Pendra Information : डोंगरिया के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

Pendra Information : डोंगरिया के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

: थाना क्षेत्र के डोंगरिया के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिली है। युवक रिश्तेदार मौसा के घर बीते चार महीने से रह रहा था। पुलिस मामले में जांच विवेचना में जुट गई है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:15:34 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:15:34 AM (IST)

HighLights

  1. हत्या के मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
  2. पुलिस ने बताया जल्द ही आरोपित पकड़ा गया
  3. पीएम के बाद सुराग मिलने की बात कही

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा: थाना क्षेत्र के डोंगरिया के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिली है। युवक रिश्तेदार मौसा के घर बीते चार महीने से रह रहा था। पुलिस मामले में जांच विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरिया निवासी युवक चौहान सिंह (30 ) ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह अपने रिश्तेदार के घर में बीते चार माह से रह रहा था। मंगलवार को एक कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। इसकी सूचना पेंड्रा पुलिस और पुलिस के आलाधिकारियों को दी जिस पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि कल्याण सिंह के साढू का बेटा चौहान सिंह जो मरवाही थाना क्षेत्र के बरौर गाव निवासी था,पिछले चार माह से अपने मौसा के घर पर ही रहकर ही ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और वही उन्ही के घर में रहता था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में शव उसके घर के एक कमरे में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक चौहान सिंह के सिर पर गहरे वार के निशान भी थे।

इसकी सूचना गांव के कोटवार के द्वारा पेंड्रा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस व पुलिस के आलाधिकारी सहित साइबर सेल और डाग स्कावड की टीम भी मौके पर पहुचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है ब्लाइंड मर्डर है पर घटना कल की है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखतें हुए डाग स्कावड एवं फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम को भी जांच के लिए बुलाई गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या की है और पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले को संज्ञान में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।