसदी ब्याज दे रही है। हालांकि यह एक सीमित अवधि तक है। ऐसे में निवेशकों को 31 मार्च से पहले निवेश करना होगा।

अमृत कलश स्कीम में एसबीआई 400 दिनों की एफडी पर आम नागरिकों को 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी ब्याज दे रहा है। विशेष एफडी योजना जमाकर्ताओं को मासिक, त्रैमासिक और अर्ध-वार्षिक ब्याज भुगतान लेने का विकल्प प्रदान करती है।

एसबीआई अमृत कलश योजना में निवेश करने के तरीके

31 मार्च 2024 से पहले अमृत कलश एफडी योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में निवेश किया जा सकता है। फिक्सड डिपॉजिट ऑनलाइन एसबीआई नेट बैंकिंग या योनो एप का उपयोग करके किया जा सकता है।

एफडी पर टीडीएस काटा जाता है

आयकर नियमों के अनुसार, टीडीएस एसबीआई की अमृत कलश योजना पर लागू होता है। टीडीएस काटने के बाद ब्याज का पैसा ग्राहक के खाते में जमा किया जाता है।

एसबीआई की एफडी पर ब्याज दरें

  • 7 दिन से 45 दिन- 3.50%
  • 46 दिन से 179 दिन- 4.75%
  • 180 दिन से 210 दिन- 5.75%
  • 211 दिन से 1 साल से कम- 6%
  • 400 दिनों के लिए- 7.10%
  • 1 साल से अधिक से 2 वर्ष से कम- 6.80%
  • 2 साल से 3 वर्ष तक- 7%
  • 3 साल से अधिक से 5 वर्ष से कम- 6.75%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

MPPSC Examination Date 2024: एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख बदली, अब 23 जून को होगी

MPPSC Examination Date 2024: लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इसके पहले परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को आयोजित की जानी थी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 06:33 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:30 PM (IST)

MPPSC Exam Date 2024: एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख बदली, अब 23 जून को होगी
MPPSC Examination Date 2024 : मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024

HighLights

  1. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 पहले 28 अप्रैल को होनी थी।
  2. मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने किया तारीख में परिवर्तन।
  3. 12 जून से आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।

MPPSC Examination Date 2024: इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 अब 23 जून को होगी। लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इसके पहले परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को आयोजित की जानी थी।

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा की तारीख बदलने की सूचना दी है। जिसमें बताया है कि लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम-2024 को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 अब 28 अप्रैल के स्थान पर 23 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिनांक 12 जून से आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in तथा www.mponline.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

naidunia_image

लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षा की तारीख बदलने की संभावना जताई जा रही थी। मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने इस पर तुरंत निर्णय लिया और तारीख को 28 अप्रैल से 23 जून कर दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

सच के साथी सीनियर्स: अहमदाबाद में वरिष्ठ नागरिकों को मिली वित्तीय धोखाधड़ी से बचने की ट्रेनिंग

जागरण न्यूज मीडिया की फैक्ट चेकिंग विंग विश्वास न्यूज ने 20 मार्च को अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर के पास सदविचार परिवार में कार्यशाला का ‘सच के साथी सीनियर्स’ का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल युग में मिलने वाली भ्रामक जानकारियों से बचने का तरीका बताया गया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 07:57 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:57 PM (IST)

सच के साथी सीनियर्स: अहमदाबाद में वरिष्ठ नागरिकों को मिली वित्तीय धोखाधड़ी से बचने की ट्रेनिंग
सच के साथी सीनियर्स का आयोजन।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। जागरण न्यूज मीडिया की फैक्ट चेकिंग विंग विश्वास न्यूज ने 20 मार्च को अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर के पास सदविचार परिवार में कार्यशाला का ‘सच के साथी सीनियर्स’ का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल युग में मिलने वाली भ्रामक जानकारियों से बचने का तरीका बताया गया।

जागरण न्‍यू मीडिया के एडिटर-इन-चीफ एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश उपाध्‍याय ने बताया कि गलत खानपान की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। उसी तरह गलत सूचनाएं मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए किसी भी संदिग्ध सूचना को बिना जांचकर आगे न बढ़ाएं।

‘सच के साथी-सीनियर्स’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि सोशल मीडिया के जरिए ठग फिशिंग लिंक्स भेज देते हैं। इस झांसे में आकर लोगों के साथ ठगी हो जाती है। ऐसे लिक्स से सतर्क रहने की जरूरत है। इन पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

naidunia_image

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों को उदाहरण से बताया कि सच, राय और अफवाह क्या होती है। सच, राय और अफवाह में अंतर करने के बाद ही मैसेज को आगे बढ़ाना चाहिए। अगर वायरल मैसेज अफवाह या भ्रामक है, तो इसकी सच्चाई का पता लगाकर चेन तोड़ देनी चाहिए।

अभियान के बारे में

‘सच के साथी सीनियर्स’ भारत में तेजी से बढ़ रही फेक और भ्रामक सूचनाओं के मुद्दे को उठाने वाला मीडिया साक्षरता अभियान है। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 राज्यों के 50 शहरों में सेमिनार और वेबिनार की श्रृंखला के माध्यम से स्रोतों का विश्लेषण करने, विश्वसनीय और अविश्वसनीय जानकारी के बीच अंतर करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को तार्किक निर्णय लेने में मदद करना है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.vishvasnews.com/sach-ke-sathi-seniors/ पर क्लिक करें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन