Padma Vibhushan Award Winners Record 2024 Replace; Chiranjeevi | Vyjayanthimala | चिरंजीवी और वैजयंती माला पद्म विभूषण से सम्मानित: राष्ट्रपति के हाथों दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला; गणतंत्र दिवस पर हुई थी घोषणा

Padma Vibhushan Award Winners Record 2024 Replace; Chiranjeevi | Vyjayanthimala | चिरंजीवी और वैजयंती माला पद्म विभूषण से सम्मानित: राष्ट्रपति के हाथों दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला; गणतंत्र दिवस पर हुई थी घोषणा

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार (9 मई) को नई दिल्ली में पद्म पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिरंजीवी और वैजयंती माला को सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा। विजेताओं की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25 जनवरी) पर की गई थी। सिनेमा जगत से चिरंजीवी, वैजयंती माला और मशहूर नर्तकी पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण के लिए चुना गया था।

इन तीनों के बारे में जानिए..
कोनिडेला चिरंजीवी
68 साल के एक्टर चिरंजीवी 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2008 में आंध्र प्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी। 2006 में चिरंजीवी को पद्म भूषण मिल चुका है।

वैजयंती माला बाली
87 साल की वैजयंती माला 50- 60 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म से करियर शुरू किया था। उन्होंने आशा, नया दौर, साधना, मधुमती जैसी बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।

पद्मा सुब्रमण्यम
पद्मा सुब्रमण्यम भरतनाट्यम नर्तकी हैं। वो एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं। पद्मा के सम्मान में जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस में कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार:5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री; इनमें वेंकैया, वैजयंती माला, बिंदेश्वर पाठक का नाम