रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान बनने को नहीं थे तैयार… पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष का चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम टी20 में विश्व विजेता बनने की दहलीज पर खड़ी है. भारतीय टीम को इस ट्रॉफी के लिए 11 साल से इंतजार है. रोहित की कप्तानी को लेकर सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि एक समय ऐसा था जब हिटमैन टीम इंडिया की कमान संभालने को तैयार नहीं थे. काफी मान मनौव्वल के बाद रोहित भारतीय टीम के कप्तान बने. गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने में रोहित की कप्तानी का बड़ा हाथ रहा है.

भारतीय टीम बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेले जाने वाले मैच में जीत की दावेदार है. टीम के लिए 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वैश्विक खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी. गांगुली ने कोलकता में पीटीआई से कहा, ‘मैं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए बहुत खुश हूं. यही जीवन का चक्र है कि जो छह महीने पहले वह मुंबई इंडियंस का कप्तान भी नहीं थे अब उसकी अगुआई में भारत विश्व कप के फाइनल में खेलेगा.’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के इस पूर्व अध्यक्ष ने खुलासा किया कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार नहीं थे.

भारत- साउथ अफ्रीका के 5 सूरमा… जिनपर टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में रहेंगी नजरें, पलक झपकते बदल देंगे गेम

टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में बने 525 रन… 89 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ धुआं- धुआं, 292 रन की हुई बड़ी साझेदारी

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा, ‘रोहित दो विश्व कप फाइनल खेले हैं. यहां अब तक टीम का अभियान अजेय रहा है. यह उनकी नेतृत्व के गुणों को दर्शाता है. मुझे उनकी सफलता पर आश्चर्य नहीं है क्योंकि वह तब कप्तान बने जब मैं बीसीसीआई अध्यक्ष था. उस समय विराट कोहली कप्तानी नहीं करना चाहते थे.’ तब रोहित को कप्तान की जिम्मेदारी लेने के लिए मनाने में बहुत समय लगा. क्योंकि वह इसके लिए तैयार नहीं थे. उन्हें कप्तान बनाने में हम सभी को बहुत मेहनत करनी पड़ी और मैं उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट की प्रगति को देखकर बहुत खुश हूं.’

गांगुली ने कहा कई बार आईपीएल खिताब जीतना बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि यह टूर्नामेंट काफी लंबा चलता है. बकौल गांगुली, ‘रोहित के नाम पांच आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड है, जो एक बड़ी उपलब्धि है. आईपीएल जीतना कभी-कभी अधिक कठिन होता है. मुझे गलत मत समझिए, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आईपीएल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बेहतर है. आपको आईपीएल जीतने के लिए 16-17 (12-13) मैच जीतने होते हैं.

Tags: Rohit sharma, Sourav Ganguly, Workforce india

मप्र से देश में इमारती लकड़ी व बांस का कर सकेंगे निर्बाध परिवहन, ऑनलाइन मिलेगा नेशनल ट्रांजिट पास

भारत सरकार ने ऑनलाइन एनटीपीएस को तैयार किया था। अब इस सिस्टम को मध्य प्रदेश सरकार ने भी लागू कर दिया है, जिससे इमारती लकड़ी व बांस को मध्य प्रदेश से देश में किसी भी हिस्से में लेकर जा सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 03:11:59 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 03:11:59 AM (IST)

नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राज्य की सीमाओं पर बिना किसी परेशानी के होगी आवाजाही।
  2. चार हजार से अधिक आवेदकों को हुआ है सुविधा का लाभ।
  3. 20 जुलाई 2020 को मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की थी शुरु।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। अब मध्य प्रदेश से देशभर में इमारती लकड़ी और बांस का निर्बाध परिवहन किया जा सकेगा। इसके लिए विकसित वनोपज के निर्बाध परिवहन के लिए भारत शासन द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन एनटीपीएस (नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम) को वन विभाग ने मप्र में भी लागू कर दिया है। यह प्रणाली ट्रांजिट पास को निर्बाध रूप से जारी करने की सुविधा प्रदान करती है।

वेब-पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से भी ट्रांजिट परमिट (टीपी) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा करवा सकेंगे। ई-भुगतान प्रणाली टीपी डाउनलोड करने से पहले शुल्क का भुगतान मोबाइल एप/वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। व्यापार करने में आसानी के लिए लकड़ी और बांस के पारगमन के लिए पूरे भारत के लिए एक परमिट की सुविधा प्रदान की जा रही है।

चार आवेदक ले चुके हैं सुविधा का लाभ

नई सुविधा में मोबाइल एप की मदद से मूल स्थल से गंतव्य स्थल तक राज्य की सीमाओं पर बिना किसी परेशानी या टोकाटोकी के आवाजाही हो सकेगी। अब तक इस सुविधा का लाभ चार हजार से अधिक आवेदकों को प्रदाय किया जा चुका है।

पायलट परीक्षण के तौर पर किया था शुरु

20 जुलाई 2020 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इंदिरा पर्यावरण भवन में एनटीपीएस का शुभारंभ किया था। उस दौरान इसको एमपी और तेलंगाना में पायलट परीक्षण के तौर पर शुरु किया था।

क्या होता है राष्ट्रीय ट्रांजिट पास प्रणाली

राष्ट्रीय पारगमन पास प्रणाली (एनटीपीएस) में निजी भूमि/सरकारी/निजी डिपो के जरिए लकड़ी, बांस और अन्य वन उत्पादों के दूसरे राज्य और दूसरे राज्य के परिवहन के लिए एक ऑनलाइन पारगमन पास जनरेशन सिस्टम है। इसका उपयोग पारगमन परमिट जारी करने, निगरानी करने और रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए करते हैं।

Shivpuri Information: अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम पर फायरिंग, बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा, 4 आरोपियों पर FIR

शिवपुरी जिले के गांव में कब्जा हटाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर हमला हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से राजस्व निरीक्षक पर गोली चला दी। जान बचाकर भाग रही प्रशासन की टीम को आरोपियों ने बंधक बना लिया। उसके बाद उनके साथ लाठी व डंडों से मारपीट की।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 02:14:46 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 02:14:46 AM (IST)

Shivpuri News: अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम पर फायरिंग, बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा, 4 आरोपियों पर FIR
राजस्व व पुलिस की टीम पर हमला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पीड़ित की भूमि पर आरोपियों ने कर लिया है कब्जा।
  2. तहसील न्यायालय के आदेश का पालन करने पहुंची थी टीम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर में शुक्रवार को तहसील न्यायालय के आदेश पर राजस्व व पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। इसी दौरान अतिक्रमण करने वाले परिवार ने राजस्व व पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

अमले को बंधक बनाकर लाठी, कुल्हाड़ी आदि से हमला कर मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार तहसील न्यायालय के आदेश के पालन में धारा 250 के प्रकरण में शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक राजेश वर्मा, राजस्व दल पटवारी पराग राहौरा, पटवारी संदीप वर्मा, हल्का पटवारी दर्रोनी हरी वर्मा तहसील शिवपुरी व पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

कब्जा दिलाने गई थी टीम

टीम ग्राम जसराजपुर में भूमि स्वामी जयकुमार पुत्र हुकुमचंद जैन की जमीन से सरदार सिंह पुत्र भगवानलाल रावत को बेदखल करने और आवेदक जयकुमार जैन को उसकी भूमि का कब्जा दिलाने गई थी।

आरोपी ने राजस्व निरीक्षक पर चलाई गोली

इसी दौरान सरदार सिंह रावत ने स्वजन के साथ मिलकर टीम पर बंदूक, कुल्हाड़ी, लाठी से हमला कर दिया। राजस्व निरीक्षक को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। राजस्व अमले को मारपीट कर बंधक बना लिया।

पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर सभी बंधकों को मुक्त कराया। पुलिस ने दीपक रावत, शिवदयाल रावत, अभिषेक रावत पुत्रगण सरदार सिंह रावत, सरदार सिंह पुत्र भगवानलाल रावत के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

Males’s Deaf T20: भारत ने सात समंदर पार सीरीज जीतकर रचा इतिहास, इंग्लैंड को 5-2 से दी पटखनी

नई दिल्ली. भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर हराकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने सीरीज क सातवें और आखिरी मैच में मेजबानों को 6 विकेट से हराकर 5-2 से IT20 सीरीज अपने नाम की. भारत ने आखिरी मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक सिंह औ उमर अशरफ की अर्धशतकीय पारी के दम पर 4 गेंद बाकिी रहते मैच अपने नाम कर लिया.

165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम (IND vs ENG) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम इंडिया के तीन प्रमुख बल्लेबाज केवल 46 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) और उमर अशरफ (Umar Ashraf) ने मोर्चा संभाला. दोनों ने 95 रन की साझेदारी की टीम को मुश्किल से उबारा. अभिषेक 68 रन बनाकर आउट हुए वहीं अशरफ ने 56 रन की उपयोगी पारी खेली. भारत ने इस मैच को 19.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत लिया. अभिषेक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी साईं आकाश को प्लेयर ऑफ सीरीज चुना गया. भारतीय टीम के हेड कोच संतोष कुमार राय, कोच देव दत्त तथा मैनेजर विनीत मल्होत्रा के नेतृत्व में इस 15 दिवसीय इंग्लैंड दौरे पर गई थी. भारतीय डेफ टीम के लिए इंग्लैंड में इस तरह का यह पहला विदेशी द्विपक्षीय दौरा था.

FIRST PUBLISHED : June 28, 2024, 21:27 IST

Raigarh Accident Information : बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत, बड़ी बहन और पिता घायल

चक्रधर नगर पुलिस बस चालक के विरुद्ध धारा 304 ए, 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। एक अन्य हादसे में कांशीराम चौक से छातामुड़ा चौक जाने वाली नेशनल हाईवे में वार्ड 33 के पूर्व पार्षदके घर के पास तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया।

By VISHWANATH RAY

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 01:11:08 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 01:11:08 AM (IST)

HighLights

  1. घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के संबलपुरी की है।
  2. घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया।
  3. मां मंगला कंपनी की स्टाफ बस ने लिया चपेट में ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़ : स्टाफ लेकर जा रही मां मंगला कंपनी की बस की चपेट में आने से नौ वर्ष की बालिका की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन व पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन बाइक में सवार थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के संबलपुरी की है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थानांतर्गत ग्राम संबलपुरी निवासी सनातन गुप्ता अपनी बेटी 13 वर्षीय हिना व नौ साल की जयश्री को बाइक में बैठाकर गुरुवार की दोपहर दो बजे रायगढ़ की ओर आ रहे थे। संबलपुरी के पास ही मां मंगला कंपनी की स्टाफ बस क्रमांक सीजी 13 ए क्यू 6734 जो कर्मचारियों को लेकर आ रही थी। इसकी चपेट में उनकी बाइक आ गई।

बस की चपेट में आने से तीनों चोटिल हो गये। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज हास्पिटल पंहुचाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नौ वर्षीय जयश्री गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं सनातन गुप्ता व उसकी 13 वर्षीय पुत्री हिना गुप्ता को गंभीर चोट आने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका उपचार जारी है। चक्रधर नगर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध धारा 304 ए, 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

रेत लोड ट्रैक्टर ने पूर्व पार्षद के घर के पास बाइक सवार को रौंदी

कांशीराम चौक से छातामुड़ा चौक जाने वाली नेशनल हाईवे में वार्ड नं. 33 के पूर्व पार्षद पदमा रात्रे के घर के पास आज दोपहर लगभग 3.30 बजे तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। सीजी 13 ई 6110 मोटर साइकिल सवार सराईभद्दर का निवासी बताया जा रहा है।

दुर्घटना करने के बाद ट्रैक्टर चालक सडक़ पर ही ट्रैक्टर खड़ी कर मौके से फरार हो गया है। सीजी 13 एच 9603 ट्रैक्टर पर द्विवेदी कृषक छातामुड़ा रायगढ़ लिखा है। संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा जूट मिल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है तथा स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी है।

MP Climate: मालवा-निमाड़ और चंबल क्षेत्र में मेहरबान है मानसून, सामान्य से अधिक हो चुकी है बारिश

मध्य प्रदेश में अब पूरी तरह से मानसून आ चुका है। एमपी के बड़े शहरों में सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। मालवा-निमाड़ और चंबल के क्षेत्रों में बारिश अच्छी हो रही है। अभी तक के रिकॉर्ड के मुताबिक मालवा-निमाड़ में 87 प्रतिशत और भिंड में 86 प्रतिशत बारिश सामान्य अधिक हो चुकी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 01:47:25 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 01:47:25 AM (IST)

MP Weather: मालवा-निमाड़ और चंबल क्षेत्र में मेहरबान है मानसून, सामान्य से अधिक हो चुकी है बारिश
मध्य प्रदेश में मानूसन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में सामान्य से 72 फीसदी अधिक हुई बारिश।
  2. पूर्वी मध्य प्रदेश में कम हो रही है बारिश।
  3. बंगाल की खाड़ी में मानसून का सु्स्त होना बनी वजह।

आनंद दुबे, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में इस सीजन में पश्चिमी क्षेत्र में मानसून की बारिश अधिक हुई है। विशेषकर मालवा-निमाड़ और चंबल क्षेत्र में मानसून मेहरबान है। यहां रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने से अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। मालवा-निमाड़ में सामान्य से 87 प्रतिशत और भिंड में सामान्य से 86 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बात बड़े शहरों की करें तो प्रदेश में सबसे अधिक बारिश भोपाल में हुई है, जो सामान्य से 72 प्रतिशत अधिक है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून के अरब सागर में लगातार सक्रिय रहने से इस तरह की स्थिति बनी है। बंगाल की खाड़ी में मानसून के सु्स्त बने रहने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में कम बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश में मानसून की स्थिति

अब तक 93.3 मिमी. बारिश हुई, जो सामान्य बारिश (116.2 मिमी.) की तुलना में 20 प्रतिशत कम है। पूर्वी मप्र में अब तक 74.1 मिमी. बारिश हुई, जो सामान्य बारिश (132 मिमी.) की तुलना में 44 प्रतिशत कम है। पश्चिमी मप्र में अब तक 108.1 मिमी. बारिश हुई, जो सामान्य बारिश (104.1 मिमी.) की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।

पूर्वी मप्र में सबसे कम वर्षा वाले 10 जिले

उमरिया- 23.1- 127.3- 82 रीवा- 32.1- 109.4- 71 कटनी- 31.2- 106.4- 71 सीधी- 36.2- 124.6- 71 बालाघाट- 66.4- 171.- 61 सिंगरौली- 44.7- 112.5- 60 सागर- 62.7- 144- 56 सतना- 49.5- 108.4- 54 मंडला- 72.5- 152.3- 52 नरसिंहपुर- 63.2- 127.4- 50 (आंकड़े मिमी. में हैं)

पश्चिमी मप्र में सबसे अधिक वर्षा वाले 10 जिले

भिंड- 100.7- 54.3- 86, मुरैना- 90.9- 50.6- 80, भोपाल- 199.3- 120- 66, गुना- 143.7- 96.6- 49, नीमच- 120.5- 81.7- 47, ग्वालियर- 86- 61.8- 39, राजगढ़- 132.7- 95.5- 39, इंदौर- 147.9- 108.3- 37, रतलाम- 129.7 95.5- 36, आलीराजपुर- 138.4- 108.8- 27 (आंकड़े मिमी. में हैं)

सूचना स्रोत- मौसम विज्ञान केंद्र। ये आंकड़े एक जून 2024 से 28 जून 2024 तक के हैं।

भारत की जीत का 8:00 PM कनेक्शन, इंग्लिश दिग्गज भारत के विजयरथ पर लगा रहा था ग्रहण, गांगुली ने यूं दिया जवाब

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने माइकल वॉन को करारा जवाब दिया है. गांगुली ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के उस बयान को सिरे से नकार दिया जिसमें इंग्लिश दिग्गज ने भारत के मुताबिक ब्रॉडकास्टिंग को लेकर सवाल उठाया था. वॉन ने कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारतीय दर्शकों को ध्यान में रख कर मैचों को सुबह खेला जा रहा है. जिससे भारतीय टीम को ज्यादा फायदा हो रहा है. और टीम इंडिया के स्पिनरों के अनुकूल पिचों को तैयार किया गया है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर उसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया.

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘माइकल वॉन (Michael Vaughan) मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. मुझे नहीं पता कि आईसीसी (ICC) शाम को 8:00 बजे प्रसारण रखकर भारत को क्रिकेट मैच जीतने में कैसे मदद करता है. मैं नहीं जानता कि प्रसारण आपको क्रिकेट मैच कैसे जीता जा सकता है. आपको मैदान पर खेलना और जीतना होता है. गयाना (इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच का स्थल) से पहले भी इस टीम ने हर स्थल और पूरी दुनिया भर के मैदानों पर जीत दर्ज की है.’

रोहित शर्मा शायद बारबाडोस समंदर में कूद जाएंगे… 7 महीने में 2 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के सवाल पर बोले ‘दादा’

रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान बनने को नहीं थे तैयार… पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष का चौंकाने वाला खुलासा

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस विश्व कप में सलामी बल्लेबाज के तौर प्रभावी प्रदर्शन नहीं किया है. लेकिन गांगुली का मानना है कि उन्हें यह जारी रखना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘कोहली को पारी का आगाज करना जारी रखनी चाहिए. उन्होंने सात महीने पहले ही विश्व कप में 700 रन बनाए थे. वह इंसान हैं, कभी-कभी असफल भी होगा. आपको इसे स्वीकार करना होगा. कोहली, (सचिन) तेंदुलकर, (राहुल) द्रविड़ जैसे लोग भारतीय क्रिकेट के विरासत हैं. तीन-चार मैच उन्हें कमजोर खिलाड़ी नहीं बनाते. कल फाइनल में वह कमाल कर सकते हैं.’

माइकल वॉन ने आगे कहा था, मुझे यह बात अच्छी तरह पता है कि पैसा क्रिकेट की दुनिया के लिए बेहद अहमहै. मुझे बाइलेटरल सीरीज में भी यह बात समझ में आती है, लेकिन जब आप वर्ल्ड कप में खेलते हैं तो आईसीसी को सभी के प्रति थोड़ा निष्पक्ष होना चाहिए. जब आप विश्व कप में खेलते हैं तो इस टूर्नामेंट में किसी एक टीम के प्रति सहानुभूति या किसी भी तरह का झुकाव नहीं हो सकता है. यह टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत के लिए तैयार किया गया है.’ भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को टी20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा. टीम इंडिया दूसरी बार चैंपियन बनने की ओर अग्रसर है जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार विश्व विजेता बनने की फिराक में है.

बिना नाली करोड़ों की लागत से बन रही सकरी की सड़कें

उसलापुर ओवरब्रिज से सकरी बाइपास तक सड़कों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। करोड़ों की लागत से बनने वाले सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं हो रहा है। इसके कारण घरों का गंदा पानी एवं बरसाती पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोग परेशान हैं। पानी की बहाव के कारण बरसात के दिनों में सड़कें खराब होने की संभावना है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 11:55:44 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 28 Jun 2024 11:55:44 PM (IST)

HighLights

  1. मुखय सड़कों पर बह रहा गंदा पानी से समस्या
  2. स्कूल के मैदान में भर रहे पानी से बच्चे परेशानी
  3. अधिकारी ने कहा समस्या का करेंगे निवारण्

नईदुनिया न्यूज, सकरी : उसलापुर ओवरब्रिज से सकरी बाइपास तक सड़कों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। करोड़ों की लागत से बनने वाले सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं हो रहा है। इसके कारण घरों का गंदा पानी एवं बरसाती पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोग परेशान हैं। पानी की बहाव के कारण बरसात के दिनों में सड़कें खराब होने की संभावना है।

सकरी पुरानी बस्ती में नाली का पानी प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में भरने से समस्या आ रही है। प्राइमरी स्कूल के विद्यालय परिसर में ही कन्या मिडिल स्कूल, नवीन महाविद्यालय, बटालियन प्राइमरी स्कूल जैसे चार-चार शिक्षा की संस्थाएं संचालित होती है इसमें बड़ी संख्या में बच्चे प्रतिदिन विद्यालय एवं कालेज आते हैं। परिसर में गंदा पानी भरने से सभी को परेशानी हो रही है लेकिन प्रशासन में बैठे अधिकारियों के ध्यान इस ओर नहीं जा पा रहा है।

बच्चे एवं शिक्षक इन्हीं गंदे पानी से गुजरकर विद्यालय के अंदर जा रहे हैं। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन भी संचालित है। बरसात के दिनों में डायरिया जैसे महामारी फैलने की संभावना बनी हुई है। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाली निर्माण की अति आवश्यकता है। नाली निर्माण होने के होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर नहीं बहेगा। इससे सड़क भी खराब नहीं होगी।

नाली का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया : रंजना

जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल ने बताया कि अभी उसलापुर ओवरब्रिज से गोकने नाला तक सड़क की दोनों ओर नई नाली निर्माण हो चुका है। सकरी बाइपास से ईश्वरी साइकिल स्टोर तक 700 मीटर नाली निर्माण जारी है। ईश्वरी साइकिल स्टोर से गोकने नाला तक दोनों और नाली निर्माण के लिए लगभग आठ करोड़ की लागत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। विधायक धर्मजीत सिंह की अनुशंसा पर स्वीकृत होने की संभावना है। स्कूल परिसर के पास जेसीबी से कच्ची नाली का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को ही वहां की व्यवस्था को सुधार कर दिया जाएगा।

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

इस संबंध में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक दो के पार्षद दिलीप कोरी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान हाइवा चलने से नाली टूट गया है। तात्कालिक व्यवस्था के तहत शनिवार से जेसीबी से कच्ची नाली बनाया जाएगा या फिर पाइप डालकर स्कूल परिसर के पास पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमर गुप्ता ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की मनमानी चल रही है। जमीनी लेवल को अनदेखा किया गया है। सड़क पर स्कूल मैदान में पानी भरने से बच्चे परेशान हो रहे हैं।

Korba Crime Information: गवाही देने गए कटघोरा एसडीओ पर गौरेला वन कार्यालय में लिपिक ने किया हमला

गौरेला पुलिस ने हमला के आरोपित क्लर्क को हिरासत में लिया है। वनमंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि उन्होंने एडीओ संजय त्रिपाठी से मोबाइल पर चर्चा कर कुशलक्षेम पूछा है। मामले को गौरेला के वनमंडल अधिकारी ने संज्ञान लिया है। पीडित की ओर से मामले की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

By Suresh kumar Dewangan

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 12:05:15 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 12:05:15 AM (IST)

Korba Crime News: गवाही देने गए कटघोरा एसडीओ पर गौरेला वन कार्यालय में लिपिक ने किया हमला

HighLights

  1. फर्जी दस्तावेज से भर्ती के मामले में देने गए थे गवाही।
  2. गौरेला वन मंडल कार्यालय परिसर में किया गया हमला ।
  3. डंडे से सिर और शरीर पर जोरदार प्रहार किया गया ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले के कटघोरा वन मंडल में पदस्थ सब डिविजनल अधिकारी संजय त्रिपाठी पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला वन मंडल कार्यालय परिसर में हमला हुआ है। कार्यालय में फर्जी भर्ती मामले में गवाही देने गौरेला गए थे , वहां पदस्थ लिपिक के साथ हुई विवाद के बीच यह घटना हुई है। उनके सिर में चोट आई है और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरेला-पेंड्रा- मारवाही वन विभाग कार्यालय में पदस्थ बाबू परमेश्वर गुर्जर के खिलाफ फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में विभागीय जांच जारी है। जांच अधिकारी रामकुमार सिदार शुक्रवार को 11 बजे करीब जांच में पहुंचे थे। मामले की शिकायत तब हुई थी जब त्रिपाठी गौरेला-पेंड्रा- मारवाही जिले में वन कार्यालय में प्रभारी डीएफओ के तौर पर कार्यरत रहे। लिहाजा मामले में गवाह के तौर कटघोरा एसडीओ संजय त्रिपाठी को भी बुलाया गया था। दस्तावेज जांच कार्य के दौरान लिपिक ने त्रिपाठी पर डंडे से सिर और शरीर पर प्रहार कर दिया। घटना में उनके सिर पर चोंटे आई है, उन्हे गौरेला के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर खबर यह भी है कि बाबू ने अपने विरुद्ध साजिश का आरोप लगाया है। गौरेला पुलिस ने आरोपी क्लर्क को हिरासत में ले लिया है। वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि उन्होने संजय त्रिपाठी से मोबाइल पर उनकी कुशलक्षेम पूछी है। मामले को गौरेला के वनमंडलाधिकारी ने संज्ञान में लिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

T20 World Cup: भारत- दक्षिण अफ्रीका फाइनल में रिजर्व डे को लेकर जान लें ये नियम, सिर्फ इस कंडीशन में अगले दिन खिंचेगा मुकाबला
हाइलाइट्स

भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल मैच पर बारिश का साया टी20 विश्व फाइनल में आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में शनिवार को साउथ अफ्रीका से टकराएगी. बारडोस में खेले जाने वाले इस महामुकाबले को लेकर दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं. टीम इंडिया दूसरी बार टी20 में विश्व विजेता बनना चाहेगी वहीं साउथ अफ्रीका को पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है. दोनों टीमों की सबसे खास बात यह है कि दोनों ने अजेय रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया है. भारत ने जहां 7 मैच लगातार जीते हैं वहीं साउथ अफ्रीका ने लगातार 8 मुकाबले जीतकर खिताब के लिए दावेदारी पेश की है. फाइनल में बारिश बाधा डाल सकती है. हालांकि इसके लिए आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है. यही नहीं फाइनल के लिए बारबाडोस में 190 मिनट अतिरिक्त समय भी इसके लिए है. रिजर्व डे को लेकर आईसीसी ने एक कंडीशन रखी है. अब ये कंडीशन क्या है? आइए जानते हैं.

इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup) फाइनल भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. उस समय बारबाडोस में सुबह के 10:30 बज रहे होंगे. रिजर्व डे में मुकाबला तभी खेला जाएगा जब पहले दिन मैच नहीं हो पाएगा. आईसीसी के नियमों के मुताबिक फाइनल वाले दिन अगर बारिश का खलल पड़ता भी है तो कोशिश की जाएगी की कम से कम 10 ओवर का मैच हो जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि इस विश्व कप में आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल में रिजल्ट के लिए कम से कम दस ओवर का मैच होना अनिवार्य कर दिया है. यदि 29 जून को 10 ओवर का मैच भी नहीं हो पाता है तभी यह मुकाबला रिजर्व डे में जाएगा. इसके अलावा अगर मैच शनिवार को शुरू हो गया और उसके बाद का खेल बारिश की वजह से नहीं हो पाया तो रिजर्व डे में मुकाबला वहीं से शुरू होगा जहां पहले दिन छूटा था. फाइनल के लिए 190 मिनट का अतिरिक्ट समय भी रखा गया है. कहा जा सकता है कि आईसीसी चाहती है कि किसी भी तरह यह मैच पहले दिन ही खत्म हो जाए.

रोहित शर्मा शायद बारबाडोस समंदर में कूद जाएंगे… 7 महीने में 2 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के सवाल पर बोले ‘दादा’

भारत की जीत का 8:00 PM कनेक्शन, इंग्लिश दिग्गज भारत के विजयरथ पर लगा रहा था ग्रहण, गांगुली ने यूं दिया जवाब

इस कंडीशन में दोनों टीमें बन जाएंगी ज्वॉइंट विनर
मान लीजिए कि अगर शनिवार या रविवार को मिलाकर भी 10 ओवर का मैच नहीं हो पता है तो फिर भारत और साउथ अफ्रीका को ज्वॉइंट विनर घोषित कर दिया जाएगा. भारत ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराया वहीं साउथ अफ्रीका ने जाइंट किलर अफगानिस्तान को परास्त कर भारत के साथ खिताबी भिड़ंत तय की.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वेदर अपडेट
भारत और साउथ अफ्रीका फाइनल मैच पर बारिश का साया है. मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार मैच वाले दिन आसमान में बादलों का जमावड़ा रहेगा. तेज हवाएं भी चलेंगी. दिन की शुरुआत बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश से हो सकती है. इससे साफ है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है. सेमीफाइनल में भी बारिश ने खलल डाला था. हालांकि भारतीय टीम ने अपना सेमीफाइनल गयाना में खेला था.

Tags: Icc T20 world cup, Ind vs sa, Climate forecast