Anil-Boney have been scared whereas making Mr. India revealed director shekhar kapoor | मिस्टर इंडिया बनाते हुए डरे हुए थे अनिल-बोनी: डायरेक्टर शेखर कपूर से कहा था- इसमें हमारे पूरे खानदान का पैसा लगा हुआ है, खत्म हो जाएगा

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

साल 1987 में रिलीज हुई कल्ट फिल्म मिस्टर इंडिया को बनाते हुए अनिल कपूर और बोनी कपूर बेहद डरे हुए थे। इस फिल्म में बोनी कपूर ने अपने पूरे खानदान के पैसे लगा दिए थे, ऐसे में अगर फिल्म नहीं चलती तो वो कंगाल हो सकते थे। ये बात खुद फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताई है।

हाल ही में रणवीर अलाहाबादी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शेखर कपूर ने मिस्टर इंडिया की मेकिंग के दौरान का एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्ममेकिंग के दौरान प्रोड्यूसर बोनी कपूर और लीड एक्टर अनिल कपूर बेहद डरे हुए थे। उन्होंने कहा, जिस दिन फिल्म शुरू हुई, उस दिन अनिल कपूर डरा हुआ था। वो डरता बहुत है। बोनी भी बहुत डरा हुआ था, वो सोच रहे थे कि फिल्म चलेगी या नहीं। उन्होंने कहा था, हमारा सारा पैसा लगा हुआ है, पूरी फैमिली का, खत्म हो जाएगा। डर तो था, किसी को नहीं पता था कि क्या होगा।

मिस्टर इंडिया के सेट पर ली गई अनिल कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीर।

मिस्टर इंडिया के सेट पर ली गई अनिल कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीर।

उस दौर की मेगा बजट फिल्म थी मिस्टर इंडिया

बताते चलें कि फिल्म मिस्टर इंडिया को 80 के दौर में 3 करोड़ 80 लाख रुपए में बनाया गया था। ये उस दौर के मुताबिक एक बड़ा अमाउंट था। ये अपने तरह की इकलौती फिक्शनल फिल्म थी, जिसमें गायब होने की कहानी दिखाई गई थी।

मिस्टर इंडिया के सेट में श्रीदेवी के साथ शेखर कपूर।

मिस्टर इंडिया के सेट में श्रीदेवी के साथ शेखर कपूर।

अनिल कपूर से पहले ये रोल अमिताभ बच्चन को दिया गया था, लेकिन अमिताभ को आइडिया पसंद नहीं आया। उन्हें लगा कि इस तरह की साइंस फिक्शनल फिल्म नहीं चलेगी, ऐसे में उन्होंने फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि 1987 में रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, जिसे आज भी कल्ट का दर्जा मिला हुआ है।