Yamuna Expressway Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जा घुसी कार, 5 लोग जिंदा जले

Yamuna Expressway Accident घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि आज सुबह महावन थाना के आगरा-नोएडा पटरी पर माइलस्टोन 117 के पास हुआ है। बस का टायर पंचर होने के कारण यह भीषण हादसा हुआ।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 11:29 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 11:35 AM (IST)

Yamuna Expressway Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जा घुसी कार, 5 लोग जिंदा जले
इस दौरान बस यात्री तो कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हो गए , लेकिन कार सवार लोगों को बिल्कुल भी मौका नहीं मिला।

HighLights

  1. बस और कार की टक्कर से बस के डीजल टैंक में आग लग गई।
  2. आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार 5 लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला।
  3. आग में जलकर कार के अंदर ही पांचों लोगों की मौत हो गई।

एएनआई, एजेंसी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस हाईवे पर एक प्राइवेट बस और कार में भिड़ंत हो गई, जिसके बाद कार में आग लगने से 5 लोगों जिंदा जल गए।

डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई

मथुरा के थाना महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और इसी दौरान पीछे आ रही एक कार बस से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर में दोनों ही वाहनों में आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बस की डीजल टैंकर में लगी आग

बस और कार की टक्कर से बस के डीजल टैंक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार 5 लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। आग में जलकर कार के अंदर ही पांचों लोगों की मौत हो गई। इस दौरान बस यात्री तो कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हो गए , लेकिन कार सवार लोगों को बिल्कुल भी मौका नहीं मिला। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि आज सुबह महावन थाना के आगरा-नोएडा पटरी पर माइलस्टोन 117 के पास हुआ है। बस का टायर पंचर होने के कारण यह भीषण हादसा हुआ।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Barkha Madan left the glamor world 12 years in the past and have become a nun | 12 साल पहले ग्लैमर दुनिया छोड़ सन्यासी बनीं बरखा मदन: कभी ऐश्वर्या राय, सुष्मिता को देती थीं टक्कर, खिलाड़ियों का खिलाड़ी में नजर आईं

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

एक जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रहीं बरखा मदन अब सन्यासी बन चुकी हैं। कभी अपनी खूबसूरती से ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन को कड़ी टक्कर देने वालीं बरखा अब ग्लैमर और शहर से दूर सादा जीवन व्यतीत कर रही हैं। मिस टूरिज्म का ताज जीतने के बाद बरखा ने अक्षय कुमार और रेखा जैसे स्टार्स के साथ फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी से बॉलीवुड डेब्यू कर नाम बनाया था। हालांकि 2012 में बरखा ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और सन्यासी हो गईं।

साल 2002 में धर्मशाला के एक इवेंट के दौरान उन्होंने दलाई लामा जोपा रिपोंचे को सुना था। उनकी बातों से प्रेरित होकर बरखा बौद्ध धर्म से जुड़ गई थीं। इसके बाद भी वो फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रही थीं, लेकिन 2012 में एक दिन अचानक बरखा ने अनाउंस कर दिया कि वो ग्लैमर वर्ल्ड छोड़कर बौद्ध साध्वी बन रही हैं। कभी डिजाइनर कपड़ों में नजर आने वालीं बरखा अब सिर्फ एक ही तरह का का सादा कपड़ा पहनती हैं।

मिस इंडिया में ऐश्वर्या और सुष्मिता को दी थी टक्कर

बरखा मदन ने साल 1994 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था। इस पेजेंट में सुष्मिता सेन ने जीत हासिल की थी, वहीं ऐश्वर्या राय दूसरे स्थान पर रही थीं। इस पेजेंट में तो बरखा जीत नहीं सकीं, लेकिन दोनों को कड़ी टक्कर देकर उन्होंने मिस टूरिज्म का खितााब हासिल किया था। इंटरनेशनल मिस टूरिज्म कॉम्पिटिशन में बरखा ने थर्ड रनर अप का खिताब हासिल किया था।

इस पेजेंट के बाद बरखा को साल 1996 की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला था। आगे वो ड्राइविंग मिस पामलेन, तेरा मेरा प्यार, भूत, समय, सोच लो और सुरखाब जैसी फिल्मों का हिस्सा रही थीं। फिल्मों के अलावा बरखा टीवी शो घर एक सपना, साथ फेरे और न्याय में भी नजर आई हैं।

बरखा हमेशा सादे कपड़ों में ज्यादातर समय धर्मशाला में बौद्ध धर्म का पालन करते हुए ही नजर आती हैं। इसके अलावा वो बौद्ध गया के तारा चिल्ड्रन प्रोजेक्ट से जुड़कर HIV संक्रमित बच्चों की सेवा भी करती हैं। बरखा, बौद्ध साध्वी बनना अपने जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला मानती हैं।

Aaj Ka Rashifal 15 Feb 2024: नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम, इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास इन्सान से मिलना होगा। इस मुलाकात से भविष्य में लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश खत्म होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी बड़ा ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र या सहयोगी से मिलना होगा। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य कार्य पूर्ण हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी का प्रयास करने वालों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। सुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित मैं नहीं होगा परिवार में वाद विवाद की स्थिति से बचें पत्नी से संबंध मधुर रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज सेहत पर ध्यान दें। लापरवाही बीमार कर सकती है। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज नया वाहन खरीद सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में लाभ होगा। कोई बड़ा काम कार्य क्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Right this moment)naidunia_image

आज का दिन शुभ सूचक होगा। परिवार में पुत्र का जॉब लग सकता है। कोई सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। नया वाहन या भवन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना बन सकती हैं। कोर्ट केस में जीत मिलेगी।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

Maharashtra Politics चव्हाण ने मुंबई में सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की, इसके बाद से कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 02:01 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 02:15 PM (IST)

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

HighLights

  1. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जल्द ही कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं।
  2. अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की भी अटकलें चल रही हैं।
  3. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण लंबे समय से पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं।

एजेंसी मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, “मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।”

महाराष्ट्र | कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, “मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।” pic.twitter.com/u63P4K4BT9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024

आलाकमान से चल रहे नाराज

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण लंबे समय से पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। चव्हाण ने मुंबई में सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की, इसके बाद से कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई।

naidunia_image

कई बड़े नेता भाजपा में आ सकते हैं

इधर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं। विशेष रूप से कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Anil-Boney have been scared whereas making Mr. India revealed director shekhar kapoor | मिस्टर इंडिया बनाते हुए डरे हुए थे अनिल-बोनी: डायरेक्टर शेखर कपूर से कहा था- इसमें हमारे पूरे खानदान का पैसा लगा हुआ है, खत्म हो जाएगा

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

साल 1987 में रिलीज हुई कल्ट फिल्म मिस्टर इंडिया को बनाते हुए अनिल कपूर और बोनी कपूर बेहद डरे हुए थे। इस फिल्म में बोनी कपूर ने अपने पूरे खानदान के पैसे लगा दिए थे, ऐसे में अगर फिल्म नहीं चलती तो वो कंगाल हो सकते थे। ये बात खुद फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताई है।

हाल ही में रणवीर अलाहाबादी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शेखर कपूर ने मिस्टर इंडिया की मेकिंग के दौरान का एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्ममेकिंग के दौरान प्रोड्यूसर बोनी कपूर और लीड एक्टर अनिल कपूर बेहद डरे हुए थे। उन्होंने कहा, जिस दिन फिल्म शुरू हुई, उस दिन अनिल कपूर डरा हुआ था। वो डरता बहुत है। बोनी भी बहुत डरा हुआ था, वो सोच रहे थे कि फिल्म चलेगी या नहीं। उन्होंने कहा था, हमारा सारा पैसा लगा हुआ है, पूरी फैमिली का, खत्म हो जाएगा। डर तो था, किसी को नहीं पता था कि क्या होगा।

मिस्टर इंडिया के सेट पर ली गई अनिल कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीर।

मिस्टर इंडिया के सेट पर ली गई अनिल कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीर।

उस दौर की मेगा बजट फिल्म थी मिस्टर इंडिया

बताते चलें कि फिल्म मिस्टर इंडिया को 80 के दौर में 3 करोड़ 80 लाख रुपए में बनाया गया था। ये उस दौर के मुताबिक एक बड़ा अमाउंट था। ये अपने तरह की इकलौती फिक्शनल फिल्म थी, जिसमें गायब होने की कहानी दिखाई गई थी।

मिस्टर इंडिया के सेट में श्रीदेवी के साथ शेखर कपूर।

मिस्टर इंडिया के सेट में श्रीदेवी के साथ शेखर कपूर।

अनिल कपूर से पहले ये रोल अमिताभ बच्चन को दिया गया था, लेकिन अमिताभ को आइडिया पसंद नहीं आया। उन्हें लगा कि इस तरह की साइंस फिक्शनल फिल्म नहीं चलेगी, ऐसे में उन्होंने फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि 1987 में रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, जिसे आज भी कल्ट का दर्जा मिला हुआ है।

सीबीएसई 10वीं-12वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा से एक दिन पहले बोर्ड ने जारी की जरूरी सूचना, पढ़ें यहां

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी करता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 06:04 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 06:07 PM (IST)

सीबीएसई 10वीं-12वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा से एक दिन पहले बोर्ड ने जारी की जरूरी सूचना, पढ़ें यहां
CBSE की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं।

एएनआई, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की गुरुवार से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं हैं। सीबीएसई ने परीक्षा से पहले स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, दिल्ली की सीमा पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके जमावड़े की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है, इसलिए सीबीएसई ने अभिवावकों से सेंटर्स के लिए समय से पहले घर से निकलने के लिए कहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Deepika-Ranveer seen in winter look, janhvi kapoor-Ananya pandey reached Manish Malhotra’s home | सेलेब्स स्पॉटेड: विंटर लुक में दिखे दीपिका-रणवीर, मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं जान्हवी-अनन्या, ‘क्रैक’ का प्रमोशन करने पहुंचे विद्युत जामवाल और नोरा फतेही

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीती रात एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे स्पॉट हुए। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के फेमस कपल हैं। उनके लुक की बात करें तो दीपिका ने ब्लू डेनिम के साथ ब्लू एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन का शर्ट और स्वेटर कैरी किया था। इस दौरान कपल काफी अट्रैक्टिव लुक में दिखे।

दीपिका ने व्हाइट कलर के स्पोर्ट्स शूज पहने थे और ब्लैक चश्मा भी लगाया हुआ था। हेयर स्टाइल में उन्होंने पोनीटेल बनाया हुआ था। दीपिका इस लुक में काफी कूल नजर आईं। रणवीर सिंह ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कोट और ब्लैक जींस पेयर की थी। एक्टर व्हाइट शूज और व्हाइट कैप में दिखे। रणवीर भी इस लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे।

दीपिका हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ एरियल एक्शन थ्रिलर फाइटर में नजर आई हैं। कपल जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दिखाई देंगे।

अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेसेस नो मे्कअप लुक में दिखीं। अनन्या ने व्हाइट और ब्लू कॉम्बिनेशन का क्रॉप टॉप पहना हुआ था जिसे उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया था। अनन्या ओपन हेयर और नो मेकअप लुक में दिखीं।

जान्हवी ऑल इन ब्लैक लुक में दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक ट्राउजर- ब्लैक स्वेटशर्ट और नो मेकअप लुक में नजर आईं।

विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म ‘क्रैक’ की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान नोरा फतेही, एमी जैक्शन और अर्जुन रामपाल भी दिखाई दिए।

‘लव स्टोरियां’ की स्क्रीनिंग में करण जौहर नजर आए। करण के अलावा स्क्रीनिंग में मीजान जाफरी समेत कई एक्टर्स दिखाई दिए।

Ayodhya Ram Mandir: परिवार के साथ रामलला के दर पर पहुंचे सीएम केजरीवाल, भगवंत मान भी मौजूद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी व मां-बाप भी हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 03:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 03:31 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir: परिवार के साथ रामलला के दर पर पहुंचे सीएम केजरीवाल, भगवंत मान भी मौजूद
सीएम केजरीवाल पहुंचे अयोध्या।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी व मां-बाप भी हैं। केजरीवाल ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कहा था कि मैं इस कार्यक्रम के बाद अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन करने जाऊंगा।

राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलला की पूजा-अर्चना करने के बाद मुझे एक अवर्णनीय शांति का अनुभव हुआ। हर दिन लाखों भक्त यहां आते हैं। उनकी प्रेम और भक्ति को देखना वास्तव में दिल को छू लेने वाला है। मैंने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

#WATCH | Ayodhya: After providing prayers at Ram Temple, Delhi CM Arvind Kejriwal says, “… I felt an indescribable calm after providing prayers to Ram Lalla… Lakhs of devotees go to right here every single day, and it’s certainly heartwarming to see the love and devotion individuals carry. I… pic.twitter.com/QSFC5hKVjD

— ANI (@ANI) February 12, 2024

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं हुए थे शामिल

उन्होंने कहा था कि मुझे ट्रस्ट की तरफ आने का न्यौता जरूर मिला है, लेकिन मैं अकेला नहीं जाना चाहता हूं। मेरे माता-पिता की बहुत इच्छा है कि वह अयोध्या जाकर दर्शन करें, इसलिए अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन करूंगा। केजरीवाल के साथ उनके माता-पिता व पत्नी सुनीता केजरीवाल भी हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पूरे परिवार के साथ प्रभु के दर्शन करने गए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Ambikapur Information : राहुल की न्याय यात्रा में अलग-थलग दिखे पूर्व सीएम बघेल और पूर्व मंत्री भगत

Ambikapur Information : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा अंबिकापुर पहुंची तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेहद करीबी रहे पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पूरे आयोजन के दौरान अलग-थलग नजर आए।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 12:16 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 12:16 AM (IST)

Ambikapur News : राहुल की न्याय यात्रा में अलग-थलग दिखे पूर्व सीएम बघेल और पूर्व मंत्री भगत

नईदुनिया प्रतिनिधि अंबिकापुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा अंबिकापुर पहुंची तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेहद करीबी रहे पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पूरे आयोजन के दौरान अलग-थलग नजर आए। राहुल की न्याय यात्रा जब निकली तो उनके साथ खुली जीप पर पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सवार थे किंतु पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के यहां रहने के बावजूद वे नजर नहीं आए। इधर आयकर के छापे के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबियों ने उनका बैनर, पोस्टर तक नहीं लगाया। आयोजन स्थल पर भी अमरजीत भगत के बैनर पोस्टर गायब रहे। मंच पर भी वे एक किनारे बैठे नजर आए।राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन दोनों को ज्यादा भाव भी मंच पर नहीं दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तो अपने उद्बोधन में यह भी कह दिया कि क्यों बघेल जी..! अरे भाग गए क्या.! बता दें पूरे पांच वर्ष खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के करीबी होने के कारण समानांतर संगठन खड़ा कर हर मंच पर सक्रिय नजर आते थे। सरगुजा का कांग्रेस संगठन जो टीएस सिंहदेव के समर्थक हैं वे अलग-थलग रहते थे किंतु सत्ता जाते ही अब भगत समर्थक गायब हो चुके हैं।आयोजन के दौरान यह चर्चा का विषय भी रहा कि आयकर के छापे के बाद अमरजीत भगत बैक फुट पर हैं। उनके समर्थक भी उनसे दूरी बनाए हुए हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 फरवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा सीमा पर पहुंची थी। रात्रि विश्राम के बाद 13 फरवरी की सुबह यह यात्रा पुनः आरंभ हुई। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में यात्रा के स्वागत की जोरदार तैयारी की गई थी। यात्रा के छत्तीसगढ़ में प्रवेश के बाद कहीं भी इतनी भीड़ नजर नहीं आई। यह बात यात्रा में साथ चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश व एनएसयूवाइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने अंबिकापुर में स्वीकारी भी। अंबिकापुर में हुए जोरदार स्वागत और बड़ी आम सभा को देख सभी बड़े नेताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव की प्रशंसा भी की किंतु इस पूरे यात्रा में जो नई बात नजर आई वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व मंत्री उनके करीबी अमरजीत भगत से जुड़ी थी।सत्ता में रहते पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव के क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत किसी भी आयोजन में पूरी ताकत लगा देते थे।जिला कांग्रेस संगठन से अलग समानांतर संगठन खड़ा कर उन्हें सामने लाते थे। हर आयोजन व हर मंच पर यही लोग दिखते थे और संगठन से जुड़े लोग हासिए पर चले जाते थे। सत्ता जाते ही सब कुछ बदल गया। अंबिकापुर के मंच पर वह तव्वजो न तो भूपेश बघेल को बड़े नेताओं ने दी और न ही अमरजीत भगत की पूछ परख हुई। बड़े नेताओं के आने से पहले जरूर अमरजीत भगत को उद्बोधन के लिए बुलाया गया था किंतु मंच पर वे किनारे अकेले बैठे नजर आए। सत्ता में रहते सरगुजा में राजनीति के प्रमुख धूरी बनकर उभरे अमरजीत भगत सत्ता जाते राहुल की यात्रा के बाद फीका पड़ गया है।

रात में राहुल से मिलने का प्रयास भी विफल

12 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा सरगुजा सीमा पहुंची तो कैंप में ही शिवनगर में रात उन्होंने बिताई। यहां की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी सिंहदेव को दी गई थी। इस बीच अमरजीत भगत कैंप में ही राहुल गांधी से मिलने रात को पहुंचे।बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना परिचय पूर्व मंत्री के रूप में दिया पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया।इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे और उनसे भी राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मियों ने पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने बताया मैं पूर्व मुख्यमंत्री हूं ,तब उन्हें राहुल गांधी के कैंप में प्रवेश मिला।

आयकर के छापे के बाद छवि हुई धूमिल,दूरी बना रहे कांग्रेसी

बता दें कि पिछले दिनों आयकर की टीम ने पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के रायपुर स्थित निवास के साथ अंबिकापुर, सीतापुर में कई ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इनके 13 समर्थकों के यहां भी आयकर की टीम पहुंची थी। सभी से पूछताछ की गई। बेनामी संपत्ति का पर्दाफाश भी हुआ। अभी जांच जारी है किंतु आयकर की इस कार्रवाई से पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की छवि धूमिल हो चुकी है। यही कारण है कि उनके समर्थक और कई बड़े कांग्रेसी नेता इनसे दूरी बनाए हुए हैं।

बसंत पंचमी का उत्सव प्रकृति का है उत्सव : काशी

शासकीय निरंजन केशरवानी कालेज में साधना और सौभाग्य का पर्व बसंत पंचमी मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई। प्राचार्य प्रो. बीएल काशी ने कहा कि ज्ञान, संगीत, कला और आध्यात्मिकता की देवी मां सरस्वती के अवतरण दिवस माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 12:16 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 12:16 AM (IST)

बसंत पंचमी का उत्सव प्रकृति का है उत्सव : काशी

HighLights

  1. शासकीय निरंजन केशरवानी कालेज में साधना और सौभाग्य का पर्व बसंत पंचमी मनाया गया
  2. मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर की गई पूजा अर्चना
  3. माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाया गया

करगीरोड- कोटा (नईदुनिया न्यूज)। शासकीय निरंजन केशरवानी कालेज में साधना और सौभाग्य का पर्व बसंत पंचमी मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई। प्राचार्य प्रो. बीएल काशी ने कहा कि ज्ञान, संगीत, कला और आध्यात्मिकता की देवी मां सरस्वती के अवतरण दिवस माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। बसंत का उत्सव प्रकृति का उत्सव है।

उन्होंने कहा सतत सुंदर लगने वाली प्रकृति वसंत ऋतु में सोलह कलाओं से खिल उठती है। उन्होंने इसे विस्तार से बताया। वरिष्ठ प्राध्यापक एके पांडेय ने कहा कि बसंत ऋतुओं का राजा माना जाता है. यौवन हमारे जीवन का बसंत है तो बसंत इस सृष्टि का यौवन है। प्रकृति के सौंदर्य में अनुपम छटा का दर्शन होता है. पेड़ों के पुराने पत्ते झड़ जाते हैं और बसंत में उनमें नई कोपलें आने लगती हैं। गणित विभाग के प्रो. वाईके उपाध्याय ने बताया कि शब्द के माधुर्य और रस से युक्त होने के कारण उनका नाम सरस्वती पड़ा। मां सरस्वती को शारदा, विद्या, वीणापाणि, वागेश्वरी आदि नामों से जाना जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से वीणावादिनी मां सरस्वती के समान और संगीत में सिद्धहस्थ होने और ललित कला को संजोकर रखने की बात कही। राजनीतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा़ जेके द्विवेदी ने विद्यार्थियों से अपनी शिक्षा एवं ज्ञान को रचनात्मक कार्यां में लगाये जाने का आह्वान किया। वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डा़ नीलम त्रिवेदी ने विद्यार्थियों से प्रकृति की भांति नूतनता धारण करने और विकास के लिए सतत प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना और महाविद्यालय परिवार विभिन्न बौद्धिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। विद्या का धन सभी धनों से बड़ा होता है तथा इससे आनंद, उल्लास और नई उमंग का संचार होता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।