Hemant Soren Information Dwell: हेमंत सोरेन के लिए आज फैसले का दिन, ED ने गिरफ्तार किया, तो पत्नी कल्पना बनेंगी झारखंड की मुख्यमंत्री

Hemant Soren Information Dwell: हेमंत सोरेन के लिए आज फैसले का दिन, ED ने गिरफ्तार किया, तो पत्नी कल्पना बनेंगी झारखंड की मुख्यमंत्री

एजेंसी, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए बुधवार का दिन अहम होने जा रही है। भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में प्रवर्तन निदेशालय के 10 नोटिस के बाद आखिरकार आज हेमंत सोरेन पेश होने जा रहे हैं। रांची स्थिति ईडी के दफ्तर पर पूछताछ होगी। हेमंत सोरेन को आशंका है कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। कुल मिलाकर झारखंड की राजनीति के लिए आज का दिन हंगामेदार होने जा रहा है।