CBSE Board Class twelfth Consequence 2024: सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 82.46 फीसदी रहा भोपाल मंडल का रिजल्ट

CBSE twelfth Class Consequence 2024 declared केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल outcomes.cbse.nic.in पर अपडेट जारी कर दिए हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 13 Could 2024 11:38:52 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Could 2024 12:56:21 PM (IST)

CBSE Board Class 12th Result 2024: सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 82.46 फीसदी रहा भोपाल मंडल का रिजल्ट
12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई है, वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.12 फीसदी है। इसके अलावा 50 फीसदी ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी भी पास हो गए हैं।

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार लंबे समय बाद आज खत्म हो गया है।
  2. इस साल कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है।
  3. बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल लड़कियों के पास होने प्रतिशत 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।

एएनआई, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2023-24 के लिए सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं लंबे समय से परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल outcomes.cbse.nic.in पर अपडेट जारी कर दिए हैं।

कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार लंबे समय बाद आज खत्म हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल लड़कियों के पास होने प्रतिशत 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई है, वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.12 फीसदी है। इसके अलावा 50 फीसदी ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी भी पास हो गए हैं।

naidunia_image

ऐसे करें 12वीं कक्षा के परिणाम

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट outcomes.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CBSE twelfth Consequence Direct Hyperlink’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • CBSE बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक करें।
  • छात्र परीक्षा परिणाम की डिजिटल कॉपी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि CBSE बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा इस साल 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार बारहवीं की परीक्षा में कुल 1,63,3730 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था और 1621224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

PM मोदी का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- नकली शिवसेना का कांग्रेस में होगा विलय

महाराष्ट्र के डिंडोरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस इतनी बुरी तरह हार रही है कि उनके लिए एक वैध विपक्ष बनना भी मुश्किल हो रहा है। महाराष्ट्र में INDI गठबंधन के एक नेता ने एक सुझाव दिया कि सभी छोटी पार्टियां महाराष्ट्र में चुनाव के बाद कांग्रेस में विलय हो जाना चाहिए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 15 Could 2024 04:16:47 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Could 2024 04:16:47 PM (IST)

PM मोदी का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- नकली शिवसेना का कांग्रेस में होगा विलय
महाराष्ट्र में पीएम मोदी।

एएनआई, डिंडोरी। महाराष्ट्र के डिंडोरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस इतनी बुरी तरह हार रही है कि उनके लिए एक वैध विपक्ष बनना भी मुश्किल हो रहा है। महाराष्ट्र में INDI गठबंधन के एक नेता ने एक सुझाव दिया कि सभी छोटी पार्टियां महाराष्ट्र में चुनाव के बाद कांग्रेस में विलय हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि यह नकली शिवसेना, नकली राष्ट्रवादी पार्टी, कांग्रेस में विलय हो जाएगी। जब यह नकली शिवसेना कांग्रेस में विलय हो जाएगी, तो मुझे बाला साहेब ठाकरे सबसे ज्यादा याद आएंगे। बाला साहेब भी कहते थे कि जिस दिन उन्हें लगेगा कि शिव सेना कांग्रेस बन गई है, उस दिन वे शिव सेना को खत्म कर देंगे। यानी अब नकली शिव सेना का नामोनिशान नहीं रहेगा।

#WATCH | Maharashtra: Addressing a public assembly in Dindori, PM Narendra Modi says, “…Congress is shedding so badly that it’s troublesome for them to even change into a sound opposition. A frontrunner of the INDI alliance in Maharashtra gave a suggestion that every one the small events in… pic.twitter.com/fmpS8FuwD5

— ANI (@ANI) Could 15, 2024

कांग्रेस कर राम मंदिर पर बकवास- पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि नकली शिव सेना ने बाला साहेब ठाकरे के हर सपने को चकनाचूर कर दिया। उनका सपना था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और नकली शिव सेना ने भी वही रास्ता चुना। कांग्रेस के लोग मंदिर के बारे में बकवास बातें कर रहे हैं, लेकिन नकली शिव सेना पूरी तरह से चुप है। उनकी साझेदारी पाप की साझेदारी है। उनका पाप पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है। चार चरण के चुनाव हुए हैं उन्हें हर तरफ से हार मिल रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Mom used to make parathas and Varun used to promote them | मां पराठे बनाकर देती थीं, वरुण उन्हें बेच देते थे: उन पैसों से छोटे-भटूरे खाते थे; शाहरुख की फिल्म बाजीगर देख एक्टर बनने की चाहत हुई

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

एक्टर वरुण शर्मा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वे फिल्म ‘द गारफील्ड’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने फिल्म के हिंदी संस्करण में अपनी आवाज दी है। यह फिल्म 17 मई को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर वरुण बेहद उत्साहित हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान वरुण शर्मा ने ‘द गारफील्ड’ के अलावा अपनी आने वाली फिल्मों और अपने संघर्ष के दिनों के बारे में भी बात की।

जब ‘द गारफील्ड’ के लिए से संपर्क किया गया तो आप की पहली प्रतिक्रिया क्या थी?

गारफील्ड के किरदार को बचपन से ही पढ़ता आ रहा हूं। स्कूल जाने से पहले जब अखबार पढ़ते थे तो उसमें गारफिल्ड की चार-पांच तस्वीरें और एक स्टोरीलाइन लिखी होती थी। अगले दिन का इंतजार फिर होता था कि आज क्या लिखा आएगा? गारफिल्ड के साथ मेरी बहुत पुरानी यादें हैं। मुझे पता नहीं था कि बड़े होकर उसकी आवाज बनने का मौका मिलेगा। मैं सोनी पिक्चर्स का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने फिल्म के हिंदी संस्करण में आवाज देने का मौका दिया।

यह पहला मौका है जब आपने एनिमेशन किरदार की डबिंग की है, कितना चैलेंज रहा?

टेक्नीकली बहुत ही चैलेंजेज आते हैं। एनिमेशन में डबिंग करना मेरे लिए भी पहला ही अनुभव रहा है। एक – दो दिन समझने में लग गया कि डबिंग कैसे होता है। कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट करने पर बदल जाते हैं। उनके चार शब्द हमारे आठ बन जाते हैं। या फिर उनके 10 शब्द हमारे 5 में ही खत्म हो जाते हैं। उस हिसाब से बैलेंस करना होता है। क्योंकि स्टोरी लाइन उनके हिसाब से लिखी गई है।

कभी ऐसा हुआ है कि ‘गारफिल्ड’ की वजह से बचपन में आपको डांट पड़ी हो?

पढ़ाई ही सबकुछ जीवन में नहीं होता है। एंटरटेनमेंट भी बहुत जरूरी है। सुबह उठकर पहले गारफिल्ड पढ़ते थे और उसके बाद सीधे स्कूल चले जाते थे। जीवन में बैलेंस बहुत जरूरी होता है। गारफील्ड के अलावा टॉम एंड जेरी मुझे शुरू से बहुत पसंद रहे हैं। लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ कि इसकी वजह से स्कूल या फिर घर पर डांट पड़ी हो।

वैसे आपके स्कूल के किस्से बहुत फेमस रहे हैं, मम्मी के दिए आलू के पराठे बेच देते थे ?

मुझे कैंटीन में खाने का बहुत शौक था। मेरी मम्मी आलू के पराठे बहुत अच्छे से बनती थी। स्कूल में मेरे दोस्तों को मम्मी के हाथ के पराठे बहुत पसंद थे। मैं उन्हें 5- 5 रुपए में पराठे बेच देता था। उससे जो पैसे इकट्ठे होते थे, छोले भटूरे और कैम्पा कोला खरीदता था। इस तरह से मेरा बहुत मजेदार बिजनेस चल रहा था। लेकिन जब मम्मी को पता चला तो ब्रेड बटर देने शुरू कर दिए। जिसका स्कूल में कोई खरीदार नहीं था।

बिजनेस माइंडेड आप बचपन से ही रहे हैं, फिर एक्टर बनने का ख्याल कैसे आया ?

मैंने ‘बाजीगर’ फिल्म देखी और जब ‘काली – काली आंखे’ गाना शुरू हुआ तब बेड पर खड़ा होकर डांस करने लगा। मैंने मम्मी से बोला कि बड़े होकर मुझे एक्टर बनना है। मम्मी ने कहा – बेटा अभी खाना खा लो बाद में बात करना है। मम्मी ने उस समय बात टाल दी, लेकिन मेरे जेहन में हमेशा रहा है कि बड़े होकर एक्टर ही बनना है। twelfth खत्म करने के बाद जब ग्रेजुएशन करने की बारी आई तो मम्मी ने पूछा कि क्या करना है? मैंने कहा कि मुझे तो एक्टिंग ही करनी है। वहां से पूरा प्रोसेस शुरू हुआ। थिएटर करते – करते मुंबई का सफर शुरू हुआ।

जब शाहरुख खान से मिले तो उनसे ‘बाजीगर’ वाला किस्सा शेयर किया होगा आपने?

जी बिल्कुल किया था। मैं बहुत भाग्यशाली रहा कि ‘दिलवाले’ में शाहरुख सर और काजोल मैम के साथ काम करने का मौका मिला। अब्बास – मस्तान सर ने ‘बाजीगर’ डायरेक्ट की थी। उनके साथ फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में काम करने का मौका मिला। मैंने सबको ‘बाजीगर’ का किस्सा बताया था। सभी बहुत खुश हुए और मेरा सपोर्ट किया।

आप कास्टिंग से भी जुड़े रहे हैं, क्या आप मानते हैं कि इससे एक्टर की जर्नी आसान हो जाती है?

जर्नी तो जर्नी ही होती है। आसान कुछ भी नहीं होता है। माध्यम कास्टिंग का था, जिससे मुझे सीखने को मिला कि बाकी एक्टर सेम सीन को किस तरह से अप्रोच करते हैं। उनका उस सीन को लेकर क्या नजरिया होता है। इस तरह से मेरी लर्निंग बहुत दिलचस्प रही। ये जवानी है दीवानी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, तलाश जैसी कई फिल्मों में नंदिनी श्रीकांत को कास्टिंग में असिस्ट किया। साइड में अपना भी ऑडिशन देता रहता था। जब एक्टिंग में काम मिलने लगा तब नंदिनी ने कहा कि अब सिर्फ एक्टिंग पर ही फोकस रखो।

आज आप ऐसे मुकाम पर हैं कि लोगों को इंस्पायर करते हैं। जब आप मुंबई में आए तो किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा?

मेरी जर्नी मेरे लिए लर्निंग ही रही है। जिस तरह से एक आम आदमी के जिंदगी में चुनौतियां आती हैं, मेरी भी जिंदगी में आईं। लेकिन फैमिली का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा है। शुरुआत के दिनों में एक फिल्म के सेट पर गया था। जहां पर खाना मुझे पेंट के डिब्बे में दिया गया था। तब मुझे थोड़ा सा झटका लगा था। उस समय की घटनाएं, आज किस्से बन गए हैं।

अब जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं, तो किस तरह की फीलिंग होती है?

मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं और ईश्वर को धन्यवाद देता हूं। बचपन से जो करने का मन था,उसे करने का मौका मिला। मुझे अलग-अलग फिल्मों और किरदारों के जरिए से लोगों को हंसाने का मौका मिल रहा है। हमने असल जिंदगी में एक दूसरे को हंसाना ही बंद कर दिया है।

अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ बताना चाहेंगे?

लव रंजन की फिल्म ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ आने वाली है। फरवरी में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, लेकिन उसकी रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं की गई है। ‘सब फर्स्ट क्लास है’ की शूटिंग अभी हाल ही में खत्म की है। इसके अलावा मैडॉक फिल्म्स की एक फिल्म कर रहा हूं।

India Progress Charge: रेटिंग एजेंसी मूडीज का अनुमान, 6.6 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर

Moody’s ने संभावना जताई है कि वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था में 8 फीसदी की तेजी की दर से ग्रोथ हो सकती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 15 Might 2024 11:15:49 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Might 2024 11:15:49 AM (IST)

चालू वित्त वर्ष के आखिर में देश की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी और आगामी वित्त वर्ष में देश की इकोनॉमी 6.2 प्रतिशत से आगे बढ़ेगी।

HighLights

  1. दुनिया के सभी देशों की नजर भारत के विकास पर है।
  2. चालू वित्त वर्ष में भारत की इकोनॉमी ग्रोथ 6.6 फीसदी की तेजी से आगे बढ़ सकती है।
  3. क्रेडिट डिमांड में तेजी और NBFC सेक्टर में तेजी आने के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आ सकती है।

पीटीआई, नई दिल्ली। दुनियाभर के बड़े देशों में अर्थव्यवस्था में गिरावट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चालू वित्त वर्ष शानदार होगा। यही कारण है कि दुनिया के सभी देशों की नजर भारत के विकास पर है। इस बीच इकोनॉमी ग्रोथ पर नजर रखने वाली ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की इकोनॉमी ग्रोथ 6.6 फीसदी की तेजी से आगे बढ़ सकती है। Moody’s की ओर से कहा गया है कि क्रेडिट डिमांड में तेजी और NBFC सेक्टर में तेजी आने के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आ सकती है।

भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ

Moody’s रेटिंग्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष के आखिर में देश की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी और आगामी वित्त वर्ष में देश की इकोनॉमी 6.2 प्रतिशत से आगे बढ़ेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि NBFC और क्रेडिट ग्रोथ के कारण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। Moody’s ने संभावना जताई है कि वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था में 8 फीसदी की तेजी की दर से ग्रोथ हो सकती है। Moody’s ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को लेकर कहा कि व्यक्तिगत और कारोबारी लोन की बढ़ती मांग को पूरा करने में एनबीएफसी की भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

naidunia_image

IMF और World Financial institution ने दी ये प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी की उम्मीद जताते हुए इसकी तारीफ की थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बीते वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। इसके अलावा विश्व बैंक ने संभावना जताई है कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Madhavi Raje Scindia: नेपाल राजघराने से था संबंध, शादी के बाद बदला नाम, जानिए कौन थीं माधवी राजे सिंधिया

माधवी राजे सिंधिया का नाता नेपाल के राणा राजवंश परिवार से रहा। वे 1966 में सिंधिया परिवार की बहू बनी थीं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 15 Could 2024 11:30:19 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Could 2024 12:23:25 PM (IST)

कौन थीं माधवी राजे सिंधिया

Madhavi Raje Scindia डिजिटल डेस्‍क, ग्‍वालियर। माधवी राजे सिंधिया का नाता नेपाल के राणा राजवंश परिवार से है। इस राजवंश के प्रमुख जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं। सिंधिया परिवार को 60 के दशक में नेपाल के राजपरिवार से विवाह का प्रस्‍ताव आया था। जिसके बाद 1966 में माधवी राजे का सिंधिया राजघराने के महाराजा माधवराव सिंधिया से विवाह हुआ था।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया नेपाल के राणा राजवंश परिवार से आती हैं। इस राजवंश के प्रमुख जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा थे। वह नेपाल के प्रधानमंत्री भी रहे हैं। 60 के दशक में सिंधिया परिवार में नेपाल राजघराने की तरफ से शादी का प्रस्ताव आया था, जिसे ग्वालियर घराने ने स्वीकार कर लिया। विवाह से पूर्व उनका नाम किरण राज लक्ष्मी था, जिसे मराठी परंपरा के अनुसार बदलकर माधवी राजे सिंधिया किया गया।

naidunia_image

दिल्‍ली तक चली स्पेशल ट्रेन

माधवराव सिंधिया और माधवी राजे सिंधिया का विवाह दिल्‍ली में आयोजित किया गया था। जिसमें विदेश से भी मेहमान आए थे। ऐसे में बरात ले जाने के लिए विशेष ट्रेन का इंतजाम किया गया। यह ट्रेन ग्वालियर से बरात लेकर दिल्ली पहुंची थी। यहां 6 मई 1966 को दोनों का विवाह हुआ था।

naidunia_image

महल के रास्ते तक बिछाए थे फूल

8 मई 1966 को हुई शादी के बाद माधवी राजे सिंधिया परिवार की बहू बनकर ग्‍वालियर लौटी थीं। जहां उनका भव्य स्‍वागत किया गया। इस दौरान महल की ओर जाने वाले पूरे मार्ग पर फूल बिछाए गए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Shivpuri Information : प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए पत्‍नी ने पति को उतार दिया था मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई आजीवान कारावास की सजा

पुलिस ने जब विवेचना प्रारंभ की तो हेमलता ने स्वीकार किया कि उसके अरमान खान से प्रेम संबंध हैं और दोनों ने मिलकर रिंकू की हत्या की है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 15 Could 2024 09:32:46 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Could 2024 09:32:46 AM (IST)

Shivpuri News : प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए पत्‍नी ने पति को उतार दिया था मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई आजीवान कारावास की सजा

HighLights

  1. पति की हत्या करने वाली पत्नी और प्रेमी को आजीवन करावास
  2. पति को रास्ते से हटाकर प्रेमी के साथ जीवन बिताना चाहती थी पत्‍नी
  3. प्रथम सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार कुशवाह ने सुनाया फैसला

नईदुनिया न्यूज, श‍िवपुरी, करैरा। प्रथम सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार कुशवाह ने हत्या के एक मामले में पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक धनंजय पाण्डेय द्वारा की गई।

अभियोजन के अनुसार वर्ष 2018 में बरकुआ हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में पीले रंग के प्लास्टिक के थैले में एक युवक का शव मिला था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की तो मृतक की पहचान रिन्कू शर्मा पुत्र राधारमण भारद्वाज निवासी प्रेमनगर नैनागिर मोहल्ला झांसी के रूप में की गई। मृतक के पिता ने बताया कि रिन्कू शर्मा अपने परिवार से अलग रहता था और पेशे से ड्रायवर था।

रिंकू की पत्नी हेमलता शर्मा ने अरमान खान के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है, क्योंकि हेमलता का अरमान खान से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह अरमान के साथ रहना चाहती है।

पुलिस ने जब विवेचना प्रारंभ की तो हेमलता ने स्वीकार किया कि उसके अरमान खान से प्रेम संबंध हैं और दोनों ने मिलकर रिंकू की हत्या की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना उपरांत न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर दोनों को आजीवन कारावास एवं 1500-1500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

RR vs PBKS: बारसापारा स्टेडियम में होगा राजस्थान का पंजाब से मुकाबला, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और ड्रीम11 टीम

RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 27 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें आरआर ने 16 और पीबीकेएस ने 11 जीते हैं। राजस्थान का पंजाब के खिलाफ उच्चतम स्कोर 226 है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 14 Could 2024 09:10:50 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Could 2024 09:10:50 PM (IST)

RR vs PBKS: बारसापारा स्टेडियम में होगा राजस्थान का पंजाब से मुकाबला, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और ड्रीम11 टीम
RR vs PBKS

खेल डेस्क, नई दिल्ली। RR vs PBKS Dream11: राजस्थान रॉयल्स बुधवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। 12 मैचों में आठ जीत के साथ राजस्थान प्लेऑफ में क्वालीफाई करना चाहेगी। संजू सैमसन की अगुवाई वाली RR ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में दो में जीत हासिल की है। हालांकि टीम को टूर्नामेंट के बीच में बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज जोश बटलर इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। वह आईपीएल के बाकी मैच नहीं खेलेंगे। वहीं, पीबीकेएस ने अपने 12 मैचों में चार में जीत हासिल की है। शिखर धवन की अनुपस्थिति में सैम कुरेन टीम की कमान संभाल रहे हैं। पंजाब आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी है। अंक तालिका में सबसे नीचे है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (IPL 2024 RR vs PBKS Head To Head Report)

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 27 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें आरआर ने 16 और पीबीकेएस ने 11 जीते हैं। राजस्थान का पंजाब के खिलाफ उच्चतम स्कोर 226 है। जबकि पीबीकेएस का आरआर के खिलाफ हाईस्कोर 223 है। दोनों टीमें आखिरी बार 13 अप्रैल 2024 को भिड़ी थी। यह मैच राजस्थान ने 3 विकेट से जीता था।

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 RR vs PBKS Pitch Report)

दोनों टीमों के बीच मुकाबला बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान बैटिंग के लिए स्वर्ग के समान है। बॉल बैट पर अच्छे से आती है। यहां शॉट लगाना आसान रहता है। दूसरी पारी में ओस बड़ी भूमिका अदा कर सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। इस मैदान पर आखिरी टी20 मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। सूर्यकुमार यादव ने टीम का नेतृत्व किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/3 रन बनाए थे। रुतुराज गायकवाड़ 123 रन पर नाबाद रहे थे। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत लिया था।

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 RR vs PBKS Possible Taking part in XI)

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स

जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कावेरप्पा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम11 (IPL 2024 RR vs PBKS Dream11 Prediction)

कप्तान- संजू सैमसन

उपकप्तान- शशांक सिंह

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो

बल्लेबाज- प्रभसिमरन सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

ऑलराउंडर- रियान पराग, रोवमैन पॉवेल

गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, अवेश खान, युजवेंद्र चहल

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

राहुल द्रविड़ के बाद कौन बन सकता है भारत का कोच, ये दिग्गज तगड़े दावेदार, एक ने दो बार जीता आईपीएल खिताब

Crew India Head Coach: टीम इंडिया को नया कोच मिल सकता है। BCCI सेक्रेटरी जय शाह वनडे, टेस्ट और टी20 के लिए अलग-अलग कोच रखने के पक्ष में नहीं है। इस पद के लिए तीन पूर्व खिलाड़ी सबसे बड़े दावेदार है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 14 Might 2024 10:16:56 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Might 2024 10:20:37 PM (IST)

राहुल द्रविड़ के बाद कौन बन सकता है भारत का कोच, ये दिग्गज तगड़े दावेदार, एक ने दो बार जीता आईपीएल खिताब
राहुल द्रविड़।

HighLights

  1. टीम इंडिया को जुलाई 2024 में नया हेड कोच मिलेगा।
  2. राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 से भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Crew India Head Coach: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन मांगे हैं। वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा। हालांकि वह फिर से आवेदन कर सकते हैं। राहुल का फिर से मुख्य कोच के लिए अप्लाई करना मुश्किल है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया को नया कोच मिल सकता है। BCCI सेक्रेटरी जय शाह वनडे, टेस्ट और टी20 के लिए अलग-अलग कोच रखने के पक्ष में नहीं है। इस पद के लिए तीन पूर्व खिलाड़ी सबसे बड़े दावेदार है। नए कोच का कार्यकाल साढ़े तीन वर्ष का होगा।

जस्टिन लैंगर

जस्टिन लैंगर के चार साल तक ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच रहे चुके हैं। उनके कार्यकाल में टीम ने 2021 का टी20 विश्व कप जीता था। फिलहाल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने 105 टेस्ट मैचों में 7,696 रन, 23 शतक और 30 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 8 वनडे खेले हैं। जहां उनके नाम 32 के औसत से 160 रन है।

गौतम गंभीर

भारत के सबसे सफल बल्लेबाज में एक गौतम गंभीर ने कोच और मेंटार की भूमिका को खुद को साबित किया है। वे 2022-23 तक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटार रहे। दोनों बार टीम ने प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है। उनके कोच रहते कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त वापसी की है। अंक तालिका में टॉप पर है। गौतम की कप्तानी में केकेआर ने दो बार खिताब जीता है।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच है। वे कई सीरीज में राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके हेड कोच रहते हुए टीम इंडिया ने एशियन गेम्स, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

US Taking pictures: अमेरिका में हुई गोलीबारी, मई दिवस की पार्टी में हुआ हादसा, तीन की मौत और 18 लोग घायल

बाल्डविन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार को स्टाकटन के पास मई दिवस की पार्टी में करीब 1,000 लोग शामिल हुए थे।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Tue, 14 Could 2024 05:13:11 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Could 2024 06:50:40 AM (IST)

US Shooting: अमेरिका में हुई गोलीबारी, मई दिवस की पार्टी में हुआ हादसा, तीन की मौत और 18 लोग घायल

इंटरनेशनल डेस्क, नईदुनिया। अमेरिका के अलबामा में एक पार्टी में गोलीबारी के दौरान तीन लोग मारे गए और 18 घायल हो गए।

बाल्डविन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार को स्टाकटन के पास मई दिवस की पार्टी में करीब 1,000 लोग शामिल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले बहस शुरू हुई। इसके बाद एक शख्स ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दीं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 22 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

PM Modi Nomination: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री बने नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक, तस्वीरों में देखिए नामांकन

नामांकन दाखिल करते समय मोदी के प्रस्ताव भी साथ रहे। प्रस्तावकों में वैदिक आचार्य गणेश्वर शास्त्री भी थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 14 Might 2024 12:28:20 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Might 2024 12:28:20 PM (IST)

PM Modi Nomination: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री बने नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक, तस्वीरों में देखिए नामांकन
PM Modi Nomination: नामांकन दाखिल करते समय गणेश्वर शास्त्री और पीएम मोदी साथ-साथ बैठे थे।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन
  2. 1 जून को होगी वाराणसी में वोटिंग
  3. 4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

एजेंसी, वाराणसी (Narendra Modi nomination)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल कर दिया। पीएम मोदी ने दिन की शुरुआत मां गंगा की आरती और पूजा से की। फिर क्रूज में सवार होकर नमो घाट पहुंचे। यहां से काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्शन करने पहुंचे और फिर कलेक्ट्रेट जाकर नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करते समय मोदी के प्रस्ताव भी साथ रहे। प्रस्तावकों में वैदिक आचार्य गणेश्वर शास्त्री भी थे। बता दें, गणेश्वर शास्त्री ने ही 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था।

Varanasi Lok Sabha: Narendra Modi nomination in Photos

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

फोटो: जब कलेक्टर ऑफिस पहुंचे पीएम मोदी

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

नामांकन से पहले कालभैरव के दर्शन, देखिए फोटो

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की