Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक, देखें दीपोत्सव की मनमोहक तस्वीरें

Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक, देखें दीपोत्सव की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हैं, जहां 28 लाख दीये लगाए गए हैं। 25 लाख दीये प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसमूह को संबोधित करते हुए मां सीता की अग्नि परीक्षा को बार-बार न होने देने और राम का संदेश बनाए रखने की बात की। देखें दीपोत्सव और रामदरबार की मनमोहक तस्वीरें।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 30 Oct 2024 05:53:07 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 30 Oct 2024 07:08:21 PM (IST)

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले मंच पर लगा राम दरबार।

HighLights

  1. अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य कार्यक्रम की खूबसूरत तस्वीरें
  2. 28 लाख दीये लगाए, 25 लाख प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य।
  3. सीएम योगी ने राम का संदेश बनाए रखने की अपील की।

Ayodhya Diwali Deepotsav 2024: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रामकी पैड़ी और अन्य स्थलों पर 28 लाख दीये लगाए गए हैं, जिनमें से 25 लाख प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचे, साथ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे।

भगवान राम का राजदरबार

मुख्य मंच पर भगवान श्रीराम का राजदरबार लगा, जहां कलाकर भगवान राम, उनके साथ माता सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सेवक हनुमान के वेश में विराजे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

naidunia_image

मां सीता की अग्नि परीक्षा को बार-बार नहीं होने देना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव से पहले जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या के लोगों को मां सीता की अग्नि परीक्षा को बार-बार नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों को नमन किया और कहा कि, अयोध्यावासियों को राम का संदेश बनाए रखने की आवश्यकता है।

naidunia_image

दीपोत्सव की झांकियां आकर्षण का केंद्र

दीपोत्सव में साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक 18 विशेष झांकियां निकाली गईं, जो मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। योगी सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने झांकियों को झंडी दिखाई।

naidunia_image

अयोध्या में दीपोत्सव के मुख्य बिंदु-

  • 28 लाख दीये संयोजित किए गए हैं।
  • 25 लाख प्रज्ज्वलित दीयों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है।

naidunia_image

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सम्मिलित ।
  • रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर दीये संयोजित किए गए हैं।
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

naidunia_image

खबर अपडेट की जा रही है…

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन