पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के बाद मदद के लिए आगे आया भारत, 19 टन राहत सामग्री भेजी, 1 मिलियन डॉलर की देगा सहायता

पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में आए भूस्खलन के बाद भारत ने 1 मिलियन डॉलर की सहायता देने की घोषणा की थी। इसी के चलते भारत की ओर से 19 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी गई है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 09:59:16 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 09:59:16 AM (IST)

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के बाद मदद के लिए आगे आया भारत, 19 टन राहत सामग्री भेजी, 1 मिलियन डॉलर की देगा सहायता
भारत ने पापुआ न्यू गिनी को भेजी राहत सामग्री

HighLights

  1. पापुआ न्यू गिनी की मदद करेगा भारत
  2. मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी
  3. दवाइयां, साफ पानी सहित अन्य उपकरण शामिल

Papua New Guinea एजेंसी, नई दिल्‍ली। पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में विनाशकारी भूस्खलन के बाद भारत मदद के लिए आगे आया है। जिसके चलते पापुआ न्यू गिनी में 13 टन आपदा राहत सामग्री भेजी गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में विनाशकारी भूस्खलन के मद्देनजर, भारत ने करीबी एफआईपीआईसी भागीदार को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तत्काल सहायता की घोषणा की थी। जिसके तहत लगभग 19 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री (HDR) आपूर्ति लेकर एक विमान पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हुआ है।

समाचार एजेंसी की मानें तो सहायता में 13 टन आपदा राहत सामग्री शामिल हैं। जिसमें अस्थायी आश्रय, पानी के टैंक, स्वच्छता किट और खाने के लिए तैयार भोजन और 6 टन आपातकालीन उपयोग की दवाएं, चिकित्सा शामिल हैं डेंगू और मलेरिया डायग्नोस्टिक किट, शिशु आहार आदि सहित उपकरण हैं।

Ministry of Exterior Affairs tweets, “Standing collectively in occasions of issue. Within the wake of devastating landslide within the Enga province of Papua New Guinea, India had introduced a right away help of USD 1 million to our shut FIPIC accomplice. Pursuant to the announcement, a… pic.twitter.com/jpQ6EGuTUB

— ANI (@ANI) June 13, 2024

24 मई को हुए भूस्खलन

गौरतलब है कि 24 मई को पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में भारी भूस्खलन हुआ था। इस दौरान बड़ी तबाही हुई, साथ ही सैकड़ों लोग भी। पापुआ न्यू गिनी की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूस्खलन में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Karthik revealed his weight loss plan plan for ‘Chandu Champion’ | ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक ने बताया अपना डाइट प्लान: लंच में उबली सब्जियां, डिनर में सूप लेते थे; बोले- डेढ़ साल चला यह रूटीन

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ आज थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टर ने पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लिए एथलीट जैसा शरीर बना पाना एक्टर के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान एक्टर ने बताया कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान एथलीट जैसे शरीर को मेंटन करने के लिए किस तरह से डाइट प्लान करना पड़ा।

‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन को बहुत ही टफ रूटीन फॉलो करना पड़ा। इस दौरान खान-पान की बहुत सारी चीजों में त्याग करना पड़ा। कार्तिक ने कहा- रोटी, चावल,आलू सब कुछ खाना छोड़ दिया था। सब्जियों में तेल बिल्कुल भी नहीं पड़ता था। लंच में सिर्फ उबली हुई सब्जियां और डिनर में सिर्फ सूप लेता था। यह रूटीन पूरे डेढ़ साल तक चला। शूटिंग के दौरान शरीर बिल्कुल रोबोटिक मोड पर था।

कार्तिक आर्यन वेजिटेरियन हैं। उनके पास प्रोटीन लेने के कम ही ऑप्शन थे। ऐसे में उनके नुट्रिशन एक्सपर्ट ने क्रिएटिव रेसिपी और नई चीजों के साथ उनके लिए डाइट प्लान बनाया था। कातिक ने बताया- टोफू, पनीर, ब्रोकली,पालक, सलाद, बीन्स, दाल को अपनी डाइट में शामिल किया था। यह सब चीजें डे़ढ़ साल तक खाता रहा। डाइट को लेकर मेरे लिए कोई संडे नहीं था, डाइट और वर्कआउट के मामले में हर दिन मैं लगा रहता था।

शूटिंग खत्म होने के मौके पर कार्तिक आर्यन, डायरेक्टर कबीर खान और फिल्म की क्रू ने जश्न मनाया। कबीर खान ने कार्तिक को रसमलाई खिलाते हुए कहा- पूरा खाओगे? कार्तिक ने कहा- फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान मिठाई और चॉकलेट की अलग बात है। शक्कर का एक दाना तक नहीं खाया।

Aaj Ka Lov Rashifal 14 June 2024: पार्टनर के साथ बनेगा शॉपिंग का प्लान, बीतेगा अच्छा समय, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Lov Rashifal 14 June 2024: साथी के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। मौसम का आनंद लेते हुए अपने पार्टनर के साथ अच्छा दिन बितेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 05:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 05:00:00 AM (IST)

Aaj Ka Lov Rashifal 14 June 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Lov Rashifal 14 June 2024: लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (14 जून) का दिन सभी राशियों के प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। कुछ राशिवाले अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों की अपने साथी से लड़ाई हो सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष लव राशिफल

आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बाहर जाने की योजना बन सकती है। जिस कारण आपका साथी आपसे प्रसन्न रहेगा। पार्टनर को मन की बात बोल सकते हैं। यह दिन आपके लिए बेहद खास है।

वृषभ लव राशिफल

पार्टनर आपसे निजी जीवन के बारे में निर्णय लेने के लिए कह सकता है। अपने साथी के स्वभाव में बदलाव नजर आएगा। उनके मन के भाव को समझना आपके लिए अच्छा होगा।

मिथुन लव राशिफल

पार्टनर के साथ जीवन के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस निर्णय के विरोध में परिजन आ सकते हैं। आपका प्रिय आपके साथ खड़ा रहेगा।

कर्क लव राशिफल

आज पार्टनर के हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। मौसम के कारण स्वास्थ्य नाजुक रह सकता है। जिस कारण बाहर जाने की प्लानिंग कैंसिल हो सकती है। मन उदास रहेगा।

सिंह लव राशिफल

साथी के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। मौसम का आनंद लेते हुए अपने पार्टनर के साथ अच्छा दिन बितेगा। यह समय प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा।

कन्या लव राशिफल

साथी आपके साथ कोई मजाक कर सकता है। आपका मूड फ्रेश करने के लिए आपके साथ शरारत कर सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा।

तुला लव राशिफल

पार्टनर कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है। किसी दूसरे के द्वारा उन्हें भड़काया जा सकता है। रिश्ते को बचाने के लिए अपने प्रिय को समय दें।

वृश्चिक लव राशिफल

आज का दिन पार्टनर के साथ अच्छी बीतेगा। बाहर घूमने जा सकते हैं। अपने प्रिय के साथ मौसम का आनंद उठाएंगे।

धनु लव राशिफल

आज आपका पार्टनर आपको कुछ बातों के लिए समझाने की कोशिश करेगा। जिसके कारण आप दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ बातों को इग्नोर करना अच्छा होगा।

मकर लव राशिफल

आपका पार्टनर आज आपसे मजाक कर सकता है। आपका प्रिय ऐसा माहौल बनाएगा, जो आपकी भावना से जुड़ा होगा। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।

कुंभ लव राशिफल

साथी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। आपका दिन पार्टनर के साथ अच्छा बीतेगा। रोमांस भरी जिंदगी से बोरियत दूर होगी।

मीन लव राशिफल

पार्टनर के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। जिससे प्रिय खुश हो सकता है। यह पल आपके लिए सुनहरा रहेगा। साथी आपके फेवर में रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’