PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 17वीं किस्त, जानिए तारीख, पंजीकरण और ई-केवाईसी कैसे करें

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 16वीं किस्त इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 03 Might 2024 05:39:13 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Might 2024 05:39:13 PM (IST)

PM Kisan Yojana seventeenth Installment

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana seventeenth Kist Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान स्कीम की किस्त मई के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से तारीख तय नहीं की गई है। नए लाभार्थी को किसान योजना का लाभ पाने के लिए पंजीकरण करना होगा। वहीं, मौजूदा लाभार्थियों को अगली किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करना होगा।

फरवरी में जारी की गई 16वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। जिसके लिए नौ करोड़ से अधिक कृषकों को 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए थे। 15वीं किस्त 15 नवंबर, 2023 को जारी की गई थी। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये मिलते हैं।

पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

स्टेप 1- सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।

स्टेप 2- होम पेज पर फार्मर्स कॉर्नर सर्च करें।

स्टेप 3- न्यू फार्मर रिजस्ट्रेशन पर जाएं।

स्टेप 4- इसके बाद अपना आधार नंबर डालना होगा।

स्टेप 5- कैप्चा कोड डालकर अपना राज्य चुनें और प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

स्टेप 6- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 7- बैंक अकाउंट और खेती से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।

स्टेप 8- इसके बाद फॉर्म सबमिट करें। अब वेरिफिकेशन किया जाएगा। उसके बाद आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा।

ई-केवाईसी जरूरी है

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना से जुड़े कई नियम बनाए हैं। इन नियमों के मुताबिक, स्कीम का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी कराया है।

पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें?

किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक्स के जरिए ई-केवाईसी करा सकते हैं। कई बैंकों में पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी की जा रही है। इसके अलवा पीएम किसान पोर्टल और पीएम किसान मोबाइल एप के जरिए e-KYC आसानी से किया जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Rip-off in Indore Nagar Nigam: ऑडिटर-ऑपरेटर और आवक-जावक देखने वाले पर होगी FIR, निवेश की भी निकाली जाएगी जानकारी

इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में ऑडिटर-ऑपरेटर और आवक-जावक देखने वाले पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही उनके द्वारा किए गए निवेश की भी जानकारी निकाली जाएगी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 05 Might 2024 03:53:13 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Might 2024 03:53:13 PM (IST)

Scam in Indore Nagar Nigam: ऑडिटर-ऑपरेटर और आवक-जावक देखने वाले पर होगी FIR, निवेश की भी निकाली जाएगी जानकारी
इंदौर नगर निगम में हुए घोटाले की जांच जारी

HighLights

  1. इंदौर नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का मामला
  2. ऑडिटर और ऑपरेटर पर भी होगी एफआईआर
  3. समिति की रिपोर्ट के आधार पर होगी एफआईआर

Rip-off in Indore Nagar Nigam नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम में फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों के भुगतान के मामले में सहायक ऑडिटर विक्रम वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर जगदीश चौकसे और लेखा विभाग में आवक-जावक का काम देखने वाले मुरलीधरन के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। निगमायुक्त द्वारा बनाई गई समिति की जांच रिपोर्ट में घोटाले में इन तीनों की भी संलिप्तता पाई गई है। यह बात भी सामने आई है कि आरोपित फर्जी बिल मार्च में ही पेश करते थे, ताकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने की हड़बड़ी में वे आसानी से फर्जीवाड़े को अंजाम दे सके और इस पर किसी की नजर भी न पड़े।

निगमायुक्त द्वारा बनाई गई समिति ने शुक्रवार देर रात अपनी रिपोर्ट निगमायुक्त को सौंप दी थी। समिति ने 188 फाइलों की जांच की और इसमें 150 से ज्यादा फाइलों में फर्जीवाड़ा मिला है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 107 करोड़ रुपये के बिल पेश किए गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें से 81 करोड़ रुपये का भुगतान किया भी जा चुका है। यानी नगर निगम के खाते से बगैर काम ही इतनी बड़ी रकम घोटालेबाजों के खाते में ट्रांसफर हो चुकी है।

समिति ने जांच में यह भी पाया है कि फर्जीवाड़े को अंजाम देने में अब तक ठेकेदार फर्मों और निगम कर्मियों, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर की भूमिका सामने आई है। इसके अलावा ऑडिट शाखा के सहायक आडिटर विक्रम वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर जगदीश चौकसे और लेखा शाखा के मुरलीधर की भूमिका रही है। अब निगम इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा।

जमीनों में किया है निवेश

इधर यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपियों ने फर्जीवाड़े की ज्यादातर राशि जमीनों में निवेश की है। नगर निगम अब इन जमीनों की जानकारी निकालेगा। निगम के अधिकारियों ने कानूनी विशेषज्ञों से इस बात को लेकर चर्चा भी शुरू कर दी है कि फर्जीवाड़े की वसूली कैसे की जा सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Unmukt Chand: कभी विराट कोहली से होती थी तुलना, अब अमेरिका से विश्व कप खेलने का सपना भी टूटा

Unmukt Chand: यूएसए ने भी अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्मुक्त चंद का नाम नहीं है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 05 Might 2024 03:36:28 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Might 2024 03:38:08 PM (IST)

Unmukt Chand: कभी विराट कोहली से होती थी तुलना, अब अमेरिका से विश्व कप खेलने का सपना भी टूटा
उन्मुक्त चंद (फाइल फोटो)

HighLights

  1. टी20 विश्व कप 2024 के लिए अमेरिका टीम का एलान।
  2. अमेरिका की टीम में कई भारतीय खिलाड़ी।
  3. भारत के उन्मुक्त चंद को नहीं मिला मौका।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup USA Squad, Unmukt Chand: टी20 विश्व कप 2024 इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। टूनामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी। फाइनल मैच 29 जून को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए कई देशों ने अपनी टीमों का एलान कर दिया है। यूएसए ने भी अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्मुक्त चंद का नाम नहीं है। उन्मुक्त की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2012 जीता था। उन्होंने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111* रन की पारी खेली थी।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए

एक समय उन्मुक्त चंद की तुलना विराट कोहली से होती थी। विराट की कप्तानी में भारत ने 2008 अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। कोहली ने उसके बाद इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्मुक्त ने भारत-ए टीम की कप्तानी भी की है, लेकिन सीनियर टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें 2013 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी के 30 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली थी। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 30 सदस्यीय टीम में चुने गए थे।

उन्मुक्त ने लिया क्रिकेट करियर का बड़ा फैसला

उन्मुक्त चंद ने अगस्त 2021 में भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद खेल जारी रखने के लिए अमेरिका गए। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका स्क्वॉड में जगह मिलेगी। वह खूब मेहनत कर रहे थे, लेकिन टीम में उन्हें चुना नहीं गया।

उन्मुक्त चंद का क्रिकेट करियर

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक 67 फर्स्ट क्लास, 120 लिस्ट-ए और 79 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में उन्मुक्त चंद ने 31.57 की औसत से 3,379 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं। लिस्ट-ए में 7 शतक और 32 अर्धशतक के साथ 4,505 रन ठोके हैं। जबकि टी20 में 3 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी लगाई है। उन्मुक्त आईपीएल भी खेल चुके हैं। वह 2011-2013 तक दिल्ली डेयरडेविल्स, 2014 में राजस्थान रॉयल्य और 2015-16 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे।

टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम

मोनांक पटेल (कप्तान/विकेटकीपर), आरोन जोन्स (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

रिजर्व खिलाड़ी- गजानंद सिंह, यासिर मोहम्मद, जुआनॉय ड्रिस्डेल।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

CSK vs LSG: चेपॉक में रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक, कप्तान ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खूब बोला। ऐसा बोला कि उसका शोर स्टेडियम में खूब सुनाई दिया। उन्होंने अपने बल्ले से 56 गेंदों का सामना कर तूफानी शतक ठोक डाला।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 23 Apr 2024 10:37:47 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Apr 2024 10:38:31 PM (IST)

CSK vs LSG: चेपॉक में रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक, कप्तान ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी
रुतुराज गायकवाड़ का शतक।

खेल डेस्क, इंदौर। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खूब बोला। ऐसा बोला कि उसका शोर स्टेडियम में खूब सुनाई दिया। उन्होंने अपने बल्ले से 56 गेंदों का सामना कर तूफानी शतक ठोक डाला। उन्होंने इस शतक को बनाकर वह कमाल कर दिया, जो खुद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर पाए।

रुतुराज ने ठोका धांसू शतक

चेन्नई सुपर किंग्स टॉस नहीं जीत पाई थी। उसने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें उनका अजिंक्य रहाणे जल्दी ही आउट हो गए। रुतुराज गायकवाड़ एक साइड में डटे रहे। उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में ही अपना अर्ध शतक पूरा कर दिया। उसके बाद तो रुतुराज ने लखनऊ के गेंदबाजों को पीटना शुरू किया। उन्होंने महज 56 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया।

शतक लगाने वाले पहले कप्तान

रुतुराज ने शतक लगाकर एक कारनामा कर दिया। वह चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने शतक लगाया है। उनसे पहले कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी काफी बाद में खेलने आते थे, इसलिए वह कभी चेन्नई की तरफ से शतक नहीं लगा पाए थे। रितुराज ने 108 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया था। उनकी इस पारी में 12 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर

रुतुराज गायकवाड़ ने दूसरा रिकॉर्ड सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का बनाया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहले यह रिकॉर्ड फाफ डू फ्लेसी के नाम था। उन्होंने 17वीं बार आईपीएल में पचास का स्कोर पार किया है।

सीएसके के पहले बल्लेबाज

आईपीएल में ओपनर के तौर पर रुतुराज गायकवाड़ ने 2 हजार रनों के आंकड़े को छू लिया है। रुतुराज उन 21 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। सीएसके की तरफ से इस उपलब्धि को पाने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Shahdol Information: अवैध रेत से भरा ट्रैक्‍टर रोका तो एएसआई की कुचलकर कर दी हत्‍या, दो आरोपित गिरफ्तार, घरों पर चला बुलडोजर

मप्र के शहडोल जिले के ब्‍यौहारी इलाके में हुई घटना। घटना के बाद चालक रेत से भरा ट्रैक्‍टर लेकर फरार हो गया।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 05 Could 2024 07:05:28 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Could 2024 02:18:09 PM (IST)

Shahdol News:  अवैध रेत से भरा ट्रैक्‍टर रोका तो एएसआई की कुचलकर कर दी हत्‍या, दो आरोपित गिरफ्तार, घरों पर चला बुलडोजर
घटनास्‍थल पर पुलिस अध‍िकारी। इनसेट में एएसआई महेंद्र बागरी।

HighLights

  1. शहडोल जिले में रेत माफ‍िया ने एएसआई की हत्‍या कर दी
  2. अवैध रेत परिवहन की सूचना पर पहुंचे थे एएसआई
  3. अवैध रेत से भरे ट्रैक्‍टर से कुचलकर एएसआई की हत्‍या

नईदुनिया प्रतिनिधि शहडोल। जिले में सक्रिय रेत माफियाओं ने पटवारी के बाद अब एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला है। यह घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली गांव के हेलीपैड के पास शनिवार की देर रात की है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपित ट्रैक्टर चालक विजय उर्फ राज रावत और ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र सिंह बघेल के बेटे आशुतोष सिंह को हिरासत में ले लिया। सुरेंद्र सिंह फरार है, जिसकी गिरफ्तारी पर एडीजीपी ने तीस हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी लगने के बाद देर रात ही शहडोल एडीजीपी डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपि‍तों के मकान बुलडोजर से ध्‍वस्‍त कर दिए गए।

ब्यौहारी थाने मे पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक एएसआई महेंद्र प्रसाद बागरी के ऊपर अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर को चालक चढ़ाकर भाग गया, जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रशासन अब आरोपित के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। ट्रैक्‍टर चालक राज रावत के घर को बुलडोजर से तोड़ा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एएसआई बागरी अपने दो अन्य पुलिसकर्मी साथियों के साथ एक फरार वारंटी को पकड़ने जा रहे थे। उन्‍हें तभी रास्ते में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली हेलीपैड के पास अवैध रेत से लदा एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया।

naidunia_image

naidunia_image

अपने वाहन से उतरकर सहायक उप निरीक्षक बागरी ने इसे रोकने का प्रयास किया,लेकिन ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को देखते ही एएसआई के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद अवैध रेत से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक पुलिसकर्मी के साथी सहकर्मी एएसआई गया प्रसाद कनौजिया एवं आरक्षक संजय द्विवेदी ने मामले की जानकारी थाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर कुछ मिनट के अंदर ही थाना स्टाफ पहुंचा जब तक एएसआई महेंद्र की मौत हो चुकी थी।

मालूम हो कि बीते कुछ माह पहले उक्त क्षेत्र मे ही रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन को रोकने पटवारी का एक दल पहुंचा था, जिसमे पटवारी को रेत माफियाओ ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। दो दिन पूर्व रेत माफिया इसी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम पर हमला करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद फरार ट्रैक्टर चालक व एक अन्‍य को पुुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक एएसआई के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रिया हैं, जिसमें सबसे बड़ी पुत्री की उम्र करीब 14 वर्ष है। वह मूल रूप से सतना जिले के रहने वाले थे।

आरोपितों का मकान पर चला बुलडोजर

इस घटनाक्रम के चलते प्रशासन और पुलिस की टीम ने तत्परता पूर्वक जवाबी कार्रवाई की। रविवार की दोपहर बाद आरोपित विजय उर्फ राज रावत और वाहन मालिक सुरेंद्र सिंह के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Anant Singh Information: लोकसभा चुनाव के बीच बेउर जेल से ‘छोटे सरकार’ का बाहर आना बिहार की राजनीति पर डालेगा असर, जानिए बाहुबली अनंत सिंह के बारे में

बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई मतदान होना है। इस क्षेत्र में अनंत सिंह का दबदबा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 05 Might 2024 01:04:10 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Might 2024 01:04:10 PM (IST)

Anant Singh News: लोकसभा चुनाव के बीच बेउर जेल से ‘छोटे सरकार’ का बाहर आना बिहार की राजनीति पर डालेगा असर, जानिए बाहुबली अनंत सिंह के बारे में
अनंत सिंह ने कहा, अब ललन सिंह को 4 लाख से अधिक मतों से विजयी बनाना है।

HighLights

  1. अनंत सिंह को बीमारी और जमीन का सौदा करने के नाम पर 15 दिन की पैरोल पर रिहा दिया गया है।
  2. ललन सिंह के सामने लालू यादव ने कुख्यात गैंगस्टर रहे अशोक महतो की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है।
  3. आरोप है कि ललन सिंह को फायदा पहुंचाने के लिए अनंत सिंह को इस समय जेल से बाहर लाया गया है।

एजेंसी, पटना (Bihar Lok Sabha election 2024)। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को बीमारी और जमीन के सौदा करने के लिए 15 दिन की पैरोल मिली है और रविवार सुबह वे बेउर जेल से बाहर भी आ गए। उनके बाहर आते ही बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई।

बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई मतदान होना है। इस क्षेत्र में अनंत सिंह का दबदबा है। उन्होंने जेल से बाहर निकलते ही कहा कि खुली हवा में सांस लेना अच्छा लग रहा है। अब ललन सिंह (जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी) को 4 लाख से अधिक मतों से विजयी बनाना है।

अनंत सिंह आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामलों में अभियुक्त हैं। उनके घर से एके-47 भी बरामद हुई थी। कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है।

#WATCH | Bihar: Former Mokama MLA Anant Kumar Singh, who got here out of jail on parole was welcomed by individuals on his path to Mokama. pic.twitter.com/BxaWRj8N5P

— ANI (@ANI) Might 5, 2024

अनंत सिंह मोकामा से विधायक रह चुके हैं। अभी यहां से उनकी पत्नी विधायक हैं और ललन सिंह के लिए वोट मांग रही हैं। कहा जा रहा है कि जदयू को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए अनंत सिंह को इस समय जेल से बाहर लाया गया है।

यह भी कम रोचक नहीं है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ललन सिंह और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के बीच सीधी टक्कर मुंगेर लोकसभा सीट पर हुई थी। तब ललन सिंह जेडीयू उम्मीदवार थे और नीलम देवी कांग्रेस उम्मीदवार थीं।

जब अनंत सिंह को सजा हुई, तो उनकी विधायकी चली गई। तब मोकामा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में नीलम देवी आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरीं और ललन सिंह ने उनके लिए वोट मांगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Varun Dhawan Janhvi Kapoor Upcoming Film; Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Capturing Replace | वरुण-जान्हवी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग: टाइटल होगा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, अगले साल 18 अप्रैल को होगी रिलीज

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का टाइटल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ है। इसे शशांक खैतान डायरेक्ट करेंगे। वहीं करण जौहर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

शनिवार को फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले मेकर्स ने मुहूर्त पूजा का आयोजन किया। इस पूजा सेरेमनी का वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया।

यह फिल्म अगले साल 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म अगले साल 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

करण ने शेयर किया पूजा सेरेमनी का वीडियो
इसे शेयर करते हुए करण ने लिखा, ‘एकदम सच्चा प्यार! सनी संस्कारी और तुलसी कुमारी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हमारे परिवार को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए।’ करण ने अपनी इस पोस्ट में यह भी बताया कि यह फिल्म अगले साल 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हाेगी।

करण ने वीडियो शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा।

करण ने वीडियो शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा।

वरुण के साथ तीसरी और जान्हवी के साथ दूसरी फिल्म
बात करें फिल्म की तो यह शशांक खैतान की वरुण धवन के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों दुल्हनिया फ्रैंचाइज की दोनों फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

इस फ्रैंचाइज की पहली फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ 2014 में और दूसरी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 2017 में रिलीज हुई थी।

वहीं जान्हवी के साथ शशांक दूसरी बार काम करेंगे। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ डायरेक्ट की थी।

फिल्म में सान्या मल्होत्रा का भी अहम रोल होगा। हालांकि, वो इस मुहूर्त पूजा का हिस्सा नहीं बन पाईं।

फिल्म में सान्या मल्होत्रा का भी अहम रोल होगा। हालांकि, वो इस मुहूर्त पूजा का हिस्सा नहीं बन पाईं।

दुल्हनिया फ्रैंचाइज का हिस्सा हो सकती है यह फिल्म
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक लव स्टोरी है। चर्चा है कि यह फिल्म दुल्हनिया फ्रैंचाइज का हिस्सा हो सकती है। फिल्म में वरुण, सनी और जान्हवी, तुलसी नाम के किरदार में नजर आएंगी।

इसमें वरुण और जान्हवी के अलावा रोहित सराफ, मनीष पॉल, सान्या मल्होत्रा ​​और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…
PM Kusum Yojana: ये सरकारी योजना देती है बंजर जमीन से कमाई का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन व आवश्यक दस्तावेज

PM Kusum Yojana in Hindi: पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस स्कीम के तहत किसान अपने खेतों या बंजर जमीन पर 60 प्रतिशत सब्सिडी के साथ सोलर पंप लगवा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदूषण मुक्त सिंचाई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 04 Could 2024 05:02:28 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 05:03:18 PM (IST)

PM Kusum Yojana

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Kusum Yojana in Hindi: देश में खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। सभी स्कीम्स के बीच कुछ योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना एक ऐसी ही स्कीम है। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने पर सब्सिडी दी जाती है।

क्या है प्रधानमंत्री कुसुम योजना?

पीएम कुसुम योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस स्कीम के तहत किसान अपने खेतों या बंजर जमीन पर 60 प्रतिशत सब्सिडी के साथ सोलर पंप लगवा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदूषण मुक्त सिंचाई है। वहीं, इससे कृषकों की नियमित आय भी हो सकेगी। इस स्कीम के तहत किसानों को रियायती दर पर सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाते हैं। जिससे वे बिजली उत्पन्न कर सकें। जितनी बिजली की उन्हें आवश्यकता है। उसका इस्तेमाल करने के बाद वे शेष बिजली बेच सकते हैं।

पीएम कुसुम योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

इस स्कीम के तहत किसानों को अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए 10% राशि का भुगतान करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार किसानों को 60% सब्सिडी राशि देती है। बैंकों से 30% लोन का भी प्रावधान है। किसान अपनी इनकम से यह ऋण आसानी से चुका सकते हैं।

कैसे करें पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन?

  • पीएम कुसुम योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट mnre.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।
  • होमपेज पर योजना से संबंधित दिशानिर्देश पढ़ें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • दिशनिर्दश आपके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बना देंगे।
  • योजना के संबंध में जानकारी के लिए अपने नोडल अधिकारी से संपर्क करें।

पीएम कुसुम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय आधार कार्ड, फोटो, राशन कार्ड, पहचान पत्र, पंजीकरण की प्रति, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और जमीन के डॉक्टूमेंट्स जरूरी है।

पीएम कुसुम योजना के लाभ

  • इस योजना के तहत किसानों को रियायती दर पर सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाता है। जिससे वे बिजली पैदा कर सकते हैं।
  • केंद्र सरकार ने ऐसे सौर संयंत्रों का निर्माण शुरू किया है, जो 28,250 मेगावाट बिजली पैदा कर सकते हैं।
  • इसे किसान अपने खेत या बंजर जमीन पर लगवा सकते हैं।
  • इस योजना में केंद्र सरकार 30% और राज्य सरकार 30% सब्सिडी देगी। किसानों को सिंचाई में भी आसानी होगी। साथ ही डीजल और केरोसिन पर निर्भरता कम होगी।
  • इससे पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली वे किसी कंपनी को बेच सकेंगे।
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

PBKS vs CSK: पंजाब हैट्रिक लगाने तो सीएसके बदला लेने उतरेगी, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

PBKS vs CSK: पंजाब और चेन्नई के बीच इस सीजन का धर्मशाला में पहला मुकाबला होगा। एमएस धोनी को धर्मशाला स्टेडियम में खेलता देखने के लिए क्रिकेट फैंस एक्साइटेड होंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 04 Could 2024 09:21:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 10:30:06 PM (IST)

PBKS vs CSK: पंजाब हैट्रिक लगाने तो सीएसके बदला लेने उतरेगी, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम
IPL Match PBKS vs CSK

HighLights

  1. पंजाब किंग्स धर्मशाला में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।
  2. पीबीकेएस अंक तालिका में 7वें नंबर पर है।
  3. सीएसके पांच मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में 5वें स्थान पर है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL Match PBKS vs CSK: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (5 मई) को पंजाब किंग्स जीत की हैट्रिक लगाने तो चेन्नई सुपर किंग्स हार का बदला लेने मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब और चेन्नई के बीच इस सीजन का धर्मशाला में पहला मुकाबला होगा। एमएस धोनी को धर्मशाला स्टेडियम में खेलता देखने के लिए क्रिकेट फैंस एक्साइटेड होंगे।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। पंजाब किंग्स दस मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं। वहीं, पिछली साल की चैंपिंयन चेन्नई 10 मुकाबलों में पांच जीत के साथ 5वें पायदान पर है। दो मैच जीतकर PBKS के हौंसले बुलंद हैं और रुतुराज गायकवाड़ की टीम से टक्कर देने को तैयार है।

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (IPL Match PBKS vs CSK Head to Head)

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 29 IPL मैच खेले गए हैं। जिसमें सीएसके ने 15 और पीबीकेएस ने 14 जीते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबले पंजाब ने जीते हैं। चेन्नई के खिलाफ पीबीकेएस का उच्चतम स्कोर 231 है। पंजाब के खिलाफ सीएसके का हाईस्कोर 240 है।

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड संभावित प्लेइंग 11 (IPL Match PBKS vs CSK Possible XI)

पंजाब किंग्स

जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कैगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर। इम्पैक्ट प्लेयर- अर्शदीप सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स

अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे। इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना।

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम11 टीम (IPL Match PBKS vs CSK Dream11 Workforce)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), मोइन अली, रवींद्र जडेजा, आशुतोष शर्मा (उपकप्तान), तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सैम कुरेन, शशांक सिंह, शार्दुल ठाकुर, कैगिसो रबाडा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

T20 World Cup 2024: संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी अपनी टीम, विराट, हार्दिक और गिल को रखा बाहर

संजय मांजरेकर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में मौका नहीं दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 26 Apr 2024 03:30:57 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Apr 2024 03:30:57 PM (IST)

T20 World Cup 2024: संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी अपनी टीम, विराट, हार्दिक और गिल को रखा बाहर
संजय मांजरेकर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. संजय मांजरेकर ने चुनी टी20 विश्व कप वाली भारतीय टीम।
  2. विराट कोहली, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या को रखा बाहर।
  3. ऋषभ पंत, संजू सैमसन और केएल राहुल को टीम में रखा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बाद जून में टी20 विश्व कप का आगाज होगा। बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का एलान करेगा। इसको लेकर चर्चा जारी है कि किसे मौका मिलेगा और किसे नहीं। इस बीच संजय मांजरेकर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में मौका नहीं दिया है। जिसमें विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और रिंकू सिंह का नाम शामिल है।

तीन विकेटकीपरों को दी टीम में जगह

स्टार स्पोर्ट्स पर T20 World Cup 2024 के लिए संजय मांजरेकर ने 15 खिलाड़ियों का नाम चुनते हुए कहा कि पहले रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल, तीसरे नंबर पर संजू सैमसन, नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव, नंबर पांच पर ऋषभ पंत और नंबर 6 पर केएल राहुल को रखना चाहूंगा।

तेज गेंदबाजों में मांजरेकर ने इन्हें चुना

स्पिनर्स को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा कि रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव रहेंगे। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को रखना चाहूंगा। इसके बाद आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव और क्रुणाल पंड्या को टीम में जगह दूंगा।

संजय मांजरेकर वाली भारतीय टीम

टी20 विश्व कप 2024 के लिए संजय मांजरेकर द्वारा चुनी गई टीम इंडिया- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव और क्रुणाल पंड्या।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह