IND vs AUS: टीम इंडिया में हुई युवा बल्लेबाज की सरप्राइज एंट्री, शमी को लेकर हड़बड़ी में नहीं है बीसीसीआई

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम में युवा बल्लेबाज की सरप्राइज एंट्री हुई है. प्रैक्टिस मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ लगातार चोटिल हो रहे हैं. जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में रूकने को कहा है. पडिक्कल पिछले 20 दिन से ऑस्ट्रेलिया में हैं. वह इंडिया ए की ओर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो 4 दिवसीय अनधिकृत मैचों की सीरीज में खेल रहे थे. पडिक्कल को छोड़कर रितुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम के सभी खिलाड़ी आगले 24 घंटे में इंडिया पहुंच जाएंगे. पडिक्कल को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने नेशनल सेलेक्टर्स से बातचीत कर ऑस्ट्रेलिया में ही रूकने को कहा है. देवदत्त बतौर बैकअप खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हो गए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. भारतीय टीम अगले 50 दिन ऑस्ट्रेलिया में रहेगी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला टॉप ऑर्डर के कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने और कुछ की अनुपलब्धता के मद्देनजर लिया गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल सीरीज के पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं. उनके बाएं अंगूठे में फ्रेक्चर है. रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने के बाद अभी इंडिया में ही हैं. पहले टेस्ट में उनका खेलना भी तय नहीं है.

कौन है ये 13 साल का बच्चा… जिसे आईपीएल ऑक्शन में मिली जगह, क्या दिग्गजों पर यंगेस्ट क्रिकेटर पड़ेगा भारी

Good 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

पडिक्कल ने 88 रन की शानदार पारी खेली थी
केएल राहुल कोहनी की चोट से परेशान हैं. हालांकि 34 साल के राहुल ने रविवार को वाका पर बल्लेबाजी के अभ्याास के लिए आए. देवदत्त पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज की चार पारियों में 36, 88, 26 और एक रन बनाए. देवदत्त का ये प्रदर्शन टीम इंडिया में एंट्री के लिए पर्याप्त नहीं है लेकिन टीम मैनेजमेंट को लगता है कि देवदत्त यहां की परिस्थितियों से वाकिफ हैं इसलिए वह बतौर बैटर बैकअप के लिए बेहतर विकल्प हैं. पडिक्कल ने अभी तक एक टेस्ट मैच खेला है. उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले.

शमी को लेकर जल्दबाजी नहीं
हाल में चोट से उबरकर वापसी करने वाले मोहम्मद शमी को लेकर भारतीय बोर्ड जल्दबाजी नहीं करना चाहता. रिपोर्ट के मुताबिक शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का अभी कोई प्लान नहीं है. शमी ने फिटनेस साबित करने के लिए रणजी का रुख किया जहां उन्होंने कमबैक मैच में 7 विकेट लेकर बंगाल को मध्यप्रदेश के खिलाफ 11 रन से जीत दिलाई. कोई भी फैसला लेने से पहले टीम मैनेजमेंट चाहता है कि शमी अभी और घरेलू मैच खेलें. शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

Tags: Devdutt Padikkal, India vs Australia, Mohammed Shami

जान कर उड़ जाएंगे होश! वसीम अकरम ने बिल्ली के बाल कटाने के लिए खर्चे इतने पैसे, आ जाए 1 नया आईफोन

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी बिल्ली का हेटरकट करवाने के बाद ठगा हुआ महसूस किया. पाकिस्तानी दिग्गज को इस काम के लिए इतने पैसे चुकाने पड़े जिसने में एक आई फोन लिया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई वनडे सीरीज के दौरान वसीम अकरम ने बताया कि जिसने पैसे खर्च कर उन्होंने अपनी बिल्ली के बाल कटवाए उतने में वो 200 बिल्लियां खरीद लेते.

वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलिया में अपने साथ हुई एक अजीब घटना साझा की है. उन्होंने अपनी बिल्ली के बाल कटवाने के लिए लगभग 1000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च किए. भारतीय पैसों के हिसाब से यह लगभग 56000 रुपये बनते हैं जबकि पाकिस्तान के पैसे के मुताबिक 1 लाख 85 हजार पाकिस्तानी रुपये हो जाते हैं. इतने में एक आई फोन खरीदा जा सकता है. वसीम अकरम इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वनडे सीरीज की कमेंट्री कर रहे हैं.

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में अकरम ने लाइव कमेंट्री के दौरान इस घटना का जिक्र किया, जिसे उनके साथी कमेंटेटर सुनकर हैरान रह गए. अकरम ने बताया, (*1*)

बिल्ली के बाट कटवाने का बिल दिखाते हुए अकरम ने बताया गया कि उन्हें मेडिकल चेक-अप के लिए 105 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, एनेस्थीसिया के लिए 305 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और बाल कटवाने के लिए 40 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर चार्ज किए गए थे। इसके अलावा, पोस्ट-प्रोसीजर केयर के लिए 120 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और कार्डियो टेस्ट के लिए 251 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भी एक्स्ट्रा चार्ज किए गए थे.

FIRST PUBLISHED : November 12, 2024, 10:58 IST

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में दोहराने जा रही न्यूजीलैंड वाली गलती! कहीं कंगारू भी ना कर दें बुरा हाल, गावस्कर ने चेताया

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वही गलती दोहराने जा रही है, जो उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को अपने घर में पहली बार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसका कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार बैटर्स का फेल होना रहा. इन बैटर्स के फेल होने का कारण यह माना गया कि उन्होंने बिना प्रैक्टिस मैच या डे मैच के सीधे टेस्ट मैच में एंट्री मारी. अगर उन्होंने दलीप ट्रॉफी या रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच खेल लिए होते तो उनके पास डे क्रिकेट की मैच प्रैक्टिस जुड़ जाती. कुल मिलाकर कहें तो भारतीय बैटर्स के पास मैच प्रैक्टिस का अभाव था.

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यही गलती करने जा रही है, जिस पर दिग्गज क्रिकेटरों ने सवाल उठाए हैं. पहले के शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम को पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले इंडिया ‘ए’ से दो प्रैक्टिस गेम्स खेलने थे. इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्राइम मिनिस्टर इलेवन से मैच खेलना था. ऑस्ट्रेलिया ने तो प्राइम मिनिस्ट इलेवन का कप्तान तक तय कर दिया था. लेकिन बीसीसीआई ने अचानक भारत के दोनों प्रैक्टिस मैच और प्राइम मिनिस्टर इलेवन से होने वाले मुकाबले को कैंसल कर दिया है.

कुत्ते जैसी मेरी टांग पकड़ा है! जावेद मियांदाद ने जब भारतीय गेंदबाज को देख शुरू किया भोंकना… गावस्कर ने सुनाया पूरा किस्सा

इसका मतलब यह है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीधे टेस्ट मैच से शुरुआत करेगी. इस टेस्ट मैच की तैयारी वह नेट प्रैक्टिस से करेगी. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर बोर्ड के इस फैसले पर सवाल उठाने से नहीं चूकते. गावस्कर मिड-डे में अपने कॉलम में लिखते हैं, ‘नेट प्रैक्टिस कभी भी मैच प्रैक्टिस का विकल्प नहीं हो सकता. टेस्ट मैच खेलने के लिए एक टैम्प्रामेंट की जरूरत होती है, जो सिर्फ मैदान के बीच (पिच) पर बैटिंग कर आती है. नेट प्रैक्टिस से ऐसा नहीं हो सकता. उम्मीद है कि जिन्होंने भी प्रैक्टिस मैच और प्राइम मिनिस्टर इलेवन से मुकाबला कैंसल किया है, वह इसे सही साबित करेंगे.’

सुनील गावस्कर कहते हैं, ‘बैटर्स जानते हैं कि प्रैक्टिस मैच में आउट हो जाने के बाद वे दोबारा बैटिंग नहीं कर सकते. इस कारण वॉर्म-अप या प्रैक्टिस मैच किसी भी बैटर के लिए नेट प्रैक्टिस के मुकाबले ज्यादा अहमियत रखते हैं. यह संभव है कि इंडिया ए के बॉलर प्रैक्टिस मैच में भारतीय बैटर्स के खिलाफ पूरी ताकत से गेंदबाजी नहीं करते कि कहीं किसी को चोट ना लग जाए. लेकिन चोट तो नेट्स में भी लग सकती है, जिसकी पिच उतनी अच्छी नहीं होती, जितनी मैच के लिए तैयार की जाती है.

Tags: Gautam gambhir, India vs Australia, Rohit sharma, Sunil gavaskar

अश्विन को रोकने के लिए स्मिथ ने बनाई खास रणनीति, बोले- भारतीय स्पिनर के सामने बैटिंग करते समय…

नई दिल्ली. आर अश्विन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को कई बार अपना शिकार बना चुके हैं. स्मिथ आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अश्विन के खिलाफ रणनीति बना रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दिग्गज का कहना है कि वह अश्विन के खिलाफ सक्रिय रवैया अपनाना चाहते हैं. अश्विन ने पिछली सीरीज में स्मिथ को तीन बार आउट किया था. इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान को दो बार आउट किया था. स्मिथ इस दौरान अश्विन के खिलाफ सिर्फ 22 रन ही बना सके थे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा.

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘मुझे ऑस्ट्रेलिया में ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट होना पसंद नहीं है. वह हालांकि बहुत अच्छा गेंदबाज है और उसकी योजनाएं शानदार होती है. कुछ ऐसे मौके आए जब वह मुझ पर दबदबा बनाने में सफल रहा. एससीजी (सिडनी क्रिकेट मैदान) में मैं सक्रिय रवैया अपनाकर उस पर हावी होने में सफल रहा. ऐसे में मेरे लिए यह अहम है कि उसके खिलाफ सक्रिय बल्लेबाजी कर के उसे लय हासिल और उस तरह से गेंदबाजी नहीं करने दे जिस तरह से वह चाहता है.’

IND vs AUS: टीम इंडिया में हुई युवा बल्लेबाज की सरप्राइज एंट्री, शमी को लेकर हड़बड़ी में नहीं है बीसीसीआई

Good 10: अकेले निपटा दी पूरी टीम… 39 साल में पहली बार, रणजी में रचा इतिहास

स्मिथ ने अश्विन के खिलाफ सफल होने की जताई उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया में आर अश्विन (R Ashwin) का टेस्ट गेंदबाजी औसत 42.15 है जबकि उनका घरेलू औसत 21.57 है. स्मिथ को उम्मीद थी कि 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज में वह 38 साल के गेंदबाज के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल करने में सफल रहेंगे.  तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने स्मिथ के खिलाफ कुछ योजनाएं बनाई है. अश्विन ने ‘चैनल सेवन’ से कहा था, ‘स्टीव स्मिथ स्पिन के खिलाफ एक खिलाड़ी के रूप में विशेष रूप से आकर्षक हैं. उनके पास एक अनूठी तकनीक है, यहां तक कि तेज गेंदबाजी को खेलने की भी. लेकिन स्पिन के मामले में मुझे लगता है कि वह अच्छी रणनीति और अच्छी तैयारी के साथ आया था और हां, वह इसे किसी भी परिस्थिति में लागू करता था. और पिछले कुछ वर्षों में मैंने इसे समझने के तरीके और साधन खोज लिए हैं.’

स्मिथ 10 हजार टेस्ट रन से 315 रन दूर
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के खिलाड़ी स्मिथ ने कहा, ‘अश्विन का मुकाबला करते समय आपको मानसिक चुनौती से निपटना होता है. सीरीज की शुरुआत में अगर कोई एक दबदबा बनाने में सफल रहा तो वह हावी हो सकता है.’ 35 साल के स्मिथ 10,000 टेस्ट रन से 315 रन दूर हैं. वह भारत के खिलाफ सीरीज में अपनी पसंदीदा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी में वापसी करेंगे. स्मिथ ने पिछले चार टेस्ट में पारी का आगाज किया था लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहे.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, R ashwin, Steve Smith

LSG से अलग होने के बाद केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे आजादी चाहिए थी, अच्छे टीम का माहौल…

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले 3 सीजन इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेला. अगले साल होने वाले टूर्नामेंट से पहले मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला लिया. 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाले इस ऑक्शन में वह उतरने वाले हैं. राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की रिटेन खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है. टीम से अलग होने के बाद केएल ने चुप्पी तोड़ी है.

राहुल के इस फैसले ने बहस छेड़ दी है कि यह फ्रेंचाइजी का निर्णय था या खिलाड़ी का खुद का फैसला. 33 साल के राहुल ने आखिरकार इस पर खुलासा किया. ऐसे संकेत दिया कि यह उनकी इच्छा थी कि वे एक नई टीम की तलाश करें और भारतीय टी20 टीम में वापसी का लक्ष्य रखें. राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “मैं एक नई शुरुआत करना चाहता था. मैं अपने विकल्पों का पता लगाना चाहता था. मैं वहां खेलना चाहता था जहां मुझे कुछ स्वतंत्रता मिल सके और टीम का माहौल हल्का हो. कभी-कभी, आपको दूर जाना पड़ता है और अपने लिए कुछ अच्छा खोजना पड़ता है.

आगे उन्होंने कहा, “मैं कुछ समय से टी20 टीम से बाहर हूं. मुझे पता है कि एक खिलाड़ी के रूप में मैं कहां खड़ा हूं. मुझे पता है कि मुझे वापस आने के लिए क्या करना है. मैं इस आईपीएल सीजन का इंतजार कर रहा हूं. उम्मीद करता हूं कि यह मुझे वह मंच देगा जहां मैं वापस जाकर अपने क्रिकेट का आनंद ले सकूं. मेरा लक्ष्य टी20 टीम में वापस आना है.”

FIRST PUBLISHED : November 12, 2024, 08:41 IST

IND vs AUS: कोहनी में लगी थी चोट… क्या पहला टेस्ट खेल पाएंगे केएल राहुल? बीसीसीआई ने दिया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली. बीसीसीआई की ओर से शनिवार को केएल के फैंस के लिए गुड न्यूज आई. राहुल पूरी तरह फिट हो गए हैं और वह कोहनी की चोट से उबरकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने को तैयार हैं. बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की. राहुल कुछ दिन पहले इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान गेंद को डिफेंस करने की कोशिश में अपनी कोहली चोटिल करा बैठे थे. जिसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे. वह दूसरे दिन भी ग्राउंड पर नजर नहीं आए. जिसके बाद केएल के फैंस काफी परेशान हो गए थे. लेकिन भारतीय बोर्ड ने वीडियो जारी कर कहा है कि राहुल अब पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं और वह दहाड़ने को तैयार हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्स पर शाम 4 बजकर 12 मिनट पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में केएल राहुल (KL Rahul) और फीजियो थैरेपिस्ट कमलेश जैन को दिखा गया है. कमलेश जैन बता रहे हैं कि राहुल को स्कैन के लिए ले जाया गया था लेकिन उन्हें कोई फ्रैक्चर या परेशानी नहीं है. उन्हें दर्द की समस्या थी जिससे वह उबर गए हैं. उसके बाद केएल राहुल कह रहे हैं कि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और ग्राउंड पर लौटकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है.

FIRST PUBLISHED : November 17, 2024, 17:24 IST

VIDEO: सूर्यकुमार यादव से टकराया पाकिस्तानी फैन, पूछा- चैंपियंस ट्रॉफी खेलने हमारे देश क्यों नहीं आ रहे, मिला कुछ ऐसा जवाब

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर इन दिनों जमकर बवाल हो रहा है. भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से साफ मना कर दिया है. बीसीसीआई ने आईसीसी को इस बात की जानकारी दी कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाकर नहीं खेलेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस बात की आशंका पहले से थी लेकिन आईसीसी द्वारा खबर दिए जाने के बाद से ही वहां हंगामा मचा हुआ है. पूर्व क्रिकेटर भारत के साथ कोई भी मैच ना खेलने की धमकी दे रहे हैं. फैंस भी इस खबर के सामने आने के बाद से निराश हैं. एक फैन साउथ अफ्रीका में खेल रहे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से यह सवाल करने पहुंच गया.

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने घर पर मैच देखने की उम्मीद लगा रहे फैंस को जोरदार झटका लगा है. भारतीय टीम पाकिस्तान जाकर टूर्नामेंट नहीं खेलेगी. इस बात को लेकर पीसीबी बौखलाया हुआ है. चेयरमैन मोहसिन नकवी हाईब्रिड मॉडल के खिलाफ हैं लेकिन आईसीसी अब दबाव बना रहा है. अगर पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा रहा तो उसके हाथ से टूर्नामेंट की मेजबानी जा सकती है. पाकिस्तानी फैन भारतीय खिलाड़ियों से इस बात का जवाब मांग रहे हैं.

बांग्लादेश लगातार चौथी सीरीज हारा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद छोटे से देश ने भी हराया

नई दिल्ली. कुछ महीने पहले पाकिस्तान को घर में घुसकर हराने वाले बांग्लादेश की हालत इन दिनों खराब है. बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को हराने के बाद लगातार तीन देशों से हार चुकी है. उसे ताजा हार अफगानिस्तान के खिलाफ मिली है. अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हराया. इसके साथ ही अफगानिस्तान ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. बांग्लादेश को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. भारत दौरे पर भी बांग्लादेश टेस्ट और टी20 दोनों ही सीरीज हार गया था.

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच शारजाह में खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम अपने नए कप्तान मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में उतरी. मेहदी हसन को नजमुल शांतो की जगह कप्तान बनाया गया है, जो चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेले. बांग्लादेश ने इस मुकाबले में 8 विकेट पर 244 रन बनाए.

अफगानिस्तान ने जीत के लिए जरूरी रन 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर बना लिए. उसकी ओर से ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतक लगाया. गुरबाज ने 120 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए. गुरबाज की मजबूत नींव पर ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी ने जीत की इबारत लिखी. ओमारजई 70 रन बनाकर नाबाद रहे तो नबी ने 34 रन बनाकर पैवेलियन लौटे. इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 58 रन की नाबाद साझेदारी की.

इससे पहले बांग्लादेश की ओर से टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी महमूदुल्लाह ने 98 रन की पारी खेली. वे पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए. कप्तान मेहदी हसन ने भी 66 रन बनाए. अफगान ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने 4 विकेट झटके.

FIRST PUBLISHED : November 11, 2024, 23:37 IST

VIDEO: तेरी टीम में जगह नहीं… तू वापस जा, ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने बाबर आजम को सरेआम किया बेइज्जत

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज में अभी तक बल्ले से पूरी तरह नाकाम रहे हैं. बाबर दो पारियों में सिर्फ 6 रन ही बना पाए हैं. खराब बैटिंग को देखकर लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टी20 मैच में बाबर आजम ने कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ पारी की शुरुआत की. लेकिन तीन रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए. इस मुकाबले को पाकिस्तान की टीम 13 रन से हार गई. पाकिस्तान को लगातार दो टी20 में हार का सामना करना पड़ा. इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में कभी भी मेजबानों को टी20 में हराने में सफल नहीं रही है. कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय बाद वनडे सीरीज जीतकर इतिहास कायम किया था लेकिन छह दिन के भीतर ही पाकिस्तान की टीम अर्श से फर्श पर पहुंच गई.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाबर आजम (Babar Azam)को फील्डिंग करते हुए बाउंड्री के नजदीक दिखाया गया है. बाबर को देखते ही दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोग यह कहते हुए देखे जा सकते हैं कि ओए कुछ शर्म कर ले ओए. तेरी टी20 टीम में जगह नहीं बन रही. तू वापस लौट जा. इसके बाद बाबर को लोगों की तरह मुड़कर देखते हुए देखा जा सकता है. फिर भी लोगों का एक समूह बार बार बाबर को यह कह रह है कि उनकी टीम में जगह नहीं बनती.

FIRST PUBLISHED : November 17, 2024, 18:20 IST

IND vs AUS: रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट, केएल राहुल पर्थ में करेंगे पारी का आगाज, बुमराह होंगे कप्तान

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. रोहित ने इसकी जानकारी बीसीसीआई को दे दी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित हाल में दूसरी बार पिता बने हैं. वह अपनी पत्नी और नवजात बेटे के साथ कुछ और समय बिताना चाहते हैं. रोहित की जगह पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के कप्तान होंगे. बुमराह बतौर उप कप्तान टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. रोहित की गैर मौजूदगी में पर्थ में वह कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. रोहित शर्मा के दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की उम्मीद है. सीरीज का दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा जो डे नाइट होगा.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी के कारण भारतीय सेलेक्टर्स ने देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को ऑस्ट्रेलिया में ही रूकने को कहा है. पडिक्कल इंडिया ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में टूर कर रहे थे. पडिक्कल को भारत की 18 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है. जिन्हें रोहित की गैरमौजूदगी में जगह मिली. केएल राहुल (KL Rahul) ने रविवार को नेट पर बल्लेबाजी की. जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चल रही चिंतायें दूर हो गईं जिससे संकेत मिलता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी का आगाज करने के लिए तैयार हैं.

IND vs AUS: टीम इंडिया में हुई युवा बल्लेबाज की सरप्राइज एंट्री, शमी को लेकर हड़बड़ी में नहीं है बीसीसीआई

VIDEO: तेरी टीम में जगह नहीं… तू वापस जा, ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने बाबर आजम को सरेआम किया बेइज्जत

यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की आगाज कर सकते हैं राहुल
वाका मैदान पर ‘इंट्रा-स्क्वाड’ (भारतीय खिलाड़ियों को दो टीम में विभाजित कर अभ्यास करना) अभ्यास मैच में राहुल शुक्रवार को बल्लेबाजी करते समय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद कोहनी पर लगने के बाद चिकित्सा के लिए मैदान से बाहर चले गए थे. पूरी संभावना है कि टीम प्रबंधन राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी से पारी का आगाज कराएगा. रविवार को 32 वर्षीय राहुल ने बिना किसी दिक्कत के बल्लेबाजी की और तीन घंटे के नेट सत्र के दौरान सभी तरह की ‘ड्रिल्स’ में हिस्सा लिया और काफी समय तक बल्लेबाजी भी की.

आज मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं: केएल राहुल
बीसीसीआई की ओर से ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो में राहुल ने कहा, ‘खेल के पहले दिन मुझे चोट लगी थी. आज मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. पहले मैच के लिए तैयार हो रहा हूं. अच्छा है कि मैं यहां जल्दी आ सका और परिस्थितियों के अनुकूल हो सका. हां मुझे इस सीरीज की तैयारी के लिए काफी समय मिला है. और मैं इसके लिए उत्साहित हूं और इसके लिए तैयार हूं.’ टीम के फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन ने कहा कि राहुल उपचार के बाद ठीक हैं. जैन ने वीडियो में कहा, ‘हमारे लिए सबसे अहम चीज यह सुनिश्चित करना था कि उसे कोई फ्रैक्चर नहीं हो. चोट लगे 48 घंटे हो चुके हैं और उपचार के बाद वह ठीक है. अब वह खेलने के लिए तैयार है.’

भारतीय टीम सोमवार को आराम करेगी
भारतीय टीम ने वाका मैदान पर ट्रेनिंग खत्म कर ली है और खिलाड़ी मंगलवार से ऑप्टस स्टेडियम में मैच ‘ड्रिल्स’ करने के लिये जाएंगे. सोमवार को आराम का दिन है. इस बीच भारतीय टीम प्रबंधन ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्क्ल को बल्लेबाजी ‘बैक-अप’ के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में रखने का फैसला किया है. देवदत्त हाल में भारत ए की टीम का हिस्सा थे जिसने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के खिलाफ चार दिवसीय दो मुकाबले खेले थे. इस बांए हाथ के बल्लेबाज को हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम में चुना गया है. उन्होंने ‘ए’ दौरे पर 36, 88, 26 और एक रन की पारी खेली.

Tags: Devdutt Padikkal, India vs Australia, Jasprit Bumrah, Rohit sharma