शर्मसार करने वाली दो घटनाएं: पानी मांगने पर पड़ोसी की हत्या, 9 साल के बेटे के मुंह में कागज की गेंद ठूंस कर मार डाला

छोटी-छोटी बातों पर विवाद, मारपीट, यहां तक कि हत्या अब आम बात होती जा रही है। रोज देशभर में ऐसे कई मामले सामने आते हैं। यहां जो दो मामले आए हैं, उनमें शराब की लत कॉमन है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 02:29:35 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 02:54:44 PM (IST)

शर्मसार करने वाली दो घटनाएं: पानी मांगने पर पड़ोसी की हत्या, 9 साल के बेटे के मुंह में कागज की गेंद ठूंस कर मार डाला
महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे के ये घटनाक्रम सोमवार रात के हैं।

HighLights

  1. दोनों घटनाक्रम महाराष्ट्र के
  2. पुणे में पड़ोसी ने की पड़ोसी की हत्या
  3. ठाणे में शराबी पिता बना हत्या

एजेंसी, पुणे (Maharashtra Crime Information)। महाराष्ट्र से मानवता को शर्मसार करने वाली दो खबरें आई हैं। पुणे में एक पड़ोसी ने पानी मांगने पर दूसरे की हत्या कर दी। वहीं ठाणे में एक शराबी पिता ने कागज की गेंद मुंह में ठूंस कर 9 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी।

पुणे: पसंद नहीं आया देर रात पानी मांगना

राकेश गायकवाड़ और श्रीकांत आल्हाट पुणे के मूंडवा क्षेत्र में रहते हैं। दोनों के बीच में पहले से मनमुटाव था। घटनाक्रम सोमवार रात का है। श्रीकांत पानी मांगने राकेश के पास गया। इसी दौरान कहासुनी शुरू हो गई। राकेश ने गुस्से में आकर धारदार हथियार और सीमेंट के ब्लॉक से श्रीकांत पर हमला कर दिया।

सिर में चोट लगने के कारण श्रीकांत वहीं बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादा खून बहने से मौत हुई है।

पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत को शराब की लत थी। राकेश से उसके संबंध अच्छे नहीं थे। 35 वर्षीय राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ठाणे: शराब ने तोड़ा घर, अब बेटे की जान भी ले ली

यह घटना मुंबई से सटे ठाणे के वाशाला में हुई। सोमवार रात सूचना आई कि 59 वर्षीय शख्स ने अपने 9 साल के बेटे की हत्या कर दी। शख्स शराब के नशे में था। उसने कागज की गेंद बनाकर मासूम के मुंह में ठूंस दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

शख्स अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। बेटा मां के पास रहता था। बेटा गायब हुआ तो परिजन ने पुलिस में सूचना दी। शख्स द्वारा बेटे की हत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Palak Shared a Video with Alok, Introduced Profitable Coronary heart Surgical procedure | आलोक के साथ पलक ने बचाई 3000 मासूमों की जान: वीडियो शेयर कर बताया सक्सेसफुल रही सर्जरी, दुआ करने वालों को कहा शुक्रिया

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पलक मुछाल प्लेबैक सिंगिंग के अलावा अपने सोशल वर्क के लिए भी पहचानी जाती हैं। सिंगर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आलोक नाम के एक बच्चे के साथ वीडियो शेयर किया था।

पलक ने बताया था कि आलोक उनका 3000वां पेशेंट हैं जिसकी हार्ट सर्जरी 11 जून को होनी थी। अब बुधवार को पलक ने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि आलोक की सर्जरी सक्सेसफुल रही।

सर्जरी से पहले बच्चे आलोक के साथ मस्ती करतीं पलक।

सर्जरी से पहले बच्चे आलोक के साथ मस्ती करतीं पलक।

आलोक की सर्जरी के दौरान पलक ऑपरेशन थिएटर में ही डॉक्टर्स के साथ मौजूद रहीं।

आलोक की सर्जरी के दौरान पलक ऑपरेशन थिएटर में ही डॉक्टर्स के साथ मौजूद रहीं।

सर्जरी सक्सेसफुल होने के बाद सिंगर ने डॉक्टर्स और आलोक के पैरेंट्स के साथ केक भी कट किया।

सर्जरी सक्सेसफुल होने के बाद सिंगर ने डॉक्टर्स और आलोक के पैरेंट्स के साथ केक भी कट किया।

प्रार्थना करने वालों को शुक्रिया अदा किया
यह वीडियो शेयर करते हुए पलक ने आलोक के लिए प्रार्थना करने वालों को शुक्रिया भी कहा। इसके साथ ही पलक ने बताया कि अब तक वो 3000 गरीब बच्चों की सक्सेसफुल हार्ट सर्जरी करवा चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने यह ट्वीट करते हुए सभी को थैंक्स कहा है।

एक्ट्रेस ने यह ट्वीट करते हुए सभी को थैंक्स कहा है।

गिनीज बुक में दर्ज है पलक का नाम
इस सोशल वर्क के लिए सिंगर का नाम पहले से ही ‘गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज हो चुका है। इसके अलावा पलक को भारत सरकार और अन्य कई संस्थानों ने भी उन्हें अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया है।

400 बच्चों का और इलाज करवाना है
इससे पहले एक इंटरव्यू में पलक ने कहा था कि अभी भी 400 से अधिक ऐसे बच्चे हैं जिनका वो इलाज कराना चाहती हैं। सिंगर ने कहा, ‘मेरा हर कॉन्सर्ट इन बच्चों की हार्ट सर्जरी को समर्पित होता है।

वो बच्चे इंतजार करते हैं कि पलक दीदी का कॉन्सर्ट कब होगा और हमारी सर्जरी कब होगी। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं अपनी इस इच्छा को आगे बढ़ा सकूं।’

इंदौर की रहने वाली पलक की बॉलीवुड में करियर बनाने में सलमान ने काफी मदद की है।

इंदौर की रहने वाली पलक की बॉलीवुड में करियर बनाने में सलमान ने काफी मदद की है।

सलमान को मानती हैं अहम, 17 भाषाओं में गाने गाए
पलक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पहली फिल्म सलमान खान की ‘वीर’ थी, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। पलक, सलमान को अपने करियर में बहुत अहम मानती हैं। उन्होंने सलमान की एनजीओ में मदद के लिए आए 100 बच्चों की भी सर्जरी करवाई थी।

‘एक था टाइगर’ और ‘आशिकी 2’ समेत कई फिल्मों के हिट गाने दे चुकीं पलक एक-दो नहीं बल्कि 17 भाषाओं में गाने गा चुकी हैं।

खबरें और भी हैं…
Rewa Information : नौ सेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी के बाद सेना प्रमुख बने उपेंद्र द्विवेदी भी रीवा सैनिक स्कूल के छात्र रहे

Rewa Information : जनरल उपेंद्र द्विवेदी को दिसंबर 1984 में जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 18वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था। बाद में उन्होंने उसी यूनिट की कमान भी संभाली। 39 साल से अधिक के अपने सैन्य करियर में जनरल द्विवेदी ने उत्तरी सेना कमांडर, महानिदेशक (डीजी) इन्फैंट्री और सेना में कई अन्य कमांड नियुक्तियों सहित विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:34:27 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 02:45:56 PM (IST)

HighLights

  1. उपेंद्र द्विवेदी का जन्म एक जुलाई, 1964 को रीवा के गढ़ गांव में हुआ था।
  2. दिसंबर 1984 में जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 18वीं बटालियन में कमीशन दिया था।
  3. रीवा के दिनेश त्रिपाठी संभाल रहे भारतीय नौसेना प्रमुख की कमान।

Rewa Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा/जबलपुर। रीवा जिले का नाम एक बार फिर देश में रोशन हुआ है। जिले के गढ़ गांव में जन्मे उपेंद्र द्विवेदी नए सेना प्रमुख होंगे। सैनिक स्कूल रीवा के 1973 से 1981 बैच के छात्र रहे जनरल उपेंद्र द्विवेदी अति विशिष्ठ सेवा मैडल, जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान रहे हैं।देश में आतंकवाद विरोधी अभियानों में विशेष महारत रखते हैं। उपेंद्र द्विवेदी का जन्म एक जुलाई, 1964 को रीवा में हुआ था।

मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण देश के लिए गौरवमयी क्षण…

विंध्य की पावन धरा रीवा के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी जी को सेना प्रमुख नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

निश्चित ही आपके नेतृत्व में भारतीय थल सेना और अधिक सशक्त होगी।

अभिनंदन!@adgpi pic.twitter.com/FYujRyUNh0

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 12, 2024

रीवा के दिनेश त्रिपाठी संभाल रहे भारतीय नौसेना प्रमुख की कमान

रीवा में जन्मे दिनेश त्रिपाठी वर्तमान में भारतीय नौसेना प्रमुख हैं। वे 30 अप्रैल 2024 से इस पद को सुशोभित कर रहे हैं। एडमिरल त्रिपाठी इस जिम्मेदारी से पहले नौसेना के उपप्रमुख थे। त्रिपाठी का 15 मई 1964 को रीवा में जन्म हुआ था। दिनेश कुमार त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रहे हैं। एक जुलाई, 1985 को वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल त्रिपाठी का करीब 40 वर्ष का लंबा करियर रहा है।

बच्‍चों को मोबाइल चलाने की आदत पड़ सकती है भारी, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम, जानें क्‍या कैसे करें बचाव

अधिक स्क्रीन टाइम न सिर्फ बच्चों को मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। बल्कि उनके शारीरिक विकास को भी प्रभावित करता है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 12:11:39 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 12:11:39 PM (IST)

बच्‍चों को मोबाइल चलाने की आदत पड़ सकती है भारी, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम, जानें क्‍या कैसे करें बचाव
बच्‍चों में मोबाइल की लत

HighLights

  1. अधिक स्क्रीन टाइम न सिर्फ बच्चों के लिए नुकसानदेह
  2. शारीरिक विकास को भी प्रभावित करता है
  3. मानसिक रूप से पहुंचाता है नुकसान

Cellular Dependancy in Kids हेल्‍थ डेस्क, इंदौर। आजकल छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में भी मोबाइल नजर आने लगा है। इसके अलावा वे टीवी भी खूब देखने लगे हैं। जिसके चलते बच्‍चों का स्क्रीन टाइम भी बहुत बढ़ गया है। हालांकि विशेषज्ञों का यही मानना है कि बच्चों के हाथ में मोबाइल या टैबलेट नहीं दिया जाना चाहिए, लेकिन बावजूद इसके पेरेंट्स बच्चों के हाथ में मोबाइल पकड़ा देते हैं, जो कि उनकी सेहत के लिए काफी हानिकारक है। इसके अलावा बच्चों का अधिकतर समय टीवी देखने में भी गुजरता है। बच्चों की स्पेशलिस्ट डॉ. सईद मुजाहिद अंसारी से समझते हैं बच्चों के लिए अधिक स्क्रीन टाइम कितना घातक है।

naidunia_image

बच्चों के लिए कितना नुकसानदेह है स्क्रीन टाइम

  • बच्चों का स्‍क्रीन टाइम अधिक होने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है। जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है इसके अलावा बच्चों के पर्सनालिटी डेवलपमेंट में भी बाधा आती है।
  • बच्चों को थकान कमजोरी जैसी समस्याएं भी होने लगती है। इसके अलावा अधिक मोबाइल चलाने से बच्चों की याददाश्त भी कमजोर हो जाती है
  • स्क्रीन टाइम अधिक होने से बच्चे सामाजिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो पाते जिससे उनका सोशल सर्कल सीमित हो जाता है और उनके अधिक दोस्त भी नहीं बनते।
  • अधिक स्क्रीन टाइम बच्चों की सोचने एवं समझने की क्षमता को भी काम करता है। ऐसे में बच्चों से जितना हो सके उन्हें स्क्रीन से दूर ही रखना चाहिए।
  • स्क्रीन टाइम बच्चों के दिमागी स्वास्थ्य पर भी असर डालता है और उनके दिमाग की क्षमता कम हो जाती है।
  • अधिक स्क्रीन टाइम से बच्चों की आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है और उन्हें नजर की समस्या हो सकती है।
  • बच्चों को थकान कमजोरी जैसी समस्याएं भी होने लगती है। इसके अलावा अधिक मोबाइल चलाने से बच्चों की याददाश्त भी कमजोर हो जाती है
  • कैसे छुड़ाएं मोबाइल की लत?

    बच्चों की स्क्रीन टाइम को घटाने के लिए उन्हें हमेशा मोबाइल और टीवी से दूर ही रखना चाहिए और बच्चों को इसके बारे में समझाइए भी देते रहना चाहिए। शुरुआत में आप बच्चों के स्क्रीन टाइम के समय को सीमित कर सकते हैं।

    IND vs USA: मैच से पहले रोहित-विराट को लेकर क्या बोले अमेरिकी खिलाड़ी? एक ने कहा- आग से आग का सामना होगा…

    नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की शुरुआत हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. भारतीय टीम ने भी 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की है. आज 12 जून को भारत का सामना अमेरिका से होना है. इसके लिए दोनों टीमें तैयार है. मैच से पहले अमेरिकी प्लेयर्स ने भारतीय प्लेयर्स की जमकर तारीफ की. अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने कहा है कि रोहित शर्मा के साथ टॉस करना मेरे लिए सपने जैसा है.

    सौरभ नेत्रवलकर ने कहा,” अगर हम अपना बेस्ट गेम खेलें तो हम बड़े क्रिकेटर्स के खिलाफ अच्छा खेल सकते हैं. हम एक समय पर एक ही गेम खेलेंगे इसलिए हमें दिग्गज क्रिकेटर्स से घबराने की जरूरत नहीं है.हम बस बल्लेबाजों को बॉलिंग कराने और गेंदबाजों को खेलने की कोशिश करेंगे. हम इसे सिंपल रखना चाहेंगे.”

    VIDEO: भारत के साथ हुई बेईमानी! खराब रेफरिंग की वजह से फीफा विश्व कप खेलने का सपना टूटा, जानें पूरा मामला

    BJP Nationwide President Election Course of: भाजपा में आज तक नहीं आई राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग की नौबत, जानिए क्यों और क्या है प्रोसेस

    लोकसभा चुनाव के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वैसे तो भाजपा के संविधान में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया अपनाई जाती है, लेकिन पार्टी के गठन से लेकर अब तक हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावों में वोटिंग की नौबत नहीं आई है और इसे सर्वसम्मति से ही चुन लिया गया है।

    By Bharat Mandhanya

    Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 12:24:02 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 12:55:35 PM (IST)

    BJP National President Election Process: भाजपा में आज तक नहीं आई राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग की नौबत, जानिए क्यों और क्या है प्रोसेस
    भाजपा में चुनाव प्रक्रिया के तहत चुना जाता है राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

    HighLights

    1. अटल बिहारी वाजपेयी थे भाजपा के पहले अध्‍यक्ष
    2. भाजपा में अब तक 11 नेता बन चुके पार्टी प्रमुख
    3. वर्तमान में जेपी नड्डा हैं भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

    BJP Nationwide President डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मंत्रिपरिषद का गठन हो चुका है और नई सरकार ने काम करना शुरू भी कर दिया है। अब सभी की निगाहें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की ओर टिकी है। कुछ दिनों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

    बता दे कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भाजपा के नियम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता, ऐसे में अब भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि, पार्टी नया अध्यक्ष किसे बनाएगी, यह फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट है कि भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बदलना तय है।

    लोकसभा चुनाव 2019 के बाद जेपी नड्डा भाजपा के अध्यक्ष बने थे। उनका कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म भी हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया। वहीं आगामी माह में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव भी होने हैं, ऐसे में इससे पहले भाजपा के नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो जाएगी।

    वैसे तो भाजपा में वोटिंग के जरिए अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाता है, लेकिन खास बात यह है कि जब से पार्टी बनी है, तब से अब तक अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग की नौबत नहीं आई और आपसी सहमति से ही अध्यक्ष का चयन कर लिया गया। आपको यहां बताते हैं कि कैसे वोटिंग के जरिए अथवा सर्वसम्‍मति के साथ अध्‍यक्ष का चुनाव किया जाता है।

    naidunia_image

    ऐसे होता है राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

    भाजपा के संविधान की धारा 19 के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के इन सदस्यों द्वारा किया जाता है

    • जिला इकाइयों द्वारा निर्वाचित सदस्य
    • राज्‍य में पार्टी विधायकों द्वारा अपने में से चुने गए 10 प्रतिशत सदस्य
    • राज्य के पार्टी के 10 प्रतिशत सांसद
    • प्रदेश परिषदों द्वारा निर्वाचित सदस्य
    • पार्टी के संसद सदस्यों द्वारा अपने में से चुए गए 10 प्रतिशत सदस्‍य

    ऐसी है मतदान प्रक्रिया

    • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए केन्द्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा समय सारिणी जारी की जाती है।
    • अध्यक्ष का निर्वाचन गुप्त मतदान प्रक्रिया के माध्यम से होता है।
    • प्रदेश के कम से कम 50 प्रतिशत जिलों से प्रदेश परिषद सदस्यों का निर्वाचन हो जाने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है।
    • 50 प्रतिशत राज्यों में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के बाद ही अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

    ये बन सकेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

    राष्ट्रीय अध्यक्ष उसी व्यक्ति को बनाया जाएगा जो कम से कम चार अवधियों तक सक्रिय सदस्य और कम से कम 15 वर्ष तक प्राथमिक सदस्य रहा हो।

    भाजपा के संविधान के अनुसार निर्वाचक मंडल में से कोई भी बीस सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अर्हता रखने वाले व्यक्ति के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव कर सकते हैं। यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम ऐसे पांच प्रदेशों से आना जरूरी है, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हो।

    naidunia_image

    निर्विरोध कैसे होता है चुनाव

    भाजपा के संविधान के अनुसार निर्वाचक मंडल में से कोई भी बीस सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अर्हता रखने वाले व्यक्ति के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव करते हैं। हालांकि इसके बाद भी चुनाव की तिथि घोषित की जाती है। प्रस्‍तावित नाम के बाद अगर कोई चुनाव लड़ना चाहे तो नामांकन दाखिल कर सकता है। वहीं सर्वसम्मत चुनाव की संभावना बनती है तो परिणाम की घोषणा दूसरे दिन मतदान के लिए निर्धारित समय पर की जाती है।

    अब तक के भाजपा अध्‍यक्ष

    कार्यकाल अध्‍यक्ष
    1980-1986 अटल बिहारी वाजपेयी
    1986-1991 लालकृष्ण आडवाणी
    1991-1993 मुरली मनोहर जोशी
    1993-1998 लालकृष्ण आडवाणी
    1998-2000 कुशाभाऊ ठाकरे
    2000-2001 बंगारू लक्ष्मण
    2001-2002 जना कृष्णमूर्ति
    2002-2004 वेंकैया नायडू
    2004-2005 लालकृष्ण आडवाणी
    2005-2009 राजनाथ सिंह
    2009-2013 नितिन गडकरी
    2013-2014 राजनाथ सिंह
    2014-2020 अमित शाह
    वर्तमान जेपी नड्डा
    YRKKH fame Daddaji is dealing with monetary disaster | YRKKH फेम दद्दाजी तंगी से जूझ रहे हैं: हालात नहीं सुधरे तो घर गिरवी रखना पड़ेगा, बोले- ना काम है और ना पैसा है

    1 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के दद्दाजी यानी संजय गांधी इन दिनों तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं। नौबत ये आ गई है कि दोस्तों से उधार मांग कर घर का किराया भरना पड़ रहा है।

    संजय का कहना है कि उनके पास कोई काम भी नहीं है। वे कई दिनों से काम की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

    रनिंग शो से निकाल दिया गया, मेकर्स ने बताया भी नहीं
    ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में संजय ने कहा- एक कलाकार का जीवन ऐसा ही होता है। जब वे काम कर रहे होते हैं, तो सब कुछ बेहतर होता है। लेकिन जब कोई काम नहीं होता तो अचानक से सब खत्म हो जाता है।

    मैं एक रनिंग शो का हिस्सा था, इसके बावजूद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। जब मैं स्टार प्लस के शो झनक का हिस्सा बना था, तब मुझे बताया गया कि मैं शुरुआत से लगभग 20 दिनों तक शूटिंग करूंगा। उसके बाद दो महीने का ब्रेक रहेगा, जिसके बाद कहानी में मेरा मेजर रोल होगा।

    हालांकि अब नौ महीने बीत गए हैं, मैंने बस 20 दिनों की शूटिंग की है। तब से दोबारा शूटिंग के लिए नहीं बुलाया गया। अगर मेकर्स को मेरी जरूरत नहीं थी, तो मुझे बताना तो चाहिए था। मैं किसी दूसरी जगह काम के लिए कोशिश करता।

    ‘दोस्तों से उधारी लेना पड़ रहा है, घर को गिरवी रखने की नौबत आ गई है’
    संजय ने आर्थिक तंगी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- इस शहर में रहने के लिए मुझे पैसे की सख्त जरूरत है। इस समय मेरे पास कमाई का कोई जरिया नहीं है। कई एक्टर्स ने कोविड महामारी के दौरान संघर्ष किया है। उस वक्त मेरी भी पूरी सेविंग्स खत्म हो गई थीं।

    मैं अंधेरी के एक किराए के घर में रहता हूं। अपना किराया चुकाने के लिए दोस्तों से उधार ले रहा हूं। मैं मीरा रोड स्थित अपने घर को गिरवी रखने की कगार पर हूं। पैसों की सख्त जरूरत है।

    मैंने कुछ समय पहले शो झनक छोड़ दिया है। नए प्रोजेक्ट मिलने की जद्दोजहद कर रहा हूं। उम्मीद है कि जल्द ही कुछ अच्छा होगा।

    Ujjain Crime Information: पैसों के विवाद में चिकन दुकान संचालक ने युवक को चाकू मारे, इंदौर रैफर

    माधव नगर टीआइ राकेश भारती ने बताया कि धर्मेंद्र परमार निवासी मोहनपुरा की मक्सी रोड स्थित शराब दुकान के पास चिकन की दुकान है। परमार का मुकेश निवासी जयसिंहपुरा से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम को मुकेश अपने दोस्त रवि के साथ परमार की दुकान पर रुपये लेने के लिए पहुंचा था।

    Indore Crime Information: नाम बदलकर दोस्ती की फिर कर ली शादी, नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों से करवाया सामूहिक दुष्कर्म

    इंदौर में काल सेंटर में नौकरी के दौरान युवती की आरोपित से दोस्ती हुई थी, उसने खुद को हिंदू बताया था। इस दौरान उसने शारीरिक संबंध भी बना लिए फिर शादी के बाद मतांतरण का दबाव बनाने लगा। बच्चे को मारने की धमकी देकर पति के दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    By Prashant Pandey

    Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 01:15:31 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 01:33:37 PM (IST)

    Indore Crime News: नाम बदलकर दोस्ती की फिर कर ली शादी, नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों से करवाया सामूहिक दुष्कर्म
    इंदौर में फिर सामने आया हिंदू नाम बताकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाने का मामला।

    HighLights

    1. कनाड़‍िया पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार।
    2. बेटा होने पर आरोपित ने कहा कि तुम्हें इस्लाम स्वीकार करना होगा।
    3. बार-बार बच्चे को मारने की देता था धमकी।

    Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 24 वर्षीय युवती ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि खजराना निवासी शाहिद ने राज (हिंदू) के नाम से दोस्ती की और शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। बेटा होने पर आरोपित ने कहा कि तुम्हें मतांतरण करना होगा। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों से भी दुष्कर्म करवाया है।

    शादी के बाद हिंदू बनने का कहता था

    मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, युवती वर्ष 2019 में एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। आरोपित शाहिद से इसी दौरान परिचय हुआ था। उसने पहचान छुपाई और युवती के साथ संबंध बना लिए। असलियत सामने आने पर शाहिद ने कहा कि शादी के बाद वह हिंदू बनेगा। शादी के बाद वह पीड़िता पर ही मतांतरण का दबाव बनाने लगा।

    naidunia_image

    पति और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म

    आरोपित नौकरी के लिए कतर चला गया। सास और ननद द्वारा प्रताड़ित करने पर युवती कनाड़िया रोड पर रहने लगी। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व शाहिद दोस्त फैजल, नौमान के साथ आया और तीनों ने दुष्कर्म किया। आरोपितों ने बच्चे को छीनकर ले जाने की कोशिश भी की।

    टीआइ केपी यादव के मुताबिक, 28 मई को सास और ननद मिलने के बहाने आई और बच्चे को कब्जे में कर परिचित वसीम के साथ रूम में बंद कर दिया। वसीम ने भी दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़िता ने हिंदू संगठन की मदद ली और कनाड़िया थाने में केस दर्ज करवाया।

    AUS vs NAM T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंचा, छोटी टीम पर रिकॉर्ड जीत, 34 गेंद में फतह किया लक्ष्य

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को नामीबिया को पर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलियन टीम ने नामीबिया को पहले सस्ते में समेटा और फिर महज 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. दक्षिण अफ्रीका इस स्टेज पर पहले ही पहुंच चुका है.

    ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी में है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के अलावा, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया और ओमान की टीमें हैं. ऑस्ट्रेलिया अपने तीनों मैच जीतकर 6 पॉइंट के साथ ग्रुप में पहले नंबर पर है. स्कॉटलैंड के 5 अंक है और वह दूसरे नंबर पर है. इसके बाद नामीबिया (2), इंग्लैंड (1) और ओमान (0) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं.

    FIRST PUBLISHED : June 12, 2024, 08:18 IST