प्राधिकरण की मिसरोद चरण 2 योजना, 3 पीएसपी भूखंड, राजा भोज योजना, इंद्रपुरी योजना, स्वामी विवेकानंद परिसर 10 भवन, कटारा हिल्स, आवासीय योजना, गौरीशंकर कौशल आवासीय योजना, बर्रई चरण दो, झरनेश्वर काम्प्लेक्स योजना 6 प्रकोष्ठ, 45 मीटर मिसरोद, बर्रई, जाटखेड़ी योजना, एमजी रुसिया नगर योजना 3 भवन, एयरोसिटी फेस 1 व 3 व्यावसायिक भूखंड योजनाओं के संबंध में प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया ।
By PANKAJ SHRIVASTAVA
Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 10:45:37 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 10:46:47 PM (IST)
HighLights
- संभागायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- विभिन्न संपत्तियों के विक्रय के साथ ही विज्ञप्ति के माध्यम से प्रसारित करेंगे
- बैठक का संचालन प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सचिव ने किया
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) की बोर्ड बैठक मंगलवार को संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बीडीए की संपत्तियों के मूल्यों का निर्धारण किया गया। बैठक के दौरान संभागायुक्त ने कहा कि बीडीए अपनी विभिन्न संपत्तियों के विक्रय के साथ ही विज्ञप्ति के माध्यम से इन्हें प्रसारित करे। जिससे शहर के नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में निगमायुक्त हरेंद्र नारायन, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, बीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप जैन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक में प्राधिकरण की विभिन्न संपत्तियां जिनमें भूखंड भवन प्रकोष्ठ भी सम्मिलित हैं, उनके आवंटन, मूल्यांकन, व्ययन आदि के संबंध में निर्णय लिया गया। प्राधिकरण की मिसरोद चरण 2 योजना, 3 पीएसपी भूखंड, राजा भोज योजना, इंद्रपुरी योजना, स्वामी विवेकानंद परिसर 10 भवन, कटारा हिल्स, आवासीय योजना, गौरीशंकर कौशल आवासीय योजना, बर्रई चरण दो, झरनेश्वर काम्प्लेक्स योजना 6 प्रकोष्ठ, 45 मीटर मिसरोद, बर्रई, जाटखेड़ी योजना, एमजी रुसिया नगर योजना 3 भवन, एयरोसिटी फेस 1 व 3 व्यावसायिक भूखंड योजनाओं के संबंध में प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया । साथ ही प्राधिकरण की विभिन्न भूमियों के पट्टे नवीनीकरण का प्रस्ताव रखा गया। बैठक का संचालन प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सचिव ने किया।



.jpg)

