IND vs SA: हार्दिक पंड्या का फाइनल से पहले दिखा अलग अंदाज, नए लुक के साथ ली स्‍टेडियम में एंट्री
हाइलाइट्स

हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के उपकप्‍तान हैं. टीम को हार्दिक से काफी उम्‍मीद हैं. हार्दिक फाइनल से पहले अलग अंदाज में दिखे.

नई दिल्‍ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल मैच दोनों ही टीमों के लिए करो-मरो जैसा है. दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले के लिए भरपूर तैयारी भी की है. हालांकि इन सब के बीच टीम इंडिया के उपकप्‍तान हार्दिक पंड्या अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं. फाइनल मैच से पहले हार्दिक ने अपनी अलग ही तैयारी की है. फाइनल से मैच हार्दिक जब स्‍टेडियम में पहुंचे तो वो एक अलग ही लुक में दिखे. आंखों पर काले रंग का चश्‍मा लगाए हार्दिक का पिक्‍चर इस वक्‍त काफी वायरल हो रहा है.

आज के मैच में हार्दिक पंड्या से टीम इंडिया को काफी ज्‍यादा उम्‍मीद है. बल्‍ले और गेंद दोनों से ही वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. बारबाडोज की पिच समय के साथ-साथ धीमी होती चली जाएगी. ऐसे में आगे चलकर यहां रन बनाने काफी मुश्किल होंगे. निचले क्रम में भारत को हार्दिक से अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद है. उन्‍हें अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने होंगे. इसी तर्ज पर जहां एक और भारतीय स्पिनर्स को इस पिच पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान मदद मिलेगी, तब हार्दिक को बतौर पेसर उनका भरपूर साथ निभाना होगा.

यह भी पढ़ें:- रोहित ने बैटिंग चुनकर कहीं गलती तो नहीं की, टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल का यह रिकॉर्ड है बेहद खौफनाक

MP Information: उमरिया में दुष्कर्म के आरोपित को 44 साल की सजा, विशेष न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

उमरिया में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को एक अदालत ने 44 साल के सश्रम करावास की सजा सुनाई है। आरोपित ने किशोरी को शादी का झांसा देकर घर से डिण्डौरी ले गया और मारपीट कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एससी, एसटी, पॉक्सो एक्ट सहित की मामलों में सजा केस चल रहा था।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:14:35 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:14:35 AM (IST)

उमरिया विशेष न्यायाधीश ने सुनाया फैसला। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दुष्कर्म के आरोपित को 44 साल का सश्रम करावास
  2. नाबालिग को सादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म
  3. एससी, एसटी, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में दर्ज था केस

उमरिया। जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के एक मामले मे अदालत ने आरोपित को 44 साल के सश्रम करावास और 4 हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। प्रकरण के संबंध मे जानकारी देते हुए अभियोजन पक्ष के मीडिया प्रभारी नीरज पाण्डे ने बताया कि 13 फरवरी 21 को पीड़िता अपने घर से अचानक गायब हो गई।

कई जगह खोजबीन के बावजूद बच्ची का कहीं पता नहीं चलने पर 22 फरवरी 2021 को परिजनों ने थाना नौरोजाबाद मे इसकी सूचना दी। जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक की गई कार्रवाई के कारण जल्दी ही बच्ची को दस्तयाब कर लिया गया।

शादी का दिया झांसा

अपने बयान मे पीड़िता ने बताया, बृजेश कुमार सोनी शादी का झांसा देकर उसे घर से डिण्डौरी ले गया और मारपीट कर कई बार शारीरिक संबंध बनाये। इस मामले मे आरोपित के विरूद्ध धारा 366, 294, 323, 506 (2), 344, 376, 376 (2) (एन), 5 (एल), धारा 6, 3 (2) (अ) एससी, एसटी एक्ट तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया। साथ ही विचरण के दौरान डीएनए रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

पाया गया दोषसिद्ध

प्रकरण के सूक्ष्म परिशीलन के उपरांत दोष सिद्ध पाये जाने पर विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त बृजेश उर्फ बिज्जू सोनी को धारा 363 मे 7 वर्र्ष, 366 मे 7 वर्ष, 323 मे 1 वर्ष, 506 (2) मे 2 वर्ष, 376 (1) मे 10 वर्ष, धारा 3 व सहपठित धारा 4 पॉक्सो एक्ट मे 10 वर्ष, 3 (2) (अ), एससीएसटी एक्ट मे 7 वर्ष सहित कुल 44 वर्ष का सश्रम कारावास एवं चार हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अर्थदण्ड जमा नहीं करने पर 1-1 साल अतिरिक्त सश्रम करावास भुगतना होगा। अभियोजन का संचालन विशेष लोक अभियोजक बीके वर्मा द्वारा किया गया।

Pendra Information : डोंगरिया के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

: थाना क्षेत्र के डोंगरिया के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिली है। युवक रिश्तेदार मौसा के घर बीते चार महीने से रह रहा था। पुलिस मामले में जांच विवेचना में जुट गई है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:15:34 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:15:34 AM (IST)

Pendra News : डोंगरिया के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

HighLights

  1. हत्या के मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
  2. पुलिस ने बताया जल्द ही आरोपित पकड़ा गया
  3. पीएम के बाद सुराग मिलने की बात कही

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा: थाना क्षेत्र के डोंगरिया के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिली है। युवक रिश्तेदार मौसा के घर बीते चार महीने से रह रहा था। पुलिस मामले में जांच विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरिया निवासी युवक चौहान सिंह (30 ) ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह अपने रिश्तेदार के घर में बीते चार माह से रह रहा था। मंगलवार को एक कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। इसकी सूचना पेंड्रा पुलिस और पुलिस के आलाधिकारियों को दी जिस पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि कल्याण सिंह के साढू का बेटा चौहान सिंह जो मरवाही थाना क्षेत्र के बरौर गाव निवासी था,पिछले चार माह से अपने मौसा के घर पर ही रहकर ही ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और वही उन्ही के घर में रहता था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में शव उसके घर के एक कमरे में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक चौहान सिंह के सिर पर गहरे वार के निशान भी थे।

इसकी सूचना गांव के कोटवार के द्वारा पेंड्रा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस व पुलिस के आलाधिकारी सहित साइबर सेल और डाग स्कावड की टीम भी मौके पर पहुचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है ब्लाइंड मर्डर है पर घटना कल की है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखतें हुए डाग स्कावड एवं फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम को भी जांच के लिए बुलाई गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या की है और पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले को संज्ञान में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

IND vs SA T20 World Cup Remaining: रोहित-पंत सस्ते में लौटे तो कोहली ने संभाला मोर्चा, अक्षर ने दिया खूबसूरत साथ

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खराब बेहद शुरुआत रही. कप्तान रोहित शर्मा 9 रन बनाकर चलते बने तो ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल सके. मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव 3 रन ही बना सके. 34 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही भारतीय टीम को विराट कोहली ने संभाला. उन्होंने 76 रन की खूबसूरत पारी खेल भारत को 176 रन तक पहुंचने में मदद की. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है.

महाराज ने दिया दोहरा झटका
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. रोहित का यह फैसला तब गलत साबित हुआ जब भारत ने 23 रन के भीतर दो विकेट गंवा दिए. केशव महाराज ने अपने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को आउट कर भारत को दोहरा झटका दिया. सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके. वे 4 गेंद पर 3 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए. सूर्यकुमार को रबाडा की गेंद पर क्लासेन ने लपका.

अक्षर को प्रमोट करने का दांव चल गया
भारतीय टीम 34 रन पर 3 विकेट गंवाकर दबाव में आ चुकी थी. कप्तान रोहित शर्मा ने इस मौके पर बैटिंग लाइनअप में बदलाव कर अक्षर पटेल को पांचवें नंबर पर भेज दिया. रोहित का यह दांव चल गया. अक्षर ने 31 गेंद पर 47 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 4 छक्के और एक चौका लगाया.

अक्षर पटेल की इस पारी ने विराट कोहली को अपना स्वाभाविक खेल खेलने का मौका मिल गया. कोहली ने एक छोर संभाले रखा और 59 गेंद पर 76 रन की पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया. उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 2 चौके लगाए.

कोहली की पारी में दिखे कई रंग
विराट कोहली की इस पारी में कई रंग दिखे. उन्होंने पहले ओवर में मार्को यानसेन को 3 चौके मारकर जताया कि वे तेजी से खेलने के इरादे से उतरे हैं. लेकिन जब भारत ने 34 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए तो कोहली ने अपना खेल बदल दिया. उन्होंने एक छोर संभालकर पहले भारत को 100 रन के पार पहुंचाया. जब एक बार यह तय हो गया कि भारत अब जल्दी आउट नहीं होगा तब कोहली ने फिर गियर बदला और तेजी से रन बनाए.

FIRST PUBLISHED : June 29, 2024, 21:20 IST

New Legal Legal guidelines: अब से जबरन अप्राकृतिक संबंध नहीं है अपराध, पढ़ें नए कानून में क्या हुए हैं बदलाव

एक जुलाई से देश में आईपीसी सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को खत्म कर दिया गया है। इनकी जगह तीन नए कानून- भारतीय न्याय संहिता (BNS) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने ले ली है। 1 जुलाई से देश भर में होने वाले अपराध अब नए कानून में ही दर्ज हो रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:15:00 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:15:00 AM (IST)

New Criminal Laws: अब से जबरन अप्राकृतिक संबंध नहीं है अपराध, पढ़ें नए कानून में क्या हुए हैं बदलाव
नया आपराधिक कानून। (जागरण ग्राफिक्स)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। एक जुलाई से देश में आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह अबसे तीन नए कानून- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने ले लिया है। एक जुलाई से थाने में अपराध नए कानून के तहत ही दर्ज किए जा रहे हैं।

BNS यानी भारतीय न्याय संहिता में ये हुए बदलाव

  • हत्‍या के लिए पहले 302 की धारा में केस दर्ज होता था, लेकिन अब से 103 धारा मृत्यु या उम्रकैद और जुर्माना में लगेगी।
  • लापरवाही से मौत के लिए पहले 304-A लगती थी, लेकिन अब से 106 धारा 5 साल की सजा और जुर्माना या फिर दोनों के लिए लगेगी।
  • दहेज हत्या के लिए पहले 304(B) लगती थी, लेकिन अब से 80 धारा सात साल से उम्रकैद तक की सजा और जुर्माना के लिए लगेगी।
  • हत्या का प्रयास के लिए पहले 307 की धारा लगती थी, लेकिन अब से 109 की धारा पांच साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और जुर्माना के लिए लगेगी।
  • आत्महत्या का प्रयास के लिए पहले 309 की धारा लगती थी, लेकिन 226 अब से एक साल की जेल/ जुर्माना/फिर दोनों/सामुदायिक सेवा लगा करेगी।
  • बाल हत्या के लिए 315 लगती थी, लेकिन अब से 91 धारा एक साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों में लगा करेगी।
  • दंगा करना के लिए पहले 147 लगती थी, लेकिन 191 (2) धारा दो साल की जेल या जुर्माना/जेल और जुर्माना दोनों में लगेगी।
  • छेड़छाड़ के लिए 354 लगती थी, लेकिन अब से 74 धारा एक साल से पांच साल की सजा और जुर्माना लगेगी।
  • यौन उत्पीड़न के लिए 354(A) लगती थी, लेकिन अब से 75(2) धारा तीन साल की कठोर जेल/जुर्माना/फिर दोनों के लिए लगा करेगी।
  • पीछा करना के लिए 354(D) लगती थी, लेकिन अब से 75(2) धारा तीन साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों में लगेगी।
  • दुष्‍कर्म के लिए 376 धारा लगती थी, लेकिन 64 धारा 10 साल की कठोर सजा, जिसे उम्रकैद भी किया जा सकता है और जुर्माना लगती थी।
  • रेप व हत्‍या/मृतावस्‍था में पहुंचाना 376 (A) लगती थी, लेकिन अब से 66 धारा 20 साल का कठोर कारावास जिसे उम्रकैद भी किया जा सकता है और जुर्माना के लिए लगती है।
  • सामूहिक दुष्‍कर्म के लिए 376(D) लगती थी, लेकिन अब से 70 (1) धारा 20 साल का कठोर कारावास जिसे उम्रकैद भी किया जा सकता है और जुर्माना के लिए लगती है।
  • चोरी के लिए 379 लगती थी, लेकिन अब से 303(2) एक से पांच साल का कठोर कारावास और जुर्माना के लिए लगती है।
  • naidunia_image

    • वाहन या घर-पूजा स्थल में चोरी 380 लगती थी, लेकिन अब से 305 धारा सात साल की सजा और जुर्माना के लिए लगती है।
    • रंगदारी के लिए 384 लगती थी, लेकिन अब से 308(2) धारा गैर-जमानती; सात साल की जेल या जुर्माना या दोनों के लिए लगती है।
    • डकैती में हत्या के लिए 396 लगती थी, लेकिन अब से 310(3) धारा 10 साल का कठोर कारावास या उम्रकैद या मृत्युदंड और जुर्माना के लिए लगती है।
    • धोखाधड़ी के लिए 420 लगती थी, लेकिन अब से 318 धारा अधिकतम सात साल तक की सजा और जुर्माना/फिर दोनों के लिए लगती है।
    • गैर-कानूनी सभा के लिए 141-144 लगती थी, लेकिन अब से 187-189 धारा छह माह तक का कारावास या जुर्माना या दोनों के लिए लगती है।
    • मानहानि के लिए 499 लगती थी, लेकिन अब से 356 दो वर्ष तक जेल या जुर्माने या दोनों के लिए लगती है।

    naidunia_image

    भारतीय न्याय संहिता में ये नया जुड़ा

    • यौन शोषण के लिए शादी का झांसा देना अब अपराध की श्रेणी में आया।
    • मॉब लिंचिंग के लिए बना कानून।
    • आपराधिक कानून में आतंकवाद को शामिल किया।
    • डकैती, चोरी, कब्जा, तस्करी, साइबर क्राइम और रंगदारी जैसे संगठित अपराध के लिए कानून बनाया
    • सरकारी अधिकारी को ड्यूटी ना कर देना भी अब अपराध है।
    • नाबालिग से गैंगरेप पर अब फांसी का सजा का प्रावधान।
    • पत्नी से जबरन संबंध बनाना रेप की श्रेणी में आएगा।
    • छोटे अपराधों के लिए कम्यूनिटी सर्विस करनी होगी।

    भारतीय न्याय संहिता से ये हटाया

    • अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती गैरकानूनी नहीं मानी जाएगी।
    • एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अब अपराध नहीं माना जाएगा।
    • बच्चों से जुड़े अपराधों में फैली लैंगिक असमानता को खत्म कर दिया है।
    • पुरुषों और ट्रांसजेंडरों के साथ कुकर्म अपराध नहीं माना जाएगा।
    भाजपा कार्यकर्ताओं को धर्मजीत ने सराहा

    भाजपा की विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक नगर के मोहन वाटिका में आहूत की गई। इसमें भाटापारा क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री डा़ कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व जिपं सदस्य संतोष कौशिक, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय शामिल रही। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक सिंह ने सराहा और इसके बाद आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।

    Janjgir-champa Information : इधर स्वस्थ्य जांजगीर चांपा अभियान, उधर शाम की ओपीडी से 30 डाक्टर गायब

    शाम 5:30 बजे के बाद एक – एक कर गिनती के पांच डाक्टर पहुंचे। जबकि 30 डाक्टर अनुपस्थित थे। जिला अस्पताल में पदस्थ कुछ डाक्टर बिलासपुर से आते हैं इसलिए वे शाम की ओपीडी में नहीं आते हैं। पहले डाक्टरों में सेवा भावना होती थी। दिन हो या रात डाक्टर हमेशा सेवा भावना से मरीजों का इलाज करते थे।लेकिन अब वह सेवा भावना पूरी तरह से खत्म हो गई है।

    By komal Shukla

    Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:11:28 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:11:28 AM (IST)

    Janjgir-champa News : इधर स्वस्थ्य जांजगीर चांपा अभियान, उधर शाम की ओपीडी से 30 डाक्टर गायब

    HighLights

    1. शाम 5 बजे अस्पताल की बंद थी ओपीडी
    2. शाम 5:18 बजे इंतजार करते बैठे रहे मरीज
    3. शाम 5:15 बजे तकचैम्बर की खाली कुर्सी

    नईदुनिया न्यूज , जांजगीर – चांपा : जिला अस्पताल में पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद स्टाफ के मनमाने रवैये के चलते इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को शाम की ओपीडी के निर्धारित समय पांच बजे तक अस्पताल के 35 डाक्टर में से एक भी डाक्टर नहीं पहुंचे थे।

    साढ़े पांच बजे तक एक एक कर पांच डाक्टर ड्यूटी पर पहुंचे। अधिकांश डाक्टरों के चैंबर की कुर्सियां खाली थी। जबकि बड़ी संख्या में मरीज डाक्टरों का इंतजार करते बैठे हुए थे। जो डाक्टर अस्पताल पहुंचे थे वे भी घंटेभर तक ड्यूटी करने के बाद चले गए।

    वहीं जिला अस्पताल के कई डाक्टर सुबह के बाद शाम की ओपीडी समय में आते ही नहीं है। जबकि इधर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए स्वस्थ्य जांजगीर चांपा अभियान चला रहा है। अभियान की सफलता के लिए कलेक्टर गांव गांव घूमकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

    जिला अस्पताल की सुविधाओं में विस्तार होने के बाद यहां उपचार कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है ताकि मरीजों को लाभ मिल सके। मगर दो से ढाई लाख रूपये महीने का वेतन लेने वाले डाक्टर अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर नहीं हैं। उनके मनमाने रवैये के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    पिछले दिनों कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारियोंको समय पर अस्पताल में उपस्थित रहकर मरीजों का बेहतर उपचार करने और किसी प्रकार की परेशानी नही होने की हिदायत थी। मगर इसके बाद भी अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था नहीं सुधर रही है। डाक्टरों पर उनके निर्देश का असर नहीं हुआ। शासन द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए शाम की भी ओपीडी संचालित करने की व्यवस्था लागू की गई है। मगर जिला अस्पताल में शाम की ओपीडी के समय में डाक्टर ड्यूटी में नहीं पहुंचते हैं। मगर इस तरफ जिला प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

    उधर दूसरी तरफ जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए 1 जुलाई से स्वस्थ्य जांजगीर चांपा अभियान की शुरूआत की गई। मगर इसके दूसरे ही दिन मंगलवार 2 जुलाई को कलेक्टर उधर अभियान के तहत गांव गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने में लगे हुए थे वहीं इधर जिला अस्पताल में शाम की ओपीडी में शाम पांच बजे तक एक भी डाक्टर नहीं पहुंचे थे। शाम पांच बजे के करीब शिशु रोग विशेषज्ञ कक्ष, चिकित्सा अधिकारी कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, आर्थोपेडिक्स कक्ष सहित सभी चिकित्सकों के चैम्बर के सामने बैठे मरीज उनके आने का इंतजार कर रहे थे।

    जांच रिपोर्ट के लिए भटकते हैं स्वजन

    जिला अस्पताल में ओपीडी का संचालन सुबह व शाम किया जाता है। लैब सुबह 9 बजे से संचालित किया जाना है मगर काम काज 10 बजे के बाद ही शुरू होता है। स्टाफ के मनमाने रवैये के चलते रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पाती है। दोपहर 1 बजे ओपीडी का समय समाप्त हो जाता है

    जबकि रिपोर्ट उसके बाद दी जाती है तब तक डाक्टर चले जाते हैं। ऐसे में रिपोर्ट दिखाने के लिए फिर दूसरे दिन आना पड़ता है। अवकाश होने पर रिपोर्ट के लिए एक से दो दिनों तक लैब का चक्कर काटना पड़ जाता है। जबकि शाम की ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे मरीजों को रिपोर्ट शाम को न देकर दूसरे दिन दी जाती है। स्टाफ के मनमाने रवैये के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    अस्पताल का रास्ता भूले भाजपा नेता

    सालभर पहले तक कांग्रेस शासन काल में जिला अस्पताल की अव्यवस्था को सुधारने के लिए समय समय पर वहां पहुंचकर जायजा लेने और व्यवस्था सुधारने की मांग करने वाले भाजपा नेता अब जिला अस्पताल का रास्ता भूल गए हैं। सालभर पहले भाजपा नेताओं ने शाम की ओपीडी का औचक निरीक्षण किया था जिसमें अनुपस्थित डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मगर लगता है डबल इंजन की सरकार बनने के बाद अब उन्हें जिला अस्पताल की सारी व्यवस्था सुधरी हुई नजर आ रही है या अब लोगों की समस्या से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।

    IND vs SA T20 World Cup: भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, रोहित-विराट का सपना पूरा, दक्षिण अफ्रीका फिर हुआ ‘चोक’

    नई दिल्ली. भारत एक बार फिर क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली है. भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है. इस जीत के साथ ही चोकर्स का टैग हटाने की दक्षिण अफ्रीका की कोशिश नाकाम रही. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहला मौका है, जब किसी टीम ने बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी जीती है.

    भारत का चौथा वर्ल्ड कप
    भारत ने टी20 वर्ल्ड कप दूसरी बार जीता है. पहली बार 2007 में एमएस धोनी की टीम ने भारत को इस फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है. पहली बार 1983 और दूसरी बार 2011 में. विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों दूसरी बार वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य हैं. 2007 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम में रोहित शर्मा थे, लेकिन कोहली नहीं थे. साल 2011 की चैंपियन टीम में कोहली साथ थे, पर रोहित नहीं थे.

    पंड्या ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत
    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल शनिवार को बारबाडोस में खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 176 रन बनाए. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 169 रन पर रोककर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे. हार्दिक पंड्या ने अफ्रीकी टीम को इस ओवर में सिर्फ 8 रन बनाने दिए. इस तरह तरह भारत ने  7 रन से मैच जीत लिया.

    भारत ने 34 रन पर 3 विकेट गंवाए
    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. यह फैसला तब गलत साबित होने लगा जब भारत ने 34 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा 9, सूर्यकुमार यादव 3 और ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को पांचवें नंबर पर प्रमोट किया. यह दांव चल गया. अक्षर ने 31 गेंद पर 47 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 4 छक्के और एक चौका लगाया.

    विराट ने आखिर तक संभाला मोर्चा
    अक्षर पटेल की इस पारी ने विराट कोहली को वह साथी दे दिया, जिसका उन्हें इंतजार था. कोहली ने एक छोर संभाले रखा और 59 गेंद पर 76 रन की पारी खेली. उन्होंने इस दौरान अक्षर के साथ 72 रन की साझेदारी कर भारत को 100 रन के पार पहुंचाया. कोहलीपरिस्थिति के अनुरूप अपने खेल को बदलते रहे. उन्होंने शुरुआत में मार्को यानसेन के एक ओवर में 3 चौके मारे. जब भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए तो कोहली ने अपना खेल बदल दिया. उन्होंने तब एक छोर संभाला और भारत को 100 रन के पार पहुंचाया. विराट ने फिफ्टी पूरी करने के बाद फिर तेजी से रन बनाए. विराट 19वें ओवर में जब आउट हुए तो 163 रन हो चुका था.

    हेंड्रिक्स-मार्करम 4-4 रन बनाकर आउट
    177 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. ओपनर रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान एडेन मार्करम 4-4 रन बनाकर आउट हो गए. जल्दी विकेट लेने की भारत की खुशी तब काफूर होने लगी जब क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर डट गए. इन दोनों की जोड़ी नौवें ओवर में अक्षर पटेल ने तोड़ी. उन्होंने स्टब्स (31) को क्लीन बोल्ड कर दिया. हालांकि, स्टब्स के आउट होने के बाद भी भारत को सुकून नहीं मिला. हेनरिक क्लासेन ने आते ही पलटवार किया और डिकॉक के साथ मिलकर अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया.

    अर्शदीप सिहं ने दिलाई चौथी कामयाबी 

    अर्शदीप सिहं ने डिकॉक (39) को आउट कर भारत को चौथी कामयाबी दिलाई. डिकॉक जब आउट हुए तब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 106 रन था. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका इसके बावजूद लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ता रहा. हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर अपनी टीम को 151 के स्कोर तक ले गए.

    बुमराह ने यानसेन को चलता किया
    एक समय दक्षिण अफ्रीका जीत के बेहद करीब था. उसे जीत के लिए 24 गेंद पर 26 रन चाहिए थे और हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर थे. 17वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने क्लासेन को पंत के हाथों कैच करवा दिया. इस विकेट के बाद तो भारतीय खिलाड़ी घायल शेर की तरह शिकार पर टूट पड़े. 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट भारत की मैच पर पकड़ मजूत कर दी. 19वें ओवर में अर्शदीप विकेट नहीं ले सके, लेकिन उन्होंने सिर्फ 4 रन खर्च किए. इससे अफ्रीकी टीम पर दबाव बढ़ गया.

    पंड्या ने आखिरी ओवर में लिया मिलर का विकेट
    हार्दिक पंड्या जब मैच आखिरी ओवर लेकर आए तो दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी और क्रीज में डेविड मिलर और केशव महाराज थे. पंड्या ने पहली ही गेंद पर मिलर को लॉन्गऑफ पर कैच करवाया. सूर्या ने इस कैच को इतने बेहतरीन अंदाज में लिया कि अगर यह कहें कि यह विकेट पंड्या से ज्यादा उन्हीं का था तो गलत नहीं होगा. मिलर के आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका हौसला हार गया और 5 गेंद बाद मैच भी हार गया.

    Tags: Icc T20 world cup, India vs South Africa, Indian Cricket Group, T20 World Cup, Group india

    Janjgir-champa Information : शबरी पुल मोड़ के पास सड़क पर गिरा पीपल का पेड़, बाइक क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं

    शबरी पुल मोड़ के पास सड़क पर गिरा पीपल का पेड़, बाइक क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं,नगर के शबरी पुल मोड़ के पास आइसीआइसीआई बैंक के सामने पीपल का विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। किस्मत अच्छी थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। 2 जुलाई मंगलवार को नगर में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी।

    By komal Shukla

    Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:03:57 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:03:57 AM (IST)

    HighLights

    1. बाइक क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं
    2. किस्मत अच्छी थी कि कोई जनहानि नहीं
    3. सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी

    नईदुनिया न्यूज, शिवरीनारायण : नगर के शबरी पुल मोड़ के पास आइसीआइसीआई बैंक के सामने पीपल का विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। किस्मत अच्छी थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। 2 जुलाई मंगलवार को नगर में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी।

    देर शाम तक बारिश का ये सिलसिला जारी रहा। शबरी पुल मोड़ के पास आइसीआइसीआई बैंक के सामने पीपल का एक बहुत पुराना विशाल पेड़ था। पेड़ पूरी तरह सूख गया था और उसकी जड़े सड़ने लगी थी। लंबे समय से पेड़ उसी स्थिति में पड़ा था। आसपास के लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग इस बात की जानकारी भी दी थी। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने पेड़ हटवाने ध्यान नहीं दिया।

    आखिरकार मंगलवार शाम 5 बजे बारिश के बीच पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर बोरदा निवासी देवनारायण यादव की हीरो होंडा बाइक सीजी 10 बीबी 5967 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किस्मत अच्छी थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। केरा रोड नगर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। रोजाना हजारों की संख्या में छोटी बड़ी गाड़ियां इस सड़क पर चलती हैं। पेड़ के गिरने से शिवरीनारायण केरा मेन रोड में आवागमन बाधित हो गया। जिससे गाड़ियां बाइपास रोड से होकर चलने लगी।

    जिला स्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    मुकाबले में जीते हुए खिलाड़ियों को ए.एस.पी सुरेश चौबे और अतिथियों ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल पहना कर उनका सम्मान किया। जिला ताइक्वांडो संघ ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया एवं नगर में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में नगर वासियों को शामिल होकर ताइक्वांडो से होने वाले फायदे एवं जिले के खिलाड़ियों का कौशल देखने का आग्रह किया है।

    By Yogeshwar Sharma

    Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:00:41 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:00:41 AM (IST)

    जिला स्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    HighLights

    1. रायगढ़ क्लब में 5 से 7 जुलाई होगा तीन दिवसीय मुकाबला
    2. राज्य स्तरीय मुकाबला में प्रदेश भर से होंगे खिलाड़ी शामिल
    3. युवा ताइक्वांडो में अपनी अच्छी रुचि दिखा रहे हैं।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: रायगढ़ पुलिस लाइन में सब जूनियर कैडेट जूनियर एंड सीनियर जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में आयोजित इस आयोजन में पूरे जिले से 60 से 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ए.एस.पी सुरेशा चौबे मुख्य अतिथि और समाजसेवी दीपक डोरा अतिथि के रुप में शामिल हुए एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। चैंपियनशिप में पूरे जिले से खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें घरघोड़ा,तराईमाल,कृष्णा पब्लिक स्कूल कोड़ातराई,जिंदल स्कूल एवं रायगढ़ नगर के खिलाड़ी शामिल है। महिला और पुरुष वर्ग का अलग-अलग मुकाबले आयोजित किया गया। मुकाबले में जिले के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया।

    जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक बट्टीमार और सचिव आरती सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो अभ्यास करने के लिए एक बेहतरीन मार्शल आर्ट है, एक ऐसी कला जो कुछ कठिन परिस्थितियों में काम आ सकती है। बेशक ताइक्वांडो का एक मुख्य उद्देश्य आपको खुद का बचाव करने के विभिन्न तरीके सिखाना है इसके साथ ही ताइक्वांडो भविष्य में अवसरो के द्वार भी खोलता है। जैसे की इसमें मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन आदि का लाभ मिलता है मान सम्मान प्राप्त होता है।

    हमारे जिले में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी द्वारा कुशल प्रशिक्षण दिया जाता है। ताइक्वांडो प्रशिक्षण महिलाओ के लिए बहुत आवश्यक है जो विपरीत परिस्थितियों में अपने हौसले को बनाए रखेने के लिए ये बहुत ही मददगार साबित होगा। उन्हों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच ऋषि सिंह ने बताया कि यह जिला स्तरीय मुकाबला था। इसके बाद 5 से 7 जुलाई तीन दिवसीय रायगढ क्लब में 20 वाँ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे प्रदेश से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आज युवा ताइक्वांडो में अपनी अच्छी रुचि दिखा रहे हैं।