Hemant Soren Information Dwell: हेमंत सोरेन के लिए आज फैसले का दिन, ED ने गिरफ्तार किया, तो पत्नी कल्पना बनेंगी झारखंड की मुख्यमंत्री

एजेंसी, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए बुधवार का दिन अहम होने जा रही है। भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में प्रवर्तन निदेशालय के 10 नोटिस के बाद आखिरकार आज हेमंत सोरेन पेश होने जा रहे हैं। रांची स्थिति ईडी के दफ्तर पर पूछताछ होगी। हेमंत सोरेन को आशंका है कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। कुल मिलाकर झारखंड की राजनीति के लिए आज का दिन हंगामेदार होने जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: बॉस की तारीफ मिलेगी, प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: किसी जरूरत मंद की तारीफ करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 05:39 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 05:39 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: बॉस की तारीफ मिलेगी, प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे
31 जनवरी 2024, बुधवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
  2. वृषभ: बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।
  3. मिथुन: पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: आज 31 जनवरी 2024, बुधवार माघ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। राहुकाल का समय दोपहर 12:00 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। फिर भी मानसिक तनाव रहेगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। मानसिक शांति के लिए मंदिर जाएं और ध्यान लगाएं। गणेश वंदना करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At this time)

naidunia_image

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। आज किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At this time)

naidunia_image

किसी जरूरत मंद की तारीफ करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जबकि उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At this time)

naidunia_image

सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी परिचत या पुराने दोस्त की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At this time)

naidunia_image

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। भ्रमण के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी, जबकि दिन के अंतिम पहर में कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश करते समय बड़ों की राय लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At this time)

naidunia_image

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पति और पत्नी के बीच तालमेल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। राजनीति में काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At this time)

naidunia_image

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। माता-पिता की आशीर्वाद मिलेगा। बड़े भाई या बहन की मदद से बड़ा काम होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। मानसिक तनाव ना लें। सेहत पर असर पड़ सकता है। नींद में बाधा रहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

राहुल गांधी ने चुटकुला सुनाकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- थोड़े दबाव में ले लिया यू-टर्न

राहुल गांधी ने कहा कि थोड़ा-सा दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लिया। भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 04:24 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 04:40 PM (IST)

राहुल गांधी ने चुटकुला सुनाकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- थोड़े दबाव में ले लिया यू-टर्न
राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना।

एएनआई, नई दिल्ली। Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना तंज कसा। वायनाड सांसद ने कहा कि थोड़ा-सा दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लिया। भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा, थोड़ा-सा दबाव पड़ता है और वे यू-टर्न ले लेते हैं। हमारा गठबंधन उन मुद्दों को उठ रहा है जो जनता के लिए मायने रखते हैं।

राहुल गांधी ने सुनाया चुटकुला

उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव का भाषण चल रहा था तो बघेल जी ने मुझे चुटकुला सुनाया। आपके प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में जोक है। आपके सीएम राज्यपाल के यहां शपथ ग्रहण के लिए गए। वहां भाजपा के नेता और गवर्नर बैठे थे। मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ ली जाती है। तब वह निकल जाते हैं सीएम हाउस के लिए। कार में पता चलता है कि वह अपना शॉल राज्यपाल के घर छोड़ आए हैं। वह ड्राइवर से वापस चलने को कहते हैं। जैसे ही गर्वनर के पास जाते हैं और गेट खुलाता है तो राज्यपाल कहते हैं इतनी जल्दी आ गए। ऐसी हालत है बिहार की। थोड़ा-सा दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लेते हैं।

नीतीश कुमार की जरूरत नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि समझिए नीतीश कुमार क्यों फंस गए। मैंने उनसे कहा था कि आपको राज्य में जातीय जनगणना करानी होगी। हमने आरजेडी के साथ मिलकर सीएम से सर्वे कराने पर जोर दिया था, लेकिन भाजपा डर गई। वे इसके विरोध में हैं। मुख्यमंत्री फंस गए और बीजेपी ने उन्हें भागने के लिए बैक डोर दे दिया। लोगों को न्याय दिलाना इंडी गठबंधन की जिम्मेदारी है। हमें नीतीश कुमार की कोई जरूरत नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी चुनाव

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 05:13 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 05:15 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी चुनाव

HighLights

  1. सपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची।
  2. मैनपुरी से डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें डिंपल यादव, शफीकुर रहमान और रविदास मेहरोत्रा जैसे बड़े नेताओं की सीटों की घोषणा की गई।

किस प्रत्याशी को कहां से मिला टिकट

1. संभल से शफीकुर्रहमान बर्क

2. फिरोजाबाद से अक्षय यादव

3. मैनपुरी से डिंपल यादव

4. एटा से देवेश शाक्य

5. बदायूं से धर्मेंद्र यादव

6. खीरी से उत्कर्ष वर्मा

7. धौरहरा से आनंद भदौरिया

8. उन्नाव से अनु टण्डन

9. लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा

10. फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य

11. अकबरपुर से राजाराम पाल

12. बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल

13. फैजाबाद से अवधेश प्रसाद

14. अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा

15. बस्ती से रामप्रसाद चौधरी

16. गोरखपुर से काजल निषाद

अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस को 11 सीट ऑफर की थी। बीते सप्ताह समाजवादी पार्टी और रालोद के बीच गठबंधन हुआ। जिसके तहत रालोद को सात सीट देने की घोषणा अखिलेश यादव ने की थी। हालांकि इसको लेकर कांग्रेस ने एतराज जताया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

क्या है झारखंड भूमि कब्जा घोटाला, जिसके कारण हेमंत सोरेन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, यहां जानें सब कुछ

Jharkhand Land Grabbing Rip-off: रांची आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की। इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर की तलाशी के बाद 36 लाख, एक बीएमडब्ल्यू और कुछ दस्तावेज जब्त किए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 06:53 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 08:55 PM (IST)

क्या है झारखंड भूमि कब्जा घोटाला, जिसके कारण हेमंत सोरेन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, यहां जानें सब कुछ
Jharkhand Land Grabbing Rip-off

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jharkhand Land Grabbing Rip-off: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित जमीन सौदा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच की जा रही है। मंगलवार को रांची आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की। इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर की तलाशी के बाद 36 लाख, एक बीएमडब्ल्यू और कुछ दस्तावेज जब्त किए।

दिल्ली से रांची पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख ने ईडी को सूचित किया कि वह बुधवार को अपने आवास पर उनके सामने पेश होने को तैयार हैं। एजेंसी ने सोरेन पर आरोप लगाया है कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने रांची में एक विशाल रैली निकाली है। साथ ही जमशेदपुर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। जिला प्रशासन ने रांची में सीएम हाउस, राजभवन और ईडी ऑफिस के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है।

क्या है हेमंत सोरेन के खिलाफ मामला?

मामला झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने के एक रैकेट से संबंधित है। करोड़ों की कीमत वाली जमीन को हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के जरिए तैयार किए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हेमंत सोरेन के खिलाफ जांच की जा रही है। ईडी ने अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तर किया है। जिनमें 2011 बैच की आईएएस अधिकारी छवि रंजन शामिल हैं, जो प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं।

इस मामले में झारखंड भूमि राजस्व विभाग के एक कर्मचारी भानु प्रसाद को भी एजेंसी ने अरेस्ट किया था। ईडी ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों की आड़ में नकली विक्रेताओं और खरीदारों को दिखाकर आधिकारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई है। प्रवर्तन निदेशालय अब तक हेमंत सोरेन को 10 समन जारी कर चुका है।

हेमंत सोरेन को ईडी ने भेजे कब-कब समन?

8 अगस्त 2023

19 अगस्त 2023

1 सितंबर 2023

17 सितंबर 2023

26 सितंबर 2023

11 दिसंबर 2023

29 दिसंबर 2023

13 जनवरी 2024

25 जनवरी 2024

27 जनवरी 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Ayodhya Information: रामलला के दर्शन होंगे आसान, इन 8 शहरों से मिलेगी अयोध्या के लिए फ्लाइट

Flights From Ayodhya: श्रद्धालुओं के आगमन को सुविधाजनक बनाने के लिए 1 फरवरी से आठ नई फ्लाइट शुरू होगी। नए उड़ान मार्ग अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरू से जोड़ेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 09:05 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 09:05 PM (IST)

Ayodhya News: रामलला के दर्शन होंगे आसान, इन 8 शहरों से मिलेगी अयोध्या के लिए फ्लाइट
Flights To Ayodhya

एएनआई, नई दिल्ली। Flights To Ayodhya: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में देश और विदेश से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए नागरिक उड्डन मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। शहर में श्रद्धालुओं के आगमन को सुविधाजनक बनाने के लिए 1 फरवरी से आठ नई फ्लाइट शुरू होगी। नए उड़ान मार्ग अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरू से जोड़ेंगे।

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की पर्यटन क्षमता को बढ़ाया है। आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नया मार्ग प्रशस्त किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उड़ान सेवाओं का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।

— ANI (@ANI) January 30, 2024

पीएम मोदी ने किया था एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। पिछले साल अप्रैल में यूपी सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा अयोध्या का भव्य एयरपोर्ट बनाया गया है। अत्याधुनिक हवाई अड्डे के चरण एक को 1450 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।

एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्गमीटर है। टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाने वाले कला, पेटिंग और भित्तिचित्रों से सजाया गया है। हवाई अड्डे से क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुधरेगी। जिससे रोजगार के साथ पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Manvendra Singh Automotive Accident: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे मानवेंद्र की हालत गंभीर

Manvendra Singh Automotive Accident: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेव-वे नौगांव थाना क्षेत्र में हुआ।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 07:58 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 07:58 PM (IST)

Manvendra Singh Car Accident: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे मानवेंद्र की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, अलवर। Manvendra Singh Automotive Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे नौगांव थाना क्षेत्र में एक भीषण रोड़ एक्सिडेंट हो गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की जान चली गई। जबकि मानवेंद्र और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अलवर के सोलंकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर भी घायल हो गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा और बेटे के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट 82.8 किलोमीटर रासगन व खुशपुरी के बीच कार का कंट्रोल अचानक बिगड़ गया और दीवार से टकरा गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Hemant Soren Information Stay: झारखंड विधायक दल की बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी भी, कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Hemant Soren Information: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची पहुंचे। वे सोमवार से लापता थे। रांची पहुंचते ही उन्होंने सीएम हाउस में विधायकों के साथ बैठक की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 03:15 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 04:57 PM (IST)

Hemant Soren News Live: झारखंड विधायक दल की बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी भी, कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस
Hemant Soren Information

डिजिटल डेस्क, रांची। Hemant Soren Information Stay: जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची पहुंचे। वे सोमवार से लापता थे। रांची पहुंचते ही उन्होंने सीएम हाउस में विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद वे शिबू सोरेन से मिलने मोरहाबादी निकल गए। शनिवार (27 जनवरी) को सीएम सोरेन दिल्ली गए थे। कुछ मीटिंग की थी। उसके बाद से उनकी कोई सूचना नहीं थी।

29 जनवरी (सोमवार) को सुबह सात बजे प्रवर्तन निदेशालय उनसे पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले। ईडी ने कुछ डॉक्यूमेंट्स,कार और कैश जब्त कर ले गई।

Hemant Soren Information Stay Updates:

जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निजी कारणों से दिल्ली गए थे। वह सिर्फ एक सीएम नहीं बल्कि राज्य के एक प्रमुख संस्थान है। बीजेपी द्वारा दिए गए बयान सीआरपीसी 499 पर लागू होते हैं। जिसका अर्थ मानहानि है। हम मुख्य विपक्षी दल के अध्यक्ष और सांसद के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करेंगे।

#WATCH | Jharkhand: JMM Normal Secretary Supriyo Bhattacharya says, “I instructed you yesterday that CM has gone to Delhi for his private causes and would return after his work is completed. He isn’t just a CM however an establishment. He’s a primary establishment of the state. The statements… pic.twitter.com/tWBbjSwZ9i

— ANI (@ANI) January 30, 2024 >

हेमंत सोरेन को डराने की कोशिश- मीसा भारती

हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ पर राजद सांसद मीसा भारत ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव को लेकर डरे हुए हैं। उन्हें (सीएम सोरेन) डराने की कोशिश की गई, ताकि वे अपने पक्ष में कर सकें। एक निर्वाचित मुख्यमंत्री ने समय दिया था कि वह 29-31 जनवरी के बीच पेश होंगे, लेकिन फिर भी उनके आवास पर छापा मारा गया। सभी विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।

सीएम सोरेन को अपनी सच्चाई पर भरोसा- बन्ना गुप्ता

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, हमारे लोग एकसाथ हैं। महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। यहां बापू को श्रद्धांजलि देने सीएम आ रहे हैं। आज महात्मा गांधी के कातिल लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कॉन्फिडेंट हैं।

ये सब रणनीति है जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता

जेएनएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि ये सब रणनीति का है, जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। तानाशाह से लड़ने के लिए पुख्ता रणनीति के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। क्या उन्होंने (बीजेपी) ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लापता होने का मामला दर्ज किया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

लालू यादव से ED ने की 10 घंटे पूछताछ, 60 में से कुछ सवालों के RJD प्रमुख ने नहीं दिए जवाब

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से ईडी 8 घंटों से पूछताछ कर रही है। ईडी के दफ्तर के बाहर राजद के समर्थक जुट गए हैं। इस दौरान लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्य ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि पापा की तबियत ठीक नहीं है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 08:26 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 29 Jan 2024 10:46 PM (IST)

लालू यादव से ED ने की 10 घंटे पूछताछ, 60 में से कुछ सवालों के RJD प्रमुख ने नहीं दिए जवाब
लालू यादव से ईडी की पूछताछ।

HighLights

  1. लालू यादव से ईडी ने की 10 घंटे पूछताछ।
  2. लालू यादव से ईडी ने पूछे 60 सवाल।
  3. लालू समर्थकों ने घेरे रखा ईडी ऑफिस।

एएनआई, पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से ईडी ने 10 घंटे पूछताछ की। इस दौरान ईडी ने उनसे 60 सवाल बारी-बारी से पूछे। लालू यादव ने कई सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन कई सवालों को वह टाल गए।

लालू यादव से ईडी ने जब तक पूछताछ की, तब तक दफ्तर के बाहर राजद के समर्थक जुट हुए थे। उनके साथ लालू यादव की बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं। लालू समर्थकों की बड़ती संख्या को देखते हुए सीआरपीएफ को मौके पर बुलाना पड़ा।

पापा की नहीं है तबियत ठीक

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्य इस दौरान काफी परेशान दिखीं। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया था। रोहिनी आचार्य ने लिखा कि यह ईडी के अधिकरियों का अमानवीय व्यवहार है। आपके आका को भी पता है कि पापा की हालत कितनी खराब है। वह बिना किसी सहारे के चल भी नहीं पाते हैं। उनके सहायक को गेट के अंदर तक नहीं घुसने दिया जा रहा है। रिक्वेस्ट करने के बाद भी मिसा दी व उनके एक सहायक को घुसने नहीं दिया गया है। प्लीज आप लोग मेरी मदद करें।

बीमार पिता को गिरफ्तार कर क्या मिलेगा

राजद सांसद और लालू प्रसाद यादव की बेटी डॉ मीसा भारती ने कहा कि वह खुद नहीं खा सकते, किसी को उन्हें खिलाना होगा। हमें नहीं पता कि उन्होंने खाया है या नहीं। ईडी का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। चुनाव निकट हैं, इसलिए पीएम डरे हुए हैं। वह अब ऐसी चीजें ही करेंगे। यह सरकार मेरे पिता को भी गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन एक बीमार आदमी को गिरफ्तार करके उन्हें क्या मिलेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Kota Suicide: ‘मम्मी-पापा, मैं JEE नहीं कर सकती’, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा, कोटा का मामला

Kota Suicide Case: छात्रा का नाम निहारिका (18 वर्ष) है, जो कोटा के शिक्षा नगरी इलाके में रहती थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 01:32 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 29 Jan 2024 01:47 PM (IST)

Kota Suicide: ‘मम्मी-पापा, मैं JEE नहीं कर सकती’, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा, कोटा का मामला
छात्रा का लिखा सुसाइड नोट

HighLights

  1. 18 साल की छात्रा ने लगाई फांसी
  2. जेईई की तैयारी कर रही थी
  3. 31 जनवरी को शुरू होने वाली थी परीक्षा

Kota Suicide Case: एजेंसी, कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में पढ़ाई के दबाव में आकर आत्महत्या करने का एक और मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा ने अपने माता-पिता के नाम सुसाइड नोट लिखा और आत्महत्या कर ली।

घटनाक्रम सोमवार का है। छात्रा ने लिखा, ‘मम्मी-पापा, मैं जेईई नहीं करती हूं। मैं एक लूजर हूं। मैं बहुत बुरी बेटी हूं। मुझे माफ करना, पर यही एक विकल्प है।’

छात्रा का नाम निहारिका (18 वर्ष) है, जो कोटा के शिक्षा नगरी इलाके में रहती थी। 31 जनवरी से उसकी परीक्षा शुरू होने जा रही थी। छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

साल 2024 में आत्महत्या का दूसरा मामला

naidunia_image

कोटा में छात्र की आत्महत्या का इस साल यह दूसरा मामला है। करीब एक हफ्ते पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया है। कोट देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब है और यहां बच्चों के तनाव को कम करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन आत्महत्या के केस कम नहीं हो रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की