Kajol’s sister Tanisha Mukherjee expressed concern | बॉलीवुड की खराब हालत पर बोलीं तनीषा: फ्लॉप फिल्मों से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है, हर हफ्ते फिल्में बर्बाद हो रहीं हैं’

48 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

पिछले महीने एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी की फिल्म ‘लव यू शंकर’ थिएटर में रिलीज हुई। हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। तनीषा की मानें तो इस वक्त बॉलीवुड बुरे दौर से गुजर रहा है। हालत काफी सीरियस है।

पूरी इंडस्ट्री सदमे में है

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में तनीषा ने कहा, ‘लव यू शंकर मेरे लिए एक बहुत स्पेशल फिल्म है। पहली बार मैंने एक छोटे बच्चे की मां का किरदार निभाया। मैंने इस फिल्म को बहुत एन्जॉय किया। दुर्भाग्यवश, फिल्म की बिल्कुल चर्चा नहीं हुई। लोग थिएटर नहीं जा रहे है। कई थिएटर बंद हो रहे हैं। ये सिचुएशन काफी गंभीर है।

कई सारे लोग बॉलीवुड के बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं। लेकिन उन्हें एहसास नहीं होता कि इस इंडस्ट्री में केवल एक्टर्स ही नहीं होते हैं। टेक्नीशियन, क्रू मेंबर्स, स्पॉट बॉय भी इसका हिस्सा हैं। पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।’

हर हफ्ते फिल्में बर्बाद हो रहीं हैं

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘किसी एक एक्टर की फिल्म के करोड़ों की कमाई करने से इंडस्ट्री नहीं चलती। हर हफ्ते फिल्में बर्बाद हो रहीं हैं। थिएटर में लोग नहीं जा रहे हैं। उन्हें ओटीटी पर आने का इंतजार रहता है। वैसे, फैमिली मेंबर्स या दोस्तों के साथ थिएटर में फिल्म देखने का अपना ही मजा है।

मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे थिएटर जाएं। यदि वे नहीं गए तो थिएटर ओनर्स को काफी दिक्कत होगी। खास तौर पर सिंगल स्क्रीन्स को। ऑडियंस को शिकायत होती है कि अच्छी फिल्में नहीं बन रही। वहीं, मैं कहती हूं कि आप थिएटर जाइए तो, चीजें जरूर बदलेंगी।’

‘बिग बॉस’ किया तो बहुत लोगों ने नेगेटिव रिमार्क दिए

फिल्मों के अलावा, तनीषा मुखर्जी ‘बिग बॉस’, ‘गैंग्स ऑफ हंसीपुर’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’, ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही चुकी हैं। एक्ट्रेस की मानें तो टेलीविजन से उनका गहरा रिश्ता है।

इस बारे में उन्होंने कहा, ‘टेलीविजन ने मुझे बहुत कुछ दिया। मुझे बहुत प्यार मिला। इस प्लेटफॉर्म से मेरा गहरा रिश्ता है। वैसे, जब मैंने ‘बिग बॉस’ किया तो बहुत लोगों ने नेगेटिव रिमार्क दिए। क्योंकि उस वक्त मैं फिल्मों से टीवी का रुख कर रही थी। लेकिन अब देखिए, आज सभी वही कर रहे हैं।’

फिल्मों की बात करें, तो तनीषा ‘श्शश…’, ‘पॉपकॉर्न खाओ! मस्त हो जाओ’, ‘नील ‘एन’ निक्की’, ‘सरकार’, ‘टैंगो चार्ली’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

खबरें और भी हैं…
Gold-Silver Value 8 Might: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 8 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71725 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 7 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 57 रुपये ज्यादा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 08 Might 2024 04:35:11 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 04:35:11 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value At present: भारतीय सर्राफा बाजार में 8 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71725 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 7 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 57 रुपये ज्यादा है। चांदी के भाव में मामुली तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 81663 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 7 मई से 2 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 7 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71668 रुपये थी। 8 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71725 रुपये हो गई है। 7 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81661 रुपये थी। 8 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81663 रुपये हो गई है।

8 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71438 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65700 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53794 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41959 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Sri Lanka T20 World Cup Staff: टी20 विश्व कप में दहाड़ेंगे श्रीलंका के ये 15 शेर, वानिंदु हसरंगा करेंगे कप्तानी

Sri Lanka T20 World Cup Staff: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। वानिंदु हसारंगा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 09 Could 2024 09:35:40 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Could 2024 09:40:06 PM (IST)

Sri Lanka T20 World Cup Team: टी20 विश्व कप में दहाड़ेंगे श्रीलंका के ये 15 शेर, वानिंदु हसरंगा करेंगे कप्तानी
श्रीलंका के टी20 विश्व कप टीम का एलान।

HighLights

  1. श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम घोषित की।
  2. टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से होगा।
  3. 2014 का टी20 विश्व कप श्रीलंका ने जीता था।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sri Lanka T20 World Cup Staff: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। वानिंदु हसरंगा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बाएं पैर में एडी दर्द के कारण खेल से दूर थे। हसारंगा इस साल आईपीएल भी नहीं खेले। वे सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, लेकिन उनकी फिर से मैदान पर वापसी हुई है।

आईपीएल के कई खिलाड़ियों को स्क्वॉड में मौका

वानिंदु हसारंगा ने टी20 अभ्यास मैचों में खेला है। SLC येलो के लिए नौ और 28 रन बनाएं। हालांकि गेंदबाजी में हाथ नहीं आजमाया। श्रीलंका ने अपने स्क्वॉड में अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। एंजेलो मैथ्यूज भी टीम का हिस्सा है। हैमस्ट्रिंग इंजरी का सामना कर रहे मथीशा पथिराना भी विश्व कप टीम में शामिल हैं। उन्हें हाल ही में चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ना पड़ा था।

दिलशान मदुशंका की होगी वापसी

चोट से जूझ रहे दिलशान मदुशंका भी ठीक हो गए थे। उन्हें इंजरी के चलते आईपीएल मिस करना पड़ा। वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। टीम में मैथ्यूज के साथ दसुन शनाका और धनंजय डिसिल्वा को लिया गया। श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप डी में है। उनका सामना बांग्लादेश, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स से होगा।

पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ

श्रीलंकाई टीम अपना पहला मुकाबला 3 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 8 जून को बांग्लादेश से मैच खेंलगे। उनके आखिरी दो ग्रुप मैच में 12 जून को नेपाल और 18 जून को नीदरलैंड्स का सामना करना होगा।

श्रीलंका टी20 विश्व कप 2024 स्क्वॉड

वनिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कमिंदु मेंडिस, सदीरा समराविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनका, धनंजय डीसिल्वा, महीथ थीक्षणा, दुनिथ वेल्लालगे, दुश्मांता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका।

रिजर्व खिलाड़ी- असिता फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, भानुका राजपक्षा, जनिथ लियानगे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Eire T20 World Cup Squad: आयरलैंड की टीम का हुआ एलान, पॉल स्टलिंग को सौंपी जिम्मेदारी, IPL खिलाड़ी को भी मौका

Eire T20 World Cup Squad: आयरलैंड ने टी20 विश्व कप के लिए टीम एलान किया। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 08 Might 2024 07:30:05 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 07:32:24 PM (IST)

Ireland T20 World Cup Squad: आयरलैंड की टीम का हुआ एलान, पॉल स्टलिंग को सौंपी जिम्मेदारी, IPL खिलाड़ी को भी मौका
Eire T20 World Cup Squad

HighLights

  1. टी20 विश्व कप के लिए आयरलैंड टीम का एलान।
  2. गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी को मिला मौका।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Eire T20 World Cup Squad: टी20 विश्व कप 2024 के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में IPL खिलाड़ी जोश लिटिल को मौका मिला है। जोश गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। टीम की कमान पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई है। आयरलैंड ने अपने स्क्वॉड में कर्टिस कैम्फर को भी जगह दी है। कर्टिस के नाम टी20 में चार गेंदों में चार विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। कर्टिस कैम्फर ने 2021 में टी20 विश्व कप के दौरान नीदरलैंड्स के खिलाफ ये कारनामा किया था।

आयरलैंड ने टी20 विश्व कप के लिए टीम एलान किया। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। 10, 12 और 14 मई को आयरलैंड पाकिस्तान से टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद 19, 20, 23 और 24 मई को आयरिश टीम स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स से टी20 सीरीज खेलेगी।

जोश लिटिल को टीम में किया शामिल

जोश लिटिल आईपीएल में खेल रहे हैं। उनको टी20 विश्व कप में 15वें सदस्यीय में शामिल किया गया। जोश ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए 4 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 विकेट चटकाएं थे। इसमें आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन थे।

टीम इंडिया का पहला मैच आयरलैंड से

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए आयरलैंड टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Chardham Yatra 2024: अक्षय तृतीया से शुरू हो रही चारधामा यात्रा, पहले दिन खुलेंगे केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू हो रही है। शुक्रवार को यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 09 Might 2024 10:16:00 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Might 2024 10:35:56 PM (IST)

Chardham Yatra 2024: अक्षय तृतीया से शुरू हो रही चारधामा यात्रा, पहले दिन खुलेंगे केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट
अक्षय तृतीया से शुरू हो रही चारधाम यात्रा।

HighLights

  1. केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खोले जाने हैं।
  2. बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में पहुंचे।
  3. 12 मई को बदरीनाथ धाम के खुलेंगे कपाट।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू हो रही है। शुक्रवार को यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे। पवित्र धामों के कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए 15 हजार श्रद्धालु गुरुवार शाम ही गंगोत्री और केदारनाथ पहुंच चुके थे। 30 हजार से अधिक भक्त विभिन्न पड़ावों पर ठहरे हैं।

फूलों से की गई भव्य सजावट

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। तृतीया केदार तुंगनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। धामों की फूलों से भव्य सजावट की गई है।

यात्रा मार्गों पर बारिश के आसार

चारधाम समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। वहीं, चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी संभव है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की है।

जम्मू से वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जून से होगी शुरू

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो जून में जम्मू से सीधे हेलीकॉप्टर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पाएंगे। हेलीकॉप्टर पंछी हेलीपैड पर भक्तों को उतारेगा। साथ ही उन्हें विशेष दर्शन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वापसी पर जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचाया जाएगा। इस हेलीकॉप्टर सेवा में पहला पैकेज प्रति श्रद्धालु 35 हजार और दूसरा पैकेज प्रति यात्री पचास हजार रुपये होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Padma Vibhushan Award Winners Record 2024 Replace; Chiranjeevi | Vyjayanthimala | चिरंजीवी और वैजयंती माला पद्म विभूषण से सम्मानित: राष्ट्रपति के हाथों दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला; गणतंत्र दिवस पर हुई थी घोषणा

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार (9 मई) को नई दिल्ली में पद्म पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिरंजीवी और वैजयंती माला को सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा। विजेताओं की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25 जनवरी) पर की गई थी। सिनेमा जगत से चिरंजीवी, वैजयंती माला और मशहूर नर्तकी पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण के लिए चुना गया था।

इन तीनों के बारे में जानिए..
कोनिडेला चिरंजीवी
68 साल के एक्टर चिरंजीवी 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2008 में आंध्र प्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी। 2006 में चिरंजीवी को पद्म भूषण मिल चुका है।

वैजयंती माला बाली
87 साल की वैजयंती माला 50- 60 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म से करियर शुरू किया था। उन्होंने आशा, नया दौर, साधना, मधुमती जैसी बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।

पद्मा सुब्रमण्यम
पद्मा सुब्रमण्यम भरतनाट्यम नर्तकी हैं। वो एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं। पद्मा के सम्मान में जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस में कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार:5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री; इनमें वेंकैया, वैजयंती माला, बिंदेश्वर पाठक का नाम

Share Market Crash: शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 1062 और निफ्टी 345 के नीचे, निवेशकों को भारी नुकसान

Share Market Replace: सेंसेक्स 1062 अंक टूटकर 72,404 लेवल पर बंद हुआ। इस सप्ताह की यह सबसे बड़ी गिरावट है। पांच कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 75000 से गिरकर 72 हजार के करीब आ गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 09 Could 2024 04:52:02 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Could 2024 05:10:06 PM (IST)

Share Market Crash

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Share Market At present Updates: शेयर बाजार में गुरुवार को कोहराम मच गया। निफ्टी में 345 अंक की गिरावट आई है। यह 22,000 के नीचे आ गया। सेंसेक्स 1062 अंक टूटकर 72,404 लेवल पर बंद हुआ। इस सप्ताह की यह सबसे बड़ी गिरावट है। पांच कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 75000 से गिरकर 72 हजार के करीब आ गया है। निफ्टी 22,750 से गिरकर 21,957 पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को तीन लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

बीएसई लिस्टेड 25 शेयरों में गिरावट

गुरुवार को BSE लिस्टेड 25 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। पांच शेयरों में उछाल रहा है। टाटा मोटर्स के शेयर में दो फीसद, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48 प्रतिशत, एसबीआई शेयर में 1.27 फीसद, इंफोसिस और एचसीएल में मामूली वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा गिरावट L&T के शेयर में 5.56% का हुआ है। एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और JSW स्टील में पांच फीसदी तक गिरावट हुई है।

छह शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

एलएंडटी के शेयर 6% गिरकर 3275 रुपये पर पहुंच गए। पावर फाइनेंस में 5%, पिरामल एंटरप्राइजेज में 9%, एनएचपीसी में 5.26% और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में 8% की गिरावट गुरुवार को आई है।

ग्लोबल बाजार का हाल

एशियाई मार्केट में शंघाई और हांगकांग प्रॉफिट के साथ बंद हुए। सियोल और टोक्यो में गिरावट हुई। यूरोपीय बाजार मिश्रित कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट बुधवार रात को मिश्रित क्लोज हुआ।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Dhar Bhojshala ASI Survey: खोदाई मे मिली दीवार की गहराई 10 फीट से अधिक, खंडित पाषाण स्तंभों के अवशेष मिले

धार की भोजशाला में एएसआइ सर्वे का 49वां दिन, भीतरी भाग में गत दिनों तीन दीवारें आपस में जुड़ी हुई मिली थीं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 09 Could 2024 08:45:46 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Could 2024 08:55:11 PM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey: खोदाई मे मिली दीवार की गहराई 10 फीट से अधिक, खंडित पाषाण स्तंभों के अवशेष मिले
धार की भोजशाला में जारी है

Dhar Bhojshala ASI Survey: नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के सर्वे के 49वें दिन गुरुवार को बाहरी परिसर में दक्षिण, पश्चिम की दीवार के पास से मिट्टी हटाने का कार्य जारी रहा। वहीं दोपहर बाद उत्तर दिशा में खोदाई शुरू की गई। भोजशाला के भीतरी भाग में गत दिनों तीन दीवारें आपस में जुड़ी हुई मिली थीं।

इसमें दो पूर्व से पश्चिम व एक दीवार उत्तर से दक्षिण की ओर जा रही है। गुरुवार को यहां 10 फीट तक खोदाई हो चुकी है। इसमें अब भी दीवार दिखाई दे रही है। इससे यह लग रहा है कि ये दीवार और भी अधिक गहराई तक हो सकती है।

ये दीवार ईंटों की बनी हुई बताई जा रही है। माना जा रहा है यह भूकंपरोधी दीवार के तौर पर बनाई गई हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं खोदाई के दौरान खंडित स्तंभों के अवशेष आदि भी मिले हैं।

naidunia_image

गुरुवार सुबह आठ बजे एएसआइ की टीम ने भोजशाला में प्रवेश किया। गर्भगृह में टीम द्वारा स्तंभों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। वहीं बाहरी परिसर में खोदाई जारी रही। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि सर्वे दल ने भीतरी भाग में क्लीनिंग, ब्रशिंग का काम किया।

वहीं बाहरी परिसर में दक्षिण, पश्चिम की दीवार से के पास मिट्टी हटाने का काम हुआ है। इधर अभी भी मशीनों को इंतजार किया जा रहा है। शुक्रवार को 50वें दिन का सर्वे सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

GT vs CSK Dream11: चेन्नई का खेल खराब करने उतरेगी गुजरात, ये रही बेस्ट ड्रीम11, इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव

IPL 2024 GT vs CSK Match Preview: दीपक चाहर और मथीषा पथिराना चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। जबकि तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान नेशनल टीम के लिए खेलने चले गए। जिस कारण चेन्नई की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हो गई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 09 Could 2024 07:20:06 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Could 2024 07:20:06 PM (IST)

GT vs CSK Dream11: चेन्नई का खेल खराब करने उतरेगी गुजरात, ये रही बेस्ट ड्रीम11, इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव
IPL 2024 GT vs CSK

HighLights

  1. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा चेन्नई और गुजरात के बीच मैच।
  2. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सीएसके को चाहिए जीत।
  3. टाइटंस पर होगा घरेलू मैदान में बेहतर प्रदर्शन का दबाव।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। GT vs CSK Dream11: चेन्नई सुपरकिंग्स शुक्रवार को गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। सीएसके की नजरें अब प्लेऑफ में जगह पुख्ता करने पर होगी। वहीं, प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर मैच जीतकर चेन्नई का खेल खराब करना चाहेगी। सुपर किंग्स के 11 मैचों में 12 अंक है। जीटी पर उसके लिए जीत जरूरी है। एक हार प्लेऑफ में जगह बनाने का सपना तोड़ सकती है।

तेज गेंदबाजों से कमजोर हुई सीएसके

दीपक चाहर और मथीषा पथिराना चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। जबकि तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान नेशनल टीम के लिए खेलने चले गए। जिस कारण चेन्नई की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हो गई है। अब टीम के तीन स्पिनरों रवींद्र जडेजा, मोइन अली और मिशेल सैंटनर पर जिम्मेदारी है। सुपर किंग्स ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीता। उससे फैंस की उम्मीदें बंधी है। इस मुकाबले में तुषार देशपांडे और सिमरनजीत सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। गुजरात टाइटंस को हराकर सीएसके अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।

गुजरात टाइटंस की राह कठिन

गुजरात टाइटंस ने 11 मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले जीते हैं। अंक तालिका में 8 प्वाइंट के साथ दसवें स्थान पर है। पिछले पांच मैचों में एक जीत से टीम का मनोबर गिरा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी कमजोरी नजर आई। मोहम्मद शमी की कमी टीम को खल रही है। अनुभवी गेंदबाज मोहित शर्मा इस सीजन में प्रभावी नहीं दिखे हैं। जोशुआ लिटिल महंगे साबित हुए। स्पिनर राशिद खान और नूर अहमद भी प्रभावी नहीं रहे। शुभमन गिल का पिछले पांच मैचों में सर्वोच्च स्कोर 35 का रहा है। वहीं, चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 11 मैचों में 541 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली से एक रन पीछे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम11 टीम (IPL 2024 GT vs CSK Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- रिद्धिमान साहा

बल्लेबाज- शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेविड मिलर,

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), मोइन अली

गेंदबाज- तुषार देशपांडे, राशिद खान, मोहित शर्मा, सिमरनजीत सिंह

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Sandeshkhali Case: संदेशखाली केस में बड़ा यू-टर्न, दो पीड़िताओं ने वापस ली शिकायत, कहा- जबरन हस्ताक्षर कराए

Sandeshkhali Case Replace: दो महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई दुष्कर्म की शिकायत वापस ले ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग के कहने पर श्वेत पत्र पर दस्तखत किए थे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 09 Could 2024 03:48:44 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Could 2024 04:11:56 PM (IST)

Sandeshkhali Case: संदेशखाली केस में बड़ा यू-टर्न, दो पीड़िताओं ने वापस ली शिकायत, कहा- जबरन हस्ताक्षर कराए
संदेशखाली केस में दो महिलाओं ने वापस ली शिकायत।

HighLights

  1. महिला का कहना है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के कहने पर श्वेत पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  2. यूृ-टर्न के बाद धमकियों का हवाला देते हुए नई शिकायत दर्ज करवाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sandeshkhali Case Replace: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली केस में बड़ा यू-टर्न हुआ है। दो महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई दुष्कर्म की शिकायत वापस ले ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग के कहने पर श्वेत पत्र पर दस्तखत किए थे। इस मामले में एक औरत ने पत्रकारों को बताया कैसे उसे और उसकी सास को बलात्कार की झुठी शिकायत दर्ज करने पर मजबूर किया गया। उन्हें नहीं पता था कि कोरे कागज में क्या लिखा था।

महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत

महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इनका कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ शिकायत वापस लेने के कारण उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। महिला ने दावा किया कि उसके साथ रेप नहीं हुआ। वह संदेशखाली आंदोलन में इसलिए शामिल हुई थी क्योंकि उसे 100 दिन की नौकरी स्कीम के तहत वेतन नहीं मिला था।

महिला के यू-टर्न ने सत्तारूढ़ सरकार के दावों को सही साबित कर दिया। जिन्होंने आरोप लगाया कि संदेशखाली मामले में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में लाभ पाने और बदनाम करने की साजिश रची थी। महिलाओं ने भाजपा कार्यकर्ता पियाली दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उस पर दुष्कर्म की शिकायत वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

कोरे कागज पर कराए हस्ताक्षर

महिला के अनुसार, उसे रेप की शिकायत के बारे में तब पता चला जब घटना की पूछताछ के लिए कोरे कागज पर साइन करने के पांच से छह दिन बाद पुलिस उसके घर पहुंची। उसे बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में ले गई। उन्होंने कहा, बीजेपी कार्यकर्ता पियाली दास ने उनसे इस मुद्दे पर बात की। उन्हें एनसीडब्ल्यू टीम के सामने एक श्वेत पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था।

पीएम नरेंद्र मोदी मांगे माफी

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। हमनें उन्हें बताया कि कैसे संदेशखाली घटना बीजेपी द्वारा रची गई एक साजिश थी, ताकि झूठे रेप के बयान दिए जाएं। संदेशखाली में कोई दुष्कर्म नहीं हुआ, यह सब झूठ है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल जब भी पश्चिम बंगाल आएं तो माफी मांगे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह