Uttar Pradesh: वायनाड में वोटिंग के बाद खत्म होगा अमेठी-रायबरेली का सस्पेंस, पढ़िए क्या है कांग्रेस की रणनीति

Uttar Pradesh: वायनाड में वोटिंग के बाद खत्म होगा अमेठी-रायबरेली का सस्पेंस, पढ़िए क्या है कांग्रेस की रणनीति

संकेतों से साफ है कि राहुल गांधी के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने का विकल्प पूरी तरह खुला है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 10:08 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 10:08 AM (IST)

2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर राहुल गांधी को स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था।

HighLights

  1. कांग्रेस का पूरा फोकस अभी वायनाड सीट पर
  2. दूसरे चरण में होगा राहुल गांधी की सीट पर मतदान
  3. अमेठी-रायबरेली में पांचवे चरण में 20 मई को चुनाव होना है

ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर सस्पेंस कायम है। भाजपा ने अमेठी से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का एलान नहीं कर सकी है।

वहीं रायबरेली में कांग्रेस असमंजस में है और भाजपा वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाए बैठी है। ताजा खबर यह है कि दोनों वीपीआई सीटों को लेकर कांग्रेस अभी और इंतजार करेगी।

कब खत्म होगा अमेठी और रायबरेली का सस्पेंस

कांग्रेस ने तय किया है कि वह पहले राहुल गांधी की वायनाड सीट पर वोटिंग का इंतजार करेगी। वायनाड में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद ही पार्टी अमेठी और रायबरेली को लेकर अपने पत्ते खोलेगी।

बता दें, अमेठी-रायबरेली में चुनाव पांचवे चरण में 20 मई को होना है और इसके लिए नामांकन 27 अप्रैल से शुरू होंगे। ऐसे में 26 अप्रैल को वायनाड़ में वोटिंग के बाद इन दोनों सीटों से गांधी परिवार की उम्मीदवारी का असमंजस खत्म हो सकता है।

naidunia_image

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की उम्मीदवारी की प्रबल संभावना

कांग्रेस का कोई नेता खुलकर नहीं बोल रहा है, लेकिन पार्टी के पास अमेठी और रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को उम्मीदवार बनाने का विकल्प खुला है। दोनों सीटों के कांग्रेस कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि रायबरेली से गांधी परिवार को कौन-सा सदस्य चुनावी मैदान में उतरेगा।