Gold-Silver Worth 8 April: ऑल टाइम हाई पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, कीमत पढ़ नहीं कर पाएंगे यकीन

भारतीय सर्राफा बाजार में 8 अप्रैल 2024 को सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने का भाव 71064 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 5 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1,182 रुपये की तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 04:34 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 04:34 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 8 अप्रैल 2024 को सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने का भाव 71064 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 5 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1,182 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी जबरदस्त तेजी आई है। चांदी का भाव 81383 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 5 अप्रैल से 2287 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 5 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 69882 रुपये थी। 8 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71064 रुपये हो गई है। 5 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79096 रुपये थी। 8 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81383 रुपये हो गई।

8 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70779 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65095 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53298 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41572 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

काम की खबर: इनकम टैक्स भरने से पहले जान लें, कौन-सा फॉर्म है आपके लिए सही, पढ़ें पूरी डिटेल्स यहां

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर फॉर्म उपलब्ध करा दिए हैं। जो भी टैक्स भरने के पात्र हैं, वो रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 05:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 05:30 PM (IST)

इनकम टैक्स भरने के लिए कई फॉर्म होते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Earnings Tax Return Type: देश में 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होता है। इसी के साथ आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स के लिए अपडेट जारी किया है। अब टैक्सपेयर्स आरटीआर भर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर फॉर्म उपलब्ध करा दिए हैं। जो भी टैक्स भरने के पात्र हैं, वो रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय सावधानी रखना जरूरी है। कई लोग इसके लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद लेते हैं। वहीं, कई लोग खुद ऑनलाइन भर देते हैं। अगर आप खुद इनकम टैक्स रिटर्न भरना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कौन-सा आईटीआर फॉर्म भरना है।

किसे भरना है कौन-सा फॉर्म?

यदि आपकी इनकम 50 लाख रुपये तक है। तब इस फॉर्म को चुन सकते हैं। आमदनी का जरिया वेतन, पेंशन या संपत्ति से होना चाहिए। कृषि से आय होने पर भी आईटीआर 1 भर सकते हैं। सैलरी पर काम करने वाले अपनी कंपनी से फॉर्म-16 मिलने के बाद रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

आईटीआर-2

जिनकी कमाई 50 लाख से ज्यादा है, वो इस फॉर्म को भर सकते हैं। इसमें आवासीय प्रॉपर्टी, निवेश पर हुए लाभ या हानि, दस लाख से ज्यादा की डिविडेंड इनकम और खेती से हुई कमाई की जानकारी देनी होती है। प्रॉविडेंट फंड से ब्याज से कमाई को रही है। तब यही फॉर्म भरना होगा।

आईटीआर-3

अगर किसी व्यापार से कमाई हो रही है तो आईटीआर-3 फॉर्म भरना होता है। इसमें आईटीआर 1 और 2 में दी जाने वाली जानकारी देनी होती है। शेयर या संपत्ति से बिक्री और ब्याज से आय में यही फॉर्म भरना होता है।

आईटीआर-4

यह फॉर्म उन कंपनियों के लिए जिनकी कमाई 50 लाख से ज्यादा है। साथ ही जिनकी 44 एडी, 44 एडीए या 44एई के दायरे में कमाई हो रही है।

UPI ATM Money Deposit: अब एटीएम कार्ड रखने से मिलेगा छुटकारा, यूपीआई से कर सकेंगे पैसे जमा

यदि आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इस सुविधा के तहत यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक खाते में पैसा जमा कर सकेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 05:45 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 05:48 PM (IST)

UPI ATM Money Deposit

HighLights

  1. भारतीय रिजर्व बैंक ने लिया बड़ा फैसला।
  2. एटीएम में पैसा जमा करवाने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी।
  3. रिजर्व बैंक ने यूपीआई से पैसा जमा करवाने की सुविधा जोड़ दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। UPI ATM Money Deposit: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यदि आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इस सुविधा के तहत यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक खाते में पैसा जमा कर सकेंगे। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, जल्द ही UPI के जरिए नगद जमा कर सकेंगे।

कैश जमा करने नहीं जाना पड़ेगा बैंक

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से ग्राहकों को सहुलियत मिलेगी। पैसा जमा करने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। साथ यूपीआई के जरिए कै जमा कर सकेंगे। प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स कार्डधारकों को पेमेंट की सुविधा मिलेगी। थर्ड पार्टी के यूपीआई एप के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा देने का प्रस्ताव है।

डेबिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं

यूपीआई से कैश डिपॉजिट की सुविधा आने से डेबिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे एटीएम कार्ड रखने और खोने की समस्या से छूटकारा मिल जाएगा। अगर एटीएम कार्ड चोरी या गुम जाता है तो उसे ब्लॉक करवाने के बाद पैसा जमा करने में कोई परेशानी भी नहीं होगी।

इस कदम से क्या फायदा होगा?

फिलहाल कैश डिपॉजिट या निकासी के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। यूपीआई की नई सुविधा आने पर डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिजर्व बैंक एटीएम मशीन पर नई सुविधा जोड़ देगी। इसके बाद थर्ड पार्टी पेमेंट एप के इस्तेमाल से एटीएम मशीन में पैसा जमा कर सकेंगे। भुगतान सेवाओं में वैश्विक अग्रणी वर्ल्डलाइन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत डिजिटल पेमेंट में सबसे आगे है। यूपीआई के माध्यम से लेनदेन में पिछले साल की अवधि की तुलना में 56 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो 2023 की दूसरी छमाही में 65.77 बिलियन लेनदेन तक पहुंच गई।

Public Provident Fund: PPF खाते में नहीं मिलती है ये सुविधाएं, निवेश से पहले जान ले ये बातें

Public Provident Fund की खासियत ये है कि इसमें निवेश करने पर निवेशक को टैक्स लाभ भी मिलता है। फिलहाल Public Provident Fund में 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 10:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 10:01 AM (IST)

यदि PPF अकाउंट होल्डर की किसी कारणवश मौत हो जाती है तो नॉमिनी के पास अकाउंट से निकासी करने का अधिकार तो होता है, लेकिन संयुक्त रूप से खाते को संचालित नहीं कर सकता है ।

HighLights

  1. Public Provident Fund में खाताधारक सिर्फ एक ही अकाउंट खोल सकता है।
  2. यदि किसी Investor के 2 पीपीएफ खाते हैं तो उसे दोनों को मर्ज करना पड़ता है।
  3. पीपीएफ अकाउंट को ज्वाइंट अकाउंट की तरह नहीं खोला जा सकता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। नई नौकरी लगते ही कई बार लोग भविष्य के लिए भी कुछ पैसा निवेश करना शुरू कर देते हैं। आजकल निवेश के लिए कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) को आज भी सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है और इसमें किसी भी तरह का जोखिम नहीं है। ऐसे में यदि आप भी Public Provident Fund में निवेश करना चाहते हैं तो खाता खोलने से पहले कुछ बातों को जरूर जान लेना है। Public Provident Fund में गारंटी के साथ रिटर्न मिलने के साथ टैक्स बेनिफिट भी मिलता है, लेकिन PPF खाते में निवेश करने से पहले इन बातों को भी जरूर जान लेना चाहिए।

Public Provident Fund का सिर्फ एक खाता

अन्य सरकारी योजनाओं में आप निवेश के लिए कई खाते खोल सकते हैं, लेकिन Public Provident Fund में खाताधारक सिर्फ एक ही अकाउंट खोल सकता है। यदि किसी Investor के 2 पीपीएफ खाते हैं तो उसे दोनों को मर्ज करना पड़ता है। यदि वह दोनों खातों को मर्ज नहीं कराता है तो ब्याज खाते में जमा नहीं होता है।

naidunia_image

PPF का नहीं खुलता ज्वाइंट अकाउंट

पीपीएफ अकाउंट में नॉमिनी (PPF Account Nominee) की सुविधा तो मिलती है, लेकिन इसे ज्वाइंट अकाउंट की तरह नहीं खोला जा सकता है। यदि PPF अकाउंट होल्डर की किसी कारणवश मौत हो जाती है तो नॉमिनी के पास अकाउंट से निकासी करने का अधिकार तो होता है, लेकिन संयुक्त रूप से खाते को संचालित नहीं कर सकता है ।

Public Provident Fund में मिलता है बेहतर रिटर्न

गौरतलब है कि वर्तमान में कई योजनाओं पर पीपीएफ से भी बेहतर रिटर्न मिल रहा है, लेकिन Public Provident Fund की खासियत ये है कि इसमें निवेश करने पर निवेशक को टैक्स लाभ भी मिलता है। फिलहाल Public Provident Fund में 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है।

RBI Financial Coverage 2024: लोन की ईएमआई घटेगी या बढ़ेगा महंगाई का बोझ, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी का फैसला थोड़ी देर में आएगा सामने

हर दो महीने में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक होती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:45 AM (IST)

मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट (Repo Fee) के अलवा महंगाई दर से संबंधित कई फैसले लिए जाते हैं।

HighLights

  1. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली बैठक
  2. पिछले सात बार से नहीं हुआ है कोई बदलाव
  3. 6.5 फीसदी पर स्थिर है रेपो रेट

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी का एलान थोड़ी देर में किया जाएगा। कमेटी की 3 दिनी बैठक 3 से 5 अप्रैल तक चली। यह वित्तीय वर्ष 2024-2025 की पहली बैठक रही।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक से लोग रेपो रेट में कटौती की उम्मीद लगाए हुए हैं। रेपो रेट में कटौती होने पर लोन की ईएमआई कम हो जाएगी।

बता दें, आरबीआई ने लंबे समय से रेपो रेट में कटौती नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि नए वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक राहत दे सकता है।

इससे पहले वित्त वर्ष 2024 की अंतिम बैठक में रेपो रेट में लगातार सातवीं बार कोई बदलाव नहीं किया था। इसे 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया था।

Forbes World Billionaires Listing 2024: बेहतर रैंकिंग के साथ मुकेश अंबानी की संपत्ति में बढ़ोतरी, लिस्ट में इन भारतीयों का भी नाम

कभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुगार वॉरेन बफे अब छठे नंबर पर खिसक चुके हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 10:21 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 10:21 AM (IST)

एलन मस्क की कुल संपत्ति 194 अरब डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में जेफ बेजोस (Jeff Bezos) तीसरे नंबर पर है।

HighLights

  1. सबसे अमीर व्यक्ति की बात की जाए तो इस लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) का नाम शामिल है।
  2. बर्नार्ड अरनॉल्ट के पास कुल 233 अरब डॉलर की संपत्ति है।
  3. वहीं दूसरे नंबर पर Tesla के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) का नाम आता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर लिस्ट 2024 में इस बार फिर कई भारतीय ने अपनी जगह बनाई है। Forbes World’s Billionaires Listing में इस बार करीब 200 भारतीय अरबपतियों को शामिल किया गया है, जिसमें 25 नए अरबपति शामिल किए गए हैं। देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है और उनकी संपत्ति में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर

बीते साल भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 675 अरब डॉलर थी, जो इस साल बढ़कर 954 अरब डॉलर हो गई है। भारतीय अरबपतियों की सूची में सबसे टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गौतम अदाणी (Gautam Adani) का नाम है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया में सबसे अमीर

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की बात की जाए तो इस लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) का नाम शामिल है। बर्नार्ड अरनॉल्ट के पास कुल 233 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं दूसरे नंबर पर Tesla के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) का नाम आता है। एलन मस्क की कुल संपत्ति 194 अरब डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में जेफ बेजोस (Jeff Bezos) तीसरे नंबर पर है। इस सूची में चौथे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और पांचवें नंबर पर लैरी इलिसन (Larry Ellison) है।

वॉरेन बफे 6वें नंबर पर खिसके

कभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुगार वॉरेन बफे अब छठे नंबर पर खिसक चुके हैं। Oracle of Omaha के नाम से जानने वाले वॉरेन बफे की संपत्ति में गिरावट आई है। बिल गेट्स (Invoice Gates) सातवें, स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) आठवें पायदान पर है।

फोर्ब्स की बीते साल की रिपोर्ट में मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर थे, लेकिन अब संपत्ति में बढ़ोतरी के कारण उनकी रैंकिंग अब 9वें स्थान पर आ गई है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 116 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी के बाद टॉप 10 पर लैरी पेज (Larry Web page) हैं।

अमीरों की लिस्ट में ये भारतीय नाम

  • भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर मुकेश अंबानी है।
  • दूसरे स्थान पर अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी का नाम है। उनकी कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर है।
  • HCL कंपनी के फाउंडर शिव नादर तीसरे पायदान पर हैं। कुल संपत्ति 36.9 अरब डॉलर है।
  • जिंदल ग्रुप की मालिक सावित्री जिंदल की नेट वर्थ 33.5 अरब डॉलर है। वे चौथे नंबर पर हैं और वे देश की सबसे अमीर महिला है।
  • सन फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक दिलीप सांघवी 5 वें पायदान पर हैं। कुल संपत्ति 26.7 अरब डॉलर
  • साइरस पूनावाला छठे स्थान पर हैं और उनके पास कुल संपत्ति 21.3 अरब डॉलर है।
  • रियल्टी कंपनी DLF लिमिटेड के अध्यक्ष कुशल पाल सिंह सातवें स्थान पर हैं। कुल संपत्ति 20.9 अरब डॉलर है।
  • आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला आठवें स्थान पर हैं। कुल संपत्ति 19.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
  • डी मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी की कुल संपत्ति 17.6 अरब डॉलर है। वे 9वें स्थान पर हैं।
  • लक्ष्मी मित्तल 10वें पायदान पर हैं। कुल संपत्ति 16.4 अरब डॉलर है।
  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

काम की खबर: किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार, तत्काल करें ये काम वरना जमा नहीं होगी किसान सम्मान निधि

जमीन रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए जमीन के दस्तावेज अपलोड करके उसे वेरीफाई जरूर कराएं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 09:27 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 09:55 AM (IST)

Widespread Service Centre जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं।

HighLights

  1. किसान भाइयों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. pmkisan.gov.in वेबसाइट पर इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
  3. आप PM किसान ऐप के जरिये भी आसानी से E-KYC कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती है, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना काफी उल्लेखनीय है, जिसके अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में सालाना 6000 रुपए जमा किए जाते हैं। 6000 रुपए की यह राशि किसानों के बैंक खातों में 3 किस्तों में जमा की जाती है। अभी तक मोदी सरकार की ओर से 16 किस्त जमा हो चुकी है और जल्द ही 17 किस्त भी जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त साल 2024 की पहली किस्त होगी।

E-KYC और जमीन का सत्यापन अनिवार्य

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसान भाइयों को लाभ तभी मिल सकता है, जब उन्होंने EKYC और जमीन का सत्यापन कराया हो। जिन किसान भाइयों के बैंक खाते में 16वीं किस्त की राशि भी जमा नहीं हुई हैं, उन्हें भी अपने खाते का स्टेटस तत्काल चेक करना चाहिए। जमीन रिकार्ड के सत्यापन नहीं होने और ई-केवाईसी न कराए जाने की स्थिति में योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

naidunia_image

किसान भाई ऐसे करें ई-केवाईसी

किसान भाइयों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। pmkisan.gov.in वेबसाइट पर इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके अलावा आप PM किसान ऐप के जरिये भी आसानी से E-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा Widespread Service Centre जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं।

जमीन रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए जमीन के दस्तावेज अपलोड करके उसे वेरीफाई जरूर कराएं। किसान भाइयों को इसके बावजूद भी कोई परेशानी आती है तो पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी सहयोग ले सकते हैं। किसान भाई 1800115526 या 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

काम की खबर: आयुष्मान भारत योजना में फ्री में करवाएं इलाज, यहां पढ़ें आवेदन से लेकर क्लेम करने की प्रक्रिया

आयुष्मान भारत योजना सरकार ने गरीब और निम्न इनकम वर्ग के लोगों के लिए शुरू की है। यदि आप पात्रता जांचना चाहते हैं तो PMJAY की वेबसाइट पर जाएं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 05:42 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 05:42 PM (IST)

आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त में करवाएं 5 लाख तक इलाज।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Ayushman Bharat Yojana: देश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इस स्कीम में कम आय और मध्यम वर्ग के करोड़ों लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। मोदी सरकार ने 23 सितंबर 2018 को इस योजना की शुरुआत की थी। यदि आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता

आयुष्मान भारत योजना सरकार ने गरीब और निम्न इनकम वर्ग के लोगों के लिए शुरू की है। यदि आप पात्रता जांचना चाहते हैं तो PMJAY की वेबसाइट पर जाएं। जहां आसानी से अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। यहां अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी।

आयुष्मान भारत योजना के तहत इन सुविधाओं का लाभ

आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इसके अलावा हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद अगले 15 दिनों तक सारा खर्च वहन सरकार करती है। इस योजना में परिवार के सभी सदस्यों को उनकी उम्र और संख्या को ध्यान में रखते हुए स्कीम का लाभ मिलता है। यह आयुष्मान योजना कैशलेस है।

आयुष्मान भारत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन?

1. आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. नए रजिस्ट्रेशन के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन या अप्लाई टैब पर क्लिक करें।

3. इसके बाद नाम, लिंग, आधार नंबर आदि जानकारी दर्ज करना होगा।

4.आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए। उसे सबमिट करने से पहले दोबारा जांच लें।

5. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन जमा करने के बाद अधिकारी आपके आवेदन की समीक्षा करेंगे।

6. उसके बाद आयुष्मान भारत योजना का हेल्थ कार्ड बन जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना में कैसे करें क्लेम?

उन हॉस्पिटल में इस स्कीम का लाभ मिलेगा जो आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। इलाज करवाने के लिए अस्पताल में जाकर खुद को वेरिफाई करवाना होगा। इसके बाद अपना फ्री में इलाज करवा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

EPFO खाताधारक हैं तो जान लें नया नियम, नौकरी बदलने पर ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगा पीएफ खाता

पीएफ ट्रांसफर करने के लिए कर्मचारी को Kind-31 भरने की जरूरत नहीं होगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 10:34 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 10:35 AM (IST)

खाताधारक को एक फॉर्म भरकर जमा करना होता था। नए नियमों के मुताबिक, अब नौकरी बदलने पर PF खुद ही ट्रांसफर हो जाएगा।

HighLights

  1. पहले ईपीएफ खाताधारकों को ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
  2. इससे पहले सब्सक्राइबर्स की रिक्वेस्ट पर ही पीएफ खाते को ट्रांसफर किया जाता था।
  3. अभी तक कर्मचारियों को नौकरी बदलने के बाद PF अकाउंट में जमा पैसा ट्रांसफर करना होता था।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। वित्त वर्ष 2023-24 खत्म हो गया है और 1 अप्रैल से कई नए नियम लागू हो गए हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो EPFO के नए नियम आपके लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं। नए फाइनेंशियल ईयर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में बड़ा बदलाव किया है। अब यदि कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है तो आपका पीएफ खाता ऑटोमेटिक नए नियोक्ता के पास ट्रांसफर हो जाएगा।

naidunia_image

पहले नहीं थी ऐसी व्यवस्था

आपको बता दें कि पहले ईपीएफ खाताधारकों को ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इससे पहले सब्सक्राइबर्स की रिक्वेस्ट पर ही पीएफ खाते को ट्रांसफर किया जाता था। अभी तक कर्मचारियों को नौकरी बदलने के बाद PF अकाउंट में जमा पैसा ट्रांसफर करना होता था। खाताधारक को एक फॉर्म भरकर जमा करना होता था। नए नियमों के मुताबिक, अब नौकरी बदलने पर PF खुद ही ट्रांसफर हो जाएगा। पीएफ ट्रांसफर करने के लिए कर्मचारी को Kind-31 भरने की जरूरत नहीं होगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि के अंतर्गत कर्मचारियों को PF के लिए अपनी बेसिक सैलरी का 12 फीसदी योगदान देना पड़ता है और इतनी योगदान के बराबर की राशि नियोक्ताओं की ओर से भी जमा की जाती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Gold-Silver Worth 1 April: सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी, गोल्ड 70 हजार के करीब पहुंचा

भारतीय सर्राफा बाजार में 1 अप्रैल 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 68663 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 28 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1,411 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 10:27 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 10:27 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 1 अप्रैल 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 68663 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 28 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1,411 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 75111 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 28 मार्च से 984 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 28 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 67252 रुपये थी। 1 अप्रैल की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 68663 रुपये हो गई है। 28 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74127 रुपये थी। 1 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 75111 रुपये हो गई।

1 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 68388 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62895 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 51497 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 40168 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन