इस डेट को होगी UGC-NET परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल
परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में एनटीए के खिलाफ माहौल बना हुआ है। इस बीच एनटीए ने शुक्रवार रात को यूजीसी-नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। एनटीए के अनुसार 21 अगस्त से 4 सितंबर तक परीक्षा का आयोजन होगा। बता दें कि यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द कर दिया था।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 04:25:01 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 29 Jun 2024 04:27:40 AM (IST)
HighLights
- परीक्षा ऑनलाइन दी जाएगी।
- पेपर लीक के कारण रद्द की थी परीक्षा।
- शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को सौंपी है जांच।
एजेंसी, नई दिल्ली। परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में एनटीए के खिलाफ माहौल बना हुआ है। इस बीच एनटीए ने शुक्रवार रात को यूजीसी-नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। एनटीए के अनुसार 21 अगस्त से 4 सितंबर तक परीक्षा का आयोजन होगा। बता दें कि यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द कर दिया था।
यह परीक्षा पहले 18 जून को हुई थी, लेकिन परीक्षा में कथित गड़बड़ी को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय इसको रद्द करने का फैसला किया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके बारे में खुलासा करते हुए कहा कि परीक्षा के पेपर को डार्कनेट पर लीक किया गया था। यह टेलीग्राम पर भी वायरल हो गया था। इस बार परीक्षा के फॉर्मेट में बदलाव किया है। अब इसको ऑनलाइन मोड में ही लिया जाएगा। यह एक ही दिन में आयोजित होगी।
शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को सौंपा मामला
18 जून को नेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। पेपर वायरल होने की वजह से 11 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य में अंधकार में लटक गया था। शिक्षा मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच को सीबीआई के हवाले कर दिया।
इन यूनिट ने परीक्षा में गड़बड़ी का लगाया था पता
शिक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि परीक्षा में गड़बड़ी का पता गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14सी) की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने लगाया था। इस जानकारी के सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया कि परीक्षा को रद्द करना चाहिए, जिससे उसके प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।


.jpg)

