NEET काउंसलिंग रोकने से SC का इनकार, एनटीए को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, जानिए अगली सुनवाई कब

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम यानी एनईईटी मेडिकल में दाखिले से जुड़ी परीक्षा है। पिछले दिनों परिणाम जारी होने के बाद से यह परीक्षा और इसे आयोजित करने वाली संस्था एनटीए विवादों में है। परीक्षा रद्द करने के लिए जनहित याचिका दायर की गई थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 11:20:42 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 12:32:12 PM (IST)

NEET काउंसलिंग रोकने से SC का इनकार, एनटीए को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, जानिए अगली सुनवाई कब
जिन 67 छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं, जिनमें से आठ छात्र हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से थे।

एजेंसी, नई दिल्ली (NEET SC Listening to)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम यानी एनईईटी परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अहम सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग रोकने से इनकार कर दिया। साथ ही एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एनटीए का जवाब मिलने के बाद 8 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता छात्रों की मांग थी कि नीट परीक्षा रद्द की जाए। साथ ही काउंसलिंग भी रोकी जाए।

NEET SC Listening to Updates in Hindi

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि परीक्षा की गोपनीयता प्रभावित हुई है, इसलिए उसे एनटीए से जवाब की जरूरत है।’

परीक्षा में धांधली की आशंका उस समय उठी थी, जब कुछ छात्रों ने 720 में से 718 और 719 अंक हासिल किए। नीट की मूल्यांकन पद्धति के अनुसार ऐसा होना संभव नहीं है।

साथ ही, जिन 67 छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं, जिनमें से आठ छात्र हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से थे।

naidunia_image

(पहली बार नीट पर सवाल… एक सेंटर से इतने सारे टापर आना, यह सिर्फ संयोग नहीं)

अब छात्रों का आरोप था कि परीक्षा का पूरा संचालन मनमाने तरीके और चुनिंदा छात्रों को पिछले दरवाजे से प्रवेश देने के इरादे से किया गया है।

इस बीच, अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली में एनटीए के दफ्तर के बाहर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एनटीए ने परीक्षा में धांधली के आरोपों का खंडन किया है।

Janjgir Champa Information: करोड़ों के निर्माण पड़े बेकार, लोगों को नहीं मिला लाभ

पांच माह बाद बदल जाएगी नगर सरकार, नगर पालिका के जिम्मेदारों को नहीं सरोकार, नगर पालिका की ये योजनाएं बिना प्लानिंग के काम, मेंटनेंस का अभाव और जिम्मेदारों के द्वारा मुंह मोड़ लिए जाने के कारण केवल शासन के पैसों की बर्बादी ही है। विकास कार्य के नाम पर सिर्फ राशि खर्च की गई है। मगर उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।

By komal Shukla

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 12:13:52 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 12:13:52 PM (IST)

Janjgir Champa News: करोड़ों के निर्माण पड़े बेकार, लोगों को नहीं मिला लाभ
फोटो: बीडीएम उद्यान में बनी बापू की कुटिया

HighLights

  1. कचहरी चौक के पास बना वाटर एटीएम।
  2. ग्राम पंचायत पेंड्री में बना एसएलआरएम सेंटर।
  3. बीडीएम उद्यान में बनी बापू की कुटिया बनने के दस साल बाद भी नहीं हो रहा उपयोग।

नईदुनिया न्यूज , जांजगीर – चांपा जिला मुख्यालय जांजगीर में भी बड़े शहरों की तर्ज पर विभिन्न निर्माण कार्यों में जिम्मेदारों ने लाखों – करोडों रुपए खर्च तो कर दिए हैं लेकिन पूरा होने के बाद भी वह उपयोगी नहीं है। कुछ कार्यों का निर्माण हुए तो पांच से दस साल हो गए लेकिन इसका फायदा आज तक लोगों को नहीं मिल पाई। धरातल पर ये योजनाएं आज भी नहीं उतर पाई। इसमें व्यवसाय, साफ – सफाई, पेयजल , मनोरंजन से जुड़ी योजनाएं हैं। पांच माह बाद नगर सरकार बदल जाएगी और नई सरकार बन जाएगी।

मगर नगर पालिका के जिम्मेदारों की कार्यशैली को देखते हुए नहीं लग रहा है कि तब भी जो निर्माण पूरे हो गए हैं उसका लाभ शहरवासियों को मिल पाएगा। नगर पालिका की ये योजनाएं बिना प्लानिंग के काम, मेंटनेंस का अभाव और जिम्मेदारों के द्वारा मुंह मोड़ लिए जाने के कारण केवल शासन के पैसों की बर्बादी ही है। विकास कार्य के नाम पर सिर्फ राशि खर्च की गई है। मगर उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।

जबकि सभी निर्माण कार्य आम लोगों से जुड़े हुए हैं। सुचारू रूप से संचालन होता तो आम जनता को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलता, उनकी कई समस्याएं सुलझ जाती। नगर पालिका परिषद द्वारा पौनी पसारी, एसएलआरएम सेंटर, वाटर एटीएम, सिटी स्टापेज, मोटर बोटिंग जैसे प्रोजेक्ट शुरू किए गए लेकिन इसका फायदा आम आदमी को नहीं मिल रहा है।

अगर जिम्मेदारों के द्वारा इन कामों को पूर्ण करने के बाद इसको सुचारू रूप से चलाने की ओर में ध्यान दिया जाता तो जिला मुख्यालय जांजगीर की जिले में अलग पहचान भी बनती। मगर शहरवासियों को फायदा मिलने के बजाए ये आम जनता के लिए केवल हाथी के दांत जैसे साबित हो रहे हैं। पांच माह बाद नगरीय निकाय चुनाव होंगे मगर नगर पालिका के जिम्मेदारों की कार्यशैली को देखते हुए नहीं लग रहा है कि तब भी जो निर्माण पूरे हो गए हैं उसका लाभ शहरवासियों को मिल पाएगा।

क्योंकि कुछ कार्यों का निर्माण हुए तो पांच से दस साल हो गए लेकिन इसका फायदा आज तक लोगों को नहीं मिल पाई है। एसएलआरएम सेंटर शहर में मिशन क्लीन सिटी के तहत नपा में चार एसएलआरएम सेंटर सेंटर बनना था। इनमें से एक एसएलआरएम सेंटर को नपा ने शहर से दूर पेण्ड्री गांव की जमीन पर ही बना दिया गया। शहर से दूर होने के कारण आज तीन साल बाद भी यह एलएलआरएम शुरू नहीं हो सका है।

जिसके चलते एसएलआरएम सेंटर खंडहर हो रहा हैं। सीएमओ से लेकर नगरपालिका अध्यक्ष इसे शुरू कराने केवल खोखली बातें करते रहे। इसमें केवल शासन के पैसे की बर्बादी बस हुई है। वाटर एटीएम यही हाल शहर में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मंशा से लगाए गए वाटर एटीएम मशीनों का भी है। कचहरी चौक, नया बस स्टैंड में लाखों रुपए खर्च कर वाटर एटीएम लगाया गया है।

सिक्के डालने से पैसा मिलने जैसे नई सुविधाएं शुरू हुई तो लोगों को भी लगा कि अब शहर विकास की ओर है। मगर चंद दिनों से यह ज्यादा नहीं चला। बिना प्लानिंग गलत स्थान पर बनाने का नतीजा, यह केवल शोपीस बन चुका है।

पौनी पसारी

फुटकर व्यवसाय को बढावा देने और व्यवसासियों को बेहतर स्थान देने की मंशा से पूर्ववर्ती कांग्रेस ने पौनी पसारी की योजना बनाई। इसी कडी में जांजगीर – नैला निकाय को भी दो स्थानों पर पौनी पसारी बनाने 25-25 लाख मिले। लेदेकर नपा वार्ड क्रमांक 1 में पौनी पसारी बना पाया मगर निर्माण पूर्ण के सालभर बाद भी खंडहर की तरह पड़ा है। दुकानें में लगाए लोहे के दरवाजे टूटने- फूटने लगे हैं। शराबियों के जाम छलकाने के काम आ रहा है। सिटी

बस स्टापेज

सिटी बस की सुविधा शुरू होने पर शहर के सात स्थानों पर चार चार लाख रुपए खर्च कर स्टापेज पाइंट तो बना दिया मगर सिटी बसेंचलना बंद होते ही इसका उपयोग भी बंद हो गया। सिटी बसेंनहीं चलनेसे बनाए गए स्टापेज जर्जर हो रहे हैं। यहां लगी कुर्सियां टूट गई है। उसकी देखरेख के तरफ भी नगर पालिका के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि दैनिक यात्री बसे चलती हैंं ऐसे में यहां अगर उन बसों को रोकने इंतजाम किए जाए तो अभी भी आम जनता के लिए सुविधा साबित हो सकती है।

भीमा तालाब में मोटर बोटिंग

शहर के ऐतिहासिक भीमा तालाब का छह करोड़ रूपये की लागत से सुंदरीकरण कराया गया है। पहली बार लोगों को बोटिंग करने का मौका मिला। मोटर बोटिंग की शुरूआत की गई। शुरूआत में इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। मगर पर्यटन के हिसाब से लोगों के लिए घूमने-फिरने लायक कोई नवाचार नहीं हुआ। लिहाजा लोगों ने दूरी बना ली। अब मोटर बोट धूल खाते पड़े हैं। बोटिंग पूरी तरह से ठप है। इसी तरह भीमा तालाब और बीडीएम उद्यान परिसर में बनाई गई बापू की कुटिया निर्माण के बाद से बेकार पडा हुआ है।

बुधवारी बाजार का चबूतरा

पांच दशक बाद भी शहर में स्थाई सब्जी मार्केट नहीं है। इसके चलते थोक और चिल्हर सब्जी विक्रेताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साप्ताहिक बुधवारी बाजार के लिए दस साल पहले 50 लाख रुपए खर्च कर चबूतरा जरूर बनाया गया है। बनाए गए शेडयुक्त चबूतरों में से ले- देकर दो- चार चबूतरों में ही साप्ताहिक बाजार के दिन व्यवसायी दुकानें लगाते हैं। बाकी दिनों में चबूतरा खाली पड़े रहते हैं। आज तक वहां दुकानें नहीं लगी और न ही कभी नपा ने लगवाने का प्रयास किया। सभी चबूतरों के फर्श के नामों निशान तक मिट गए हैं। जिन चबूतरों में दुकानें लगनी चाहिए मगर लोग वहां गोबर के कंडे सूखा रहे हैं।

Pandit Pradeep Mishra Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- मां संसार के दुखों और जाप की माला मृत्यु से करती है रक्षा

ओंकारेश्वर तीर्थ की महिमा का बखान करते हुए पंडित मिश्रा ने कहा कि शिव ने ओम का घोष बारह ज्योतिर्लिंग में से ओंकारेश्वर में किया। ओंकारेश्वर क्षेत्र में शिव महापुराण का श्रवण करना बड़े सौभाग्य की बात है। शिव को हमेशा हृदय में रखिए। शिव को अपना बनाने का प्रयास करो। महादेव अनजाने में किए गए पाप क्षमा कर देते हैं, लेकिन जानबूझकर किए गए पाप की क्षमा नहीं होते।

रमजान के महीने में हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी, पाकिस्तान ने आईसीसी को भेजा प्लान, भारत-पाक मैच लाहौर में…

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी मार्च में खेली जा सकती है. मेजबान पाकिस्तान ने इसके लिए आईसीसी को अपना प्लान और संभावित शेड्यूल भेज दिया है. आईसीसी के इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 8 टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल के अंतराल के बाद खेली जानी है. पाकिस्तान ने 2017 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी खिताब अपने नाम किया था.

साल 2017 के बाद यह पहला मौका होगा, जब आईसीसी चैंपयंंस ट्रॉफी आयोजित की जाएगी. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक अगर पीसीबी का प्लान आईसीसी मान लेती है तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच यानी रमजान के महीने में खेले जाएंगे. रजमान मुस्लिमों का पाक महीना है. इस महीने में कई मुस्लिम सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रस्तावित योजना के मुताबिक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच तीन शहरों में खेले जाएंगे. फाइनल समेत सबसे अधिक 7 मैच लाहौर में होंगे. इसके अलावा 5 मैच रावलपिंडी और तीन मैच कराची में कराने का प्रस्ताव है. क्रिकबज के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मैच लाहौर में हो सकता है.

1996 के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान आईसीसी के के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. 1996 में भारत और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप खेला गया था. इसके बाद भारत में वनडे और टी20 फॉर्मेट के तीन वर्ल्ड कप हो चुके हैं. पाकिस्तान को सुरक्षा कारणों से 1996 के बाद किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं मिल पाई है. भारत समेत कई टीमें भी पाकिस्तान दौरे पर लंबे समय से नहीं गई हैं.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2024, 10:14 IST

Modi Cupboard 2024: काम में जुटे मोदी के मंत्री, एस. जयशंकर, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल, भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिंह, सुरेश गोपी ने संभाला कार्यभार, देखिए वीडियो

एजेंसी, नई दिल्ली (Modi Cupboard 2024)। नरेंद्र मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा होने के बाद मंत्रियों को पदभार संभावना शुरू कर दिया है। मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्री, जय जयशंकर ने विदेश मंत्री और भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री का पदभार संभाला। (नीचे देखिए वीडियो)

#WATCH | Delhi: Dr S Jaishankar takes cost as Exterior Affairs Minister pic.twitter.com/vRsE3Hpr3m

— ANI (@ANI) June 11, 2024

समाचार एजेंसी ANI से चर्चा में जयशंकर ने कहा कि चीन और पाकिस्तान से जुड़ी भारत की समस्याएं अलग हैं और इनका समाधान भी अलग है।

जहां तक ​​पाकिस्तान और चीन का सवाल है, दोनों देशों के साथ रिश्ते अलग हैं और समस्याएं भी अलग हैं। चीन को लेकर हमारा फोकस रहेगा सीमा मुद्दों का समाधान ढूंढना और पाकिस्तान के साथ हम वर्षों पुराने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे का समाधान ढूंढना चाहेंगे। – एस. जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत सरकार

वीडियो: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘लोगों ने पीएम मोदी को फिर से देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। इसमें रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका होगी। पिछले 10 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे में कई सुधार किए हैं। चाहे वह रेलवे का विद्युतीकरण हो, नई पटरियों का निर्माण, नई तरह की ट्रेनें, नई सेवाएं या स्टेशनों का पुनर्विकास हो। मोदी जी का रेलवे से भावनात्मक संबंध हैः

वीडियो: भूपेन्द्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

वीडियो: सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री (MoS) के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

वीडियो: गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्री का पदभार संभाला। इस दौरान पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

Bigg Boss OTT 3 Contestants Checklist, Ameesha patel, to viral wada pav lady | बिग बॉस OTT 3 कंटेस्टेंट्स लिस्ट: त्रिदेव एक्ट्रेस सोनम खान 30 साल बाद करेंगी वापसी, अमीषा पटेल की फीस पर चर्चा जारी

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस OTT 3 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस साल शो के फॉर्मेट और रूल्स में कई बड़े बदलाव देखने मिलेंगे। वहीं अनिल कपूर भी बतौर होस्ट शो में ट्विस्ट लाने वाले हैं। प्रीमियर के दिन नजदीक आने के साथ-साथ शो से जुड़ने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं।गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल से भी मेकर्स की बातचीत जारी है, जबकि त्रिदेव एक्ट्रेस सोनम खान, डॉली चायवाला, वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका को भी शो ऑफर हुआ है।

एक नजर शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट और शो से जुड़ी अपडेट्स पर-

त्रिदेव एक्ट्रेस सोनम खान करेंगी शो से वापसी

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनम खान बिग बॉस ओटीटी 3 से वापसी करने वाली हैं। सोनम की टीम ने दैनिक भास्कर से कन्फर्म किया है कि उन्हें शो ऑफर हुआ है।

तिरछी टोपी वाले और गजर ने किया है इशारा जैसे मशहूर गानों में नजर आईं सोनम आखिरी बार साल 1994 की फिल्म इंसानियत में सनी देओल और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। सोनम ने त्रिदेव डायरेक्टर राजीव राय से शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से धमकियां मिलने लगी थीं, जिसके चलते उन्होंने भारत और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और गुमनाम जिंदगी जीने लगीं। बीते साल सोनम इंस्टाग्राम से एक्टिव हुईं और पुरानी तस्वीरें शेयर कर दोबारा चर्चा में आ गईं।

अमीषा पटेल भी बन सकती हैं शो का हिस्सा, फीस पर चल रही है बातचीत

गदरः एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं अमीषा पटेल को भी बिग बॉस ओटीटी 3 का ऑफर मिला है। एक्ट्रेस से फिलहाल मेकर्स की फीस को लेकर बात जारी है। अमीषा पटेल से पहले उनके भाई अश्मित पटेल भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका को भी ऑफर हुआ शो

सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होने वालीं वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित को भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने शो ऑफर किया है। फिलहाल उन्होंने शो साइन नहीं किया है, हालांकि उनका शो में आना लगभग कन्फर्म माना जा रहा है।

डॉली चायवाला भी ले सकते हैं शो में एंट्री

सोशल मीडिया सेंसेशन डॉली चायवाला को भी शो ऑफर हुआ है। हाल ही में बिल गेट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट में डॉली चायवाला के साथ तस्वीर शेयर की थी।

पॉपुलर रेपर भी बन सकते हैं शो का हिस्सा

27 साल के रेपर रोहित कुमार चौधरी को भी मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया था। हसल फेम रेपर रोहित अपने गानों से चर्चा में रहते हैं। यूट्यूब पर उनके 1.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

इमली एक्टर साई केतन राव ने साइन किया शो

इमली शो फेम एक्टर साई केतन राव को भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स की तरफ से ऑफर मिला है। टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने शो साइन कर लिया है और तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

सना सुल्ताना के साथ भी मेकर्स की डील हुई कन्फर्म

दिलवाले, गुस्ताखी, रूह जैसे पॉपुलर म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं एक्ट्रेस सना सुल्ताना भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने वाली हैं। हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में शो से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से सना की एंट्री कन्फर्म की गई है।

अरमान मलिक भी होंगे शो का हिस्सा

बिग बॉस के खबरी पेज की मानें तो पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक को शो में साइन कर लिया गया है। अरमान मलिक सोशल मीडिया पर दो शादियां कर चर्चा में आए थे। उनकी पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक एक साथ रहती हैं और तीनों साथ मिलकर वायरल वीडियो बनाते हैं। 4 यूट्यूब चैनल्स पर उनके 28 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

पति के साथ शो में आ सकती हैं खुशी चौधरी

सोशल मीडिया सेंसेशन खुशी चौधरी भी अपने पति विवेक चौधरी के साथ शो का हिस्सा बन सकती हैं। उन्हें शो ऑफर हुआ है, हालांकि उन्होंने अब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। खुशी और उनके पति इन्फ्लूएंसर हैं। दोनों का यूट्यूब चैनल भी है। इंस्टाग्राम पर खुशी के 8.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जबकि उनके पति विवेक के 1.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

खतरों के खिलाड़ी 11 के बाद बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनेंगी सना मकबूल

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सना मकबूल भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बन सकती हैं। सना को आखिरी बार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा गया था। एक्ट्रेस इस प्यार को क्या नाम दूं, कितनी मोहब्बत है 2, अर्जुन, आदत से मजबूर जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

तारक मेहता के टप्पू भी ले सकते हैं शो में एंट्री

रिपोर्ट्स हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू का किरदार निभा चुके भव्या गांधी को भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। भव्या ने साल 2017 में शो छोड़ा था, जिन्हें राज अनदकत ने रिप्लेस किया था।

सलमान खान की जगह अनिल कपूर करेंगे शो होस्ट

बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। जबकि दूसरे सीजन में सलमान खान शो के होस्ट थे। अब तीसरे सीजन में फिर होस्ट बदला गया है। सलमान की गह अब अनिल कपूर शो होस्ट करेंगे। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से की गई है।

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसके साथ लिखा गया है, मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा, एके (अनिल कपूर) के आने से अब सब बदलेगा। तैयार हो जाइए फॉर दिस खास सीजन ऑफ बिग बॉस ओटीटी 3, हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ।

सलमान खान लेते थे हर एपिसोड के 12 करोड़, अनिल की फीस 2 करोड़ प्रति एपिसोड

सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कपूर को बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करने के लिए हर एपिसोड के 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ऐसे में वो हर वीक के 4 करोड़ चार्ज करेंगे। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान हर एपिसोड के 12 करोड़ चार्ज करते थे। ओटीटी और टेलीविजन के लिए उन्हें हर हफ्ते 25 करोड़ दिए जाते थे।

Bhopal Information: काटजू अस्पताल में फायर सेफ्टी का निरीक्षण, प्रेशर मशीन निकली खराब

टीटी नगर एसडीएम की अगुआई में टीम ने किया निरीक्षण। खामियां मिलने पर अस्पताल प्रबंधक को लगाई फटकार। दो अन्य अस्पतालों में भी की फायर सेफ्टी जांच।

Naina Devi Mandir: नैना देवी मंदिर में रील बनाने पर प्रतिबंध, मर्यादित कपड़े पहनकर आने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

51 शक्तिपीठों में शामिल विश्व प्रसिद्ध नैना देवी मंदिर में प्रबंधन ने रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि भक्त मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर आएं। वहीं कोई श्रद्धालु नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 09:43:12 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 09:43:12 AM (IST)

Naina Devi Mandir: नैना देवी मंदिर में रील बनाने पर प्रतिबंध, मर्यादित कपड़े पहनकर आने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई
नैना देवी मंदिर में रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

HighLights

  1. नैना देवी मंदिर प्रबंधन के निर्देश
  2. मंदिर में रील बनाने पर होगी कार्रवाई
  3. जब्त किया जाएगा श्रद्धालु का मोबाइल

Naina Devi Mandir धर्म डेस्क, नैनीताल। मंदिर में रील बनाने वालों पर कड़ा एक्शन लेते हुए नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियम का उल्लंघन करने पर मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर आने को कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड सरकार चार धामों में भी रील बनाने पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

बता दें कि मां नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है। यहां देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। बीते दिनों एक महिला ने मंदिर परिसर में आपत्तिजनक रील बनाई थी, जो काफी वायरल हुई। मंदिर के संचालक अमर उदय ट्रस्ट प्रबंधन के प्रवक्ता शैलेंद्र मेलकानी अनुसार यह इस रील के चलते लाखों भक्तों की भावनाएं आहत हुई। इसे देखते हुए अब यहां रील बनाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है।

naidunia_image

मर्यादित कपड़े पहनकर आने के निर्देश

शैलेंद्र मेलकानी के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई श्रद्धालु रील बनाते हुए पाया जाता है तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे भारतीय संस्कृति के अनुरूप मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर आएं।

क्यों प्रसिद्ध है यह मंदिर?

बता दें कि नैना देवी मंदिर की स्थापना के साथ कई पौराणिक कहानियां जुड़ी हैं। मंदिर में मां के दो नेत्र हैं, जो नैना देवी को दर्शाते हैं। यहां नैनी झील है। माना जाता है कि जब शिव सती की मृत देह को लेकर कैलाश पर्वत जा रहे थे, तब जहां-जहां उनके शरीर के अंग गिरे वहां-वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई। मान्‍यता है कि जहां पर सती के नयन गिरे थे। वहीं पर नैना देवी धाम बन गया।

Panchayat’s Pankaj Jha aka Vidhayak says Pankaj Tripathi, Anurag Kashyap are my associates | पंचायत के ‘विधायक जी’ के बदले सुर: बोले-‘पंकज त्रिपाठी और अनुराग कश्यप के बारे में कुछ गलत नहीं कहा, वो मेरे दोस्त हैं’

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम एक्टर पंकज झा इन दिनों सुर्खियों में हैं। सीरीज में उन्हें विधायक जी के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच पंकज एक इंटरव्यू में कही गई कुछ बातों की वजह से भी चर्चा में हैं।

दरअसल, पंकज झा ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में इशारों-इशारों में कुछ बातें कही थीं जिन्हें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और पंकज त्रिपाठी से जोड़कर देखा जा रहा था।

झा का कहना था कि इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं जो दूसरे एक्टर्स का काम छीनकर अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हैं।

अब इन कमेंट्स पर झा ने सफाई दी है और कहा है कि उन्होंने पंकज त्रिपाठी या अनुराग कश्यप के लिए ये बातें नहीं कही थीं। पंकज ने दोनों को अपना दोस्त भी बताया है।

पंकज झा (दाएं) वेब सीरीज 'पंचायत' में विधायक के रोल में नजर आ रहे हैं।

पंकज झा (दाएं) वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक के रोल में नजर आ रहे हैं।

मैं ऐसी बातें क्यों करूंगा?

उन्होंने कहा, ‘मैंने इंटरव्यू में किसी त्रिपाठी का नाम नहीं लिया। आप मेरे इंटरव्यू सुन सकते हैं कि मैंने किसी का भी नाम नहीं लिया। मैं क्यों ऐसी बातें करूंगा? मीडिया को हमेशा मसाला चाहिए और वो इसके लिए ऐसी खबरों को अपने मुताबिक बनाते हैं।’

पंकज ने आगे कहा, ‘ऐसी खबरों का कोई सेंस नहीं है। पंकज त्रिपाठी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है। वो मेरे जूनियर हैं। वो मेरे बाद इंडस्ट्री में आए हैं और मैं लंबे समय से हूं। इसी तरह अनुराग कश्यप मेरे दोस्त हैं। वो मेरे लिए भाई की तरह हैं। हमने ‘गुलाल’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में साथ में की हैं। मैं क्यों उनके बारे में इस तरह की गलत बातें कहूंगा’?

पिछले इंटरव्यू में क्या कहा था पंकज झा ने?

पिछले दिनों डिजिटल कमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में जब झा से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के रोल को लेकर उनके साथ पॉलिटिक्स हुई थी ?

इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘अगर मेरे पीठ पीछे पॉलिटिक्स होती है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। जो किसी के पीठ पीछे राजनीति करते हैं वो अमूमन कायर ही होते हैं पर अगर सामने वाले का पॉलिटिक्स से मुझे हानि कर गया तो फिर पॉलिटिक्स करने वाला जीत गया ना।’

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान का रोल किया था, जो पहले पंकज झा को ऑफर हुआ था।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान का रोल किया था, जो पहले पंकज झा को ऑफर हुआ था।

झा का रोल पंकज त्रिपाठी को मिल गया

एक वाकये को शेयर करते हुए झा ने बताया था- ‘मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए पटना गया था। वहां मुझे मैसेज कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का मैसेज मिला कि वो मुझे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में कास्ट करना चाहते हैं।

मैं किसी और प्रोजेक्ट की शूटिंग करके दो दिनों पर वापस लौटा तो पता चला कि वासेपुर वाला रोल किसी और दे दिया गया है।’ बता दें कि वो रोल पंकज त्रिपाठी को मिल गया था जिससे उनकी किस्मत बदल गई थी।

इंटरव्यू में आगे झा ने यह भी कहा था कि कुछ लोग किसी का चप्पल चुरा लेते हैं और कहते हैं कि वो हमारे लिए बहुत बड़े एक्टर हैं इसलिए उनकी चप्पल चुरा ली।

बताते चलें कि स्ट्रगल के दिनों में पंकज त्रिपाठी जिस होटल में काम करते थे वहां एक बार मनोज बाजपेयी ठहरने के लिए आए थे। मनोज अपनी चप्पल होटल में ही भूल गए थे जिन्हें पंकज ने रख लिया था। यह किस्सा त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में सुनाया था। ऐसे में कयास ये लगाए गए थे झा ने ये बातें पंकज त्रिपाठी के लिए कही थीं।

झा ने बॉलीवुड फिल्ममेकर पर साधा था निशाना

पिछले इंटरव्यू में झा ने पंकज के अलावा डायरेक्टर पर भी निशाना साधा था। उनके कमेंट्स को अनुराग कश्यप से जोड़कर देखा गया था। उन्होंने खुद को डायरेक्टर मेकिंग एक्टर बताते हुए कहा था, ‘अगर ‘सत्या’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्मों से एक्टर्स के करियर बने हैं तो कई एक्टर्स ने डायरेक्टर्स का भी करियर बनाया है।

पर यहां कुल लोग बहुत ही लिजलिजे हैं। उनकी रीढ़ की हड्‌डी ही नहीं है। वो अपने शब्द तक नहीं रख पाते। कुछ डायरेक्टर्स तो इतनी बुरी स्थिति में हैं कि खुद उनके पास कोई काम नहीं है। वो एक ही प्रोजेक्ट पर 36 अलग-अलग काम कर रहे हैं।’

VIDEO: पाकिस्तानी क्रिकेटर का अर्शदीप और सिखों पर घटिया कॉमेंट, भज्जी ने सिखाया सबक तो लगा माफी मांगने

नई दिल्ली: भारतीय टीम जब दो दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरा रही थी तो उसके प्रशंसकों का बुरा हाल था. पाक प्रशंसकों के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी ऊलजलूल बातें करने लगे थे. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल भी हार देख आपा खो बैठे और भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह पर नस्लीय टिप्पणी की. अकमल ने सिर्फ अर्शदीप का मजाक नहीं उड़ाया, बल्कि सिख धर्म पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. हरभजन सिंह ने यह कॉमेंट देख अकमल को लताड़ लगाई. इसके बाद अकमल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है.

कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह पर विवादित कॉमेंट भारत-पाक मैच के दौरान एआरवाई न्यूज पर की. भारत-पाकिस्तान मैच में अर्शदीप ने आखिरी ओवर फेंका था. पाकिस्तान को इस ओवर में 18 रन बनाने थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उन्हें सिर्फ 11 रन बनाने दिए. इस तरह भारत को 8 रन से जीत मिली थी.

Turning Level: सारी कायनात बांग्लादेश को जिताने में जुटी थी… पर केशव को यह मंजूर ना था; 2 गेंद में कर दिया खेल

इसी मैच के दौरान अकमल एआरवाई न्यूज पर कहते दिखे रहे हैं, ‘देखें लास्ट ओवर करना है अर्शदीप सिंह को. वैसा उसका रिदम दिख नहीं रहा है. लेकिन कुछ भी हो सकता है… 12 बज गए हैं.’ ऐसा कहने के बाद अकमल ठहाका लगाने लगते हैं. इस बीच शो का होस्ट कहता है कि आखिरी ओवर में 16-17 रन काफी हो सकते हैं. इस पर अकमल हंसते हुए कहते हैं, ‘किसी सिख को नहीं देना चाहिए 12 बजे के बाद ओवर…’ कामरान अकमल के इस कॉमेंट को अपमानजनक माना गया.