मप्र से देश में इमारती लकड़ी व बांस का कर सकेंगे निर्बाध परिवहन, ऑनलाइन मिलेगा नेशनल ट्रांजिट पास

मप्र से देश में इमारती लकड़ी व बांस का कर सकेंगे निर्बाध परिवहन, ऑनलाइन मिलेगा नेशनल ट्रांजिट पास

भारत सरकार ने ऑनलाइन एनटीपीएस को तैयार किया था। अब इस सिस्टम को मध्य प्रदेश सरकार ने भी लागू कर दिया है, जिससे इमारती लकड़ी व बांस को मध्य प्रदेश से देश में किसी भी हिस्से में लेकर जा सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 03:11:59 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 03:11:59 AM (IST)

नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राज्य की सीमाओं पर बिना किसी परेशानी के होगी आवाजाही।
  2. चार हजार से अधिक आवेदकों को हुआ है सुविधा का लाभ।
  3. 20 जुलाई 2020 को मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की थी शुरु।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। अब मध्य प्रदेश से देशभर में इमारती लकड़ी और बांस का निर्बाध परिवहन किया जा सकेगा। इसके लिए विकसित वनोपज के निर्बाध परिवहन के लिए भारत शासन द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन एनटीपीएस (नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम) को वन विभाग ने मप्र में भी लागू कर दिया है। यह प्रणाली ट्रांजिट पास को निर्बाध रूप से जारी करने की सुविधा प्रदान करती है।

वेब-पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से भी ट्रांजिट परमिट (टीपी) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा करवा सकेंगे। ई-भुगतान प्रणाली टीपी डाउनलोड करने से पहले शुल्क का भुगतान मोबाइल एप/वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। व्यापार करने में आसानी के लिए लकड़ी और बांस के पारगमन के लिए पूरे भारत के लिए एक परमिट की सुविधा प्रदान की जा रही है।

चार आवेदक ले चुके हैं सुविधा का लाभ

नई सुविधा में मोबाइल एप की मदद से मूल स्थल से गंतव्य स्थल तक राज्य की सीमाओं पर बिना किसी परेशानी या टोकाटोकी के आवाजाही हो सकेगी। अब तक इस सुविधा का लाभ चार हजार से अधिक आवेदकों को प्रदाय किया जा चुका है।

पायलट परीक्षण के तौर पर किया था शुरु

20 जुलाई 2020 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इंदिरा पर्यावरण भवन में एनटीपीएस का शुभारंभ किया था। उस दौरान इसको एमपी और तेलंगाना में पायलट परीक्षण के तौर पर शुरु किया था।

क्या होता है राष्ट्रीय ट्रांजिट पास प्रणाली

राष्ट्रीय पारगमन पास प्रणाली (एनटीपीएस) में निजी भूमि/सरकारी/निजी डिपो के जरिए लकड़ी, बांस और अन्य वन उत्पादों के दूसरे राज्य और दूसरे राज्य के परिवहन के लिए एक ऑनलाइन पारगमन पास जनरेशन सिस्टम है। इसका उपयोग पारगमन परमिट जारी करने, निगरानी करने और रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए करते हैं।