Election 2024: NDA या I.N.D.I.A किसको चुनेंगे उद्धव ठाकरे?, NCP ने बताई राज की बात

लोकसभा चुनाव परिणामों के आने बाद आइएनडीआइए की बैठक में शिवेसना यूटीबी के मुखिया उद्धव ठाकरे के ना शामिल होने पर उनके एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। उनकी तरफ से गुरुवार को यह साफ संदेश दिया गया कि वह एनडीए में शामिल नहीं होने वाले हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 07:00:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 07:03:07 PM (IST)

Election 2024: NDA या I.N.D.I.A किसको चुनेंगे उद्धव ठाकरे?, NCP ने बताई राज की बात
कहां जाएंगे उद्धव ठाकरे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव परिणामों के आने बाद आइएनडीआइए की बैठक में शिवेसना यूटीबी के मुखिया उद्धव ठाकरे के ना शामिल होने पर उनके एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। उनकी तरफ से गुरुवार को यह साफ संदेश दिया गया कि वह एनडीए में शामिल नहीं होने वाले हैं। महाराष्ट्र एनसीपी (शरद पवार) के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे आइएनडीआइए गठबंधन का अहम हिस्सा हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के रथ को रोकने में उन्होंने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है।

शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी की टूट के बाद पहला चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के आए परिणाम में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 लोकसभा सीटें जीतीं। वह महाराष्ट्र में सीटों के लिहाज से भाजपा के बराब है। जयंत पाटिल ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन की बधाई देने के लिए उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। महा विकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीटें जीती हैं।

आइएनडीआइए की बैठक में नहीं पहुंचे थे उद्धव ठाकरे

4 जून को नतीजे आने के बाद 5 जून को आइएनडीआइए की बैठक हुई। उस बैठक में गठबंधन से जुड़ा हर दल पहुंचा था, लेकिन शिवेसना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने इस बैठक में शामिल नहीं हुए। उनके बैठक में ना जाने पर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इस बीच खबर यह भी आई कि वह भाजपा के संपर्क में हैं, लेकिन इन सभी खबरों को एनसीपी ने खारिज कर दिया। आइएनडीआइए की बैठक में उद्धव की जगह संजय राउत शामिल हुए थे।

Aaj Ka Love Rashifal 07 June 2024: पार्टनर की बातें करेगी दवा का काम, प्रेम जीवन में आएगा निखार, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 07 June 2024: अगर आप अपनी पसंद के साथी को डेट करना चाहते हैं, तो बहुत दिखावा करने की जरूरत नहीं है। अपनी बातचीत शैली और हंसमुख स्वभाव रखें।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 04:25:03 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 04:25:03 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 07 June 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 07 June 2024: मेष लव राशिफल- आप कुछ दिनों से प्रेम में है। आज अपने पार्टनर को आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। आप रात्रिभोज साथ करेंगे। यह आपके साथी को खुश करेगा।

वृषभ लव राशिफल

अगर आप अपनी पसंद के साथी को डेट करना चाहते हैं, तो बहुत दिखावा करने की जरूरत नहीं है। अपनी बातचीत शैली और हंसमुख स्वभाव रखें। दिन का समाप्त करने का अच्छा तरीका है किसी रोमांटिक डिनर पर जाएं।

मिथुन लव राशिफल

आपको अपने पार्टनर के खिलाफ कई शिकायते हैं। इस व्यवहार को छोड़ देना बेहतर होगा। लगातार शिकायत और आलोचना आपके संबंध को बिगाड़ सकता है। अपने प्रिय को उपहार दें और सैर पर जाएं।

कर्क लव राशिफल

प्रेम का प्रस्ताव देने के लिए अच्छा दिन है। अपने शब्दों का समझदारी से चयन करें। अच्छे कपड़े पहनें और जब प्रिय से बात करें तो शांत दिमाग रखें। रिश्ता नए स्तर को छूने की संभावना है।

सिंह लव राशिफल

प्रेम जीवन में मनोदशा को बदलने का समय है। आपके आचरण और मुस्कान से पार्टनर प्रभावित होगा। एक साथ बेहतर समय का आज आनंद लेंगे।

कन्या लव राशिफल

आज का दिन रोमांस के लिए अच्छा नहीं है। कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। साथी के साथ कहीं बाहर निकलें। रिश्ते में फिर से गर्मजोशी लाने में सफल होंगे।

तुला लव राशिफल

आज का दिन रोमांस से भरा हुआ है। लव पार्टनर के साथ मधुर संवाद करें। अपने साथी और रिश्ते की तारीफ करें।

वृश्चिक लव राशिफल

अगर आप शादीशुदा हैं तो आप और आपका साथी एक जैसे मूड में होंगे। दिन बेहतर रहेगा। प्यार और जज्बात का प्रवाह महसूस करेंगे।

धनु लव राशिफल

रिश्ते को समाप्त करने पर मजबूर हो जाएंगे, जो लंबे समय से परेशान कर रहा है। आप लंबे वक्त से विषाक्त संबंध को चला रहे हैं। आपको कोई व्यक्ति मिल सकता है जो आपके स्वभाव का है।

मकर लव राशिफल

अपने साथी के साथ बाहर जाने की प्लानिंग बनाएं। यदि विवाहित हैं तो घर में रहकर दिन का आनंद उठा सकते हैं। प्रेम इजहार करने का बेहतर दिन है।

कुंभ लव राशिफल

वर्तमान रिश्ते से अलग रहना मुश्किल होगा। आप जो भी करते हैं उसे जूनुन से करते हैं। आपका संबंध में कोई लांछन नहीं होगा। अपने पार्टनर से उनकी भावनाओं के बारे में पूछना अच्छा विचार होगा।

मीन लव राशिफल

अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के साथ बात करें। किसी समारोह में शामिल होने का मौका न गवाएं। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Aaj Ka Panchang 07 June 2024: 07 जून का सूर्योदय-चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें यहां

आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। शुक्रवार की दिशा शूल पश्चिम है। अतः इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 05:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 05:00:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 07 June 2024: 07 जून का सूर्योदय-चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें यहां
आज का पंचांग 07 जून (Aaj Ka Panchang 07 June 2024)

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Panchang 07 June 2024: आज 07 जून 2024, शुक्रवार का दिन है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। शुक्रवार की दिशा शूल पश्चिम है। अतः इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है। आइए, जानें आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) और पढ़ें शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat), राहुकाल।

आज का पंचांग (Panchang 07 June 2024)

03, ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष, शुक्रवार

2081 नल, विक्रम संवत

ऋतु – ग्रीष्म

चन्द्र राशि – वृषभ

नक्षत्र – मृगशिरा

तिथि – प्रतिपदा, शाम 04:47 तक।

पक्ष – शुक्ल पक्ष

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 25 मिनट पर।
  • सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 18 मिनट पर।
  • चंद्रोदय – सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर।
  • चन्द्रास्त – रात 08 बजकर 39 मिनट पर।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 03 बजकर 44 मिनट से 04 बजकर 26 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 06 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त – रात 02 बजकर 14 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।

अशुभ समय

  • गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 08 से शाम 08 बजकर 56 मिनट तक।
  • राहु काल – सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शाम 12 बजकर 26 मिनट तक।
  • कुलिक योग – सुबह 08 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक।
  • यमघण्ट – शाम 05 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 25 मिनट तक।
  • यमगण्ड – दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से 05 बजकर 39 मिनट तक।

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल – वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

USA vs PAK Highlights: टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर, अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया, सुपर ओवर में 19 रन नहीं बना सकी बाबर ब्रिगेड

USA vs PAK T20 Highlights: अमरिका ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को पटखनी दी। सुवर ओवर तक गए मुकाबले में बाबर की सेना को हार का कड़वा स्वाद चखना पड़ा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 04:50:40 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 05:00:30 AM (IST)

USA vs PAK Highlights: टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर, अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया, सुपर ओवर में 19 रन नहीं बना सकी बाबर ब्रिगेड
USA vs PAK T20 World Cup Highlights

खेल डेस्क, नई दिल्ली। USA vs PAK T20 World Cup Highlights: अमरिका ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को पटखनी दी। सुवर ओवर तक गए मुकाबले में बाबर की सेना को हार का कड़वा स्वाद चखना पड़ा। यूएसए का पहला विश्व कप टूर्नामेंट है। हालांकि ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेले गए मैच में पाकिस्तान नौसिखिया तरीके से खेली। अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की और जीत टीम की झोली में डाल दी। मोनांक पटेल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए के सामने जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया था। अमेरिका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मोनांक पटेल (50), एंड्रिस गौस (35), आरोन जोन्स (36*) और नीतीश कुमार (14*) के बूते 159 रना लिए।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने (44) और शादाब खान (49) रन की पारी खेली। निचले क्रम में शाहीन अफरीदी ने 23 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ला खड़ा किया।

T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी पटखनी
हाइलाइट्स

बाबर आजम ने 44 जबकि शादाब खान ने 40 रन बनाए यूएसए की ओर से नोस्तुश केनजिगे ने 3 विकेट चटकाए अमेरिका ने सुपर ओपर में पाकिस्तान को हरा दिया

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला. मेजबान अमेरिका ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर इतिहास रच दिया. पाकिस्तान को सुपर ओवर में जीत के लिए 19 रन की दरकार थी लेकिन सौरभ नेत्रवलकर ने शानदार गेंदबाजी कर अमेरिका को इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिला दी. सौरभ ने सुपर ओवर में 1 विकेट लेकर 13 रन खर्च किए. पाकिस्तान को अब 9 जून को भारत से भिड़ना है. उसके लिए अब भारत के खिलाफ मैच अब मरो या मरो जैसा हो गया है.

अमेरिका (PAK vs USA) ने सुपर ओवर में 1 विकेट पर 18 रन बनाए. सुपर ओवर में अमेरिका की ओर से आरोन जोंस और हरमीत सिंह ने बल्लेबाजी की. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने एक ओवर में 18 रन लुटाए. उन्होंने इस दौरान 3 वाइड गेंदें फेंकी. पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन इफ्तिकार 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया. उसकी ओर से स्टीवन टेलर और मोनांक पटेल ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने 5.1 ओवर में 36 रन जोड़े. इस साझेदारी को नसीम शाह ने तोड़ा. नसीम ने टेलर को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर उनकी 12 रन की पारी का अंत किया. इसके बाद एंड्रीस गॉस ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े. दोनों कुल स्कोर को 104 रन तक ले गए. हारिस रउफ ने गॉस को 35 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई. मोहम्मद आमिर ने कैप्टन मोनांक पटेल को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर यूएसए को बड़ा झटका दिया. पटेल 50 रन बनाकर आउट हुए. आरोन जोंस ने 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए जबकि नीतीश कुमार 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे.

VIDEO: ‘सुपरमैन’ सी छलांग, एक हाथ से लपक लिया हैरतअंगेज कैच, टेलर के अजब कारनामे से रिजवान हैरान

VIDEO: ‘सुपरमैन’ सी छलांग, एक हाथ से लपक लिया हैरतअंगेज कैच, टेलर के अजब कारनामे से रिजवान हैरान

पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए
इससे पहले, कप्तान बाबर आजम और शादाब खान की जुझारू पारियों से पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए. बाबर ने 43 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 44 रन की पारी खेलने के अलावा शादाब (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 72 रन की साझेदारी की जब टीम 26 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. शादाब ने 25 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के मारे. अमेरिका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर नोस्तुश केनजिगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सौरभ नेत्रवलकर ने 18 रन पर दो विकेट हासिल किए.

अमेरिका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया
अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पाकिस्तान ने 26 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए. पारी के दूसरे ओवर में भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर सौरव नेत्रवलकर की गेंद पर स्लिप में स्टीवन टेलर ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (09) का शानदार कैच लपका जबकि अगले ओवर में उस्मान खान (03) ने नोस्तुश केनजिगे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर नितीश कुमार को कैच थमाया.

पाकिस्तान ने 10वें ओवर में पूरे किए 50 रन
फखर जमां (11) ने बाएं हाथ के स्पिनर केनजिगे की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन तेज गेंदबाज अली खान की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर टेलर को कैच दे बैठे. पाकिस्तान की टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 30 रन ही बना सकी. शादाब ने तेज गेंदबाज जसदीप सिंह पर लगातार दो छक्कों के साथ 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. पारी का आगाज करते हुए बाबर ने बेहद धीमी शुरुआत की. उन्होंने 24 गेंद में 10 रन बनाने के बाद जसदीप पर अपना पहला चौका जड़ा और फिर केनजिगे की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए.

अफरीदी और इफ्तिखार ने पाक को 150 के पार पहुंचाया
बाबर और शादाब ने 12वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह पर छक्के जड़े. केनजिगे ने शादाब को नेत्रवलकर के हाथों कैच कराके बाबर के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अगली गेंद पर आजम खान (00) को भी एलबीडब्ल्यू करके पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन किया. पाकिस्तान के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ. बाबर ने जसदीप पर छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में एलबीडब्ल्यू हो गए. शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) और इफ्तिखार खान (18) ने अंत में उपयोगी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.

Tags: Babar Azam, Shadab Khan, T20 World Cup

राहुल गांधी के एक-एक आरोपों का BJP ने दिया जवाब, कथित शेयर मार्केट घोटाले पर की प्रेस कॉन्प्रेंस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3 से 4 जून को शेयर बाजार में हुए उतार-चढ़ाव को शेयर बाजार का सबसे बड़ा घोटाला बताया। भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया है। भाजपा के नेता पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी लोकसभा चुनावों में हुई हार से हताश हैं। वह निवेशकों को गुमराह करना चाहते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 08:18:23 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 08:22:05 PM (IST)

राहुल गांधी के एक-एक आरोपों का BJP ने दिया जवाब, कथित शेयर मार्केट घोटाले पर की प्रेस कॉन्प्रेंस
भाजपा की प्रेस कॉन्प्रेंस।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3 से 4 जून को शेयर बाजार में हुए उतार-चढ़ाव को शेयर बाजार का सबसे बड़ा घोटाला बताया। भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया है। भाजपा के नेता पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी लोकसभा चुनावों में हुई हार से हताश हैं। वह निवेशकों को गुमराह करना चाहते हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी अभी भी लोकसभा चुनाव में मिली हार से उबर नहीं पाए हैं। अब वह बाजार के निवेशकों को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसा कर वह बाजार में डर का माहौल बनाना चाहते हैं। उनको पता होना चाहिए कि आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

पीएसयू का मार्केट कैप बढ़ा चार गुना

#WATCH | BJP chief Piyush Goyal says “Within the final 10 years of Modi Govt, for the primary time our market cap has crossed over 5 trillion {dollars}. In the present day, India’s fairness market has entered the market cap of the highest 5 economies of the world…We all know that the market cap of PSUs… pic.twitter.com/JQI0imHufR

— ANI (@ANI) June 6, 2024

पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में पहली बार हमारा मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। आज भारत का इक्विटी बाजार दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं के मार्केट कैप में प्रवेश कर गया है। हम जानते हैं कि मोदी सरकार में बाजार में सूचीबद्ध पीएसयू का मार्केट कैप 4 गुना बढ़ गया है।

10 साल में लगभग सात गुना बढ़ा मार्केट कैप

पीयूष गोयल ने कहा कि 10 साल पहले जब यूपीए सरकार सत्ता में थी। उस समय भारत का मार्केट कैप 67 लाख करोड़ रुपये था। पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 साल में शेयर मार्केट का मार्केट कैप बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

10 सालों में 5 फीसद बढ़ी भारतीयों की हिस्सेदारी

पीयूष गोयल ने कहा कि यूपीए के समय विदेशियों की हिस्सेदारी 21% थी। आज यह घटकर 16% हो गई है, यानी विदेशियों का निवेश कम हो गया है। भारतीय शेयर बाजार में भारतीय निवेशकों की हिस्सेदारी 79% से बढ़कर 84% हो गई है। 2014 में म्यूचुअल फंड का आकार केवल 10 लाख करोड़ रुपये था। आज यह 5 गुना से अधिक बढ़कर 56 लाख करोड़ रुपये हो गया है। म्यूचुअल फंड के माध्यम से भारतीय निवेशक खासकर छोटे निवेशक इसका फायदा उठा रहे हैं। आज बढ़ते बाजार और इन छोटे खुदरा निवेशकों ने यह सुनिश्चित किया है कि आज भारत का स्वामित्व संस्थागत निवेशकों के स्वामित्व से कहीं अधिक हो गया है।

Hamare Baarah Launch Controversy; Bombay Excessive Court docket | Annu Kapoor | ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक: 10 जून को होगी मामले की सुनवाई, CBFC कर सकता है फिल्म में काट-छांट

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अन्नू कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 जून तक रोक लगा दी है। फिल्म 7 जून को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी।

हाल ही पुणे के रहने वाले एक शख्स ने फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनकर यह फैसला किया है। अब इस केस की सुनवाई 10 जून के होगी।

यह फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में बनी हुई है।

यह फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में बनी हुई है।

फिल्म को कैसे मिला U/A सर्टिफिकेट: याचिकाकर्ता
कोर्ट में याचिकाकर्ता अजहर तंबोली ने कहा कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और इसमें कुरान को भी गलत ढंग से दिखाया गया है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी आपत्तिजनक हैं। अजहर ने कोर्ट में फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिए जाने पर भी सवाल उठाया है।

सेंसर बोर्ड से कट्स लगाने के लिए कहा गया
मीडिया से बात करते हुए वकील अद्वैत सेठना ने बताया कि अब सेंसर बोर्ड से फिल्म ‘हमारे बारह’ में कुछ कट्स लगाने के लिए कहा गया है। कुछ सीन्स या डायलॉग हटाए जाने के बाद ही यह फिल्म रिलीज हो सकती है।

हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर्स और अन्नू मलिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे थे।

हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर्स और अन्नू मलिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे थे।

अन्नू कपूर ने की थी सुरक्षा की मांग
फिल्म ‘हमारे बारह’ ट्रेलर और टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी है। फिल्म के कलाकारों को जान से मारने और रेप की धमकियां भी मिल रही हैं।

इसी बीच एक वीडियो जारी कर अन्नू कपूर ने महाराष्ट्र पुलिस और गृह मंत्रालय से सुरक्षा मांगी थी। इसी सिलसिले में सोमवार को उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की।

अन्नू ने कांस से ही वीडियो जारी करते हुए फिल्म को बिना देखे जज ना करने की अपील की थी।

अन्नू ने कांस से ही वीडियो जारी करते हुए फिल्म को बिना देखे जज ना करने की अपील की थी।

नारी सशक्तिकरण की बात करती है फिल्म: अन्नू
इस वीडियो में अन्नू ने फिल्म पर सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि पहले लोग इस फिल्म को देखें फिर इसे जज करें।

अन्नू के मुताबिक यह फिल्म नारी सशक्तिकरण और बढ़ती जनसंख्या की बात करती है। यह किसी धर्म समुदाय को टारगेट नहीं करती है। अन्नू ने क्या बोला था यहां क्लिक करके पढ़ें…

इस फिल्म को हाल ही में हुए 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था।

इस फिल्म को हाल ही में हुए 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था।

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक धर्म विशेष की महिलाओं पर धर्म की आड़ में अत्याचार हो रहे हैं। उनके साथ जोर-जबरदस्ती की जाती है और बच्चे पैदा करने का दबाव बनाया जाता है।

फिल्म में अन्नू कपूर ने एक मुस्लिम शख्स मंसूर अली खान का रोल अदा किया है, जिसकी पहली पत्नी बच्चा पैदा करते हुए मर जाती है और उसकी दूसरी पत्नी छठी बार प्रेग्नेंट है।

डॉक्टर्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी में उसकी जान भी जा सकती है पर खान अबॉर्शन करवाने के लिए मना कर देता है। ऐसे में खान की बड़ी बेटी अपनी सौतेली मां को बचाने के लिए पिता को कोर्ट में घसीटकर मां के अबॉर्शन की डिमांड करती है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

फिल्म ‘हमारे बारह’ पर उपजे विवाद पर बोले अन्नू कपूर:सोशल मीडिया पर नहीं हूं, सुना कि एक्टर्स को मारने की धमकियां मिल रही हैं

एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ का टीजर जब से लॉन्च हुआ है, तब से यह फिल्म विवादों में घिरी हुई है। फिल्म पर धर्म विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
रेत लेकर जा रहे किसान का ट्रैक्टर रोककर आरक्षक ने मांगे रुपये

बेलगहना चौकी क्षेत्र के टेंगनमाड़ा करवा निवासी धनंजय कुमार साहू किसान हैं। उन्होंने आइजी कार्यालय में लिखित शिकायत की है। किसान ने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपने मकान में बाउंड्रीवाल बनाने के लिए स्वयं के ट्रैक्टर से रेत लेकर जा रहे थे।

By sarfraj memon

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 01:47:36 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 01:47:36 AM (IST)

एसपी ने आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र में नदी से रेत लेकर जा रहे किसान के ट्रैक्टर को आरक्षक ने रोक लिया। उसने ट्रैक्टर को चौकी में ले जाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद उसने किसान से 50 हजार रुपये की मांग की। किसान ने पूरे मामले की शिकायत आइजी से की। इस पर एसपी ने आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

बेलगहना चौकी क्षेत्र के टेंगनमाड़ा करवा निवासी धनंजय कुमार साहू किसान हैं। उन्होंने आइजी कार्यालय में लिखित शिकायत की है। किसान ने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपने मकान में बाउंड्रीवाल बनाने के लिए स्वयं के ट्रैक्टर से रेत लेकर जा रहे थे।

बिटकुली चौक के पास बेलगहना चौकी में पदस्थ आरक्षक सत्येंद्र सिंह ने ट्रैक्टर रोक लिया। उसने ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 50 हजार मांगे। रुपये नहीं मिलने पर आरक्षक ने किसान से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद उसने ट्रैक्टर चौकी में खड़े करा दिया। उसने झूठा मामला बनाकर 40 हजार रुपये और मामले को माइनिंग में नहीं भेजने के लिए 10 हजार की मांग की। किसान ने आरोप लगाया कि आरक्षक क्षेत्र में गुंडागर्दी करते हुए लोगों को परेशान कर रहा है। शिकायत के आधार पर आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।

बार-बार होती रही पोस्टिंग

आरक्षक सत्येंद्र सिंह की पोस्टिंग बार-बार बेलगहना चौकी क्षेत्र में होती रही है। इससे पहले भी उसे बेलगहना चौकी से शिकायत पर हटाया गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद उसने अपनी पोस्टिंग वहां करा ली। आरोप है कि आरक्षक पेट्रोलिंग की गाड़ी में घूमकर लोगों से अवैध वसूली करता है। अब तक उसकी चार बार बेलगहना चौकी में पोस्टिंग हो चुकी है।

ट्रैक्टर में हो रहा परिवहन, खनिज विभाग को परवाह नहीं

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि बेधड़क ट्रैक्टर-ट्राली में रेत का परिवहन किया जा रहा है। इसकी जानकारी पुलिस और खनिज विभाग को होने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। शहर में भी बेखौफ अंदाज में ट्रैक्टर में रेत समेत अन्य बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई हो रही है। खनिज विभाग के द्वारा इन वाहन चालकों और वाहन मालिकों पर कार्रवाई नहीं करने की वजह से इसका फायदा पुलिस के कुछ स्टाफ उठाते हैं। सूत्रों की माने तो खनिज विभाग के संरक्षण में ही यह सब काम होता है।

MP Excessive Courtroom: सात जजों की नियुक्ति पर उठे सवाल, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने चुनौती देने वाली याचिका की निरस्त

MP Excessive Courtroom: हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता ने गलत धारणा के तहत याचिका दायर की है। वह ऐसा समझता है कि हाई कोर्ट के न्यायाधीश का कार्यालय एक सिविल पद के समान है, जबकि यह वास्तविकता से बहुत दूर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 01:14:51 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 01:14:51 AM (IST)

MP High Court: सात जजों की नियुक्ति पर उठे सवाल, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने चुनौती देने वाली याचिका की निरस्त
सात जजों की नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका रद्द।

HighLights

  1. जजों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज।
  2. अदालत ने कहा- जज का पद सिविल पोस्ट नहीं है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। MP Excessive Courtroom: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शील नागू व न्यायमूर्ति अमरनाथ केसरवानी की युगलपीठ ने हाई कोर्ट में सात जजों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका निरस्त कर दी। हाई कोर्ट ने अपने नौ पेज के आदेश में साफ किया कि न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए कालेजियम का अस्तित्व कानूनी रूप से पवित्र है। देश का कानून न केवल हर अदालत पर बल्कि सभी पर भी बाध्यकारी है, चाहे वो कार्यपालिका हो या विधायिका हो। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता ने गलत धारणा के तहत याचिका दायर की है। वह ऐसा समझता है कि हाई कोर्ट के न्यायाधीश का कार्यालय एक सिविल पद के समान है, जबकि यह वास्तविकता से बहुत दूर है।

हाई कोर्ट का न्यायाधीश एक संवैधानिक कार्यालय है, जो केवल और केवल संविधानिक प्रक्रिया के तहत भरा जाता है। हाई कोर्ट जज की नियुक्ति के लिए संविधान में किसी भी विज्ञापन को जारी करने का प्रविधान नहीं है। इनके चयन के लिए लिखित या मौखिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सकता।

एक जाति वर्ग विशेष के ही जजों की नियुक्ति पर जताया था एतराज

उल्लेखनीय है कि ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता मारुति सोंधिया ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जजों की नियुक्ति को चुनौती दी थी। अधिवक्ता उदय कुमार साहू ने दलील दी थी कि हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा संविधान में विहित सामाजिक न्याय तथा आनुपातिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत को नजर अंदाज करके एक ही जाति, वर्ग तथा परिवार विशेष के ही अधिवक्ताओं के नाम पीढ़ी दर पीढ़ी भेजे जाते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि भारत के संविधान में सामाजिक न्याय व आर्थिक न्याय की आधार शिला रखी गई है, उक्त सामाजिक न्याय को साकार करने के लिए न्यायपालिका में सभी वर्गों का अनुपातिक प्रतिनिधित्व होना आवश्यक है। उन्होंने अपनी दलीलों के संबंध में करिया मुंडा कमेटी की रिपोर्ट का हवाला भी दिया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में एक जाति वर्ग विशेष के ही जजों की नियुक्ति होने से बहुसंख्यक समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है।

अब सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे एसएलपी

ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है हाई कोर्ट के इस फैसले के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही विशेष अनुमति याचिका यानी एसएलपी दायर की जाएगी। एसोसिएशन से जुड़े वकीलों का कहना है कि विधि एवं सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार ने 2021 व 2022 में देश के समस्त हाई कोर्ट को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया गया था कि संबंधित हाई कोर्ट के कालेजियम ओबीसी, एससी, एसटी, महिलाएं व अल्पसंख्यक वर्ग के अधिवक्ताओं के नाम जज के रूप में नियुक्त करने भेजे जाएं।

Sunil Chhetri Farewell Match: सुनील छेत्री ने फुटबॉल से लिया संन्यास, कुवैत के खिलाफ ड्रॉ रहा करियर का आखिरी मैच

India vs Kuwait: सुनील छेत्री ने फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया है। 39 वर्षीय छेत्री ने गुरुवार को कुवैत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला, जो ड्रॉ रहा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 11:31:43 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 11:33:28 PM (IST)

Sunil Chhetri Farewell Match: सुनील छेत्री ने फुटबॉल से लिया संन्यास, कुवैत के खिलाफ ड्रॉ रहा करियर का आखिरी मैच
सुनील छेत्री।

HighLights

  1. भारत ने अपने स्ट्राइकर सुनील छेत्री को विदाई दी।
  2. सुनील छेत्री ने भारत के लिए 94 गोल किए हैं।
  3. कुवैत के खिलाफ खेला आखिरी मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sunil Chhetri Farewell Match: सुनील छेत्री ने फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया है। 39 वर्षीय छेत्री ने गुरुवार को कुवैत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला, जो ड्रॉ रहा। वह कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम से हाथ जोड़कर नम आंखों के साथ बाहर निकले। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

भारत के टॉप गोल स्कोरर हैं सुनील छेत्री

इस ड्रॉ मैच में फीफा क्वालिफायर में भारत के तीसरे दौरे में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। टीम इंडिया का अगला मैच कतर के खिलाफ होगा। सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भारत के टॉप गोल स्कोरर हैं। वे करियर में 94 गोल कर चुके हैं। वे सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के फुटबॉलर की सूची में तीसरे पायदान पर हैं।

स्टेडियम में गूंजे नारे

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री अपने आखिरी मैच में गोल नहीं कर सके। स्टेडियम में छेत्री-छेत्री के नारें गूंज उठे। मैच के बाद सुनील की विदाई के वक्त भारत और कुवैत के खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां भी बजाईं।

सुनील छेत्री तीसरे टॉप एक्टिव गोल स्कोरर

भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री के नाम 150 मैचों में 94 गोल दर्ज हैं। वो क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। छेत्री ने 2002 में मोहन बागान के साथ फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी।

सुनील छेत्री को खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार

सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त, 1984 को सिकंदराबाद में हुआ। उनके पिता केबी छेत्री आर्मी में थे, जबकि माता सुशीला नेपाल की नेशनल फुटबॉल टीम की खिलाड़ी रह चुकी हैं। सुनील को 2021 को खेल रत्न पुरस्कार मिला। 2019 में पद्म श्री और 2011 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने करियर में छह बार एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता। सुनील छेत्री ने 2005 में सीनियर फुटबॉल टीम में डेब्यू किया। बाईचुंग भूटिया के बाद वह टीम के कप्तान बने।