एक ही मैच में 8 छक्‍के ठोक निकोलस पूरन बन गए T20 WC 2024 के सिक्‍सर किंग, टॉप-5 में कितने भारतीय?
हाइलाइट्स

निकोलस पूरन ने अकेले अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच में ही 8 छक्‍के ठोक दिए.कुल चार मैचों में 13 छक्‍कों के साथ पूरन इस लिस्‍ट में पहले स्‍थान पर हैं.भारतीय टीम के टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में अब तक हुए मैच लो स्‍कोरिंग रहे.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में सभी 20 टीमें अपने लीग स्‍टेज के मैच खेल चुकी हैं. 20 जून से टॉप-8 टीमों के बीच सुपर-8 की जंग शुरू होने जा रही है. टी20 को चौकों और छक्‍कों का खेल माना जाता है. हालांकि अमेरिका की पिचों पर हुए लो स्‍कोरिंग मैचों के दौरान इस बार फैन्‍स को मैदान पर धूम-धड़ाके से थोड़ा महरूम रहना पड़ा. मन में फिर भी यह सवाल उठना लाजमी है कि लीग स्‍टेज के मैचों के बाद किस टीम के खिलाड़ी ने सबसे ज्‍यादा चौके-छक्‍के लगाए? टॉप-10 में भारत के कुल कितने खिलाड़ी हैं? आइये हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं.

टी20 वर्ल्‍ड कप के लीग स्‍टेज में सभी टीमों ने कुल चार-चार मैच खेले हैं. सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने के मामले में पहले स्‍थान पर वेस्‍टइंडीज के निकोलस पूरन हैं. उन्‍होंने चार पारियों में 13 छक्‍के अपने नाम किए. अमेरिका के एरोन जॉनसन भी 13 छक्‍के लगाकर इस फेहरिस्‍त में संयुक्‍त रूप से नंबर-1 हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के मार्कस स्‍टोइनिस और अफगानिस्‍तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने 10-10 छक्‍के लगाए हैं. इस लिस्‍ट में नंबर-5 पर ट्रेविस हेड हैं, जिन्‍होंने कुल 9 छक्‍के लगाए.

किसने लगाए सबसे ज्‍यादा चौके?
अफगानिस्‍तान के इब्राहिम जादरान ने इस टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा 17 चौके लगाए. ऑस्‍ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हेड के बैट से कुल 14 चौके आए. ऑस्‍ट्रेलिया के मार्कस स्‍टोइनिस और स्‍कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन भी उनसे ज्‍यादा पीछे नहीं हैं. दोनों प्‍लेयर्स ने 13-13 चौके लगाए. अमेरिका के एंड्रीस गौस भी 12 चौकों के साथ पांचवें स्‍थान पर हैं.

टॉप-5 में कितने भारतीय?
अगर छक्‍के लगाने वाले प्‍लेयर्स की टॉप-5 लिस्‍ट पर नजर डालें तो इसमें एक भी भारतीय का नाम नजर नहीं आता है. इसी तर्ज पर टी20 वर्ल्‍ड कप में टॉप-5 चौके लगाने वाले प्‍येर्स की लिस्‍ट में भी किसी भारतीय प्‍लेयर का नाम नजर नहीं आता है. यहां तक कि टॉप-10 चौके और छक्‍के लगाने वाले बैटर्स में कोई भारतीय नहीं है. भारत ने कुल तीन मैच खेले हैं. यह सभी मैच लो स्‍कोरिंग रहे. लिहाजा चौकों और छक्‍कों के मामले में टीम इंडिया फिसड्डी ही साबित हुई है.

Tags: Icc T20 world cup, Indian Cricket Staff, Nicholas Pooran, T20 World Cup

Vamika Gabbi was seen dancing with the paparazzi | पैपराजी के साथ डांस करती दिखीं वामिका गब्बी: हेयर कटिंग करवाने आलिम हकीम के यहां पहुंचे विक्की कौशल, संजय दत्त समेत कई सेलेब्स स्पॉट हुए

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट क्रोम स्टूडियो से बाहर निकलती दिखाई दीं। क्रोम स्टूडियो मुंबई के बांद्रा वेस्ट में है। आलिया चेक ब्लेजर और वाइड लेग जीन्स पहने नजर आईं। एक्ट्रेस वामिका गब्बी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उन्होंने पैपराजी के साथ एयरपोर्ट पर डांस किया। इस दौरान श्रुति हासन भी एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट के साथ बूट पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया। विक्की कौशल भी बांद्रा में स्पॉट हुए। विक्की बाल कटवाने आलिम हकीम के सैलून पहुंचे। अरशद वारसी भी बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। योगा क्लास के बाहर एक्ट्रेस शरवरी वाघ स्पॉट हुईं। शरवरी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मुंज्या में नजर आई हैं। लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।

क्रोम स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट।

क्रोम स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट।

वामिका गब्बी का एयरपोर्ट लुक।

वामिका गब्बी का एयरपोर्ट लुक।

हेयर कटिंग करवाने पहुंचे विक्की कौशल।

हेयर कटिंग करवाने पहुंचे विक्की कौशल।

स्टाइलिश लुक में दिखीं श्रुति हासन।

स्टाइलिश लुक में दिखीं श्रुति हासन।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए संजय दत्त।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए संजय दत्त।

माहिरा शर्मा का इंडियन लुक।

माहिरा शर्मा का इंडियन लुक।

बेटी के साथ एयरपोर्ट पर दिखे अरशद वारसी।

बेटी के साथ एयरपोर्ट पर दिखे अरशद वारसी।

कृषि सखी बनेगी किसानों की आय दोगुनी करने का आधार, किसान सम्मान सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री शिवराज

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 34,000 कृषि सखी खेती और किसानी की आय को दोगुना करने का बड़ा आधार बनेगी। कृषि मंत्री चौहान मंगलवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 10:04:39 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 10:04:39 PM (IST)

कृषि सखी बनेगी किसानों की आय दोगुनी करने का आधार, किसान सम्मान सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री शिवराज
वाराणसी में कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

HighLights

  1. वाराणसी के मेहंदीगंज में किसान सम्मान सम्मेलन
  2. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन
  3. शिवराज बोले, खेती भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है

नईदुनिया संवाददाता, वाराणसी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान आत्मा। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि किसान भगवान के रूप हैं। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। हमने किसानों की आय दोगुना करने पूरा रोडमैप तैयार किया है।

किसानों की आय होगी दोगुनी

कृषि मंत्री ने कहा कि 34,000 कृषि सखी खेती और किसानी की आय को दोगुना करने का बड़ा आधार बनेगी। एक करोड़ लखपति दीदी के बाद कृषि सखी महिला वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

कृषि मंत्री चौहान मंगलवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शिवराज ने कहा कि किसान कल्याण में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

किसान कल्याण प्रधानमंत्री की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में किसान कल्याण है। तीसरे कार्यकाल में पहला काम उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वितरण की फाइल पर हस्ताक्षर का ही किया है। किसानों की आय दोगुना करने के लिए सबसे पहले तो उत्पादन को बढ़ाना है।

naidunia_image

नई तकनीक से उत्पादन लागत को कम करने पर हमारा पूरा जोर है। पूरी दुनिया में हमारे किसानों को सबसे सस्ता रासायनिक उर्वरक मिल रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड और किसान सम्मान निधि ने किसानों को साहूकारों से पूरी तरह से छुटकारा दिलाया है।

किसानों को उपज के बेहतर दाम मिलें इसके लिए 50 प्रतिशत लाभ देकर न्यूनतम समर्थन मूल्य अधिक से अधिक फसलों पर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि वानिकी, खेती के साथ पशुपालन, फलों व फूलों की खेती, प्राकृतिक खेती किसानों के लिए संबल है। कृषि मंत्री चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उदाहरण रखते हुए उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हुए बेहतर कामकाज की प्रशंसा भी की।

Korba Information: भारतीय संस्कृति को विश्व में स्थापित करने में कला साधकों का योगदान

सभा में जिले से महामंत्री शिव दुबे, सह-महामंत्री अखिलेश श्रीवास कोषाध्यक्ष, आशीष शर्मा, लोक कला प्रमुख अरुण दास वैष्णव संभाग प्रमुख सीआर देवांगन ने सहभागिता की।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 12:38:01 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 12:38:01 AM (IST)

HighLights

  1. संस्कार भारती का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन
  2. राज्य के 11 जिलों से आए 63 प्रतिनिधि रहे उपस्थिति
  3. नई कार्यकारिणी का चुनाव, माहुलीकर बने महामंत्री

नईदुनिया न्यूज, कोरबा : कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ की 23 वीं प्रांतीय साधारण सभा, ऐतिहासिक – पौराणिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में प्रांत के 11 जिलों से आए 63 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय लोककला सहप्रमुख निरंजन पंडा ने कहा कि संस्कार भारती की आज तीसरी पीढ़ी उपस्थित है। भारतीय संस्कृति को विश्व में स्थापित करने के लिए कलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

छह सत्रों में हुई इस दो दिवसीय साधारण सभा की शुरुआत निरंजन पंडा अखिल भारतीय लोककला सहप्रमुख, अनिल जोशी मध्य क्षेत्र प्रमुख व रिखी सिंह क्षत्रिय प्रांतीय अध्यक्ष के आतिथ्य में हुई। मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात ध्येय गीत से सत्र प्रारंभ हुआ। प्रथम सत्र में वार्षिक प्रतिवेदन प्रांतीय महामंत्री हेमंत महुलीकर ने रखा। जिसका अनुमोदन उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने ओंकार ध्वनि के साथ किया। इस दौरान अनेक सदस्यों ने स्वेच्छा से दान की राशि कोषाध्यक्ष को सौंपी। द्वितीय सत्र विभिन्न जिलों से आए हुए अध्यक्षों के आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिला इकाइयों के महामंत्रियों द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ओडिशा से आए कला साधिकाओं देवकी मलिक, सुनीमा प्रधान एवं स्वतीका प्रधान ने ओडिशी नृत्य की प्रस्तुति दी। इन युवा कला साधकों को संस्कार भारती छत्तीसगढ़ की ओर से महंत दिव्याकांत दास ने सम्मानित किया। मध्य क्षेत्र प्रमुख जोशी ने रीति नीति और व्यवस्था पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सभी को एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी निभाते हुए अनुशासित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करनी चाहिए। उन्होंने कहा संस्कार भारती में पद नहीं दायित्व स्वीकारा जाता है। कोई भी कार्य दायित्व में रहकर ही करें ये जरूरी नहीं एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भी कार्य को करना सीखना होगा। चतुर्थ सत्र में अखिल भारतीय लोक कला सह संयोजक निरंजन पंडा का मार्गदर्शन मिला। जिसमें उन्होंने कार्यक्षेत्र में साध्य, साधन और साधक इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर उपस्थित प्रतिनिधियों के विचार भी लिए। उन्होंने संस्कार भारती की कार्यपद्धति पर भी प्रकाश डाला। प्रांत साहित्य संयोजक डा. विश्वनाथ कश्यप ने राजमाता अहिल्या बाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी देते हुए समाज में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने के लिए उनके योगदान को याद किया। ज्ञातव्य है कि 31 मई 2024 से 31 मई 2025 तक देश में राजमाता अहिल्या की जयंती का त्रिशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। साहित्य संयोजक डा विश्वनाथ कश्यप द्वारा सभी अतिथियों व प्रतिनिधियों का काव्यमय आभार किया गया। सभा में जिले से महामंत्री शिव दुबे, सह-महामंत्री अखिलेश श्रीवास कोषाध्यक्ष, आशीष शर्मा, लोक कला प्रमुख अरुण दास वैष्णव संभाग प्रमुख सीआर देवांगन ने सहभागिता की।

नई कार्यकारिणी का चुनाव, माहुलीकर बने महामंत्री

पंचम सत्र में वर्ष 2024-27 के लिए प्रांत की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। रिखी क्षत्रिय के नाम का प्रस्ताव नए प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में रखा गया। प्रांतीय महामंत्री के रूप में हेमंत माहुलीकर एवं प्रांतीय कोष प्रमुख मानसर निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष ने प्रबंधकारिणी के अन्य सदस्यों की घोषणा की। इसमें कार्याध्यक्ष डा माणिक विश्वकर्मा नवरंग, उपाध्यक्ष डा योगेंद्र योगेंद्र चौबे खैरागढ़, उपाध्यक्ष डा जयमति कश्यप कोंडागांव, सह महमंत्री डा पुरुषोत्तम चंद्राकार रायपुर, सह कोषाध्यक्ष लोकेश पवार, मातृशक्ति संयोजिका शैलदुलारी सार्वा, मातृशक्ति सहसंयोजिका सुधा देवांगन रायगढ़ , मंत्री सचिन काले, सदस्य डा शुभ्रा रजक तिवारी, रुपेश अग्रवाल, रीजेंद्र गंजीर, कबीर चंद्राकर रहे।

मां भारती व संस्कृति के संरक्षण की जिम्मेदारी संगठन पर

समापन समारोह महंत दिव्यकांत दास के मुख्य आतिथ्य व रिखी क्षत्रिय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गोपाल यादव पालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के भविष्य के लिए पांच बिंदु बहुत महत्वपूर्ण हैं। अपनी कलाओं की अभिव्यक्ति इन पांच बिंदुओं के माध्यम से यदि समाज में होगी तो परिवर्तन का एक सकारात्मक दृश्य उपस्थित होगा। मुख्य अतिथि महंत दिव्यकांत दास ने कहा कि मां भारती व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की महती जिम्मेदारी संस्कार भारती के कंधों पर है और इस जिम्मेदारी का निर्वहन संस्कार भारती भली भांति कर रही है।

साय सरकार जुटी है हर वर्ग के हितार्थ : रत्नावली

भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा विष्णु देव साय सरकार को विफल बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी सरकार ने महज छह माह में वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना कांग्रेस के लोग कभी नहीं कर सकते हैं। जनता मुख्यमंत्री तथा उनकी सरकार के कामकाज को सराह रही है,इसे कांग्रेस के लोग

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 12:29:05 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 12:29:05 AM (IST)

साय सरकार जुटी है हर वर्ग के हितार्थ : रत्नावली

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा विष्णु देव साय सरकार को विफल बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी सरकार ने महज छह माह में वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना कांग्रेस के लोग कभी नहीं कर सकते हैं। जनता मुख्यमंत्री तथा उनकी सरकार के कामकाज को सराह रही है,इसे कांग्रेस के लोग पचा नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा है कि कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, वैसे ही हमारे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अभी शैशवास्था में ही है, और उसके नेक कदम अब जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि छह माह की ही अल्प अवधि में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल ने ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं कि कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने की ओर तेजी से अग्रसर हैं। महतारी वंदन योजना ने माता बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया है,साय सरकार बिना भेदभाव के और बगैर जातपात के भेद किए सभी महिलाओं के बैंक खाते में हर माह एक हजार रुपये की सहायता राशि डाल रही है। किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज उपलब्ध करा रही है,उनके धान की खरीदी घोषणा के अनुरूप की है और उन्हें समय पर पूरी राशि का भुगतान भी सुनिश्चित किया है। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के भुगतान के संदर्भ के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक फैसला लिया है। कश्यप ने बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के दूर दराज के गांवों के निवासी तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनकी पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान कराने की व्यवस्था कराई है। पहले इन लोगों को अपने पसीने की कमाई के लिए 60 से 100 किमी दूर स्थित बैंक शाखाओं में जाना पड़ता था,अब तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके गांव के ही हाट बाजार में शिविर लगाकर राशि का भुगतान किया जाएगा। कौशल ने कहा है कि तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य ज्यादातर आदिवासी भाई बहन ही संलग्न हैं,सरकार के ताजा कदम से आदिवासी समुदाय को बड़ा लाभ होगा। नक्सल उन्मूलन अभियान और नक्सल पीड़ित आदिवासियों के पुनर्वास की दिशा मे भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने जो कदम उठाए हैं,उनके आशातीत परिणाम भी सामने आने लगे हैं। मुठभेड़ में रोज अनेक नक्सली मारे जा रहे हैं तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीण तेजी से समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। सैकड़ों नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। यह हमारी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। कांग्रेस आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती आई है। देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति और छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री देने का काम भाजपा ने ही किया है।

दयालदास बघेल हैं संवेदनशील

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा है कि भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग को भी साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। साय मंत्रिमंडल में दयालदास बघेल को फिर से प्रतिनिधित्व मिलना इस बात का बड़ा उदाहरण है। दयाल दास बघेल बड़े ही सुलझे हुए और संवेदनशील जननेता हैं, उनकी राजनीति और प्रशासन में अदभूत पकड़ है,उन्हें इसका दीर्घ अनुभव है। डा. रमन सिंह सरकार में लगातार मंत्री पद पर रहकर बघेल ने अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन किया था। अब साय सरकार में खाद्य मंत्री के रूप में भी दयालदास जी बघेल शानदार परफारमेंस दिखा रहे हैं। हर गरीब परिवार को समय पर और पर्याप्त राशन मुहैया कराया जा रहा है। बघेल पूरी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं,उनके नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली और भी मजबूत हुई है,भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और गरीबों को उनके हिस्से का पूरा राशन मिल रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आई है और राशन माफिया पर लगाम लगा है।

Crew India Head Coach: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच का इंटरव्यू दिया, क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी से मिले

टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो जाएगा। बीसीआई को नए कोच की तलाश है। इसके लिए बोर्ड ने आवेदन की तिथि 27 मई तय की थी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, गौतम गंभीर का नाम लगभग माना जा रहा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 08:51:53 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 08:51:53 PM (IST)

Team India Head Coach: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच का इंटरव्यू दिया, क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी से मिले
पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज हैं गौतम गंभीर।
  2. बीते दिनों कहा था- राष्ट्रीय टीम कोच बनना सम्मान।
  3. बीसीसीआई जल्द कर सकता है आधिकारिक घोषणा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इंटरव्यू दिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। इस कमेटी में पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक शामिल हैं।

अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि BCCI को कितने आवेदन मिले हैं। बोर्ड ने एप्लीकेशन की अंतिम तिथि 27 मई तय की थी। बीसीसीआई टीम इंडिया के अगले कोच की तलाश कर रहा है, क्योंकि मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा।

टीम इंडिया का कोच बनना सम्मान की बात

1 जून को अबू धाबी में एक कार्यक्रम में गौतम गंभीर ने कहा था कि भारतीय टीम का कोच बनना सम्मान की बात है। मैं टीम इंडिया का कोच बनना पसंद करूंगा। अपनी नेशनल टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। गंभीर ने कहा, ‘जब आप भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते है तो दुनिया भर में 140 करोड़ से भारतीयों की नजरों में रहते हैं। इससे बड़ा क्या हो सकता है।’

गौतम गंभीर ने बतौर खिलाड़ी दो विश्व कप जीते

गौतम गंभीर आईपीएल 2022-23 में लखनऊ सुपर जाइंट्स मेंटर थे। वह 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े। गंभीर ने लखनऊ को दो बार प्लेऑफ में पहुंचाया। वहीं, इस साल उनकी मेंटरशिप केकेआर चैंपियन बनी है।

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज टी20 विश्व कप 2002 और वनडे वर्ल्ड कप 20211 जीतने वाले टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2011-17 तक आईपीएल में कोलकाता की कप्तानी की। गौतम गंभीर ने बतौर कप्तान 2012 और 2014 में खिताब जीते। हालांकि उनके पास अंतरराष्ट्रीय या डोमेस्टिक लेवल पर कोचिंग का अनुभव नहीं है। वे दो आईपीएल फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के इंचार्ज रहे हैं।

2027 तक रहेगा नए हेड कोच का कार्यकाल

टी20 विश्व कप के दौरान नए हेड कोच का चयन हो जाएगा। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को आईसीसी के पांच टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप, वनडे विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शामिल हैं।

पाक गेंदबाज हारिस राऊफ के झगड़े पर PCB सख्त, अध्यक्ष फैन से बोले- माफी मांगो वर्ना एक्शन लेंगे

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस राऊफ की फैन के साथ हुई झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर झगड़े का वीडियो सामने आने के बाद से ही क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है. पूर्व क्रिकेट से लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तक इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. अब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी का भी इस पर बयान सामने आया है.

आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले दौर से बाहर हुई पाकिस्तान क्रिकेट टीम से फैंस बेहद नाराज हैं. मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें तेज गेंदबाज हारिस राऊफ और फैस के बीच झड़प का मामला देखने को मिला. फैन ने उनको कुछ अपशब्द कहे जिसके बाद वो भड़क गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस मामले पर हारिस ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी बात रखी.

Bhopal Information: बीडीए की संपत्तियां के मूल्यों का हुआ निर्धारण, बोर्ड बैठक में हुई चर्चा

प्राधिकरण की मिसरोद चरण 2 योजना, 3 पीएसपी भूखंड, राजा भोज योजना, इंद्रपुरी योजना, स्वामी विवेकानंद परिसर 10 भवन, कटारा हिल्स, आवासीय योजना, गौरीशंकर कौशल आवासीय योजना, बर्रई चरण दो, झरनेश्वर काम्प्लेक्स योजना 6 प्रकोष्ठ, 45 मीटर मिसरोद, बर्रई, जाटखेड़ी योजना, एमजी रुसिया नगर योजना 3 भवन, एयरोसिटी फेस 1 व 3 व्यावसायिक भूखंड योजनाओं के संबंध में प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया ।

By PANKAJ SHRIVASTAVA

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 10:45:37 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 10:46:47 PM (IST)

HighLights

  1. संभागायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय ल‍िए
  2. विभिन्न संपत्तियों के विक्रय के साथ ही विज्ञप्ति के माध्यम से प्रसारित करेंगे
  3. बैठक का संचालन प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सचिव ने किया

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) की बोर्ड बैठक मंगलवार को संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बीडीए की संपत्तियों के मूल्यों का निर्धारण किया गया। बैठक के दौरान संभागायुक्त ने कहा कि बीडीए अपनी विभिन्न संपत्तियों के विक्रय के साथ ही विज्ञप्ति के माध्यम से इन्हें प्रसारित करे। जिससे शहर के नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में निगमायुक्त हरेंद्र नारायन, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, बीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप जैन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

बैठक में प्राधिकरण की विभिन्न संपत्तियां जिनमें भूखंड भवन प्रकोष्ठ भी सम्मिलित हैं, उनके आवंटन, मूल्यांकन, व्ययन आदि के संबंध में निर्णय लिया गया। प्राधिकरण की मिसरोद चरण 2 योजना, 3 पीएसपी भूखंड, राजा भोज योजना, इंद्रपुरी योजना, स्वामी विवेकानंद परिसर 10 भवन, कटारा हिल्स, आवासीय योजना, गौरीशंकर कौशल आवासीय योजना, बर्रई चरण दो, झरनेश्वर काम्प्लेक्स योजना 6 प्रकोष्ठ, 45 मीटर मिसरोद, बर्रई, जाटखेड़ी योजना, एमजी रुसिया नगर योजना 3 भवन, एयरोसिटी फेस 1 व 3 व्यावसायिक भूखंड योजनाओं के संबंध में प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया । साथ ही प्राधिकरण की विभिन्न भूमियों के पट्टे नवीनीकरण का प्रस्ताव रखा गया। बैठक का संचालन प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सचिव ने किया।

Rain Forecast India: 22 जून तक इन राज्यों में होगी बारिश, सामने आया मौसम विभाग का ताजा अपडेट

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर बरपा रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। अगले पांच दिनों तक कुछ राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 10:24:23 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 10:29:54 PM (IST)

Rain Forecast India: 22 जून तक इन राज्यों में होगी बारिश, सामने आया मौसम विभाग का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया ।

HighLights

  1. देश के अधिकांश राज्यों मेंं गर्मी का प्रकोप जारी है।
  2. इस बीच कुछ राज्यों गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
  3. आईएमडी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rain Forecast: अगले दो दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बारिश से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाएं और पूर्वोत्तर असम पर चक्रवाती परिसंचरण से मौसम में बदलाव होगा। सिक्किम में इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। जहां 20 से 22 जून तक भारी बारिश हो सकती है।

गोवा, कोंकण और गुजरात में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों तक गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज और बिजली के साथ बारिश होगी। वहीं, 20 और 21 जून को गुजरात, कोंकण और गोवा में छिपपुट से तेज बारिश का अनुमान है।

केरल में बारिश का पूर्वानुमान

आईएमडी का अनुमान है कि पिछले कुछ दिनों में मानसून की बारिश में कमी के बाद केरल में 21-22 जून तक बारिश में वृद्धि देखी जाएगी। मंगलवार को मौसम एजेंसी ने उत्तरी केरल के छह जिलों में येलो अलर्ट और 21 जून के लिए मलप्पुरम, कोझिकोड और कन्नूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

  • स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश संभव है।
  • दक्षिणी मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिणी ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ स्थानों पर बारिश होगी।
  • कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू की स्थिति संभव है।
  • मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
Darshan Thoogudeepa gone to pub earlier than homicide of fan renukaswamy | फैन की हत्या से पहले दर्शन ने की थी पार्टी: रेणुकास्वामी मर्डर केस में नया अपडेट, आरोपियों ने बदले थे खून से सने कपड़े

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर कन्नड़ स्टार दर्शन 33 साल के फैन रेणुकास्वामी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं। इस बीच केस से जुड़े नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि रेणुकास्वामी के मर्डर से पहले दर्शन बेंगलुरु के एक पब में पार्टी कर रहे थे।

इस पार्टी में उनके साथ कन्नड़ के मशहूर कॉमेडियन चिकन्ना भी मौजूद थे जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी करने के बाद दर्शन अपनी फीमेल फ्रेंड पवित्रा गौड़ा के साथ पट्टनगेरे गांव के एक गोडाउन गए थे जहां रेणुकास्वामी का मर्डर किया गया।

पुलिस कस्टडी में दर्शन।

पुलिस कस्टडी में दर्शन।

आरोपियों ने बदले थे खून से सने कपड़े

रिपोर्ट के मुताबिक, गोडाउन में रेणुकास्वामी को किडनैप करके रखा गया था जहां दर्शन और उनके साथियों ने उसे जमकर मारा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

सोमवार सुबह बेंगलुरु पुलिस ने रिलायंस स्टोर जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया। दर्शन को भी पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए मैसूरू ले जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले के एक आरोपी राघवेंद्र के चित्रदुर्ग स्थित घर से रेणुकास्वामी की गोल्ड चेन और वॉलेट भी मिला है। पुलिस इस मामले में अब तक दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मृतक रेणुकास्वामी।

मृतक रेणुकास्वामी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए थे चौंकाने वाले खुलासे

हाल ही में रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मर्डर से पहले उसे टॉर्चर करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए थे। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे। उसकी पीठ, छाती और हाथ-पैर पर कई जख्म थे जिससे खून बह रहा था। शव के कई हिस्सों को कुत्तों ने नोंच डाला था।

9 जून को मिली थी रेणुकास्वामी की लाश

पुलिस के मुताबिक, 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के पास रेणुकास्वामी की लाश मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे। इसके बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई।

क्यों की गई रेणुकास्वामी की हत्या?

मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पवित्रा ने दर्शन को रेणुका की हत्या के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए कहा। बेंगलुरु पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि दर्शन ने हत्या की जिम्मेदारी लेने के लिए अपने 3 साथियों को 15 लाख रुपए ऑफर किए थे।

दर्शन और पवित्रा गौड़ा।

दर्शन और पवित्रा गौड़ा।

9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीत चुके हैं दर्शन

47 साल के एक्टर दर्शन, कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वे कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों करिया, कालासिपाल्या, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमन, रॉबर्ट, कातेरा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।