लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने आज छह और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा की इस लिस्ट में संभल के सपा उम्मीदवार का नाम बदला गया है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 08:12 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 08:12 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने आज छह और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा की इस लिस्ट में संभल के सपा उम्मीदवार का नाम बदला गया है। दरअसल, सपा सांसद शफीकुर्रहमान का बीते कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। उनकी जगह उनके पोते जियाउर रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया गया है।






