बाबर की कप्तानी पर लटकी तलवार, ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस, एक का कप्तानी में रिकॉर्ड है बेजोड़
हाइलाइट्स

बाबर आजम से टी20 टीम की कप्तानी छीनी जा सकती है शाहीन अफरीदी, रिजवान या शादाब को बनाया जा सकता है कप्तान

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पिछले कुछ वर्षों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. अपने खराब प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान की टीम सवालों के घेरे में रही है. पाकिस्तान टीम के इस खराब प्रदर्शन के कारण कई हैं. टीम का लगातार कप्तान बदले जाना और टीम मैनेजमेंट के फैसले भी कारण हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 से जल्दी बाहर होने के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है. लोग कप्तान से लेकर टीम मैनेजमेंट और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को भी निशाना बना रहे हैं. बाबर आजम की कप्तानी की भी आलोचना हो रही है. ऐसी संभावना है कि पाकिस्तान लौटने के बाद बाबर आजम की कप्तानी भी जा सकती है. बतौर कप्तान बाबर की जगह ये 3 खिलाड़ी लेने को तैयार हैं.

ऐसी अटकलें हैं कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) पाकिस्तान टीम की कप्तानी करने को तैयार हैं. दांए हाथ के बल्लेबाज रिजवान पाकिस्तान सुपर लीग में टीम की कप्तानी करते हैं. वह मुल्तान सुल्तान टीम की अगुआई करते हैं. उनका पीएसएल में कप्तानी में जीत का रिकॉर्ड 66.66 है. जबकि बाबर आजम की कप्तानी में जीत का पर्सेंट 36.36 है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) रिजवान के बेहतरीन रिकॉर्ड को देखते हुए बाबर आजम की जगह कप्तान बना सकता है.

कुर्बानी के जानवर हाजिर हों… वर्ल्ड कप में घटिया प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, दिग्गज का फूटा गुस्सा

IND vs CAN Florida Climate: क्या भारत- कनाडा मैच बारिश की भेंट चढ़ेगा? पिछले 2 मुकाबले हो चुके हैं रद्द

शाहीन अफरीदी फिर कप्तान बनने को हैं तैयार
युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) से कप्तानी छीन ली गई थी. अफरीदी से कप्तानी छीनकर बाबर आजम को दे दी गई. शाहीन अफरीदी को एक सीरीज के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान टीम की अगुआई की थी जहां टीम को 1-4 से हार मिली थी. न्यूजीलैंड से हार के बाद शाहीन से कप्तानी ले ली गई. लेकिन अफरीदी अभी भी टीम की कप्तानी करने को तैयार हैं. वह पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स की कप्तानी करते हैं. पीएसएल में अफरीदी की जीत का प्रतिशत 52.94 है. उन्होंने अपनी कप्तानी में 34 मैचों में से 18 जीते हैं जबकि 15 में पाकिस्तान को हार मिली है.

शादाब खान का कैंप्टेंसी में विनिंग रिकॉर्ड 56.36 प्रतिशत है
बॉलिंग ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए लंबा समय हो गया है. वह कार्यवाहक कप्तान की भूमिका इंटररनेशनल क्रिकेट में निभा चुके हैं. लेग स्पिनर शादाब खान पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की कप्तानी करते हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में 2024 में टीम को जीत दिलाई. पीएसएल में उनका रिकॉर्ड शानदार है. बतौर कप्तान वह 55 मैचों में कप्तानी कर चुक हैं. इस दौरान उनका विनिंग पर्सेंटेज 56.36 है.

Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, Mohammad Rizwan, Pakistan cricket group, Shadab Khan, Shaheen Afridi

‘राम मंदिर को धमकी देने वाले जाएंगे जहन्नुम’…, पूर्व डीप्टी CM बोले- मोदी-योगी के युग में आतंकियों को मिलेंगी गोलियां

पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राम मंदिर को उड़ाने की धमकी पर कहा कि यह युग मोदी-योगी का है। इसमें लश्करे तैयबा, जैश ए मोहम्मद या इनके अब्बा सभी को सुरक्षा बलों की गोलियों मिलती हैं। ओवैसी के बयान पर उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि उनको हिंदुओं के धर्म ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है। आरएसएस के इतिहास भी ओवैसी समझना चाहिए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 07:57:56 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 07:57:56 PM (IST)

'राम मंदिर को धमकी देने वाले जाएंगे जहन्नुम'..., पूर्व डीप्टी CM बोले- मोदी-योगी के युग में आतंकियों को मिलेंगी गोलियां
दिनेश शर्मा ने साधा ओवैसी पर निशाना।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राम मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को धमकी देने वाले जहन्नुम की यात्रा करेंगे, फिर वह चाहे लश्कर-ए-तैयबा, जैश ए मोहम्मद या इनके अब्बा हों। यह मोदी-योगी का युग है, जिसमें आतंकवादियों को सुरक्षा बलों से गोलियां ही मिलती हैं।

एआइएमआइएम के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने बयान दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद से मुसलमानों पर हमले बहुत बढ़ गए हैं। उनके इस बयान पर दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं। हिंदुओं किसी के लिए खतरा नहीं है, क्योंकि वह सद्भावना की बात करता है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है।

दिनेश शर्मा ने कहा- ओवैसी हिंदु धर्म ग्रंथों को पढ़ें

ओवैसी को सुझाव देते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि ओवैसी ने कभी हिंदुओं के बारे में जाना ही नहीं है। उनको हिंदुओं के धर्म ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए। उनको आरएसएस को समझना चाहिए। भारत की आत्मा संघ हैं। आत्मा शरीर को बनाती है, उसको खत्म नहीं करती है। संघ भारत के निर्माण की बात करता है।

योग शरीर के अंगों को बनाता है क्रियाशील

रामनगरी में कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे दिनेश शर्मा ने कहा कि योग शरीर के लिए बहुत आवश्यक है, क्योंकि यह अंगों को क्रियाशील बनाता है। यह योग का ही चमत्कार है कि वनवास के दौरान लक्ष्मण एक रात भी नहीं सोये। वह भगान राम और माता सीता की सुरक्षा के लिए जागते रहे। योग को विश्व में पहुंचाने का श्रेय योग गुरू बाबा रामदेव को जाना चाहिए।

Himachal Dharamshala Bollywood Actress misbehave Case Replace | हिमाचल में बॉलीवुड अभिनेत्री से अश्लील हरकतें: ब्रिटेन की नागरिक; बेटे से मिलने मैक्लोडगंज आई, रात 9 बजे दवा लेकर लौट रही थी – Dharamshala Information

हिमाचल के धर्मशाला में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस से युवक ने अश्लील हरकत की। एक्ट्रेस यहां मैक्लोडगंज में बेटे से मिलने आईं थी। इस दौरान आरोपी ने हरकत की। पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

.

आरोपी की पहचान अनु कुमार निवासी नड्डी (धर्मशाला) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था। एक्ट्रेस ब्रिटेन की नागरिक है।

अब पढ़िए एक्ट्रेस ने शिकायत में क्या कहा… एक्ट्रेस ने शिकायत में बताया कि 8 जून को मैं धर्मशाला में अपने बेटे से मिलने आईं थी। मेरा बेटा मैक्लोडगंज में म्यूजिक की शिक्षा ले रहा है। इससे पहले भी मैं करीब डेढ़ महीना अपने बेटे के पास रुक कर गई थी। बेटा नड्डी में किराए के मकान में रहता है।

11 जून को 9 बजे रात में मैं मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर वापस अपने रूम की तरफ पैदल जा रही थी। जब मैं एक होटल के पास पहुंची तो वहां एक युवक खड़ा होकर मेरी तरफ देखने लगा। ये मुझे खटका, लेकिन अंधेरा काफी हो गया था। इसलिए मैंने वहां से निकलना सही समझा।

इसके बाद मैं आगे की तरफ चल पड़ी। इस बीच मुझे लगा कि कोई मेरे पीछे है। जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वही लड़का था, जो मेरे पीछे मुड़ते ही रुक गया। फिर मैंने चलना शुरू कर दिया। थोड़ा सा आगे जाकर मैंने फिर पीछे मुड़कर देखा तो वह लड़का मेरे थोड़ी पीछे ही था। इस पर मैंने उसे कहा कि या तो आगे जा या तो पीछे दूर चल।

जब मैंने फिर चलना शुरू किया तो वह लड़का मेरे सामने आ गया और पूछने लगा कि तुम्हें कुछ चाहिए। मैंने उससे कहा की यहां से भाग जा तो वह लड़का एकदम मेरे मुंह की तरफ आ गया। इसके बाद मेरे ऊपर हाथ डालने लगा और खींचने की कोशिश करने लगा

एक्ट्रेस के मुताबिक उनके हाथ में छतरी थी। उन्होंने छतरी से अपने आप को बचने की कोशिश की और मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसके बाद लड़का कच्चे रास्ते से नड्डी बाजार की तरफ भाग गया।

ASP कांगड़ा बीर बहादुर मामले के बारे में जानकारी देते हुए।

ASP कांगड़ा बीर बहादुर मामले के बारे में जानकारी देते हुए।

ASP बोले- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कांगड़ा के ASP बीर बहादुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मैक्लोडगंज में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

1980-90 के दशक में मशहूर रही हैं एक्ट्रेस
जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ, लेकिन ये पली-बढ़ी लंदन में हैं। हिंदी सिनेमा में 1980-90 के दशक में काफी मशहूर रही हैं। उन्होंने कई पाकिस्तानी और हिंदुस्तानी फिल्मों में काम किया है।

Narsinghpur Information: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो गर्भवती को ट्रैक्टर पर ला रहे थे, रास्ते में हो गई डिलीवरी

नरसिंहपुर जिले में खराब सड़कों की फजीहत सामने आई है। सड़क खराब होने से जब गांव तक एंबुलेंस नहीं आ सकी, तो गर्भवती को ट्रैक्टर पर लिटाकर लाना पड़ा, महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

Alirajpur Information: ग्रामीणों का आरोप- मदिरा का अवैध रूप से किया जा रहा था परिवहन, पुलिस ने शिकायत करने वालों पर ही दर्ज कर लिया केस

घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया, जिसमें जांच की बजाए आजादनगर थाना प्रभारी गोपाल परमार शराब से लदी गाड़ी पकड़ने वाले युवाओं को ही यह कहते नजर आए कि तुमने मुझे छेड़ दिया है।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 07:18:56 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 07:18:56 PM (IST)

Alirajpur News: ग्रामीणों का आरोप- मदिरा का अवैध रूप से किया जा रहा था परिवहन, पुलिस ने शिकायत करने वालों पर ही दर्ज कर लिया केस

HighLights

  1. शराब की गाड़ी युवाओं ने पकड़ी
  2. पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को बाद में छोड़ दी
  3. लोगों ने किया जम कर हंगामा

नईदुनिया न्यूज, चंद्रशेखर आजादनगर। जिले में पुलिस, आबकारी विभाग और शराब माफियाओं के बीच अंदरखाने में गठजोड़ के आरोप अक्सर लगते हैं, मगर आजादनगर में शुक्रवार रात शराब कंपनी पर पुलिस की मेहरबानी सड़क पर नजर आ गई। दरअसल क्षेत्र के कुछ युवाओं ने शराब से भरी एक गाड़ी को पकड़ा और आरोप लगाया कि अवैध रूप से यह मदिरा गुजरात ले जाई जा रही है।

इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया, जिसमें जांच की बजाए आजादनगर थाना प्रभारी गोपाल परमार शराब से लदी गाड़ी पकड़ने वाले युवाओं को ही यह कहते नजर आए कि तुमने मुझे छेड़ दिया है। बाद में वाहन को पकड़ने वाले युवाओं के खिलाफ ही विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। शराब की गाड़ी को छोड़ दिया गया। पुलिस का दावा है कि शराब के दस्तावेज पेश किए गए थे।

naidunia_image

जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे शराब से भरा एक वाहन एमपी 09 डीएम 6680 कथित तौर पर उदयगढ़ से कट्ठीवाड़ा जा रहा था। ग्राम बड़ी पोल में क्षेत्र के आदिवासी युवाओं ने इस वाहन को रोका और आरोप लगाया कि गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है।

इसकी सूचना पुलिस और आबकारी विभाग को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस पर पुलिस टीम यहां पहुंची और जांच के लिए वाहन को थाने पर लाने लगी। हालांकि वाहन थाने पहुंचता इससे पहले ही पुलिस की लापरवाही से चालक गाड़ी को तेजी से भगाकर ले गया। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक अंधाधुंध गति से वाहन को दौड़ते ले गया और रास्ते में दो बाइक को टक्कर मार दी। बाद में करीब चार-पांच किमी दूर ग्राम मेढ़ा में इस वाहन को क्षेत्र के लोगों ने रोका तथा पुलिस को फिर से सूचना दी।

मौके पर बहसबाजी, थाना प्रभारी युवाओं पर भड़कते नजर आए

वाहन को पकड़ने के बाद पुलिस टीम और आजादनगर थाना प्रभारी परमार मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है। वीडियो में थाना प्रभारी कथित अवैध शराब परिवहन की शिकायत करने वाले युवाओं पर ही भड़कते दिखे। उन्होंने कहा कि तुमने मुझे छेड़ दिया है। पुलिस विभाग में 25 साल से ऐसी-तैसी करा रहा हूं क्या। हालांकि बाद में शराब से भरे वाहन को थाने लाया गया। इस बीच शराब कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

पुलिस ने युवाओं के खिलाफ दर्ज कर लिया मामला

देर रात तक अवैध शराब की जांच किए जाने का मामला थाने पर चलता रहा। पुलिस ने यह कहकर शराब से भरा वाहन छोड़ दिया कि कंपनी के कर्मचारी ने परिवहन के वैध दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। शराब कंपनी कर्मचारी की शिकायत पर केनसिंह, केरमसिंह सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। शराब कंपनी कर्मचारी ने वाहन में तोड़फोड़, मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज किया है, यह बताने से भी पुलिस बचती रही।

राजनीति गरमाई… कांग्रेस ने कहा- दो दिन में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन

मामले में जिले की राजनीति भी गरमा गई है। जिला कांग्रेस ने कहा है कि अगर दो दिन में शराब माफिया और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नेता महेश पटेल ने पार्टी कार्यालय पर मीडिया से चर्चा में कहा कि आजादनगर के मामले से साफ है कि जिले में पुलिस और आबकारी विभाग के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर किया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उलटा आदिवासी युवाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर दो दिन के भीतर शराब माफिया और जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी आफिस का घेराव किया जाएगा।

7वें आसमान पर शाहिद अफरीदी का गुस्सा, दामाद से टी20 विश्व कप से पहले कप्तानी छीनने पर भड़के, बाबर को भी लताड़ा

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन करने की वजह से पहले दौर से ही बाहर हो गई. टू्र्नामेंट के शुरू होने से पहले ही टीम में कलह पैदा हो गई थी. पीसीबी ने बाबर आजम को वर्ल्ड कप से पहले दोबारा टीम का कप्तान बनाया था. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से विदाई के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था. टी20 की कमान शाहीन अफरीदी को दी गई थी लेकिन अचानक ही उनको बिना कारण हटाने का फैसला लिया गया. पूर्व कप्तान और उनके ससूर शाहिद अफरीदी ने इस बात पर अपनी भड़ास निकाली है.

शाहिद अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर पाकिस्तान की टी20 विश्व कप से शर्मनाक विदाई पर बात करते हुए कई चीजें बोली. उन्होंने शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीने जाने पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी. पूर्व कप्तान ने कहा, “देखिए शाहीन को लेकर फैसला ले लिया गया था, टी20 टीम का कप्तान बना दिया था. जब आपने कह दिया था कि टी20 विश्व कप तक वही टीम की कप्तानी करेंगे तो फिर ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए था. बाबर आजम को यहां सामने आकर शाहीन का समर्थन करना चाहिए था.”

आगे उन्होंने कहा, “बाबर आजम को चयनकर्ताओं से कहना चाहिए था, आपने अगर शाहीन को कप्तान बनाया है तो हम उनकी कप्तानी में ही टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं. वह काफी वक्त से मेरे साथ खेल रहे हैं, अगर सलेक्शन कमेटी ने उनको कप्तान बनाया है तो मैं उनका समर्थन करूंगा. शाहीन की कप्तानी में ही टी20 विश्व कप खेलूंगा. बाबर आजम यह कहना चाहिए था. अगर ऐसा करते तो बाबर आजम का सम्मान और भी ज्यादा बढ़ जाता. सब कहते कि बाबर जितने बड़े खिलाड़ी हैं उतना ही बड़ा फैसला भी लिया.”

शाहिद अफरीदी ने बताया कि कैसे यही चयन समिति कभी बाबर आजम को बुरा कप्तान बताती थी और आज उनको ही टीम की कमान दे दी. उन्होंने कहा, “देखिए इसमें मैं बाबर आजम को पूरी रह से दोषी नहीं मानता. असली कसूर सलेक्शन कमेटी का है जो यह कहती थी कि बाबर आजम बहुत बुरे कप्तान हैं. इस सलेक्शन कमेटी के कई सदस्य यह कहते थे कि उनको कप्तानी नहीं आती. ये सारी चीजें रिकॉर्ड में दर्ज है.”

Tags: Babar Azam, Shaheen Afridi, Shahid afridi, T20 World Cup

Shabana Azmi reacts to supporting Kangana Ranaut in airport slap incident: ‘Private ideology ought to by no means…’ | थप्पड़ कांड पर फिर आया शबाना आजमी का रिएक्शन: बोलीं- गलत चीज के विरोध में विचारधारा आड़े नहीं आनी चाहिए; कंगना को कर चुकी हैं सपोर्ट

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट थप्पड़ कांड पर शबाना आजमी का एक बार फिर से रिएक्शन आया है। शबाना ने कहा कि जो चीज सही है, उसके खिलाफ कभी भी व्यक्तिगत विचारधारा आड़े नहीं आनी चाहिए। शबाना ने कहा कि वो इकलौती ऐसी शख्स थीं, जिन्होंने मराठी नाटक ‘मी नाथूराम गोडसे बोलतोय’ के बैन के खिलाफ आवाज उठाई थी।

शबाना ने कहा कि वो चाहती थीं कि इस नाटक को स्टेज पर दिखाया जाए। भले ही वो नाथूराम के विचारों से सहमत नहीं थीं। इसी कड़ी में वो कंगना के भी विचारों को नहीं मानतीं, लेकिन उनके साथ जो हुआ, वो कहीं से सही भी नहीं है।

कंगना रनोट को हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मार दिया था। पता चला कि वो आरोपी महिला कॉन्स्टेबल कंगना के किसान आंदोलन में दिए स्टेटमेंट से नाराज थी। इस घटना के बाद शबाना ने कंगना के सपोर्ट में एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि जो लोग सुरक्षा करते हैं, वही हिंसा करने लगेंगे तो कोई भी सेफ नहीं रहेगा।

कंगना के साथ हमेशा रही है तल्खी
शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर का कंगना को लेकर हमेशा विरोधी सुर रहता है। जावेद अख्तर और कंगना के बीच तो मानहानि को लेकर केस भी चल रहा है। हालांकि, जब कंगना के साथ थप्पड़ वाली घटना हुई तो शबाना आजमी ने उनका सपोर्ट किया।

पहले पढ़िए, शबाना ने कंगना के सपोर्ट में क्या कहा था..
‘कंगना को लेकर मेरे अंदर कोई प्रेम नहीं है, लेकिन थप्पड़ कांड को मैं किसी तरीके से एन्जॉय नहीं कर सकती। ये गलत हुआ है। अगर सिक्योरिटी वाले ऐसे ही कानून अपने हाथ में लेने लगे तो हम में से कोई भी सेफ नहीं है।’

अब टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में शबाना आजमी ने अपने स्टेटमेंट को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब वो राज्यसभा की मेंबर थीं, तब ‘मी नाथूराम गोडसे बोलतोय’ जैसे नाटक का भी समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि नाटक को चलने देना चाहिए, इस पर बैन लगाना, किसी के अधिकारों का हनन है।

शबाना यहां कहना चाहती हैं कि वो नाथूराम गोडसे के विचारों को नहीं मानतीं, लेकिन जब बात उनकी लाइफ पर बने नाटक की आई तो वो इसके प्रदर्शन के समर्थन में थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो आर्ट का नुकसान नहीं चाहतीं।

अब कंगना के साथ क्या हुआ था, ये भी पढ़िए
6 जून को कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकल रही थीं। तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि वो कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए स्टेटमेंट से नाराज थी।

महिला कॉन्स्टेबल का उसी वक्त एक वीडियो सामने आया जिसमें वो कह रही है, ‘कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी।’

कंगना को थप्पड़ मारने के बाद आरोपी महिला कॉन्स्टेबल जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

कंगना को थप्पड़ मारने के बाद आरोपी महिला कॉन्स्टेबल जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

थप्पड़ कांड से जुड़ी ये स्टोरीज पढ़ें..
कंगना को महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मारा:बोली- इसने कहा था किसान आंदोलन में महिलाएं ₹100 लेकर बैठती हैं, वहां मेरी मां भी थी

महिला कॉन्स्टेबल को सपोर्ट करने वालों पर भड़कीं कंगना:बोलीं- इनकी मानसिकता अपराधियों वाली, ऐसे लोग रेप और मर्डर का भी समर्थन करते होंगे

Kate Middleton | Kate Middleton First Look After Most cancers Analysis | कैंसर डायग्नोस होने के बाद पहली बार दिखीं केट मिडलटन: ट्रूपिंग द कलर इवेंट में मौजूद रहीं; इसी बीमारी से पीड़ित किंग चार्ल्स भी नजर आए

लंदन57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटिश शाही घराने की बहू केट मिडलटन ने काफी दिनों के बाद पब्लिक अपीयरेंस दिया है। केट अपने ससुर किंग चार्ल्स के साथ आज (शनिवार) ट्रूपिंग द कलर परेड में शामिल होने पहुंचीं। किंग चार्ल्स और प्रिसेंस ऑफ वेल्स केट मिडलटन दोनों कैंसर से पीड़ित हैं, फिर भी उन्होंने इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अपनी बीमारी का खुलासा करने के बाद केट पहली बार पब्लिक के सामने आई हैं। वो पिछले साल क्रिसमस के बाद से ही जनता के बीच नहीं आई थीं।

क्या है ट्रूपिंग द कलर इवेंट?
ट्रूपिंग द कलर इवेंट हर साल जून में आयोजित किया जाता है। यह किंग के बर्थडे पर मनाया जाने वाला इवेंट है। इस मौके पर लंदन में एक बड़ी सैनिक परेड आयोजित की जाती है। ऐसा नहीं है कि किंग का जन्म जून में हुआ था। किंग चार्ल्स II के समय से ही यह इवेंट जून में ही आयोजित होता है। जून में इवेंट आयोजित करना एक तरीके से सिंबोलिक है।

इस परेड में ब्रिटिश सेना अपना कौशल और पराक्रम दिखाती है। इस परेड में ब्रिटिश सैनिक पूरी सैन्य वर्दी में घोड़ों के साथ परेड और मिलिट्री ड्रिल करते हैं।

इस परेड में ब्रिटिश सैनिक घोड़ों के साथ परेड और मिलिट्री ड्रिल करते हैं।

इस परेड में ब्रिटिश सैनिक घोड़ों के साथ परेड और मिलिट्री ड्रिल करते हैं।

केट ने कहा- खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं आई हूं
इस इवेंट में शामिल होने से पहले केट मिडलटन ने सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया था। इंस्टाग्राम पर प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ वेल्स अकाउंट पर केट मिडलटन की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें केट ने लिखा कि वे कीमोथेरेपी ले रही हैं और उनकी हालत में सुधार भी हाे रहा है, लेकिन वे खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं आई हैं। इलाज के दौरान अच्छे और बुरे दोनों तरह के दिन देख रही हैं।

प्रिसेंस ऑफ वेल्स केट मिडिलटन व्हाइट ड्रेस में इवेंट अटेंड करने पहुंचीं।

प्रिसेंस ऑफ वेल्स केट मिडिलटन व्हाइट ड्रेस में इवेंट अटेंड करने पहुंचीं।

केट मिडलटन और किंग चार्ल्स दोनों को कैंसर
केट मिडलटन ने 22 मार्च को वीडियो मैसेज जारी कर कैंसर होने की जानकारी दी थी। जनवरी 2024 में केट के पेट की सर्जरी हुई थी। वो दो हफ्ते अस्पताल में रही थीं। इसके बाद से वो सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई। यही वजह थी कि उनकी सेहत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।

जनवरी में किंग चार्ल्स को भी कैंसर होने की खबर सामने आई थी। उनके प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। उस समय उनके शरीर में किसी गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद बकिंघम पैलेस ने बताया कि उन लक्षणों की जांच में एक प्रकार के कैंसर की पुष्टि हुई है।

ये स्टोरी भी पढ़ें..
केट मिडलटन ने कैंसर ट्रीटमेंट पर अपडेट दिया:कहा- कीमोथैरेपी का असर हो रहा है, अच्छे-बुरे दोनों दिन देख रही हूं

Ratlam Crime Information: मंदिर में गोवंश के अवशेष फेंकने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस, NSA के तहत कार्रवाई

13 व 14 जून की रात अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर परिसर में गोवंश का अवशेष फेंक दिए थे। सुबह जब पुजारी पहुंचे तो उन्होंने यह सूचना पुलिस और अन्य लोगों को दी। शुक्रवार को इस मामले में तनाव बढ़ गया था और घटना को लेकर लोगों में फैल गया था तथा जावरा नगर बंद करा दिया था। कुछ स्थानों पर पथराव की घटना भी हुई थी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 06:38:50 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 06:42:42 PM (IST)

चारों आरोपियों का निकाला जुलूस

HighLights

  1. रतलाम जिले के जावरा की घटना
  2. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया
  3. एनएसए की कार्रवाई कर जेल भेजा

नईदुनिया न्यूज, रतलाम/जावरा। रतलाम जिले के जावरा नगर में स्थित जागनाथ मंदिर परिसर में बछड़े का कटा हुआ सिर फेंकने के मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई कर उन्हें भेरूगढ़ जेल भेज दिया गया। जेल भेजने के पहले पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और कुछ दूर तक उन्हें पैदल चलाया। जुलूस कहां निकाला गया, यह पुलिस ने नहीं बताया।

पुजारी आरती करने पहुंचे तो दिखे थे अवशेष

उल्लेखनीय है कि 13 व 14 जून की दरमियानी रात 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर परिसर में गोवंश का अवशेष फेंक दिया गया था। तड़के पुजारी गौरव गोस्वामी मंदिर पर आरती के लिए पहुंचे तो गोवंश का अवशेष पड़ा दिखाई दिया था। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी थी।

naidunia_image

हिंदू संगठनों में रोष

खबर फैलने पर शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर पर पहुंचे थे। घटना को लेकर लोगों में फैल गया था तथा जावरा नगर बंद करा दिया था। इस दौरान एक-दो स्थानों पर पथराव की घटना भी हुई थी तथा तनाव की स्थित बन गई थी। पुलिस ने मोर्चा संभाल कर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तीतर-बितर किया था।

डीआइजी मनोज कुमार सिंह, एएसपी राकेश खाका, कलेक्टर राजेश बाथम आदि ने जावरा पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया था। इस मामले में जावरा शहर थाने पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी सहायता से आरोपियों का पता लगाकर 24 वर्षीय सलमान मेव पुत्र मोहम्मद मेव निवासी मेवाती पुरा जावरा व 19 वर्षीय शाकिर कुरैशी पुत्र शाहिद कुरैशी निवासी जेल रोड जावरा को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के बाद देर रात 40 वर्षीय नौशाद कुरैशी पुत्र उर्फ भूरे खां कुरैशी निवासी जूना कबाड़ा जावरा व 25 वर्षीय शाहरुख पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अरब साहब कॉलोनी जावरा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सलमान व शाकिर की भूमिका गोवंश फेंकने और नौशाद की वध करने व शाहरुख की अवशेषों को ठिकाने लगाने की थी।

जांच की जा रही है

विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कर उन्हें भेरूगढ़ जेल उज्जैन भेज दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जाकर मामले की जांच की जा रही है। – राकेश खाखा, एएसपी

Bhopal Information: क्वीन मैरी स्कूल पर जिला प्रशासन का छापा, अभिभावकों के लिए बयान

स्कूल के पालक समूह में शेयर की गई 26 पेज की पीडीएफ फाइल में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की क्लास में पढ़ाए जाने वाली बुक सूची की जानकारी दी गई है। इन बुक्स में एनसीईआरटी की बुक्स के अलावा 29 पब्लिकेशन की किताबों को शामिल किया है।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 06:43:50 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 06:43:50 PM (IST)

Bhopal News: क्वीन मैरी स्कूल पर जिला प्रशासन का छापा, अभिभावकों के लिए बयान

HighLights

  1. स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर तैयार की रिपोर्ट, जांच के बाद होगी कार्रवाई
  2. पालकों को बताया था खास दुकान से खरीदें किताब और यूनिफार्म
  3. वाट्सएप समूह में भेजी गई जानकारी पर जिला प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को क्वीन मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर छापा मारा। यहां टीम ने अभिभावकों के बयान लिए और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार की है। इसी रिपोर्ट के आधार पर जांच चल रही है। इसके बाद स्‍कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से खास दुकानों से किताबें और यूनिफार्म खरीदने के लिए कहा है।यह जानकारी शिक्षक के मोबाइल नंबर से पालकों को स्कूल के वाट्सएप समूह में भेजी गई थी। इसके बाद ही जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई शुरू की है।

जानकारी के अनुसार स्कूल के वाट्सएप समूह में भेजे मैसेज में छात्रों और पालकों को अपने बच्चों की किताब की खरीदी साहित्य सरोवर आनंद नगर और यूनिफार्म गुप्ता स्टोर गांधी मार्केट पिपलानी से खरीदने को कहा गया था। मैसेज के साथ 26 पेज वाली एक पीडीएफ फाइल शेयर की गई है। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों की किताबें, पब्लिशर और बुक की कीमत बताई गई है।इस मैसेज के प्रसारित होने के बाद स्कूल टीचर अनीता नायर को काल कर पालक समूह में विशेष दुकान से किताब और यूनिफार्म खरीदी का मैसेज भेजने के बारे में पक्ष जानना चाहा, लेकिन, उन्होंने काल नहीं उठाया।

सूची में 29 पब्लिकेशन की किताबें शामिल

स्कूल के पालक समूह में शेयर की गई 26 पेज की पीडीएफ फाइल में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की क्लास में पढ़ाए जाने वाली बुक सूची की जानकारी दी गई है। इन बुक्स में एनसीईआरटी की बुक्स के अलावा 29 पब्लिकेशन की किताबों को शामिल किया है। इसे अलग-अलग कक्षा के छात्रों को खरीदने के लिए पालकों से कहा है।26 पेज की सूची में शामिल प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों की कीमत भी लिखी है लेकिन कोर्स में शामिल एनसीईआरटी की किताब की कीमत सूची में नहीं बताई है। स्कूल प्रबंधन ने किताबों की सूची में यह व्यवस्था निजी प्रकाशकों से मिली किताबों की कीमत की सूची के आधार पर किया गया है।

एनसीईआरटी की एक भी बुक कोर्स में नहीं

स्कूल में नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के कोर्स में एक भी बुक एनसीईआरटी की शामिल नहीं की गई है। इन कक्षा के कोर्स में सभी किताबें प्राइवेट पब्लिकेशन शामिल की गई है। जबकि राज्य सरकार ने निजी स्कूलों को अपने कोर्स में एनसीईआरटी की किताबों को शामिल करने के निर्देश दिए हुए हैं।

इनका कहना है

क्वीन मैरी स्कूल के वाट्सएप समूह द्वारा पालकों को विशेष दुकान से किताबें, यूनिफार्म आदि शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए पालकाें से कहा जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्कूल पहुंचकर प्रबंधन के बयान दर्ज किए गए है। साथ ही पालकों के भी बयान लिए गए हैं। कुछ दस्तावेज हमने स्कूल से मांगे हैं जो उपलब्ध नहीं थे।इसके लिए उन्हें एक दिन का समय दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रवीश श्रीवास्तव, एसडीएम गोविंदपुरा