बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई मतदान होना है। इस क्षेत्र में अनंत सिंह का दबदबा है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Solar, 05 Might 2024 01:04:10 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 05 Might 2024 01:04:10 PM (IST)
HighLights
- अनंत सिंह को बीमारी और जमीन का सौदा करने के नाम पर 15 दिन की पैरोल पर रिहा दिया गया है।
- ललन सिंह के सामने लालू यादव ने कुख्यात गैंगस्टर रहे अशोक महतो की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है।
- आरोप है कि ललन सिंह को फायदा पहुंचाने के लिए अनंत सिंह को इस समय जेल से बाहर लाया गया है।
एजेंसी, पटना (Bihar Lok Sabha election 2024)। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को बीमारी और जमीन के सौदा करने के लिए 15 दिन की पैरोल मिली है और रविवार सुबह वे बेउर जेल से बाहर भी आ गए। उनके बाहर आते ही बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई।
बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई मतदान होना है। इस क्षेत्र में अनंत सिंह का दबदबा है। उन्होंने जेल से बाहर निकलते ही कहा कि खुली हवा में सांस लेना अच्छा लग रहा है। अब ललन सिंह (जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी) को 4 लाख से अधिक मतों से विजयी बनाना है।
अनंत सिंह आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामलों में अभियुक्त हैं। उनके घर से एके-47 भी बरामद हुई थी। कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है।
#WATCH | Bihar: Former Mokama MLA Anant Kumar Singh, who got here out of jail on parole was welcomed by individuals on his path to Mokama. pic.twitter.com/BxaWRj8N5P
— ANI (@ANI) Might 5, 2024
अनंत सिंह मोकामा से विधायक रह चुके हैं। अभी यहां से उनकी पत्नी विधायक हैं और ललन सिंह के लिए वोट मांग रही हैं। कहा जा रहा है कि जदयू को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए अनंत सिंह को इस समय जेल से बाहर लाया गया है।
यह भी कम रोचक नहीं है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ललन सिंह और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के बीच सीधी टक्कर मुंगेर लोकसभा सीट पर हुई थी। तब ललन सिंह जेडीयू उम्मीदवार थे और नीलम देवी कांग्रेस उम्मीदवार थीं।
जब अनंत सिंह को सजा हुई, तो उनकी विधायकी चली गई। तब मोकामा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में नीलम देवी आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरीं और ललन सिंह ने उनके लिए वोट मांगे।






