Manisha Koirala met UK Prime Minister Rishi Sunak | UK प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक से मिलीं मनीषा कोइराला: कहा- यहां ज्यादातर लोगों ने हीरामंडी देखी है, ये मेरे लिए गर्व की बात

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इन दिनों संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में नजर आकर सुर्खियों में बनी हुईं मनीषा कोइराला ने हाल ही में UK प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक से मुलाकात की है। मनीषा को लंदन की 10 डाउनिंग स्ट्रीट में UK- नेपाल के दोस्ताना रिश्तों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य मे न्योता मिला था। ऋषि सुनक के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मनीषा ने कहा है कि ये उनके लिए सम्मान की बात है।

मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषि सुनक से हुई मुलाकात की कुछ झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, यूनाइटेड किंगडम-नेपाल के रिश्ते और हमारी दोस्ती के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने के उपलक्ष्य में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से न्योता मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक से नेपाल के बारे में सुनना काफी खुशी की बात है। मैंने लिबर्टी लेते हुए पीएम ऋषि सुनक और उनके परिवार को एवरेस्ट बेस कैंप में ट्रेकिंग करने का न्योता दिया है। क्या आप यकीन करेंगे कि यहां आए ज्यादातर लोगों ने हीरामंडी देखी और उन्हें वो बेहद पसंद आई। मैं थ्रिल्ड हूं।

देखिए मुलाकात की कुछ तस्वीरें-

ट्रेडिशन अवतार में दिखीं मनीषा कोइराला

UK पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात के दौरान मनीषा कोइराला का ट्रेडिशनल अवतार दिखा है। उन्होंने हाईनेक ब्लैक प्लेन फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ गोल्डन बॉर्डर वाली बनारसी साड़ी पहनी थी। नीट बन के साथ उन्होंने लुई वित्तों का ब्लैक स्लिंग बैग कैरी किया था।

बताते चलें कि मनीषा कोइराला 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई सीरीज हीरामंडी में मल्लिकाजान के रोल में नजर आई हैं। सीरीज में उन्हें काफी पसंद किया गया है। ये दूसरी बार है, जब मनीषा कोइराला ने संजय लीला भंसाली के साथ काम किया है। इससे पहले उन्होंने 1996 की फिल्म खामोशी में उनके साथ काम किया था। फिल्मों की बात करें तो मनीषा कोइराला की आखिरी थिएट्रिकल फिल्म शहजादा थी। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनीषा ने कार्तिक आर्यन की मां का किरदार निभाया था।

खबरें और भी हैं…
Reserve Financial institution of India Guidelines: अब आसानी से बदल सकते हैं आप कटे-फटे नोट, ये है आरबीआई के नियम

बैंक में आपको नोट बदलने के लिए एक आवेदन देना होगा, जिसमें आवेदन को पैसे निकालने की तारीख, समय और एटीएम के लोकेशन के बारे में जानकारी देना होगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 08 Might 2024 10:10:43 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 02:22:12 PM (IST)

कटे-फटे नोट का नंबर पैनल ठीक होना चाहिए, तभी नोट बदला जा सकता है। यह नियम 10 रुपए ज्यादा वैल्यू वाली नोटों के लिए ही है।

HighLights

  1. कटे-फटे नोटों को RBI इश्यू ऑफिस और सरकारी बैंकों में ही बदला जा सकता है।
  2. प्राइवेट बैंकों की चेस्ट बैंक में भी यह सुविधा उपलब्ध है।
  3. कटे-फटे नोट बदलने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल 2017 में एक गाइडलाइन जारी की थी।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। कई बार पैसों के लेनदेन के कारण हमारे पास कटे-फटे नोट आ जाते हैं, जिससे हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आपको भी अपने कटे-फटे पुराने नोट बदलना है तो आरबीआई के नियमों की जानकारी होना चाहिए। ऐसा होने पर आपको अपने कटे फटे पुराने नोट बदलने के लिए किसी भी तरह की चालाकी करने की जरूरत नहीं होगी।

जानें क्या है आरबीआई की गाइडलाइन

कटे-फटे नोट बदलने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल 2017 में एक गाइडलाइन जारी की थी, जिसके अनुसार यदि एटीएम से कटे-फटे नोट निकलते हैं तो इन्हें बदलने के लिए बैंक बाध्य होगी। बैंक खाताधारक यह काम बैंक में जाकर आसानी से कर सकते हैं। कोई भी बैंक कटे-फटे या गंदे नोटों को बदलने से इनकार नहीं कर सकता है।

naidunia_image

ये है पूरी प्रक्रिया

यदि आपके पास भी कटे-फटे नोट इकट्ठे हो गए हैं तो आपके उस बैंक की ब्रांच में जाना होगा, जिस बैंक की एटीएम ने आपको कटे-फटे नोट मिले हैं। बैंक में आपको नोट बदलने के लिए एक आवेदन देना होगा, जिसमें आवेदन को पैसे निकालने की तारीख, समय और एटीएम के लोकेशन के बारे में जानकारी देना होगी। इसके अलावा पैसे निकालने समय आपको जो स्लिप मिली होगी, उसकी भी एक कॉपी आवेदन के साथ लगाना होगी। यदि किसी कारणवश ट्रांसजेक्शन स्लिप खो गई है तो आप मोबाइल से बैंक की ओर से प्राप्त एसएमएस की डिटेल भी दे सकते हैं। इस आवेदन के बाद बैंक आपके कटे-फटे नोटों को तत्काल बदल देगा।

यहां बदल सकते हैं कटे फटे नोट

रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक, कटे-फटे नोटों को RBI इश्यू ऑफिस और सरकारी बैंकों में ही बदला जा सकता है। प्राइवेट बैंकों की चेस्ट बैंक में भी यह सुविधा उपलब्ध है। आपको बता दें कि चेस्ट ब्रांच दरअसल आरबीआई की ओर से खोली गई अधिकृत ब्रांच होती है, जिन्हें नोटों और सिक्कों के डिस्ट्रीब्यूशन का अधिकार होता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • कटे-फटे नोट का नंबर पैनल ठीक होना चाहिए, तभी नोट बदला जा सकता है। यह नियम 10 रुपए ज्यादा वैल्यू वाली नोटों के लिए ही है।
  • बैंक ग्राहक एक बार में 20 से ज्यादा नोट नहीं बदल सकते हैं। इन 20 नोटों की वैल्यू भी 5,000 रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • 5,000 रुपए ज्यादा मूल्य के नोट बदलना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक आपसे कुछ चार्ज ले सकता है।
  • कोई नोट जल गया है या पूरी तरह से टुकड़े हो गया है तो ऐसे नोटों को नहीं बदला जाता है।
  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Dehydration Information: भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बढ़ा दुर्लभ न्यूरोलाजिकल बीमारी साइनस थ्रोंबोसिस का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव

बीते साल बीस में एक मरीज साइनस थ्रोंबोसिस से पीड़ित होकर पहुंचता था। शरीर में पानी की कमी इस बीमारी को पनपने का मौका दे रही है। डिहाइड्रेशन की गंभीर स्थिति में शरीर में ब्लड क्लाटिंग(रक्त का थक्का जमना) का खतरा बढ़ रहा है।

By Anoop Bhargav

Publish Date: Thu, 23 Might 2024 03:32:10 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 03:32:10 AM (IST)

Dehydration News: भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बढ़ा दुर्लभ न्यूरोलाजिकल बीमारी साइनस थ्रोंबोसिस का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव

HighLights

  1. न्यूरोलाजी-न्यूरोसर्जरी विभाग की ओपीडी में उपचार के लिए पिछले साल की अपेक्षा दोगुना पहुंच रहे मरीज
  2. डिहाइड्रेशन की गंभीर स्थिति में शरीर में ब्लड क्लाटिंग का खतरा बढ़ रहा है
  3. डिहाइड्रेशन में शरीर में जमा खून गाढ़ा हो जाता है

अनूप भार्गव, नईदुनिया, ग्वालियर। तापमान 45 डिग्री के आसपास बने रहने से लोग डिहाइड्रेशन के शिकार होकर दुर्लभ न्यूरोलाजिकल बीमारी साइनस थ्रोंबोसिस के शिकार हो रहे हैं। गजराराजा मेडिकल कालेज के जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोलाजी-न्यूरोसर्जरी विभाग की ओपीडी में इस बीमारी से पीड़ित दस में एक मरीज पहुंच रहा है।

बीते साल बीस में एक मरीज साइनस थ्रोंबोसिस से पीड़ित होकर पहुंचता था। शरीर में पानी की कमी इस बीमारी को पनपने का मौका दे रही है। डिहाइड्रेशन की गंभीर स्थिति में शरीर में ब्लड क्लाटिंग (रक्त का थक्का जमना) का खतरा बढ़ रहा है।

naidunia_image

जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डा.विवेक कनकने का कहना है कि ओपीडी में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की हिस्ट्री से पता चलता है कि डिहाइड्रेशन की वजह से वह इस स्थिति में पहुंचते हैं। हर साल गर्मी में साइनस थ्रोंबोसिस का जोखिम बढ़ता है जो स्ट्रोक के समान ही खतरनाक है।

इस स्थिति में क्लाटेड नसों में सूजन हो जाती है, जो घातक साबित हो सकती है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन में शरीर में जमा खून गाढ़ा हो जाता है जो खून की नलिकाओं में थक्के के रूप में जमा होता है।

मरीज ऐसे रह सकते हैं सचेत

विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्मी के दिनों में इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जाना चाहिए। इसके लिए ध्यान रखना चाहिए कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। प्रतिदिन दो से तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। गर्मी से शरीर को सुरक्षित रखने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। त्वचा को धूप से बचाएं, दिन के समय घर से बाहर न निकलें। हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों का पालन करें। हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें। हल्का भोजन करें। तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें।

बीमारी के लक्षण

सिर में तेज दर्द

आंखों के आगे अंधेरा छा जाना

मिर्गी के दौरे आना

हाथ पैर में कमजोरी

बोलने में दिक्कत

IPL 2024 Playoff: चेन्नई, बेंगलुरु या हैदराबाद, टॉप-2 में किसकी होगी एंट्री, प्लेऑफ का हर सीन समझिए यहां

IPL 2024 Playoff Predictions: चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। इनमें सीएसके, आरसीबी और एसआरएच के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सबसे अधिक है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 16 Could 2024 03:39:49 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Could 2024 05:21:11 PM (IST)

IPL 2024 Playoff: चेन्नई, बेंगलुरु या हैदराबाद, टॉप-2 में किसकी होगी एंट्री, प्लेऑफ का हर सीन समझिए यहां
IPL 2024 Playoff Predictions

HighLights

  1. बेंगलुरु और सीएसके के प्लेऑफ में जाने का समीकरण।
  2. राजस्थान और केकेआर ने बनाई प्लेऑफ में जगह।
  3. पांच टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Playoff Predictions: 22 मार्च से शुरू हुआ आईपीएल का 17वां सीजन अपने प्लेऑफ में पहुंचने वाला है। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में जगह बना ली है। दो स्थानों के लिए पांच टीमों के बीच महामुकाबला होगा। IPL में ग्रुप स्टेज के पांच मैच खेलना बाकी हैं। आखिरी मुकाबला 19 मई (शनिवार) को खेला जाएगा। इस तरह 4 दिन में पांच टीमों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें से दो टीम की प्लेऑफ में जगह पक्की कर पाएगी।

यह टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। इनमें सीएसके, आरसीबी और एसआरएच के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सबसे अधिक है। जबकि डीसी और एलएसजी की उम्मीद ना के बराबर है। इसकी वजह दोनों टीमों का खराब नेट रनरेट है। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैच खेल लिए हैं। उसके 14 अंक है और नेट रनरेट -0.377 है। लखनऊ के 13 मुकाबलों में 12 अंक है। अगर वो आखिरी मैच जीत जाती है तो 14 अंक होगा। उसका नेट रनरेट भी -0.787 है। LSG का आखिरी मैच 17 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।

इस तरह आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच सकती है?

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना आखिरी मैच एकदूसरे के खिलाफ खेलना है। यह मैच 18 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर यह मुकाबला बेंगलुरु 18 रनों के अंतर से जीत जाती है, तो प्वाइंट्स और नेट रनरेट के मामले में सीएसके को पीछे कर देगी। साथ ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। जबकि सुपर किंग्स को प्रार्थना करनी होगी की सनराइजर्स को अपने बचे मैच हार जाए।

दूसरा समीकरण ये है कि अगर सीएसके बेंगलुरु को हरा देती है, तो बेंगलुरु टीम बाहर हो जाएगी। जबकि चेन्नई प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। इस मैच के बाद दिल्ली और लखनऊ की उम्मीद जाग उठेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की हार से बनेगा ये समीकरण

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दो में से एक मैच जीतना होगा। अगर सनराइजर्स दोनों मैच हार जाती है, तो उसका नेट रनरेट बिगड़ जाएगा। साथ ही अंक दिल्ली और लखनऊ के बराबर 14 हो जाएंगे। ऐसे में नेट रनरेट के आधार पर कोई एक टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी। इसके लिए LSG को MI को हराना होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL Turning Level : मैक्सवेल RCB के सबसे बड़े ‘विलेन’, गोल्डन डक के बाद छोड़ा लड्डू कैच, 10 मैच में बनाए 52 रन

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल का एलिमिनेटर मुकाबला हारकर खिताबी रेस से बाहर हो गई है. राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के लिए आरसीबी के किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा. लेकिन अगर यह कहना हो कि किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक निराश किया तो पहला नाम ग्लेन मैक्सवेल का ही आएगा. चाहे बैटिंग हो या फील्डिंग, मैक्सवेल को जब भी मौका मिला, उन्होंने इसे दोनों हाथों से गंवाया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट पर 172 रन बनाए. आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने 174, विराट कोहली ने 33 और महिपाल लोमरोर ने 32 रन बनाए. कैमरन ग्रीन 27, फाफ डू प्लेसी 17, दिनेश कार्तिक 11 और कर्ण शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से एक रन भी नहीं निकला.

विराट का सपना फिर… आरसीबी के फैंस का दिल तोड़ गया एक शॉट, खिताब की उम्मीद भी… देखें VIDEO

चौथी बार गोल्डन डक का शिकार हुए ग्लेन
ग्लेन मैक्सवेल ने जब बैटिंग के लिए आए तब आरसीबी का स्कोर 12.3 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन था. अगर मैक्सवेल उम्मीद के अनुरूप खेलते तो आरसीबी 190 से बड़ा स्कोर बना सकती थी. लेकिन मैक्सवेल शायद ज्यादा ही जल्दी में थे. उन्होंने आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की और विकेट गंवा बैठे. आरसीबी का स्कोर अचानक 2 विकेट पर 97 रन से 4 विकेट पर 97 रन हो गया. यह सीजन में चौथा मौका था जब ग्लेन मैक्सवेल 0 पर पैवेलियन लौटे.

मैक्सवेल ने टपकाया आसान कैच
ग्लेन मैक्सवेल के पास फील्डिंग करते हुए टीम को योगदान देने का मौका आया तो उन्होंने फिर निराश किया. उन्होंने यश दयाल की गेंद पर टॉम कोहलर-कैडमोर का आसान सा कैच टपका दिया. जब मैक्सवेल ने कैडमोर का कैच छोड़ा तब वे 11 रन पर खेल रहे थे और राजस्थान का स्कोर 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 35 रन था.

10 मैच में 52 रन
ग्लेन मैक्सवेल के लिए सिर्फ यह मैच नहीं, बल्कि पूरा टूर्नामेंट ही निराशाजनक रहा. उन्होंने आईपीएल 2024 में 10 मैच खेले और इनमें 5.77 की औसत से सिर्फ 52 रन बना सके. उनका सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा. यदि इस एक पारी को हटा दिया जाए तो मैक्सवेल के बल्ले से 9 पारियों में 24 रन निकले.

Tags: Glenn Maxwell, IPL 2024, IPL Playoff, Royal Challengers Bangalore

Gold-Silver Worth 10 Could: सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी का भाव भी उछला, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 10 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 72633 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 9 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1131 रुपये ज्यादा है। चांदी के भाव में तेजी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 10 Could 2024 04:31:20 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 04:31:20 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth At the moment: भारतीय सर्राफा बाजार में 10 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 72633 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 9 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1131 रुपये ज्यादा है। चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 84152 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 9 मई से 1810 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 9 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71502 रुपये थी। 10 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72633 रुपये हो गई है। 9 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82342 रुपये थी। 10 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 84152 रुपये हो गई है।

10 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72342 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66532 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54475 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42490 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Pune Automotive Accident Case: पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द, 5 जून तक बाल सुधार गृह में भेजा गया

पुणे पोर्श हादसे में नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द कर दी गई है। उसे 5 जून तक बाल सुधार गृह में भेज दिय गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 08:41:32 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 10:56:53 PM (IST)

Pune Car Accident Case: पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द, 5 जून तक बाल सुधार गृह में भेजा गया
जेजे बोर्ड ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा।

HighLights

  1. नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द।
  2. 5 जून तक बाल सुधार गृह भेजा गया।
  3. पिता 24 मई तक पुलिस कस्टडी में।

एएनआई, पुणे। Pune Automotive Accident Case: पुणे पोर्श हादसे में नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द कर दी गई है। उसे 5 जून तक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने उसके बिल्डर पिता को गिरफ्तार किया। उन्हें अदालत ने 24 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। 19 मई को पोर्श कार की टक्कर में बाइक सवार मध्यप्रदेश निवासी युवक और युवती की मौत हो गई थी।

नाबालिग को भेजा गया बाल सुधार गृह

पुणे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, नाबालिग पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाना जाना चाहिए। इसके लिए पुलिस ने हाईकोर्ट से अनुमति मांगी है।

आरोपी नाबालिग के पिता पर स्याही फेंकी

पुणे पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को छत्रपति संभाजी नगर से गिरफ्तार किया था। विशाल की बुधवार को कोर्ट में पेशी थी। पुलिस जैसे ही विशाल को सत्र न्यायालय ले जाने के लिए निकली तो रास्ते में कुछ लोगों ने नाबालिग के बिल्डर पिता पर स्याही फेंक दी।

क्या है पूरा मामला?

पुणे में 17 साल के लड़के ने बीते रविवार (19 मई) को शराब के नशे में पोर्श कार से बाइक सवार दो आईटी इंजीनियरों को टक्कर मार दी थी। हादसे में अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई। दोनों युवक-युवती मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। पुणे में साथ में एक ही कंपनी में काम करते थे। इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने पहले आरोपी नाबालिग को कुछ शर्तों के साथ रिहा कर दिया था। अब तक पुलिस ने पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है।

नाबालिग को सात शर्तों पर मिली थी जमानत

1. 7500 रुपये के दो बॉन्ड भरने होंगे। एक निजी बॉन्ड और दूसरा श्योरिटी बॉन्ड।

2. दुर्घटनाओं पर 300 शब्दों का निबंध लिखना होगा।

3. आरटीओ ऑफिस में जाकर नियम-कानून पढ़ने होंगे। प्रेजेंटेशन बनाकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को पेश करना होगा।

4.आरटीओ अधिकारियों के साथ 15 दिन तक काम करना होगा। ट्रैफिक नियम समझने होंगे।

5. शराब की लत छुड़ाने के लिए काउंसलिंग होगी।

6. साइकिएट्रिस्ट से संपर्क करना होगा। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को रिपोर्ट सौंपनी होगी।

7. जब भी बुलाने पर नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश होना पड़ेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Raveena Tandon says Bollywood want 200 crew members when south business did the identical work with 9 folks | रवीना ने की साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ: बोलीं-‘वहां 9 लोगों के क्रू के साथ शूटिंग हो जाती है, बॉलीवुड में 200 लोग लगते हैं’

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हिंदी के अलावा साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने साउथ और बॉलीवुड की वर्किंग स्टाइल पर बात की है। उन्होंने बताया कि साउथ में कम लोगों के साथ अच्छी तरह से शूटिंग होती है जबकि बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में ऐसा नहीं होता है।

रवीना ने इंटरव्यू में साउथ फिल्म ‘तकदीरवाला’ की शूटिंग का किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘मैं और को-स्टार वेंकटेश पांच गानों की शूटिंग के लिए मॉरिशस गए थे। यहां हमारे साथ केवल 9 लोगों का क्रू गया था। ये देखकर मैं दंग रह गई थी। हमने पांच गाने सिर्फ 9 लोगों के साथ शूट किए जिसमें कोई लाइटमैन नहीं था, न कोई जनरेटर, न लाइट्स कुछ भी नहीं। उन्होंने दो बेबी लाइट्स और रिफ्लेक्टर्स के साथ वो सॉन्ग शूट किए और तब भी आप गानों की क्वालिटी देखिए।

फिल्म 'तकदीरवाला' 1995 में रिलीज हुई थी।

फिल्म ‘तकदीरवाला’ 1995 में रिलीज हुई थी।

रवीना ने आगे बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के बारे में कहा, ‘यहां इंटरनेशनल आउटडोर शूटिंग पर हमारे साथ करीब 200 लोगों का क्रू जाता है जिसको देखकर मैं सोचती हूं कि इतने सारे लोगों की क्या जरूरत है जब साउथ में 9 लोगों के साथ ही शूटिंग पूरी हो रही है।’

कुल मिलाकर देखा जाए तो रवीना का कहना है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री कम रिसोर्सेस और लो बजट में भी बेहतरीन काम करती है जबकि बॉलीवुड में ऐसा नहीं होता।

‘KGF 2’ में दिखी थीं रवीना

रवीना की पिछली साउथ फिल्म ‘KGF 2’ थी जो कि 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रवीना ने पीएम रमिका सेन का रोल निभाया था। फिल्म में यश लीड स्टार थे और संजय दत्त विलेन बने थे।

यार्ड से लोहे का सामान ले गए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई करतूत

सरकंडा के शिवघाट में रहने वाले अजय सिंह रेडीमिक्स कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी कंपनी का अशोक नगर में यार्ड हैं। यार्ड में प्लांट के सामान रखे जाते हैं। मंगलवार की सुबह सुपरवाइजर यार्ड में आए तो छह पाइप और लोहे का स्टैंड गायब थे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 23 Might 2024 12:05:55 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 12:05:55 AM (IST)

चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। सरकंडा स्थित मिक्स प्लांट के यार्ड से चोरों ने लोहे का सामान पार कर दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत कंपनी के सुपरवाइजर ने थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के शिवघाट में रहने वाले अजय सिंह रेडीमिक्स कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी कंपनी का अशोक नगर में यार्ड हैं। यार्ड में प्लांट के सामान रखे जाते हैं। मंगलवार की सुबह सुपरवाइजर यार्ड में आए तो छह पाइप और लोहे का स्टैंड गायब थे। उन्होंने यार्ड के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया तो रात करीब एक बजे के करीब चोर एक मालवाहक लोहे का सामान लेकर जाते दिखा। उन्होंने मालवाहक के ड्राइवर से पूछताछ की तो चोरी करना स्वीकार कर लिया। कंपनी के सुपरवाइजर ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

ये भी पढ़े…

गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही महिला गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से दो किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा में रहने वाली महिला गांजा बेचने के लिए रतनपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रही है। इस पर पुलिस की टीम ने अकलतरी रोड में गौठान के पास घेराबंदी की। पुलिस ने स्कूटी सवार मानकी केंवट उर्फ विनीता जोशी (25) निवासी जयरामनगर को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रही थी। स्कूटी की तलाश में दो किलो गांजा मिला। पुलिस इसे जब्त कर महिला को थाने ले आई। यहां पर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।

MP Information: घूमर नृत्य कराने पर रशीद का सामाजिक बहिष्कार, हरदा कोतवाली में मामला दर्ज

राजस्थानी घूमर नृत्य कराने पर समाज के कुछ लोगों द्वारा बहिष्कार करने पर आयोजनकर्ता रशीद खान ने उनके विरुद्ध हरदा कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 11:08:33 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 11:08:33 PM (IST)

MP News: घूमर नृत्य कराने पर रशीद का सामाजिक बहिष्कार, हरदा कोतवाली में मामला दर्ज
घूमर नृत्य कराने पर सामाजिक बहिष्कार

HighLights

  1. घूमर नृत्य कराने पर रशीद का सामाजिक बहिष्कार
  2. मामले में हरदा कोतवाली में केस दर्ज
  3. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने की थी रशीद खान की सराहना

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राजस्थानी घूमर नृत्य कराने पर समाज के कुछ लोगों द्वारा बहिष्कार करने पर आयोजनकर्ता रशीद खान ने उनके विरुद्ध हरदा कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इसके लिए रशीद खान की सराहना की है।

हरदा निवासी मोहम्मद रशीद खान ने बताया कि उसने अपने पुत्र की शादी के बाद राजस्थानी घूमर नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिस पर उनके समाज के सदर शहाबुद्दीन पिता बाबू व अन्य लोगों ने उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया और उसे सामाजिक कार्यक्रमों में बुलाना बंद कर दिया। कोतवाली के थाना प्रभारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए तथा 153 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

सामाजित बहिष्कार

आयोजन प्रशासन से विधिवत अनुमति लेकर किया था। आयोजन में समाज के सभी लोग आए, जिन्होंने कार्यक्रम को सराहा। समाज के कुछ लोगों ने परिवार के इस आयोजन से जलकर परिवार के विरुद्ध साजिश रचना शुरू कर दी। परिवार के विरुद्ध अफवाहें फैलाई जाने लगी। परिवार से एक लाख रुपये अर्थदंड वसूला की बात कही गई थी।रशीद ने कहा कि मेरे एवं मेरे परिवार द्वारा वर्ष 2020 में समाज के सामूहिक सम्मेलन के लिए 3 लाख रुपये दान किया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और