2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीती रात एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे स्पॉट हुए। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के फेमस कपल हैं। उनके लुक की बात करें तो दीपिका ने ब्लू डेनिम के साथ ब्लू एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन का शर्ट और स्वेटर कैरी किया था। इस दौरान कपल काफी अट्रैक्टिव लुक में दिखे।
दीपिका ने व्हाइट कलर के स्पोर्ट्स शूज पहने थे और ब्लैक चश्मा भी लगाया हुआ था। हेयर स्टाइल में उन्होंने पोनीटेल बनाया हुआ था। दीपिका इस लुक में काफी कूल नजर आईं। रणवीर सिंह ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कोट और ब्लैक जींस पेयर की थी। एक्टर व्हाइट शूज और व्हाइट कैप में दिखे। रणवीर भी इस लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे।

दीपिका हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ एरियल एक्शन थ्रिलर फाइटर में नजर आई हैं। कपल जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दिखाई देंगे।

अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेसेस नो मे्कअप लुक में दिखीं। अनन्या ने व्हाइट और ब्लू कॉम्बिनेशन का क्रॉप टॉप पहना हुआ था जिसे उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया था। अनन्या ओपन हेयर और नो मेकअप लुक में दिखीं।

जान्हवी ऑल इन ब्लैक लुक में दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक ट्राउजर- ब्लैक स्वेटशर्ट और नो मेकअप लुक में नजर आईं।

विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म ‘क्रैक’ की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान नोरा फतेही, एमी जैक्शन और अर्जुन रामपाल भी दिखाई दिए।


‘लव स्टोरियां’ की स्क्रीनिंग में करण जौहर नजर आए। करण के अलावा स्क्रीनिंग में मीजान जाफरी समेत कई एक्टर्स दिखाई दिए।








