Abhishek Sharma: मिशेल स्टार्क की जादुई गेंद ने कर दिया ‘खेला’, सनराइजर्स का स्टार बल्लेबाज 2 रन पर हुआ बोल्ड

Abhishek Sharma: टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (2) और ट्रैविस हेड (0) पर आउट हुए। पारी के पहला ओवर कोलकाता की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 26 Might 2024 09:45:19 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Might 2024 09:47:27 PM (IST)

Abhishek Sharma: मिशेल स्टार्क की जादुई गेंद ने कर दिया 'खेला', सनराइजर्स का स्टार बल्लेबाज 2 रन पर हुआ बोल्ड
अभिषेक शर्मा फाइनल में 2 रन हुए आउट।

HighLights

  1. कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला गया आईपीएल फाइनल मैच
  2. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाएं।
  3. सनराइजर्स के ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा रहें फ्लॉप।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 SRH vs KKR, Abhishek Sharma: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस सीजन में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाली हैदराबाद फाइनल में फिसड्डी साबित हुई। टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (2) और ट्रैविस हेड (0) पर आउट हुए। पारी के पहला ओवर कोलकाता की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने किया। स्टार्क ने पहले ओवर में अभिषेक शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया।

मिशेल स्टार्क ने फेंकी जबरदस्त गेंद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिशेल स्टार्क को ऑक्शन में 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा था। वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस सीजन में खास कमाल नहीं दिखा पाएं मिशेल ने क्वालीफायर में तीन विकेट झटके थे। फाइनल में भी उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाएं। पहले ओवर की चार बॉल में दो रन देने के बाद उन्होंने पांचवीं गेंद गुड लैंथ डाली। बॉल लेग स्टम्प लाइन पर पड़ी और स्विंग होकर ऑफ स्टम्प पर जा लगी। अभिषेक शर्मा इस गेंद को समझ नहीं पाएं और बोल्ड हो गए। वह दो रन बनाकर चलते बने।

AN ABSOLUTE RIPPER! 🤩

As spectacular because it will get from Mitchell Starc ⚡️

He will get the in-form Abhishek Sharma early 🔥

Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #KKRvSRH | #Ultimate | #TheFinalCall pic.twitter.com/K5w9WIywuR

— IndianPremierLeague (@IPL) Might 26, 2024

बॉल ऑफ द टूर्नामेंट- हर्षा भोगले

कमेंट्री बॉक्स में ब्रॉडकास्टर हर्षा भोगले ने इस गेंद को बॉल ऑफ द टूर्नामेंट कहा है। वहीं, इस मैच में ट्रेविस हेड का बल्ला नहीं चला। दूसरे ओवर में वैभव अरोड़ा ने आखिरी बॉल पर ट्रेविस को बिना खाता खोले चलता किया। ट्रेविस हेड का बैट प्लेऑफ में फ्लॉप रहा। क्वालीफायर-1 में कोलकाता के खिलाफ दूसरी गेंद पर 0 पर आउट हो गए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 34 रन की पारी खेली थी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL विजेता टीम ही नहीं मैदानकर्मियों और क्यूरेटर भी हुए मालामाल, BCCI ने की नकद पुरस्कार की घोषणा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन बेहद सफल रहा. फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने टूर्नामेंट के दौरान बेहतर पिच तैयार करने और मैदान का देखरेख करे वालों को ‘गुमनाम नायक’ बताया. सोमवार को घोषणा की कि सभी 10 नियमित आईपीएल स्थलों के मैदानकर्मियों और क्यूरेटरों के लिए इनाम की घोषणा की. IPL विजेता केकेआर की टीम को 20 करोड़ जबकि उप विजेता हैदराबाद को 13 करोड़ की इनामी राशि मिली.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि लीग के दौरान ‘शानदार पिचें’ मुहैया करने के लिए सराहना के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे. आईपीएल 2024 का समापन रविवार को चेन्नई में हुआ जिसमें फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की जीत के साथ अपनी तीसरी खिताबी जीत दर्ज की. शाह ने एक्स पर लिखा, ‘‘हमारे सफल टी20 सत्र के गुमनाम नायक मैदानकर्मी हैं जिन्होंने कठिन मौसम में भी शानदार पिचें प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किए.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी सराहना के प्रतीक के तौर पर 10 नियमित आईपीएल स्थलों पर मैदानकर्मियों और क्यूरेटर को 25 लाख रुपये मिलेंगे और तीन अतिरिक्त स्थानों पर 10 लाख रुपये मिलेंगे. आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद.’’

आईपीएल के 10 नियमित स्थान मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरू, लखनऊ, अहमदाबाद और जयपुर हैं. इस वर्ष अतिरिक्त आयोजन स्थल गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और धर्मशाला थे. गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू स्थल था जबकि विशाखापत्तनम ने दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैचों के पहले चरण की मेजबानी की.

धर्मशाला किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दूसरे घरेलू मैदान के रूप में कार्य करता है. इस साल का आईपीएल बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए चर्चा में रहा है जिसमें सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड दो बार टूटा. इस सत्र में 250 रन का आंकड़ा आठ बार पार किया गया. शाह ने नाइट राइडर्स को खिताबी जीत के लिए बधाई भी दी.

उन्होंने लिखा, ‘‘2024 टाटा आईपीएल जीतने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाई और टीम का शानदार नेतृत्व करने के लिए श्रेयस अय्यर को बधाई. एक बार फिर, बड़ी संख्या में आने और इसे एक और सफल सत्र बनाने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद!’’

Tags: IPL 2024

Seoni Information : पशु आहार संयंत्र केंद्र में रखे बारदानों में भड़की आग, बस जल गई

Seoni Information : किसी ने खेत की नरवाई में आग लगाई थी, नरवाई की आग के कारण पशु आहार संयत्र आग की लपटों की चपेट में आ गया।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 02:54:06 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 02:54:06 PM (IST)

HighLights

  1. बंडोल स्थित सुदाना फेक्ट्री के पास कुछ खाली बारदाने रखे हुए थे।
  2. समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
  3. बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Seoni Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर बंडोल में स्थित (सुदाना फेक्ट्री)पशु आहार संयंत्र केंद्र के पास रखे बारदानों में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।हादसे में बारदानों के जलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया।आग लगने से फैक्ट्री का कुछ हिस्सा भी जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं अरी के मुख्यालय अरी में सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी छोटी बस में अचानक आग लग गई। इससे बस धूं-धूं कर जल गई। बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दमकल वाहन व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया

बंडोल स्थित सुदाना फेक्ट्री के पास कुछ खाली बारदाने रखे हुए थे। इनमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस बात की जानकारी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस व अन्य अधिकारियों को दी।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल वाहन व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के अंदर लाखों रुपये का पशु आहार रखा था जो जलने से बच गया।

खेत की नरवाई में आग लगाई थी, पशु आहार संयत्र आग की लपटों की चपेट में आ गया

सुदाना फेक्ट्री के प्रभारी सुनील भलावी ने बताया कि किसी ने खेत की नरवाई में आग लगाई थी, हो सकता है नरवाई की आग के कारण पशु आहार संयत्र आग की लपटों की चपेट में आ गया हो।इस हादसे में कोई जन हानि नही हुई है, लेकिन बड़ा हादसा हो सकता था।बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी।इसके बाद दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।साथ ही विवेचना की जा रही है।

धू-धू कर जल गई यात्री बस, आग की लपटों से घिरी

अरी में लोगों ने बताया है कि यह यात्री वाहन वैवाहिक कार्यक्रम में स्पेशल बुकिंग पर जाती है। मंगलवार को अरी सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी इस बस में तेजी से आग लगने के कारण बस पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गई।जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में कोई भी सवार नहीं था।घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Pune Porsche Automotive Crash Case: नाबालिग को बचाने के लिए डॉक्टरों ने डस्टबिन में फेंक दिया था ब्लड सैंपल, अब क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

हादसे वाले दिन आरोपी नाबालिग आरोपी को मेडिकल टेस्ट के लिए ससून अस्पताल ले जाया गया था। यहां से मिली प्रारंभिक रिपोर्ट में ब्लड में अल्कोहल नहीं होने की बात लिखी गई थी। इस पर संदेह हुआ था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 27 Might 2024 10:24:19 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Might 2024 11:29:18 AM (IST)

Pune Porsche Car Crash Case: नाबालिग को बचाने के लिए डॉक्टरों ने डस्टबिन में फेंक दिया था ब्लड सैंपल, अब क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Pune Porsche Automotive Crash Case: कार हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हुई थी, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।

HighLights

  1. सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में ससून अस्पताल के दो डॉक्टर गिरफ्तार
  2. आरोपी नाबालिग को बचाने के लिए खून के नमूने बदल दिए गए थे
  3. डीएनए जांच में खुली पोल के बाद पुणे क्राइम ब्रांच का एक्शन

एजेंसी, पुणे (Pune Porsche Automotive Crash Case)। महाराष्ट्र के पुणे में नाबालिग द्वारा अपनी लग्जरी कार से दो लोगों की कुचलकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुणे क्राइम ब्रांच ने दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था, जिन पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग को बचाने के लिए उसकी ब्लड रिपोर्ट के साथ हेराफेरी की।

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सोमवार को दावा किया कि ससून जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने आरोपी नाबालिग का ब्लड सैंपल लिया था, लेकिन उसे बचाने के लिए सैंपल बदल दिया गया और नाबालिग का सैंपल कूड़ेदान में फेंक दिया था।

बता दें, हादसे वाले दिन आरोपी नाबालिग आरोपी को मेडिकल टेस्ट के लिए ससून अस्पताल ले जाया गया था। यहां से मिली प्रारंभिक रिपोर्ट में ब्लड में अल्कोहल नहीं होने की बात लिखी गई थी। इस पर संदेह हुआ था।

पुलिस ने केस में जांच तेज कर दी है। आरोपी नाबालिक के पिता और दादा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दादा पर आरोप है कि उन्होंने किसी अन्य ड्राइवर को आरोप अपने सिर लेने के लिए तैयार किया था।

naidunia_image

(मृतकों के माता-पिता की मांग, दुर्घटना नहीं दोहरा हत्याकांड मानकर चले केस, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में MP में हो सुनवाई…विस्तृत खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)

यह मामला उस समय देश में चर्चा में आया था, जब हादसे के बाद नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे ट्रैफिक नियमों पर 300 शब्दों का निबंध लिखने और कुछ दिन ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने की सजा सुनाई थी। देश में हल्ला मचा तो पुलिस और सरकार हरकत में आई और अब कार्रवाई तेज की जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Anant Ambani Radhika Service provider Pre Marriage ceremony Visitor Listing Replace; Salman Khan | Alia Bhatt Ranbir Kapoor | अनंत-राधिका सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी: इटली के लिए रवाना हुए रणबीर-आलिया और सलमान समेत कई सेलेब्स, 28 से 30 मई के बीच होगी क्रूज पार्टी

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 30 मई के बीच होगी। सेरेमनी में इटली और फ्रांस के बीच समंदर में क्रूज पर सफर करते हुए जश्न मनाया जाएगा।

इस फंक्शन में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई से रवाना हो चुके हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए सलमान खान।

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए सलमान खान।

सलमान के भतीजे और एक्टर सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी उनके साथ रवाना हुए हैं।

सलमान के भतीजे और एक्टर सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी उनके साथ रवाना हुए हैं।

बेटी राहा के साथ नजर आए रणबीर-आलिया
बीती शाम मुंबई एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा के साथ नजर आए। इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान, उनके भतीजे निर्वाण खान, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, रणवीर सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पूरे परिवार के साथ कलीनाा एयरपोर्ट पर नजर आए।

बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर।

बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर।

रणबीर और राहा के साथ आलिया भट्‌ट भी इटली के लिए रवाना हुईं।

रणबीर और राहा के साथ आलिया भट्‌ट भी इटली के लिए रवाना हुईं।

एक्टर रणवीर सिंह भी कलीना एयरपोर्ट पर दिखे।

एक्टर रणवीर सिंह भी कलीना एयरपोर्ट पर दिखे।

एयरपोर्ट पर नजर आए डायरेक्टर अयान मुखर्जी।

एयरपोर्ट पर नजर आए डायरेक्टर अयान मुखर्जी।

महेंद्र सिंह धोनी, बेटी जीवा और वाइफ साक्षी के साथ रवाना हुए।

महेंद्र सिंह धोनी, बेटी जीवा और वाइफ साक्षी के साथ रवाना हुए।

ब्राइड टु बी राधिका भी एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
इसके अलावा अनिल अंबानी और ब्राइड टु बी राधिका मर्चेंट भी इटली के लिए रवाना हो चुकी हैं। सेकंड प्री-वेडिंग सेरेमनी जिस क्रूज पर होगा उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है। ये माल्टा में बना है। ये 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा।

राधिका मर्चेंट भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

राधिका मर्चेंट भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

राधिका के साथ उनके पिता वीरेन मर्चेंट भी इटली के लिए रवाना हुए।

राधिका के साथ उनके पिता वीरेन मर्चेंट भी इटली के लिए रवाना हुए।

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी एयरपोर्ट पर दिखे।

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी एयरपोर्ट पर दिखे।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए क्रूज बदला गया:पार्किंग प्रॉब्लम के चलते मियामी नहीं, माल्टा से लाया गया क्रूज; 12 विमानों से इटली पहुंचेंगे 800 गेस्ट

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की जुलाई में शादी होनी है। इससे पहले दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 30 मई के बीच होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Katni Information : कटनी पुलिस किस्सू तिवारी को न्यायालय में करेगी पेश, जबलपुर में भी घोषित था 55 हजार का इनाम

Katni Information : कोतवाली में वर्ष 1987 के देवू सिंधी की हत्या के मामले में आरोपित किस्सू तिवारी 2021 से फरार चल रहा था। वह जमानत पर रिहा हुआ था।

By Mukesh Tiwari

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 10:53:47 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 06:53:31 PM (IST)

Katni News : कटनी पुलिस किस्सू तिवारी को न्यायालय में करेगी पेश, जबलपुर में भी घोषित था 55 हजार का इनाम

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उसे उस समय गिरफ्तार किया गया था।
  2. कटनी, जबलपुर, इंदौर में दर्ज 22 मामलों में स्थाई वारंट जारी था।
  3. एसपी से लेकर आइजी तक ने 55 हजार का इनाम घोषित किया था।

Katni Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में किस्सू तिवारी उर्फ किशोर तिवारी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब रामलला के दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। अयोध्या पुलिस के सहयोग से कटनी पुलिस ने किस्सू तिवारी को गिरफ्तार किया और पुलिस टीम उसे कटनी लेकर आई है। यहां से उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। कटनी, जबलपुर, इंदौर में दर्ज 22 मामलों में आरोपित रहे हीरागंज निवासी किस्सू तिवारी उर्फ किशोर तिवारी पिता गोवर्धन तिवारी को स्थाई वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

हत्या के मामले में 2021 से फरार चल रहा था

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि किस्सू तिवारी के खिलाफ कोतवाली में वर्ष 1987 के देवू सिंधी की हत्या के मामले में आरोपित किस्सू तिवारी 2021 से फरार चल रहा था। जिसको लेकर पंचम अपर सत्र न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। इसके अलावा हाईकोर्ट ने भी आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके चलते लगातार टीमें असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर किस्सू तिवारी की तलाश कर रही थीं और मुखबिर की सूचना पर उसको अयोध्या के राम लला मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

एसपी से लेकर आइजी तक ने 55 हजार का इनाम घोषित किया था

किस्सू तिवारी के खिलाफ कटनी और जबलपुर दोनों मामलों में एसपी से लेकर आइजी तक ने 55 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ कटनी में 20, जबलपुर में एक और इंदौर में एक मामला दर्ज है। इससे पहले वर्ष 1992 से 2015 तक वह फरार था और 22 साल की फरारी काटने के बाद पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया था। मामले में वह जमानत पर रिहा हुआ था और 2021 में हत्या के मामले में सजा होने से पहले ही वह फरार हो गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Bilaspur Information: 102 महतारी एक्सप्रेस गर्भवतियों के लिए बना वरदान

जिले में इस समय एक साथ 18 महतारी एक्सप्रेस वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सिम्स, मातृ-शिशु अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ अन्य केंद्र से इनका संचालन किया जा रहा है।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Mon, 27 Might 2024 08:30:00 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Might 2024 08:30:15 AM (IST)

HighLights

  1. छह माह में 12 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को अब तक इसका लाभ मिल चुका है।
  2. अब इन क्षेत्रों में महतारी एक्सप्रेस का बेहतरीन संचालन किया जा रहा है।
  3. वर्तमान में 18 महतारी एक्सप्रेस का हो रहा उपयोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छह माह में अब तक 12 हजार से अधिक को मिल चुका है इसका लाभ गर्भवती महिलाओं को लिए 102 महतारी एक्सप्रेस संजीवनी साबित हो रहा है। ये ऐसे पहुंच दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जहां सामान्य रूप से जाना बेहद ही मुश्किल साबित होता है। वहीं तमाम बाधाओं को दूर करते हुए महतारी एक्सप्रेस गर्भवतियों तक पहुंच रहा है और जच्चा-बच्चा को बचाने के साथ ही सुरक्षित प्रसव कराया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज छह माह में 12 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को अब तक इसका लाभ मिल चुका है।

बिलासपुर जिला एक ऐसा जिला है जिसके भौगोलिक क्षेत्र विभिन्न प्रकार के हैं। जिले के अंदरूनी इलाकों में अक्सर गर्भवतियों को अस्पताल लाने के लिए स्वजन को या तो अपनी दुपहिया वाहनों में लाना पड़ता था या फिर गांव के ही संसाधन या अन्य सुविधाओं का इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा गर्भवतियों को कई बार आपात स्थिति में दूसरे के वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था।

अब इन क्षेत्रों में महतारी एक्सप्रेस का बेहतरीन संचालन किया जा रहा है। अक्टूबर 2023 से लेकर अप्रैल 2024 तक 12 हजार 534 केस कर समय पर इलाज, प्रसव, अस्पताल व घर पहुंचाने का काम पूरा किया गया है। इस दौरान ऐसे कई मामले आए हैं कि जिसमें महतारी एक्सप्रेस पहुंच विहीन गांव होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाते हैं, लेकिन इनकी टीम ने क्षेत्र की मितानिनों से मिलकर ऐसे पांच से 10 किलोमीटर दूर तक के सड़क विहीन इलाकों में भी जाकर डिलीवरी कराई है। कई बार तो गर्भवती महिला को खाट के माध्यम से वाहन तक लाया जाता है। साफ है कि महतारी एक्सप्रेस खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है।

ऐसे मिला है फायदा

छह महीने के भीतर 102 महतारी एक्सप्रेस की टीम ने बेहतरीन कार्य किया है। कुल 12 हजार 534 केस आए। इसमें 6,333 गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल तक पहुंचाया गया है। प्रसव के बाद 4,956 महिलाओं को शिशु के साथ घर पहुंचाया गया है। वही 1,245 मामले गंभीर रहे, जिन्हें दूसरे अस्पताल के साथ रायपुर के अस्पताल तक पहुंचाकर जान बचाई गई है।

वर्तमान में 18 महतारी एक्सप्रेस का हो रहा उपयोग

जिले में इस समय एक साथ 18 महतारी एक्सप्रेस वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सिम्स, मातृ-शिशु अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ अन्य केंद्र से इनका संचालन किया जा रहा है। इन गाड़ियों को ऐसे लोकेशन में तैनात किया गया है कि फोन आने पर ज्यादा से ज्यादा आधे घंटे तक मरीज के पास पहुंच सकें। हालांकि दूरस्थ क्षेत्रों में जाने के लिए अन्य संसाधन का भी उपयोग करके महतारी की टीम पहुंचती है और इस निश्शुल्क सेवा का लाभ लोगों तक पहुंचा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Jabalpur Crime : वृद्धा की आंख में मिर्च पावडर फेंका, लूटी सोने की चेन

Jabalpur Crime : पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया है।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Mon, 27 Might 2024 07:13:43 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Might 2024 07:13:43 AM (IST)

Jabalpur Crime : वृद्धा की आंख में मिर्च पावडर फेंका, लूटी सोने की चेन

HighLights

  1. मॉर्निंग वॉक करने भंवरताल उद्यान जा रही थीं।
  2. ओमती पुलिस ने 19 घंटे बाद मामला दर्ज किया है।
  3. नेपियर टाउन में सुबह वारदात, चेन और बाइक जब्त।

Jabalpur Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर : नेपियर टाउन में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक वृद्धा की आंख में मिर्च झोंककर सोने की चैन लूट ली गई। वारदात शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुई, लेकिन मामले में ओमती पुलिस ने 19 घंटे बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया है। उनसे चेन और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गई है।

मॉर्निंग वॉक करने भंवरताल उद्यान जा रही थीं

पुलिस ने बताया कि दत्त एग्जोटिका निवासी सुधा जैन (66) रोजाना की तरह शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने भंवरताल उद्यान जा रही थीं। वे सुबह लगभग साढ़े पांच बजे नवीन विद्या भवन के पास पहुंची ही थी कि बाइक सवार तीन नाबालिग उनके पास पहुंचे। दो बाइक से उतर गए। तभी एक ने उनकी आंख में मिर्च झोंकी और दो अन्य ने उनके हाथ पकड़कर गर्दन झुकाई और उनकी सोने की चैन लूट ली।

तीनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली

आरोपितों ने वृद्धा के कान और हाथ में भी और ज्वेलरी चैक की, लेकिन वे आर्टिफिशियल थीं, इसलिए वे भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आसापास के सीसीटीवी फुटेज जांचे। जिनके आधार पर तीनों नाबालिगों की पहचान हो गई। पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ा, तो उन्होने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।

पुलिस चौकी पर स्टाफ नहीं

नेपियर टाउन में नवीन विद्या भवन के पास पुलिस चौकी है, लेकिन न तो दिन में और न ही रात में यहां पुलिस अधिकारी या जवान रहते हैं। कुछ समय पूर्व इसी इलाके में डकैती की वारदात हुई थी, जिसके बाद चौकी में बल तैनात किया जाने लगा था, लेकिन जैसे ही मामला शांत पड़ा, तो यहां भी तैनाती केवल खानापूर्ति के लिए की जाने लगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

IPL Lowest Ultimate Rating: कोलकाता के गेंदबाजों के आगे हैदराबाद हुई बुरी तरह पस्त, बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL Lowest Ultimate Rating: सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के आगे 113 रनों पर ढेर हो गई। यह आईपीएल के फाइनल का सबसे छोटा स्कोर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 26 Might 2024 10:19:52 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Might 2024 02:54:10 AM (IST)

IPL Lowest Final Score: कोलकाता के गेंदबाजों के आगे हैदराबाद हुई बुरी तरह पस्त, बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड
IPL Lowest Ultimate Rating

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL Lowest Ultimate Rating 2024: आईपीएल 2024 में छह बार 200 का स्कोर पार कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के आगे 113 रनों पर ढेर हो गई। यह आईपीएल के फाइनल का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 2017 में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली पारी में 129 रन बनाए थे।

मैच की बात करें तो हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। क्वालिफायर-1 की तरह KKR के गेंदबाजों ने SRH के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। कोलकाता ने छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। रसेल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। मिशेल और हर्षित को 2-2 सफलता मिली। वैभव और चक्रवर्ती के खाते में 1-1 विकेट आया। हैदराबाद के लिए कप्तान कमिंस ने 24 और एडेन मार्करम ने 20 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 2 और ट्रेविस हेड 0 पर आउट हुए। सनराइजर्स का कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा भी छू नहीं पाया।

आईपीएल फाइनल में पहली पारी का सबसे कम स्कोर

113 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई, 2024

125/9 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता, 2013

128/6 राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2017

129/8 मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, हैदराबाद, 2017

सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल नें न्यूनतम स्कोर

96 बनाम मुंबई इंडियंस, 2019

113 बनाम मुंबई इंडियंस, 2015

113 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024

114 बनाम पंजाब किंग्स, 2020

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL 2024: स्टार्क ने वसूल कराई 24.75 करोड़ की कीमत, KKR को बनाया चैंपियन, वर्ल्ड कप 2023 की याद दिलाई

चेन्नई. मिचेल स्टार्क ने शायद ही वह ‘रील’ देखी होगी जो एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर वायरल हुई थी जब स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा उनकी गेंदों पर लगातार छक्के जड़े जा रहे थे. इस रील में स्टार्क की आवाज की जगह हरियाणवी लहजे में कहा जा रहा था ‘मजा ही मजा, आईपीएल में अपनी 24.75 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कीमत का लुत्फ उठा रहा हूं.’ इस रील को बनाने वाले हालांकि भूल गए थे कि स्टार्क बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और आईपीएल की नीलामी में उन पर इतनी बड़ी रकम इसीलिए लगी थी.

आईपीएल में 8 साल बाद वापसी करने वाले मिचेल स्टार्क ने शुरुआती 9 मैच में सिर्फ सात विकेट लिए थे. उनको आउट ऑफ फॉर्म देख केकेआर के फैंस धीरज खो रहे थे तो ट्रोलर रील बनाने में लग गए थे. इन सबसे दूर स्टार्क फॉर्म में लौटने के लिए मेहनत कर रहे थे. एक बार जब वे फॉर्म में लौटे तो कहर बरपाना शुरू कर दिया. उन्होंने वानखेडे मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना टैलेंट दिखाया और फिर प्लेऑफ तथा फाइनल में. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी को अपना शिकार बनाया.

KKR की आईपीएल जीत, शाहरुख-सुहाना और अनन्या पांडे… IPL 2012 में और 2024 में भी… फोटो वायरल

मिचेल स्टार्क ने इससे पहले भी बड़े टूर्नामेंटों के फाइनल में बड़े बल्लेबाजों के विकेट चटकाए है. चाहे वह वनडे वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल में ब्रेंडन मैक्कुलम का विकेट हो या वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल, जहां उन्होंने शुभमन गिल और केएल राहुल को चलता कर भारतीय बल्लेबाजी को बैकफुट पर धकेल दिया था.
इस आईपीएल में शानदार लय में रहे अभिषेक शर्मा को फाइनल में जिस तरह से स्टार्क ने चलता किया, उससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की झलक मिल गई इ होगी. विश्व कप या आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आपको 30 विकेट लेने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि दो या तीन महत्वपूर्ण दिनों में अच्छा प्रदर्शन करना होता है. केकेआर ने तय किया कि स्टार्क की कीमत 24.75 करोड़ रुपये है और न्यू साउथ वेल्स के इस खिलाड़ी ने दिखाया कि जब बड़े मौके की बात आती है, तो वह अनमोल है.

पिछले कई वर्षों से स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट को महत्व दिया और इस लिए दुनिया भर के लीग क्रिकेट में ज्यादा नहीं खेले. उनके लिए लाल कूकाबुरा गेंद से बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने से बेहतर कोई दृश्य नहीं है. स्टार्क ने पिछले साल एशेज से पहले ब्रिटिश अखबार गार्जियन से कहा था, ‘टेस्ट जीत के बाद अपने साथियों के साथ बैठकर उसका जश्न मनाने से बढ़कर मुझे क्रिकेट में और कुछ भी पसंद नहीं है. अपने कई करीबी साथियों के साथ बैगी ग्रीन में खेलने का लुत्फ उठाना शानदार है.’ (इनपुट भाषा)

Tags: IPL 2024